Bahujan Media

Directions

Bahujan Media "हमारा मकसद सिर्फ अपने समाज को जगाना है"

"JAI BHIM"

22/09/2026

संविधान, आरक्षण और UGC के समर्थन में बहुज समाज का जोरदार प्रदर्शन।

20/09/2026

बोकारो में आरक्षण और UGC के समर्थन में निकली हुंकार महारैली।

19/09/2026

आ जाओ अंबेडकर वादियों के साथ नगीना सांसद चंद्रशेखर रावण।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित घंटाघर चौराहे (एसबीआई तिराहा) के पास बुधवार शाम क्षत्रिय युवा करणी स...
19/09/2026

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित घंटाघर चौराहे (एसबीआई तिराहा) के पास बुधवार शाम क्षत्रिय युवा करणी सेना के जिलाध्यक्ष **सचिन राघव** के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है कि शाम करीब 6:30 बजे सचिन राघव अपने छोटे भाई सुंदर और दोस्त प्रहलाद के साथ वहां मौजूद थे। इसी दौरान करीब 150 से 200 लोगों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया और कथित तौर पर थप्पड़ व बेल्ट से मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके भाई और दोस्त के साथ भी मारपीट किए जाने की बात सामने आई है।

आरोप है कि भीड़ सचिन राघव को खींचकर पास स्थित अंबेडकर पार्क तक ले गई। वहां उनसे वाल्मीकि समाज और डॉ. भीमराव आंबेडकर के सम्मान में नारे लगवाने और मुर्गा बनने के लिए मजबूर करने का भी आरोप लगाया गया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही भीड़ के लोग वहां से चले गए। बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत सचिन के छोटे भाई सुंदर के एक कथित भाषण को लेकर हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विरोध की बात सामने आई।

सीओ तृतीय सर्वम सिंह के अनुसार, पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस CCTV फुटेज और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

सांसद चंद्रशेखर आजाद के ऊपर हमले के बाद सीतापुर में बड़ी रैली, उमड़ा जनसैलाब....See mere
18/09/2026

सांसद चंद्रशेखर आजाद के ऊपर हमले के बाद सीतापुर में बड़ी रैली, उमड़ा जनसैलाब....See mere

एक तस्वीर ने जीत लिया लोगों का दिल।सड़क किनारे बच्चों को अपने हाथों से खाना खिलाते हुए नागिन सांसद चंद्रशेखर रावण की ये ...
18/09/2026

एक तस्वीर ने जीत लिया लोगों का दिल।

सड़क किनारे बच्चों को अपने हाथों से खाना खिलाते हुए नागिन सांसद चंद्रशेखर रावण की ये तस्वीर इंसानियत की खूबसूरत मिसाल बन गई है।
बच्चों के प्रति उनका अपनापन और स्नेह लोगों का ध्यान खींच रहा है।
बिना किसी दिखावे के किया गया यह छोटा सा काम बड़ी सीख दे रहा है।
तस्वीर देखकर सोशल मीडिया पर लोग इस नेक पहल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
इंसानियत अभी जिंदा है—बस उसे पहचानने वाली नजर चाहिए।
Bahujan Media

 #बिहार: अंतरजातीय प्रेम विवाह से नाराज परिवार, बेटी को मृत मानकर किया सांकेतिक अंतिम संस्कार।पूर्णिया: बिहार के पूर्णिय...
16/09/2026

#बिहार: अंतरजातीय प्रेम विवाह से नाराज परिवार, बेटी को मृत मानकर किया सांकेतिक अंतिम संस्कार।

पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया जिले से अंतरजातीय प्रेम विवाह से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि ब्राह्मण परिवार की युवती रिया गोस्वामी ने परिवार की सहमति के बिना अनुसूचित जाति के युवक मिलन पासवान से प्रेम विवाह कर लिया।

बताया जा रहा है कि रिया और मिलन एक ही गांव चपई के रहने वाले हैं। दोनों परिवारों के बीच पहले से परिचय था और रिया के भाई की मिलन से दोस्ती भी बताई जा रही है। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों ने परिवार को बिना बताए कोर्ट मैरिज कर ली।

शादी की जानकारी मिलने के बाद परिवार की नाराजगी सामने आई। बताया गया कि पंचायत के जरिए दोनों को अलग करने की कोशिश भी हुई, लेकिन दोनों अपने फैसले पर कायम रहे।

इसके बाद रिया के परिजनों ने कथित तौर पर उसे मृत मानते हुए सांकेतिक अंतिम संस्कार किया। अर्थी तैयार की गई और उस पर फूस व कपड़ों से पुतला रखकर शवयात्रा निकाली गई। श्मशान घाट पहुंचने के बाद रिया के पिता ने पुतले को मुखाग्नि दी। इसके बाद पिंडदान की प्रक्रिया की तैयारी किए जाने की भी बात सामने आई है।

घटना के बाद यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और अंतरजातीय विवाह को लेकर सामाजिक सोच और पारिवारिक विरोध पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

13/09/2026

आरक्षण और UGC के समर्थन में भीम आर्मी का जन आक्रोश आंदोलन।

  के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल पूछने के बाद टीवी पत्रकार दिव्या श्रीवास्तव के खिलाफ कार्रव...
13/09/2026

के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल पूछने के बाद टीवी पत्रकार दिव्या श्रीवास्तव के खिलाफ कार्रवाई का मामला सामने आया है। दावा है कि उन्हें नौकरी से हटा दिया गया और LIU ने पूछताछ शुरू की। पत्रकार ने डर और सुरक्षा की मांग की है। सरकार से कार्रवाई वापस लेने और नौकरी बहाल करने की मांग की गई है।

Address

Morabadi
Ranchi
834008

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bahujan Media posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share