The Dainik Aawaz News

The Dainik Aawaz News The Dainik Aawaz 24 News
(2)

21/08/2026

#हेमंत सोरेन के गांव #नेमरा से होगा 24 अगस्त से भारती व्यवस्था सुधार यात्रा,
देवेंद्र नाथ महतो ने कर दिया खुले मंच से ऐलान

छात्रों के कंधे पर राजनीति बंद करे भाजपा!छात्र किसी राजनीतिक दल के मोहरा नहीं, वे झारखंड का भविष्य हैं। उनके रोजगार, शिक...
21/08/2026

छात्रों के कंधे पर राजनीति बंद करे भाजपा!

छात्र किसी राजनीतिक दल के मोहरा नहीं, वे झारखंड का भविष्य हैं। उनके रोजगार, शिक्षा और परीक्षाओं से जुड़े सवालों का समाधान संवाद और तथ्य से होना चाहिए, न कि उकसावे और टकराव की राजनीति से।

भाजपा और बाबूलाल मरांडी जी को पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि वे छात्रों की समस्याओं का समाधान चाहते हैं या युवाओं के असंतोष को राजनीतिक हथियार बनाना चाहते हैं?

यदि कहीं हिंसा या कानून का उल्लंघन हुआ है तो निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर कार्रवाई हो। लेकिन जांच से पहले राजनीतिक आरोप लगाना उचित नहीं है।

कोचिंग संस्थानों या किसी भी राजनीतिक समूह को छात्रों की भावनाओं का इस्तेमाल अपने हित में करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

झारखंड के युवा समझदार हैं। उन्हें चाहिए रोजगार, पारदर्शी भर्ती और बेहतर भविष्य—राजनीतिक टकराव नहीं।

* छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद हो।
*उकसावे की राजनीति बंद हो।
*समाधान, संवाद और कानून का रास्ता अपनाया जाए।

21/08/2026

हेमंत सोरेन का पुतला दहन को लेकर रांची में हुआ बड़ा बवाल, सदर DSP ने कह दी बड़ी बात

21/08/2026

प्रशासन पर उठे सवाल! छात्रा ने रोते हुए कहा कि झामुमो के दलाल लोग पुतला को छीन कर ले गए और हम दोनों बहनो से छेड़छाड़ की! #पुतला दहन रांची #वायरल वीडियो #झामुमो कार्यकर्त्ता

20/08/2026

Prss कॉन्फ्रेंस कर छात्रों से कहा' Jssc-Jpsc"रिफॉर्म मंच ने 24 जिलों के छात्रों से किया आवाहन, हेमंत सरकार के खिलाफ 21 अगस्त को होगा पुतला दहन
हेमंत सोरेन सरकार के फैसले पर 11वीं से 13वीं JPSC और FSO रद्द के मामले पर Highcourt ने रोक लगा दिया है

20/08/2026

महिला ने खोली छात्र आंदोलन की पोल!युटुब टीचर हैं रिजल्ट नहीं आता है"
पर एग्जाम कैंसिल करने यह आ जाते हैं! न्याय दो या 'फां*सी दो 🕯️
#वायरलवीडियो #सफलछात्र #ट्रेडिंगshortsवीडियो #राँचीझारखण्ड

20/08/2026

जयपाल सिंह स्टेडियम में अब नहीं होगा कोई विरोध प्रदर्शन, प्रशासन ने निषेधाज्ञा 163 किया लागू।

20/08/2026

हेमंत सोरेन सरकार के फैसले पर 11वीं से 13वीं JPSC और FSO रद्द के मामले पर Highcourt ने रोक लगा दिया है

बाबूलाल मरांडी का हेमंत सोरेन पर बड़ा जुबानी हमला!“हमने पहले ही दिन कहा था—सरकार की नीयत ठीक नहीं है!”JPSC-JSSC की परीक्...
20/08/2026

बाबूलाल मरांडी का हेमंत सोरेन पर बड़ा जुबानी हमला!

“हमने पहले ही दिन कहा था—सरकार की नीयत ठीक नहीं है!”

JPSC-JSSC की परीक्षाओं और नियुक्तियों को रद्द करने के सरकार के फैसले पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला।

मरांडी ने आरोप लगाया कि सरकार ने बिना उचित कानूनी प्रक्रिया के जल्दबाजी में फैसला लिया, जबकि उन्होंने पहले ही आशंका जताई थी कि यह फैसला हाईकोर्ट में टिक नहीं पाएगा और इस पर रोक लग सकती है।

उन्होंने राहुल गांधी और हेमंत सोरेन पर छात्र आंदोलन को खत्म करने के लिए राजनीतिक साजिश रचने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि छात्रों को वार्ता का भरोसा देने के बाद सरकार ने अचानक परीक्षाएं रद्द करने का आदेश जारी कर दिया।

मरांडी ने दोहराई CBI जांच की मांग

उनका कहना है कि जांच से यह स्पष्ट होना चाहिए कि गलत तरीके से नियुक्तियां हुईं या नहीं और यदि हुईं तो इसके लिए जिम्मेदार कौन हैं। साथ ही पारदर्शी प्रक्रिया से चयनित अभ्यर्थियों के भविष्य को सुरक्षित रखने की मांग की गई।

अब बड़ा सवाल—JPSC-JSSC विवाद में सरकार के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक के बाद क्या जवाबदेही तय होगी?

20/08/2026

झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार को बड़ा झटका देते हुए 11वीं से 13वीं JPSC परीक्षा और फूड सेफ्टी ऑफिसर परीक्षा की नियुक्तियां रद्द करने के सरकारी आदेश पर रोक (स्टे) लगा दी है। न्यायमूर्ति दीपक रोशन की अदालत ने इस मामले से जुड़े याचिकाकर्ताओं को तत्काल प्रभाव से काम पर वापस लेने (Reinstated) का निर्देश दिया है।
Social

Address

Ranchi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Dainik Aawaz News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to The Dainik Aawaz News:

Shortcuts

Share