Local News

Local News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Local News, Media/News Company, Ranchi.

आईसीसी टी 20 क्रिकेट वर्ल्डकप में भारत की सबसे बड़ी  एवं तीसरी बार विश्व विजेता बनने पर टीम इंडिया को बहुत  बहुत बधाई। 🇮🇳...
08/03/2026

आईसीसी टी 20 क्रिकेट वर्ल्डकप में भारत की सबसे बड़ी एवं तीसरी बार विश्व विजेता बनने पर
टीम इंडिया को बहुत बहुत बधाई।

🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम की प्रचंड जीत पर धोनी के शहर रांची में जशन का माहौल
08/03/2026

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम की प्रचंड जीत पर धोनी के शहर रांची में जशन का माहौल

भारत तीसरी बार बना टी20 चैंपियन, फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया।  भारत ने न्यूजीलैंड को अहमदाबाद में खेले गए फाइ...
08/03/2026

भारत तीसरी बार बना टी20 चैंपियन, फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया।

भारत ने न्यूजीलैंड को अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में हराकर खिताब जीत लिया है। भारत के 255 रन के जवाब में न्यूजीलैंड 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (IWD) के बारे में जानें।प्रतिवर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (आईडब्ल्यूडी), के रूप म...
08/03/2026

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (IWD) के बारे में जानें।

प्रतिवर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (आईडब्ल्यूडी), के रूप में मनाया जाता है। महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों का जश्न मनाने वाला एक वैश्विक दिवस है।

1908 में, न्यूयॉर्क शहर में 15,000 महिलाओं ने काम के घंटे को कम करने, बेहतर वेतन और मतदान के अधिकार की मांग को लेकर मार्च निकाला। क्लारा ज़ेटकिन की पहल पर, 19 मार्च 1911 को ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विट्जरलैंड में पहली बार महिला दिवस मनाया गया, जहाँ महिलाओं ने मतदान, सार्वजनिक कार्यालय धारण करने और भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई।

संयुक्त राष्ट्र ने 1975 (अंतर्राष्ट्रीय महिला वर्ष) में 8 मार्च को आधिकारिक तौर पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाना शुरू किया और 1977 में इसे एक औपचारिक वार्षिक आयोजन के रूप में मान्यता दी।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 की मुख्य थीम 'Give To Gain' (दान से लाभ) है। यह विषय इस बात पर केंद्रित है कि जब हम महिलाओं को सशक्त बनाने, उन्हें अवसर और संसाधन देने में निवेश करते हैं, तो इसका लाभ पूरे समाज और मानवता को मिलता है। वहीं, संयुक्त राष्ट्र द्वारा इस वर्ष के लिए "Rights. Justice. Action. For ALL Women and Girls" का आह्वान किया गया है, जो महिलाओं के लिए समानता, अधिकार और न्याय को सुनिश्चित करने वाली कार्रवाई पर जोर देता है।

2026 की थीम के मुख्य बिंदु:

उद्देश्य: महिलाओं के लिए समान अधिकार, स्वास्थ्य, शिक्षा और आर्थिक स्वतंत्रता को बढ़ावा देना।
भाव: 'Give To Gain' के माध्यम से समाज में उदारता और सहयोग की भावना को प्रोत्साहन, जिससे लैंगिक असमानता दूर हो।

सशक्तीकरण: यह थीम महिलाओं के विकास को पूरे समाज के विकास से जोड़ती है।

यह दिवस महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाने और उनके अधिकारों के लिए चल रहे संघर्षों की याद दिलाने के लिए मनाया जाता है।

07/03/2026

बंगाल की शासन-प्रशासन से राष्ट्रपति नाराज।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को पश्चिम बंगाल में आदिवासी समुदाय के वार्षीक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं। लेकिन उनका स्वागत करने एयरपोर्ट पर न तो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहुंची और न ही उनके मंत्री मंडल से कोई मंत्री पहुंचा। इस पर राष्ट्रपति ने कहा कि सीएम ममता मेरी छोटी बहन जैसी है। साथ ही उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि क्या वह मुझसे नाराज हैं। राष्ट्रपति ने कहा ममता बनर्जी मेरी छोटी बहन जैसी हैं। मैं भी बंगाल की बेटी हूं। मुझे नहीं पता कि वह परेशान हैं या नहीं।

रसोई गैस सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़े, मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच लगा महंगाई का झटका --------------------------------------...
07/03/2026

रसोई गैस सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़े, मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच लगा महंगाई का झटका
----------------------------------------------

मिडिल ईस्ट संकट के बीच महंगाई का झटका लगा है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम पूरे 60 रुपये बढ़ गए हैं। वहीं कमर्शियल सिलेंडर 115 रुपये महंगा मिलेगा, नए रेट्स को आज से ही लागू कर दिया गया है. IOC (इंडियन ऑयल) की वेबसाइट पर इसे अपडेट भी कर दिया गया है।

बता दें कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत अप्रैल 2025 से नहीं बढ़ाई गई थीं।

अब 14.2kg वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। यानी दिल्ली में 14.2 kg वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गई है। कोलकाता में कीमत 879 रुपये से बढ़कर 939 रुपये हो गई है, जबकि चेन्नई में यह 868.50 रुपये से बढ़कर 928.50 रुपये हो गई है।

वहीं 19 kg वाले कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमत भी 115 रुपये बढ़ा दी गई है। ये भी 7 मार्च से ही लागू होगी. दिल्ली में 19 kg वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत अब 1883 रुपये और मुंबई में 1835 रुपये होगी.ल।

इसी तरह कोलकाता में कीमत 1875.50 रुपये से बढ़कर 1990 रुपये हो गई है, जबकि चेन्नई में यह 1929 रुपये से बढ़कर 2043.50 रुपये हो गई है। इसका सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कमर्शियल जगहों जैसे बिजनेस पर पड़ेगा।

यह बढ़ोतरी भारत की एनर्जी सप्लाई और फ्यूल की उपलब्धता को लेकर हो रही चर्चाओं के बीच हुई है। केंद्रीय पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पहले भरोसा दिलाया था कि देश में एनर्जी सप्लाई और फ्यूल की कोई कमी नहीं है और कंज्यूमर्स को सप्लाई में रुकावटों की चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। मंत्री ने X पर एक पोस्ट में कहा था, 'हमारी प्राथमिकता अपने नागरिकों के लिए सस्ता और टिकाऊ फ्यूल की उपलब्धता सुनिश्चित करना है, और हम इसे आराम से कर रहे हैं। भारत में एनर्जी की कोई कमी नहीं है, और हमारे एनर्जी कंज्यूमर्स के लिए चिंता की कोई बात नहीं है।

इस बीच, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने भी सोशल मीडिया पर चल रही उन खबरों को खारिज कर दिया था, जिनमें देश में पेट्रोल और डीजल की कमी का दावा किया गया था. IOC ने ऐसे दावों को बेबुनियाद बताया था।

इससे पहले शुक्रवार को, सरकारी सूत्र ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट के जरिए रुकावटों की चिंताओं के बावजूद भारत क्रूड ऑयल, पेट्रोलियम प्रोडक्ट और LPG सप्लाई को लेकर 'बहुत आरामदायक स्थिति' में है। सूत्र के मुताबिक, देश के पास अभी अलग-अलग सोर्स से ज्यादा एनर्जी सप्लाई है, जो होर्मुज स्ट्रेट के जरिए प्रभावित होने वाली मात्रा से ज्यादा है।

04/03/2026
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे में निधन।एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को ले...
28/01/2026

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे में निधन।

एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को ले जा रहा एक विमान बारामती में हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में अजित पवार सहित कुल पांच लोगों की मौत हो गई है। बुधवार सुबह महाराष्ट्र के बारामती में लैंड के वक्त प्लेन के क्रैश की घटना हुई। अजित पवार चुनाव प्रचार के लिए बारामती जा रहे थे। अभी तक यहा साफ नहीं हो पाया है कि विमान ने क्रैश लैंडिंग की या कोई तकनीकी खराबी चलते ये हादसा हुआ है।घटना के बाद प्राइवेट चार्टर्ड विमान पूरी तरह से जल गया है।

26/01/2026

77वें गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान कर्त्तव्य पथ पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।

26/01/2026

दिल्ली में कर्तव्य पथ पर भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, जिसके बाद राष्ट्रगान हुआ और 105 mm लाइट फील्ड गन का इस्तेमाल करके 21 तोपों की सलामी दी गई, जो स्वदेशी रूप से विकसित तोपखाना हथियार प्रणाली है।

आप सभी को लोकतंत्र के महापर्व देश की अखंडता एवं एकता के प्रतीक, गणतंत्र दिवस कि हार्दिक शुभकामनाएं
26/01/2026

आप सभी को लोकतंत्र के महापर्व देश की अखंडता एवं एकता के प्रतीक, गणतंत्र दिवस कि हार्दिक शुभकामनाएं

Address

Ranchi
834001

Telephone

+919835727379

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Local News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share