• Media House Jharkhand •

• Media House Jharkhand • Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from • Media House Jharkhand •, News & Media Website, Ranchi.

 #जयनगर प्रखंड अंतर्गत क्षेत्रीय विकास को गति देने के उद्देश्य से माननीय विधायक श्री अमित कुमार यादव जी द्वारा विभिन्न प...
10/01/2026

#जयनगर प्रखंड अंतर्गत क्षेत्रीय विकास को गति देने के उद्देश्य से माननीय विधायक श्री अमित कुमार यादव जी द्वारा विभिन्न पंचायतों में महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया गया।

इस क्रम में पंचायत तिलोकरी में PCC पथ निर्माण कार्य, पंचायत खरियोडीह के ग्राम बेरोगांई में आरईओ रोड से भातू यादव के घर से हरिलाल यादव के घर तक, सामुदायिक भवन होते हुए मथुरा यादव के घर तक पीपीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।
वहीं उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, लतबेधवा में विद्यालय सुदृढ़ीकरण योजना के अंतर्गत विज्ञान प्रयोगशाला भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास संपन्न हुआ।
इसके अतिरिक्त पंचायत करियावां के ग्राम बाराडीह में छठ घाट से चेकडैम तक PCC पथ निर्माण कार्य तथा ग्राम खेसकरी में मदरसा RCD रोड से कर्बला तक PCC पथ निर्माण कार्य का भी विधिवत शिलान्यास किया गया।

इस अवसर पर माननीय विधायक ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सड़क, शिक्षा एवं आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता है। ये योजनाएं स्थानीय लोगों के आवागमन, शिक्षा व्यवस्था और जीवन स्तर को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होंगी।
सभी शिलान्यास कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए।

जारीकर्ता:
यश राज साहा
MLA प्रेस सलाहकार/मीडिया प्रभारी
Office of MLA, Barkatha Vidhansabha

हजारीबाग रेंज के नवनियुक्त डीआईजी अंजनी कुमार झा ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर हजारीबाग उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह एवं प...
01/01/2026

हजारीबाग रेंज के नवनियुक्त डीआईजी अंजनी कुमार झा ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर हजारीबाग उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया तथा नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

Hazaribagh_Police

आज नई दिल्ली में माननीय विधायक श्री Amit Kumar Yadav जी ने रेल मंत्री आदरणीय श्री Ashwini Vaishnaw जी से शिष्टाचार भेंट ...
17/12/2025

आज नई दिल्ली में माननीय विधायक श्री Amit Kumar Yadav जी ने रेल मंत्री आदरणीय श्री Ashwini Vaishnaw जी से शिष्टाचार भेंट कर अपने बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा, सुरक्षित आवागमन एवं क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों से अवगत कराया।
इस अवसर पर माननीय केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती Annapurna Devi जी की गरिमामयी उपस्थिति रही, वहीं माननीय बगोदर विधायक श्री नागेंद्र महतो जी भी उपस्थित थे।

विधायक अमित कुमार यादव जी ने केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी जी के पत्र के माध्यम से क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मांगें रेल मंत्री के समक्ष रखीं, जिनमें मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदु शामिल हैं -

1. हीरोडीह फाटक से हीरोडीह स्टेशन होते हुए ईस्ट केबिन तक सड़क निर्माण।
2. सरमाटांड रेलवे स्टेशन पर 13151 (सियालदाह) ट्रेन के ठहराव की स्वीकृति।
3. परसाबाद रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत / जनशताब्दी एक्सप्रेस के ठहराव की व्यवस्था।
4. परसाबाद रेलवे स्टेशन पर पुरुषोत्तम एक्सप्रेस (02801–02802) के ठहराव की मांग।
5. यदुडीह हॉल्ट में तेलकुरी अंडरपास से यदुडीह हॉल्ट तक पथ निर्माण हेतु NOC निर्गत करना।
6. मसकेडीह, गोहाल पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं रेभ्नाडीह में अंडरपास निर्माण।

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी ने सभी विषयों को गंभीरतापूर्वक संज्ञान में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का सकारात्मक आश्वासन दिया।
विधायक अमित कुमार यादव जी ने विश्वास व्यक्त किया कि इन मांगों के पूर्ण होने से बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर रेल सुविधाएं, सुरक्षित आवागमन एवं क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी।
============================
संवाददाता - Yash Raj Saha ✒️
••••••••••••••••••••••••••••••••••••
Office of MLA, Barkatha Vidhansabha

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज  लोकसभा सांसद और भारतीय अभिनेता श्री शत्रुघ्न सिन्हा...
07/03/2025

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज लोकसभा सांसद और भारतीय अभिनेता श्री शत्रुघ्न सिन्हा ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री के साथ उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ उन्होंने झारखंड राज्य में फिल्मों के निर्माण एवं शूटिंग की संभावनाएं, स्थानीय कलाकारों को बेहतर प्लेटफार्म उपलब्ध कराने समेत कई विषयों पर चर्चा की।

सड़क निर्माण में अनियमितता को देखकर भड़के विधायक; कहा- काम रोककर पहले गुणवत्ता सुधारें•••••••••••••••••••••••••••••••••••...
13/02/2025

सड़क निर्माण में अनियमितता को देखकर भड़के विधायक; कहा- काम रोककर पहले गुणवत्ता सुधारें
••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
#जयनगर प्रखंड के गडगी से बड़ानो पुल तक रोड की मरम्मत का कार्य चल रहा था, लेकिन इसमें बड़ी अनियमितता बरती जा रही थी। रोड निर्माण में प्रेशर या झाड़ू से पहले गंदगी साफ की जाती है, फिर निमंसन डालकर कालीकरण किया जाता है। लेकिन संवेदक द्वारा रात के समय में यह कार्य जल्दबाजी में कर दिया गया। जब ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में अनियमितता को देखा तो उन्होंने इसकी शिकायत माननीय विधायक श्री अमित कुमार यादव जी से की।
सूचना मिलते ही विधायक मौके पर पहुंचे। फिर विधायक Amit Kumar Yadav जी सड़क निर्माण की जांच करते हुए इंजीनियर और संवेदक पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि काम रोक कर नियमानुसार सड़क को बनाएं। मैं इसकी शिकायत विभाग से करूंगा। यह सड़क की गुणवत्ता के लिए बिल्कुल सही नहीं है। देखने से साफ पता चलता है कि एस्टीमेट के हिसाब से बिल्कुल भी कार्य नहीं किया जा रहा है। विधायक ने चेतावनी देते हुए सड़क की सफाई कर गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपादित करने हेतु सख्त निर्देशित किया।
Office of MLA, Barkatha Vidhansabha

Breaking: JSSC CGL परीक्षा के दौरान 5-5 घंटे झारखंड में ठप रहेगी इंटरनेट सेवा, सरकारी आदेश जारीरांची/डेस्कः राज्य सरकार ...
20/09/2024

Breaking: JSSC CGL परीक्षा के दौरान 5-5 घंटे झारखंड में ठप रहेगी इंटरनेट सेवा, सरकारी आदेश जारी

रांची/डेस्कः राज्य सरकार ने JSSC- CGL परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला किया है. JSSC-CGL परीक्षा को लेकर राज्य भर में इंटरनेट बंद/प्रभावित रहेगा। सरकार ने आदेश जारी कर बताया कि 21 और 22 सितंबर तक मोबाइल इंटरनेट सेवा प्रभावित रहेगी। सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर 1:30 तक इंटरनेट सेवा ठप्प रहेगी। सरकार का ये फैसला पेपर लीक रोकने के लिए अहम मानी जा रही है। इसको लेकर गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि राज्य भर में 823 परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

यह स्पष्ट किया जाता है कि उपर्युक्त अवधि के दौरान फिक्ष्ड टेलीफोन लाइनों पर आधारित वॉयस कॉल और ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी चालू रह सकती है। इस आदेश का उल्लंघन भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा-223 और भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम, 1885 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत दंड के अधीन होगा।

एसीबी के द्वारा हजारीबाग सदर एसडीओ शैलेश कुमार सिन्हा के यहां छापेमारी के दौरान बरामद सामानों की सूची जारी कर दी है।
12/09/2024

एसीबी के द्वारा हजारीबाग सदर एसडीओ शैलेश कुमार सिन्हा के यहां छापेमारी के दौरान बरामद सामानों की सूची जारी कर दी है।

ACB की बड़ी कार्रवाई, हजारीबाग सदर SDO के आवास और दफ्तर पर मारा छापाACB Raid: एसीबी की टीम ने बड़गाईं अंचल जमीन मामले मे...
11/09/2024

ACB की बड़ी कार्रवाई, हजारीबाग सदर SDO के आवास और दफ्तर पर मारा छापा

ACB Raid: एसीबी की टीम ने बड़गाईं अंचल जमीन मामले में एसडीओ शैलेश कुमार के दफ्तर और ठिकानों पर छापा मारा है. एसीबी के अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं.

ACB Raid: एसीबी की टीम ने बड़गाईं अंचल जमीन मामले में एसडीओ शैलेश कुमार के दफ्तर और ठिकानों पर छापा मारा है. एसीबी के अधिक...

'दो साल के भीतर पेट्रोल और डीजल के बराबर होगी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की कीमत', बोले- नितिन गडकरीकेंद्रीय सड़क, परिवहन एवं र...
09/09/2024

'दो साल के भीतर पेट्रोल और डीजल के बराबर होगी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की कीमत', बोले- नितिन गडकरी

केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि दो साल के भीतर इलेक्ट्रिक वाहन की लागत पेट्रोल वाहन तथा डीजल वाहन की लागत के बराबर हो जाएगी. गडकरी ने कहा कि मेरा मानना है कि उत्पादन की संख्या भी बढ़ रही है, सब्सिडी के बिना आप उस लागत को बनाए रख सकते हैं.

केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि दो साल के भीतर इलेक्ट्रिक वाहन की लागत पेट्रोल वाह...

GST काउंसिल में क्या-क्या फैसले, हेल्थ इंश्योरेंस पर टैक्स घटाने को लेकर बनी सहमति, लेकिन अभी करना होगा इंतजार...GST Cou...
09/09/2024

GST काउंसिल में क्या-क्या फैसले, हेल्थ इंश्योरेंस पर टैक्स घटाने को लेकर बनी सहमति, लेकिन अभी करना होगा इंतजार...

GST Council Decision: नमकीन पर जीएसटी की दरें 18 फीसदी से घटाकर 12 फीसदी करने का फैसला लिया गया है. साथ ही कुछ कैंसर की दवाओं पर जीएसटी की दरें कम करने पर सहमति बन गई है. मीटिंग के बीच उत्तराखंड के वित्त मंत्री ने बताया कि तीर्थयात्रा पर जीएसटी घटाकर 5% कर दिया गया है.

नमकीन पर जीएसटी की दरें 18 फीसदी से घटाकर 12 फीसदी करने का फैसला लिया गया है. साथ ही कुछ कैंसर की दवाओं पर जीएसटी की दरे.....

PoK को विदेशी जमीन मान चुका है पाकिस्तान, क्या है वो हलफनामा जिसका J-K में राजनाथ सिंह ने किया जिक्ररक्षा मंत्री राजनाथ ...
09/09/2024

PoK को विदेशी जमीन मान चुका है पाकिस्तान, क्या है वो हलफनामा जिसका J-K में राजनाथ सिंह ने किया जिक्र

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने PoK के लोगों से कहा है कि वो भारत में आ जाएं, क्योंकि पाकिस्तान उन्हें विदेशी मानता है. दरअसल, राजनाथ सिंह के इस बयान का आधार पाकिस्तान सरकार का एक हलफनामा था, जिसे उसने इस्लामाबाद हाईकोर्ट में दायर किया था.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने PoK के लोगों से कहा है कि वो भारत में आ जाएं, क्योंकि पाकिस्तान उन्हें विदेशी मानता है. दर.....

दिल्ली के एनएएससी कॉम्प्लेक्स में आयोजित आउटलुक एग्रीटेक शिखर सम्मेलन सह पुरस्कार समारोह में श्री देवेश चतुर्वेदी सचिव, ...
09/09/2024

दिल्ली के एनएएससी कॉम्प्लेक्स में आयोजित आउटलुक एग्रीटेक शिखर सम्मेलन सह पुरस्कार समारोह में श्री देवेश चतुर्वेदी सचिव, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आदरणीय कृषि निदेशक डॉ कुमार ताराचंद जी को राज्य में बीज वितरण में ब्लॉक चेन प्रणाली कार्यान्वयन के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य/केंद्र शासित प्रदेश श्रेणी का पुरस्कार प्राप्त हुआ।

Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of India

Address

Ranchi
825323

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when • Media House Jharkhand • posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to • Media House Jharkhand •:

Shortcuts

Share