Ranchi Updates

Ranchi Updates Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.
(232)

10/08/2026

राँची के मोरहाबादी मैदान में आदिवासी दिवस का उत्सव बेहद धूमधाम से मनाया गया, जहाँ बड़ी संख्या में दुकानें लगाई गईं। लोग पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए, वहीं खाने-पीने से लेकर हस्तशिल्प और अन्य पारंपरिक सामानों की दुकानें भी आकर्षण का केंद्र रहीं। आदिवासी संस्कृति, परंपरा और विरासत की खूबसूरत झलक इस पूरे आयोजन में देखने को मिली।

Glimpses : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितता और पेपर लीक के आरोपों को लेकर छात्रों का आंदोलन सोमवा...
10/08/2026

Glimpses : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितता और पेपर लीक के आरोपों को लेकर छात्रों का आंदोलन सोमवार को और तेज हो गया। मॉनसून सत्र के दौरान हजारों अभ्यर्थी विधानसभा घेराव के लिए राँची की सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेडिंग की, लेकिन छात्र आगे बढ़ते हुए विधानसभा गेट तक पहुंच गए। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज के साथ आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। घटना के बाद JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी का मुद्दा एक बार फिर झारखंड की सियासत के केंद्र में आ गया है।

Glimpses : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और पेपर लीक के आरोपों को लेकर छात्रों का आंदोलन सोमवार ...
10/08/2026

Glimpses : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और पेपर लीक के आरोपों को लेकर छात्रों का आंदोलन सोमवार को तेज हो गया। मॉनसून सत्र के बीच हजारों छात्र विधानसभा घेराव के लिए राँची की सड़कों पर उतरे। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर छात्रों को रोकने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी विधानसभा गेट तक पहुंच गए। इस दौरान धक्का-मुक्की के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस व वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। आंदोलन के बाद JPSC-JSSC मुद्दा फिर राजनीतिक केंद्र में है।

छात्रों के समर्थन में BJP का 11 अगस्त को झारखंड बंद का ऐलान।झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और पेपर लीक ...
10/08/2026

छात्रों के समर्थन में BJP का 11 अगस्त को झारखंड बंद का ऐलान।

झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और पेपर लीक के आरोपों को लेकर जारी छात्र आंदोलन के समर्थन में भाजपा ने 11 अगस्त को झारखंड बंद का ऐलान किया है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत भाजपा नेताओं ने सोमवार को प्रेस वार्ता में हेमंत सोरेन सरकार पर छात्रों की मांगों को नजरअंदाज करने और आंदोलन के दौरान पुलिस कार्रवाई का आरोप लगाया।

भाजपा ने JPSC और JSSC की विवादित परीक्षाओं को रद्द करने तथा पूरे मामले की CBI जांच कराने की मांग की। पार्टी ने CGL, सहायक आचार्य, PGT और उत्पाद सिपाही भर्ती समेत कई नियुक्ति प्रक्रियाओं में अनियमितता के आरोप भी लगाए।

भाजपा के अनुसार 11 अगस्त को सुबह 8 बजे से देर रात तक बंद रहेगा। स्वास्थ्य सेवाओं और कांवरियों को बंद से छूट दी गई है। पार्टी ने कहा कि वह छात्रों की मांगों के समर्थन में आंदोलन जारी रखेगी।

10/08/2026

झारखंड विधानसभा का घेराव करने पहुंचे छात्र जब बैरिकेड्स तोड़कर परिसर के करीब पहुंचने ही वाले थे, तभी प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दाग दिए। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आंसू गैस के प्रभाव से एक छात्र की हालत बेहद गंभीर हो गई, जिसके बाद उसे तत्काल एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया।

10/08/2026

विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों को रोकने के लिए प्रशासन ने छोड़े आंसू गैस के गोले, माहौल हुआ तनावपूर्ण। इसके बावजूद छात्र अपने मांगों पर डटे रहे।
​ JusticeForStudents

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही CID ने बड़ी कार्रवाई...
10/08/2026

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही CID ने बड़ी कार्रवाई की है। आयोग के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ परीक्षा संचालन से जुड़ी निजी एजेंसी TDPL को कथित आर्थिक लेनदेन के आधार पर काम सौंपने और कमीशन लेने के आरोपों की जांच की जा रही है।

एल. ख्यांग्ते ने 22 जुलाई को JPSC अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद CID ने उनसे कई चरणों में लंबी पूछताछ की। तीन दौर में उनसे करीब 8, 9 और 9 घंटे तक सवाल-जवाब किए गए।

इससे पहले CID ने उनके सरकारी आवास, JPSC कार्यालय और TDPL के परिसर में छापेमारी कर दस्तावेज, OMR शीट और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए थे। मामले में अब तक 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जांच एजेंसी मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

10/08/2026

तमाम बैरिकेडिंग, टीयर गैस और लाठीचार्ज के बावजूद छात्रों का जोश बरकरार ।
विधानसभा तक पहुंचे छात्र, अपनी मांगों पर अडिग ।

Address

Main Road
Ranchi
834001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ranchi Updates posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share