Jharkhand Varta

Jharkhand Varta Welcome to Jharkhand Varta! Your trusted destination for ground-level news, cultural highlights, public issues, politics, and stories from across Jharkhand.
(1)

We are dedicated to delivering unbiased, impactful and authentic updates that matter to the people

11/08/2026

परीक्षा में गड़बड़ी पर सरकार गंभीरता से कार्रवाई करे : शैलेश चौबे

11/08/2026

JSSC-JPSC परीक्षा में गड़बड़ी और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में उतरे भाजपा कार्यकर्ता, श्री बंशीधर नगर में बंद का आंशिक असर,25 गिरफ्तार

11/08/2026

छात्रों के साथ दुर्व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं करेगी भाजपा : लक्ष्मण राम

11/08/2026

भाजपा के आवाह्न पर झारखंड बंद का श्री बंशीधर नगर में असर: छात्रों पर लाठीचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण, सरकार समाधान करे : रघुराज पांडेय

कसौधन वैश्य समाज महिला मंच ने धूमधाम से मनाया श्रावणी महोत्सव, महिलाओं ने प्रस्तुत किए मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमगढ़वा।...
10/08/2026

कसौधन वैश्य समाज महिला मंच ने धूमधाम से मनाया श्रावणी महोत्सव, महिलाओं ने प्रस्तुत किए मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम

गढ़वा। कसौधन वैश्य समाज महिला मंच, गढ़वा के तत्वावधान में उत्सव गार्डन, नवादा मोड़ में भव्य श्रावणी महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मंच की अध्यक्ष कंचन कश्यप ने की। महोत्सव में समाज की महिलाओं और बच्चियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि कश्यप ऋषि के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद महिलाओं और बच्चियों ने सावन के गीतों पर मनमोहक नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में समां बांध दिया। पूरा आयोजन सावन के रंग में रंगा नजर आया। महिलाएं हरे रंग की पारंपरिक साड़ी एवं सूट तथा हरी चूड़ियों में सजी नजर आईं।
महिलाओं के उत्साह और सहभागिता को बढ़ाने के लिए मेहंदी, संगीत एवं विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इन गतिविधियों में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम का आनंद उठाया।
कार्यक्रम में समाजसेविका दीपाली अग्रवाल, विनीता आनंद, संध्या सोनी, अंकिता अग्रवाल, शोभा सोनी, श्वेता सोनी एवं शोभा कश्यप सहित कई गणमान्य महिलाएं आमंत्रित अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में कसौधन समाज के अध्यक्ष उमेश कश्यप मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिलाओं की सामाजिक भागीदारी और समाज की एकजुटता पर अपने विचार व्यक्त किए।
महिला मंच की अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि समाज की महिलाओं को केवल घर की जिम्मेदारियों तक सीमित न रहकर सामाजिक, रचनात्मक एवं जनहित के कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक एकता को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।
एकजुटता का दिया संदेश
महोत्सव के समापन पर समाज की महिलाओं ने एक-दूसरे को सावन की शुभकामनाएं दीं तथा समाज के विकास एवं कल्याण के लिए मिल-जुलकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन सचिव अर्चना कश्यप ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन नमिता कश्यप ने किया।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष निधि कश्यप, संगठन मंत्री सीमा कश्यप, पूजा कश्यप, पूर्णिमा कश्यप, रंजना कश्यप, प्राची कश्यप, प्रतिमा कश्यप, नीतू कश्यप, दीपशिखा कश्यप, सुधा कश्यप सहित महिला मंच की अनेक सदस्य उपस्थित रहीं। सभी महिला सदस्यों ने आयोजन की सराहना करते हुए उत्साह और उमंग के साथ महोत्सव का आनंद लिया।

10/08/2026

रांची छात्र आंदोलन : लाठी चार्ज के बाद देखने को मिला छात्रों का हुजूम
#छात्रआंदोलन #रांची #झारखंड #लाठीचार्ज

10/08/2026

Ranchi : छात्रों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, विधानसभा घेराव के दौरान बढ़ा तनाव।

10/08/2026

Student protest : रांची के सड़कों पर पुष्पा भाव और स्पाइडर मैन, आकर्षण का केंद्र बिंदु सुनिए क्या कहा



























10/08/2026

RANCHI STUDENTS PROTEST : वाटर कैनन का आनंद लेते छात्र

Address

Birsa Chowk Ranchi
Ranchi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jharkhand Varta posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Jharkhand Varta:

Shortcuts

Share

Category