Aadim Jumid

Directions Contact the business

Aadim Jumid In this Aadim Jumid News platform you will get all the news related to you, please follow and like.

13/10/2026

SIR में गड़बड़ी का आरोप! माझी बाबा ने उठाई दोबारा रीमैपिंग और वंशावली को मान्यता देने की मांग

📍 जमशेदपुर | पूर्वी सिंहभूम

गोलमुरी-सह-जुगसलाई प्रखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर माझी बाबा ने चिंता जताई है। वर्ष 2003 की मतदाता सूची से सही मैपिंग नहीं होने और आदिवासी परिवारों को नोटिस मिलने की समस्या उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त से दोबारा रीमैपिंग कराने की मांग की गई है।

माझी बाबा द्वारा सत्यापित वंशावली को मान्यता देने, प्रत्येक पंचायत में विशेष कैंप लगाने और ग्राम सभा की उपस्थिति में प्रक्रिया पूरी कराने की भी मांग की गई है।

📢 क्या माझी बाबा द्वारा सत्यापित वंशावली को मान्यता मिलनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।

📲 ऐसी ही स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहें — Aadim Jumid News के साथ।

#आदिवासीअधिकार #मतदातासूची

ईचागढ़ विधानसभा: हरेलाल महतो ने बदला दल, AJSU से BJP में हुए शामिल; सुदेश महतो ने दी प्रतिक्रियाझारखंड की राजनीति में हर...
12/10/2026

ईचागढ़ विधानसभा: हरेलाल महतो ने बदला दल, AJSU से BJP में हुए शामिल; सुदेश महतो ने दी प्रतिक्रिया

झारखंड की राजनीति में हरेलाल महतो के भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। हरेलाल महतो पहले आजसू पार्टी (AJSU) से जुड़े हुए थे। उनके BJP में शामिल होने को लेकर आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

सुदेश महतो ने कहा, “वैसे तो किसी के आने जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता है लेकिन इस बार पड़ेगा वे किस पार्टी में गए हैं, इससे फर्क जरूर पड़ेगा।”

उनके इस बयान के बाद झारखंड की राजनीति में इस दल-बदल के मायने को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब देखना होगा कि हरेलाल महतो के BJP में शामिल होने का क्षेत्रीय राजनीति और आजसू पार्टी पर क्या असर पड़ता है।

बड़ी बात ये है आजसू और बीजेपी के इसके बाद गठबंधन पर क्या असर पड़ेगा ये देखना बाकी है?
📍 राजनीतिक खबर | झारखंड

📺 Aadim Jumid News
आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर, सबसे पहले और निष्पक्ष।

12/10/2026

जादुगोड़ा के सिधाडांगा में जमीन विवा_द पर ग्रामसभा की बड़ी बैठक, नयन सिंह भूमिज और जगत सिंह मामले में समय की कमी के कारण नहीं हो सकी मापी, अब 25 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई और फैसला.

09/10/2026

आदिवासी सामाजिक अगवा देव कुमार धान में ग्लैडसन डुंगडुंग पर लगाए गंभीर आरोप.

09/10/2026

सरायकेला-खरसावां के चांडिल प्रखण्ड अंतर्गत रूगड़ी में मंगल भूमिज की खतियानी जमीन को तत्कालीन CO, CI और कर्मचारियों ने साजिश रचकर चंदन महतो के नाम कर दिया था, जिसे 7 अक्टूबर को भूमिज संगठन ने वापस दिलाकर मंगल भूमिज का कब्जा बहाल कराया।

Sohrai Documentary filmसोहराय सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि संथाल आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा, आस्था और जीवनशैली का ...
07/10/2026

Sohrai Documentary film

सोहराय सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि संथाल आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा, आस्था और जीवनशैली का जीवंत उत्सव है।

सोहराय के पूरे पाँच दिनों में क्या-क्या होता है?
कौन-कौन सी परंपराएँ निभाई जाती हैं?
हर दिन की अपनी क्या विशेषता है?
किस तरह पूजा-अनुष्ठान, रीति-रिवाज, लोककला, नृत्य-संगीत और सामुदायिक परंपराएँ मनाई जाती हैं?

इन सभी पहलुओं को जानने और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखने के उद्देश्य से हमारी टीम लगातार पाँच दिनों तक सोहराय पर्व को करीब से कवर करेगी।

पाँचों दिनों की पूरी यात्रा, परंपरा और संस्कृति को कैमरे में रिकॉर्ड कर एक विशेष डॉक्यूमेंट्री फिल्म तैयार की जाएगी, जिसे संथाली एवं हिंदी भाषा में आप सभी तक पहुँचाया जाएगा।

इस डॉक्यूमेंट्री को पाँच दिनों तक शूट करने, यात्रा करने, टीम के रहने-खाने, कैमरा एवं अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं सहित कई तरह के आर्थिक खर्च होंगे।

इस पूरे काम के लिए हमारा कोई बड़ा कॉर्पोरेट स्पॉन्सर या सरकारी सहयोग नहीं है। हमारे लिए सबसे बड़ा सहयोग और स्पॉन्सर आप सभी हैं।

इसीलिए इस सांस्कृतिक प्रयास को सफल बनाने के लिए हम आप सभी से आर्थिक सहयोग की अपील करते हैं।

आप अपनी सामर्थ्य के अनुसार जितना संभव हो, सहयोग करें। आपका छोटा-सा सहयोग भी सोहराय की संस्कृति, परंपरा और पहचान को दस्तावेज़ के रूप में आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

आर्थिक सहयोग हेतु:
8340526889
G pay
आपका सहयोग — हमारी संस्कृति की आवाज़ को आगे बढ़ाने का माध्यम बनेगा।

जोहार • सोहराय

06/10/2026

सिल्ली (कड़ियाडीह): दो पक्षों के जमीन विवाद पर ग्रामसभा में अहम सुनवाई, पहुंचे परिषद अध्यक्ष प्रेमसाही मुंडा।

03/10/2026

बिरसा सेना अध्यक्ष दिनकर कच्छप जेल से निकलने के बाद दिया बड़ा संदेश सुनिए

02/10/2026

संथाल विश्वविद्यालय का 10वाँ स्थापना दिवस आज घाटशिला में हुआ संपन्न, सुनिए झारखंड आंदोलनकारी सह पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने क्या कहा?

TAC अध्यक्ष/मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और महामहिम राज्यमल महोदय जरा ध्यान पांचवीं अनुसूची क्षेत्र सरायकेला खरसावां जिला के ...
01/10/2026

TAC अध्यक्ष/मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और महामहिम राज्यमल महोदय जरा ध्यान पांचवीं अनुसूची क्षेत्र सरायकेला खरसावां जिला के डोबो और पुड़िसीली ग्राम के जमीन में नजर डालिए।

❓ क्या पाँचवीं अनुसूची क्षेत्र में आदिवासी हितों और संवैधानिक प्रावधानों की पर्याप्त सुरक्षा हो रही है?
❓ प्रशासन के रिकॉर्ड में भूमि, बसावट और आबादी में हुए बदलाव की वास्तविक स्थिति क्या है?

इन सवालों पर प्रशासन और संबंधित संवैधानिक संस्थाओं की भूमिका पर चर्चा जरूरी है।

📍 डोबो | पुड़िसीली | सरायकेला-खरसावाँ
📰 Aadim Jumid News | Digital News Network

#सरायकेलाखरसावां #पांचवींअनुसूची #आदिवासी

Hemant Soren Santosh Gangwar Sabita Mahato

Address

Ranchi

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aadim Jumid posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Aadim Jumid:

Shortcuts

Share