APNI RANCHI

APNI RANCHI jharkhand state two decade old sunday newspaper.published state capital ranchi.newspaper for masses.

पूर्ववर्ती बिहार की ग्रीष्मकालीन राजधानी अब झारखण्ड राज्य की राजधानी रांची से सन 1992 जनवरी 26 को संडे न्यूज़पेपर अपनी रांची का प्रकाशन शुरू हुआ था जो अनवरत जारी है।देखते ही देखते दो दशक से ज्यादा का समय गुजर गया। राजधानी रांची अब तो अख़बारों की मंडी में बदल गया है.इस दौरान हमारी पहचान पूरी तरह मिटी तो नहीं है लेकिन संघर्ष जरुर बढ़ गया है। हम अपनी पहचान के लिए तो लड़ ही रहें हैं वरन अन्य जरूरतों के लि

ए भी हाथ -पैर मार रहें हैं। वैसे भी आम आदमी का क्रेज है फिर हम क्यों नहीं हो सकते आम आदमी न्यूज़पेपर
प्रभात मजुमदार
संपादक
9939365901 /953414122

महिलाओं को लड़ाकू पायलट के रूप में शामिल करने की मंजूरी दी रक्षा मंत्रालय के भारतीय वायु सेना के लड़ाकू संवर्ग में महिला...
24/10/2015

महिलाओं को लड़ाकू पायलट के रूप में
शामिल करने की मंजूरी दी
रक्षा मंत्रालय के भारतीय वायु सेना के लड़ाकू संवर्ग में महिलाओं को लड़ाकू पायलट के रूप में शामिल करने की मंजूरी दे दी है। यह प्रगतिशील कदम भारतीय महिलाओं की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए और विकसित देशों के सशस्त्र बलों में समकालीन चलन के अनुरूप उठाया जा गया है। जब से महिलाएं भारतीय वायुसेना की परिवहन और हेलीकॉप्टर इकाइयों में शामिल हुईं हैं, उनका प्रर्दशन सराहनीय और अपने पुरुष समकक्ष सहकर्मियों जैसा रहा है।
पहली महिला पायलटों का चयन वर्तमान में वायुसेना एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहीं महिलाओं के बैच से किया जाएगा। आरम्भिक प्रशिक्षण के सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद वे जून 2016 में लड़ाकू संवर्ग में कार्य करने के लिए अधिकृत हो जाएंगी।
इसके बाद उन्हें एक वर्ष के लिए उन्नत प्रशिक्षण से गुजरना होगा और जून 2017 से वे एक लड़ाकू कॉकपिट में प्रवेश कर लेंगी।
वर्तमान में, भारतीय सेना ने महिलाओं को सिग्नल्स, इंजीनियर्स, आर्मी एविएशन (एयर ट्रैफिक कंट्रोल), सेना वायु रक्षा, इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल इंजीनियर्स, सेना सेवा कोर, आर्मी ऑर्डिनेंस कोर, खुफिया कोर, सेना शिक्षा कोर और जज एडवोकेट जनरल शाखाओं/कैडरों में शामिल किया जाता है। भारतीय नौसेना ने महिलाओं को जज एडवोकेट जनरल, रसद, प्रेक्षक, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर, नेवल कंस्ट्रक्टर और शिक्षा शाखाओं/कैडरों में शामिल किया है। भारतीय वायु सेना में वर्तमान में परिवहन और उड़ान शाखा के हेलीकाप्टर वर्ग, नेविगेशन, एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग, प्रशासन, रसद, लेखा, शिक्षा और मौसम विज्ञान शाखाओं में महिलाओं को शामिल किया जाता है। महिलाओं के लड़ाकू धारा में प्रवेश को शामिल करने के इस निर्णय के साथ महिलाएं भारतीय वायुसेना की सभी शाखाओं और संवर्गों में शामिल होने की पात्र बन गयीं हैं।
रक्षा मंत्रालय सशस्त्र बलों, शार्ट सर्विस कमीशन और स्थायी कमीशन (एसएससी और पीसी) दोनों में महिलाओं को शामिल करने के संबंध में भी एक व्यापक समीक्षा है, और एक बार जब यह अंतिम रूप ले लेगा तो महिलाओं के प्रवेश के लिए अधिक से अधिक शाखाएं खोलकर उन्हें सशस्त्र बलों में वह स्थान दिया जाएगा जिसकी महिलाएं हकदार हैं।

The Chairperson, Delhi Commission for Women, Smt. Swati Maliwal calling on the Union Home Minister, Shri Rajnath Singh, ...
23/10/2015

The Chairperson, Delhi Commission for Women, Smt. Swati Maliwal calling on the Union Home Minister, Shri Rajnath Singh, in New Delhi on October 22, 2015.

The Prime Minister, Shri Narendra Modi unveiling the plaque to lay the foundation stone of 'Amaravathi'- the new capital...
22/10/2015

The Prime Minister, Shri Narendra Modi unveiling the plaque to lay the foundation stone of 'Amaravathi'- the new capital City of Andhra Pradesh on October 22, 2015. The Union Minister for Civil Aviation, Shri Ashok Gajapathi Raju Pusapati, the Chief Minister of Andhra Pradesh, Shri N. Chandrababu Naidu and the Chief Minister of Telangana, Shri K. Chandrashekar Rao and other dignitaries are also seen.

22/10/2015

विजया दशमी के पावन पर्व पर प्रधानमंत्री की बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजया दशमी के पावन पर्व पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्‍होंने अपने संदेश में कहा - “विजया दशमी की बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं।‘’

22/10/2015

संयुक्‍त राष्‍ट्र दिवस
सरकारी भवनों के ऊपर संयुक्‍त राष्‍ट्र ध्‍वज फहराया जाएगा
संयुक्‍त राष्‍ट्र दिवस के उपलक्ष्‍य में 24 अक्‍टूबर को उन सभी सरकारी भवनों के ऊपर भारतीय राष्‍ट्रीय ध्‍वज के साथ-साथ संयुक्‍त राष्‍ट्र ध्‍वज भी फहराया जाएगा जिन भवनों पर भारतीय राष्‍ट्रीय ध्‍वज नियमित रूप से फहराया जाता है। संयुक्‍त राष्‍ट्र भारतीय राष्‍ट्र ध्‍वज के किसी भी ओर फहराया जा सकता है। सामान्‍य प्रक्रिया के अनुसार राष्‍ट्रीय ध्‍वज सामने से दिखाई देने वाली दिशा के बिलकुल दाहिनी ओर फहराया जाता है अर्थात् ध्‍वजों की मास्‍ट फलाइंग के सामने किसी पर्यवेक्षक के बिलकुल बायीं ओर फहराया जाता है।
भारत के सभी दूतावासों/उच्‍च आयोगों को सूचित करने के लिए शहरी विकास मंत्रालय और विदेश मंत्रालय को आवश्‍यक निर्देश जारी किए गए हैं। राष्‍ट्रपति भवन, उपराष्‍ट्रपति भवन, संसद भवन, उच्‍चतम न्‍यायालय भवनों पर संयुक्‍त राष्‍ट्र ध्‍वज नहीं फहराया जाता है।

सीएम ने दिए दिवंगत पत्रकार की विधवा को पांच लाख रूपयेजमशेदपुर:मुख्यमंत्री रघुवर दास ने यहां दिवंगत पत्रकार ध्रुव नारायण ...
20/10/2015

सीएम ने दिए दिवंगत पत्रकार की
विधवा को पांच लाख रूपये
जमशेदपुर:मुख्यमंत्री रघुवर दास ने यहां दिवंगत पत्रकार ध्रुव नारायण सिंह नीरज की विधवा श्रीमती रानी देवी को पांच लाख रूपये का चेक प्रदान किया। वरिष्ठ पत्रकार ध्रुव नारायण सिंह नीरज का आकस्मिक निधन 29 मार्च 2015 को हो गया था। मुख्यमंत्री ने उनके परिवारवालों के आर्थिक सहायता के रुप में पाॅच लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की थी। यह राशि सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, झारखण्ड के माध्यम से मुख्यमंत्री पत्रकार कल्याण कोष के तहत प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उनके परिवार के सदस्यों को सांत्वना दिया। उन्होंने कहा कि जो पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से अपने कार्य को करते हैं उनकी समाज में एक अलग पहचान होती है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय ध्रुव नारायण सिंह किसी पहचान के मोहताज नहीं थे उन्होंने हमेशा अपनी लेखनी से समाज को दिशा देने का काम किया है। उन्होंने वहां उपस्थित पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मीडिया लोकतंत्र का स्तम्भ है जो हमें लगातार अपने लेखनी से सूचना देने का काम तो करता ही है साथ ही एक मार्गदर्शक के रूप में राज्य के विकास में भी अपनी अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने उनके पुत्र अभिषेक को को कहा कि माॅ सरस्वती आपके लेखनी में इतनी शक्ति दें ताकि अपने पिता के अधूरे सपनों को आप पूरा कर सकें।

बाह्याडंबर व भौतिकता से बचेदुर्गापूजा में चारपहिया वाहन का प्रयोग न करें : मुख्यमंत्रीरांची:माँ भगवती की विशेष पूजा अर्च...
20/10/2015

बाह्याडंबर व भौतिकता से बचे
दुर्गापूजा में चारपहिया वाहन का प्रयोग न करें : मुख्यमंत्री
रांची:माँ भगवती की विशेष पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य के समस्त नागरिकों को दुर्गा पूजा की शुभकामना दी और आशा व्यक्त की कि ये दुर्गा पूजा उनके जीवन में आशातीत खुशियां लेकर आयेगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पूजा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में लगे राज्य के सभी पदाधिकारी, पुलिस बल, पूजा समितियों और युवा दस्तों के क्रियाकलापों की भी प्रशंसा की और कहा कि उन्हें इस बात का गर्व है कि राज्य एक बेहतर माहौल में सांसे ले रहा है। उन्होंने राज्य के सभी नागरिकों से अपील की कि प्रशासन उन्हें बेहतर सुविधा देने के लिए कटिबद्ध है, वे निर्भय होकर विभिन्न पूजा पंडालों में जाये, मां के दर्शन करें, आशीर्वाद ग्रहण करें।
मुख्यमंत्री ने राज्य के संपन्न वर्ग से अपील की कि वे पूजा के दौरान चारपहिये वाहन के उपयोग करने से बचे। ये याद रखें, मां के दरबार में सभी बराबर है, मां के दरबार में कौन किस वाहन से आया,ये ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं बल्कि कौन क्या भाव लेकर आया। यह ज्यादा महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने सभी से अपील की कि वे बाह्याडंबर, भौतिकता से बचे और असली आध्यात्मिक पक्ष का आनन्द लें, ताकि आपके परिवार और समाज का सही रुप में कल्याण हो। उन्होंने इस बात की खुशी जाहिर की कि राज्य की सभी जनता और बुद्धिजीवियों का उन्हें सहयोग मिल रहा है, जिस कारण राज्य में एक बेहतर शांतिपूर्वक माहौल में दुर्गापूजा हम संपन्न करने में लगे है।
उन्होंने राज्य में रह रहे सभी संप्रदायों व संस्थानों को इसके लिए बधाई दी कि सभी ने मिलकर राज्य सरकार को सहयोग दिया और राज्य विकास की ओर अग्रसर है।

Ramayana characters painted in a Egyptian style put up in a  Durga Puja pandal which is a replica of Egyptian palace in ...
16/10/2015

Ramayana characters painted in a Egyptian style put up in a Durga Puja pandal which is a replica of Egyptian palace in Ranchi on Friday for upcoming Durga Puja festival.
Photo By--Rajesh Kumar

An Eiffel tower of Paris is illuminated at Durga Puja Pandal in Ranchi on Friday.Photo By--Rajesh Kumar
16/10/2015

An Eiffel tower of Paris is illuminated at Durga Puja Pandal in Ranchi on Friday.
Photo By--Rajesh Kumar

’डिजिटल इंडिया’ पहल आरटीआई की पूरक :प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने शुक्रवार को “सूचना का अधिकार’’ अधिनियम क...
16/10/2015

’डिजिटल इंडिया’ पहल आरटीआई की पूरक :प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने शुक्रवार को “सूचना का अधिकार’’ अधिनियम को वह साधन करार दिया, जिसके जरिए सामान्‍य से सामान्‍य व्‍यक्ति को न सिर्फ जानने का अधिकार मिला है, बल्कि सत्‍ता में मौजूद लोगों से प्रश्‍न पूछने का हक भी मिला है।
केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी ) के 10वें वार्षिक सम्मेलन में अपने उद्गार व्‍यक्‍त करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की ‘’डिजिटल इंडिया’’ पहल आरटीआई की पूरक है, क्‍योंकि सूचना को ऑनलाइन करने से पारदर्शिता आती है, जिससे भरोसा कायम होता है।
प्रधानमंत्री ने कोयला ब्‍लॉक्‍स, स्‍पैक्‍ट्रम और एफएम रेडियो लाइसेंस की नीलामी का उल्‍लेख करते हुए कहा कि सूचना अग्रिम रूप से जनता को दी जानी चाहिए।
प्रधानमंत्री ने सरकार में सूचना साझा न करने के दृष्टिकोण को समाप्‍त करने का आह्वान किया। उन्‍होंने कहा कि प्रशासनिक प्रक्रियाएं जनता पर शक करके नहीं, बल्कि जनता पर भरोसा करके चलायी जानी चाहिए।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आरटीआई सुशासन का साधन बन चुका है। उन्‍होंने प्रधानमंत्री कार्यालय में बनाए गए प्रगति मंच का उल्‍लेख करते हुए बताया कि वह किस प्रकार परियोजनाओं की प्रगति पर नजर रखने का प्रबल मंच बन चुका है।

डा. एपीजे अब्दुल कलाम ‘राष्ट्रपति’ से पहले ‘राष्ट्र-रत्न:प्रधानमंत्री नई दिल्ली :प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार क...
15/10/2015

डा. एपीजे अब्दुल कलाम ‘राष्ट्रपति’ से पहले ‘राष्ट्र-रत्न:प्रधानमंत्री
नई दिल्ली :प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम को ‘राष्ट्रपति’ से पहले ‘राष्ट्र-रत्न’ बताया। वह नई दिल्ली के डीआरडीओ भवन में डा. कलाम के जंयती समारोह में बोल रहे थे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भविष्य की पीढ़ियों को प्रेरित करने के लिए रामेश्वरम में डा. कलाम का एक स्मारक बनाया जाएगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि जहां ज्यादातर लोग जिंदगी में अवसरों को खोजते हैं, वहीं डा. कलाम हमेशा नई चुनौतियों की तलाश में रहते थे। उन्होंने कच्छ में भूकंप के बाद किए गए पुनर्निर्माण के दौरान डा. कलाम के साथ नजदीकी से किए काम को याद किया।
एक शिक्षक के रूप में याद किए जाने की डा. कलाम की इच्छा को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति भविष्य की पीढ़ियों के पोषण के महत्व से अच्छी तरह से वाकिफ थे। उन्होंने कहा कि डा. कलाम की जंयती पर हमें यह पता लगाना चाहिए कि हम भारत में नवाचार को कैसे प्रोत्साहित कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री ने कई ऐसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों का उल्लेख किया जहां नवाचार जरूरी है। इनमें साइबर सुरक्षा, सभी के लिए आवास, नदियों को जोड़ना, कृषि उत्पादकता बढ़ाना, समुद्र आधारित अर्थव्यवस्था (ब्लू इकोनॉमी) और शून्य दोष, शून्य प्रभाव (जीरो डिफेक्ट, जीरो इफेक्ट) वाला निर्माण शामिल हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि डा. कलाम न केवल एक बेहद सामान्य पृष्ठभूमि से भारत के सर्वोच्च पद तक पहुंचे बल्कि वस्तुतः साधारण से असाधारण संस्थाओं का निर्माण किया। हम सभी को उनके उदाहरण से प्रेरणा लेते रहनी चाहिए।
इससे पहले, प्रधानमंत्री ने डीआरडीओ भवन में डा. एपीजे अब्दुल कलाम की एक प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने ‘डा. कलाम का जीवन उत्सव’ शीर्षक वाली एक फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और उसे देखा। प्रधानमंत्री ने डा. कलाम पर एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू, मनोहर पर्रिकर, रवि शंकर प्रसाद और डा. हर्षवर्धन उपस्थित थे।

आईटी टैंलेंट सर्च’’ उड़ान-201580 हजार से भी ज्यादा विद्यार्थी शामिल होंगे रांची :मुख्यमंत्री के सचिव -सह-सूचना प्रौद्योगि...
13/10/2015

आईटी टैंलेंट सर्च’’ उड़ान-2015
80 हजार से भी ज्यादा विद्यार्थी शामिल होंगे
रांची :मुख्यमंत्री के सचिव -सह-सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव - सुनील बर्णवाल ने कहा कि झारखण्ड में आईटी के क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने और केन्द्र की महत्वकांक्षी डिजिटल इंडिया कार्यक्रम को आगे ले जाने के उद्देश्य के साथ झारखंड सरकार नेे राज्य के भविष्य की आईटी प्रतिभाओं को तलाशने और उसे तराशने की योजना पर अमल करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में आईटी टैंलेंट सर्च’’ उड़ान-2015 का राज्यव्यापी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जिसमें 80 हजार से भी ज्यादा विद्यार्थी शामिल हो रहें हैं। श्री सुनील वर्णवाल सूचना भवन के सभागार में मीडिया से मुखातिब थे।
श्री वर्णवाल ने कहा कि प्रदेश भर के विद्यार्थियों में आईटी टूल्स के इस्तेमाल, अनुप्रयोग एवं जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य के साथ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित कराने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित की जायेगी। इसके तहत आगामी 15 अक्टूबर को राज्यभर के 1660 से भी ज्यादा स्कूलों में आयोजित की जा रही प्रथम स्तर की परीक्षा में 80 हजार से भी ज्यादा विद्यार्थी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रथम स्तर की परीक्षा में सूचना तकनीकी(आईटी) से संबंधित 50 बहुविकल्पीय प्रष्न पूछे जायेंगे। जिसका उत्तर परीक्षार्थी ओएमआर शीट पर देंगे। प्रथम स्तर की परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर प्रत्येक विद्यालय के प्रत्येक ग्रुप से दो विद्यार्थी (एक टीम) जिला स्तरीय आॅनलाइन प्रतियोगिता ( द्वितीय जिला स्तर ) के लिये चयनित किये जायेंगे। इसके उपरांत कुल 11 टीम प्रत्येक जिले से चयनित होगी जो राज्य स्तर पर 31 अक्टूबर को आयोजित आॅनलाईन प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि राज्य में पहली बार सभी जिलों से विभिन्न सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त एवं गैर- सरकारी स्कूलों के बच्चों ने इतनी बड़ी संख्या में किसी परीक्षा के लिए इनरोलमेंट कराया है जो कि राज्य को आई टी के क्षेत्र में एक नई दिशा देने का काम करेगा। यह कार्यक्रम माइका एड्यूकेशनल ग्रुप तथा मानव संसाधन विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का मकसद बच्चों में आईटी के क्षेत्र में जानकारी बढ़ाना और भविष्य के लिए प्रतिस्पर्धात्मक भावना की वृद्धि करना है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों का व्यक्तित्व विकास तो होगा ही साथ ही उन्हें भविष्य में रोजगार के अवसरों की बेहतर तलाष में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा में बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भाग ले रहे हैं जिनकी परीक्षा निःशुल्क लिया जा रहा है।
श्री वर्णवाल ने कहा कि आईटी टैलेंट सर्च उड़ान-2015 का आयोजन तीन वर्गाें में किया जायेगा। वर्ग ’’ए’’ में सातवीं और आठवीं कक्षा के बच्चे होंगे, वर्ग ’’बी’’ में नवीं और ’’दसवीं’’ में तो वहीं वर्ग सी में 11वीं और 12 वी के बच्चे भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा के संचालन के लिए सभी जिला के शिक्षा अधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक को आवश्यक दिशा -निर्देश दिया जा चुका है। श्री वर्णवाल ने कहा कि इन 11 टीमों में 5 टीम सरकारी विद्यालय से, तीन टीम सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों से और तीन टीम प्राईवेट स्कूलों से चुनी जायेंगी। जिलावार 11 प्रतिभागी विद्यालय राज्य स्तरीय आॅडियो विजुअल राउंड और क्वीज प्रतियोगिता में भाग लेंगे। अन्तिम रूप से क्वीज प्रतियोगिता के लिए 6 टीमों का चयन किया जायेगा। श्री वर्णवाल ने कहा कि प्रतियोगिताओं में सफल होने वाले बच्चों को प्रमाणपत्र के साथ साथ विद्यालय और राज्य स्तर पर प्रत्येक ग्रुप में स्मृति चिन्ह एवं कई पुरस्कार दिये जायेंगे। श्रेष्ठ प्रतिभागियों को पुरस्कार के रूप में तीन टैबलेट पीसी,बारह मोबाइल सेट,तीस कैलकुलेटर,बहत्तर मेमोरी कार्ड नब्बे स्मृति चिन्ह,बयालिस ट्राफी तथा पांच सौा बयालिस अन्य आकर्षक उपहार एवं पदक प्रदान किये जायेंगे। इसके अतिरिक्त प्रत्येक प्रतिभागी स्कूल के सभी वर्गों के सवश्रेष्ठ टीमों को पुरस्कृत किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि आईटी का इस्तेमाल राज्य के लोगों तक पहुंचाने में मोबाईल एक सशक्त माध्यम बन सकता है। उन्होंने बताया कि आईटी टैलेंट सर्च कार्यक्रम के तहत एम गवर्नेंस को बढ़ावा देने के लिए आईटी विभाग और mobile apps hackathon के प्रयास से देशभर से विभिन्न क्षेत्रों से 100 राज्य स्तर के 50 प्रतिभािगयों को लगातार 24 घंटे साॅफ्टवेयर डेवलप करेंगे। इसका उद्देश्य हेल्थ केयर, पेमेंट मैकेनिज्म, आॅनलाइर्न-आॅफलाईन सर्विस जैसी सेवाओं को आईटी के माध्यम से सशक्त और पारदर्शी बनाया जायेगा। इसका उद्देश्य झारखंड में स्टार्टअप कल्चर को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि आमलोगों के लिये भी एक दिन का वर्कशॉप आईटी विभाग करायेगा जिसके माध्यम से एप्स बनाने की प्रक्रिया सिखाई जायेगी।
इस अवसर पर आईटी के निदेशक उमेश साह ,जैप आईटी के के॰के॰सिन्हा सहित आईटी विभाग के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Address

Rospa Tower, Main Road Ranchi(jharkhand)
Ranchi
834001

Telephone

9534141222

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when APNI RANCHI posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to APNI RANCHI:

Share