05/08/2026
हजारीबाग पुलिस को मिली 30 नई डायल-112 गाड़ियां, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर थानों के लिए किया रवाना
झारखंड सरकार एवं पुलिस मुख्यालय, रांची की ओर से हजारीबाग जिले को 30 नई डायल-112 वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। इससे पहले भी जिले को 28 डायल-112 वाहन मिल चुके हैं। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में सभी नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण थानों के लिए रवाना किया।
इन वाहनों का उपयोग अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था बनाए रखने, महिलाओं के विरुद्ध होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई तथा नशा के खिलाफ अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए किया जाएगा। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अभियान अमित कुमार, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय ज्ञान रंजन, एसडीपीओ सदर रूपक कुमार सिंह, एसडीपीओ विष्णुगढ़ फैजान अहमद, डीएसपी सीसीआर मोहम्मद अरमानुल हक तथा परिचारी प्रवर पुलिस केंद्र कुमार देवव्रत सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।