Jharkhand Express News

Jharkhand Express News Jharkhand Express is the new voice of Jharkhand . Covers and highlights all types of News and activity of Jharkhand and almost all part of India.

18/08/2026

झारखंड सरकार ने JSSC-CGL परीक्षा रद्द की:CM सोरेन बोले- 2014 से अब तक सभी परीक्षाओं की CID जांच होगी

18/08/2026

झारखंड में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट:चतरा, हजारीबाग और रामगढ़ में झमाझम बारिश; धनबाद,रांची समेत 8 जिलों में यलो अलर्ट

13/08/2026

विश्व अंगदान दिवस आज:झारखंड के मात्र 2687 लोगों ने ली मरणोपरांत अंगदान की शपथ, कॉर्निया और किडनी के लिए सबसे अधिक रजिस्ट्रेशन

13/08/2026

झारखंड- आंदोलनकारी छात्र बोले- 16 अगस्त को CM हाउस घेरेंगे:मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा बढ़ाई गई, स्टूडेंट्स का आरोप- अनशनकारी देवेंद्र से मिलने नहीं दिया जा रहा

11/08/2026

“सुनिए सर, मेरा नाम संजीव सिंह है… मैं तो एक चपरासी से भी ‘सर’ कहकर बात करता हूँ!” 😡

किस बात पर भड़के धनबाद मेयर संजीव सिंह?
क्या है पूरा मामला? देखिए पूरी वीडियो और जानिए मेयर ने क्या कहा।
Sanjeev SinghRagini singhSingh

11/08/2026

धनबाद गॉट टैलेंट में 5 साल की बच्ची का जोरदार डांस परफॉर्मेंस।

10/08/2026

भाजपा ने कल यानी 11 अगस्त को झारखंड बंद बुलाया।

झारखंड और पूरे देश का आन बान शान बाबा मंदिर देवघर।हर हर महादेव...
10/08/2026

झारखंड और पूरे देश का आन बान शान बाबा मंदिर देवघर।
हर हर महादेव...

झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान छात्र और प्रशासन आमने-सामने, कई बैरिकेडिंग को तोड़ने के बाद छात्र विधानसभा परिसर के नजदीक ...
10/08/2026

झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान छात्र और प्रशासन आमने-सामने, कई बैरिकेडिंग को तोड़ने के बाद छात्र विधानसभा परिसर के नजदीक पहुंच गए हैं, पुलिस उन्हें रोकने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया है, छात्र विधानसभा तक जाना चाहते हैं !

  बंगाल-झारखंड सीमा पर पशुओं से लदा वाहन पकड़ा गया, चालक समेत चार हिरासत में #धनबाद : बंगाल-झारखंड सीमा पर रविवार तड़के ...
10/08/2026

बंगाल-झारखंड सीमा पर पशुओं से लदा वाहन पकड़ा गया, चालक समेत चार हिरासत में

#धनबाद : बंगाल-झारखंड सीमा पर रविवार तड़के स्थानीय लोगों की सतर्कता से एक 16 चक्का वाहन को रोककर जांच की गई। वाहन का नंबर WB 37 E 3720 बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जांच के दौरान वाहन में कथित तौर पर गाय और भैंस लदी मिलीं, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

मामले की सूचना विश्व हिंदू परिषद की गौरक्षा समिति को मिलने के बाद समिति ने चौरंगी फांड़ी पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने डुबुर्डिही चेकपोस्ट पर वाहन को रोककर जांच शुरू की। जांच के दौरान वाहन में गाय और भैंस पाए जाने की बात सामने आई। बताया जा रहा है कि पशुओं के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिसके बाद पुलिस ने चालक समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

विश्व हिंदू परिषद गौरक्षा समिति के चंद्रशेखर शॉ ने दावा किया कि पशुओं को मैथन स्थित बीएसके कॉलेज के पीछे से वाहन में लोड किया गया था और चालक से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें बांग्लादेश सीमा की ओर ले जाया जा रहा था। उन्होंने मामले में कानून के अनुसार कार्रवाई की मांग की।

स्थानीय लोगों ने मैथन क्षेत्र के कुछ लोगों के इस कथित गतिविधि में शामिल होने का दावा किया है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पशुओं को कहां से लोड किया गया था तथा उनका वास्तविक गंतव्य क्या था।

इधर, एक स्थानीय व्यक्ति ने नाम न छापने की शर्त पर दावा किया कि क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से इस तरह की गतिविधियां कथित रूप से चल रही हैं। स्थानीय व्यक्ति ने कुछ वाहनों के बंगाल सीमा पार करने के लिए कथित कोड और लाइट सिग्नल के इस्तेमाल का भी दावा किया। हालांकि, इन दावों की भी पुलिस की ओर से पुष्टि नहीं की गई है।

पुलिस अब वाहन के कागजात, चालक और पशुओं से संबंधित दस्तावेजों की जांच कर रही है। साथ ही कथित रूप से मैथन से कोलकाता और आगे बांग्लादेश सीमा तक किसी संगठित नेटवर्क के सक्रिय होने के आरोपों की भी जांच की जा रही है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Address

Ranchi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jharkhand Express News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Jharkhand Express News:

Shortcuts

Share