Offbeat News

Offbeat News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Offbeat News, Media/News Company, Ranchi.

हम वह मंच हैं, जहां खबरें शोर नहीं, सच्चाई बोलती हैं। ज़मीनी हकीकत, निर्भीक दृष्टि और जिम्मेदार पत्रकारिता के साथ, हम हर खबर को उसके असली मायने में सामने लाते हैं। झारखंड, छत्तीसगढ़ समेत देश के विभिन्न हिस्सों की बड़ी से लेकर छोटी हर खबर बस एक क्लिक पर।

Hazaribag: रेलवे पुल के नीचे मिला अज्ञात महिला का शव, ट्रेन की चपेट में आने की आशंकासालगावां रेलवे पुल के नीचे शनिवार को...
06/06/2026

Hazaribag: रेलवे पुल के नीचे मिला अज्ञात महिला का शव, ट्रेन की चपेट में आने की आशंका

सालगावां रेलवे पुल के नीचे शनिवार को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मृतका की पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी है।...

सालगावां रेलवे पुल के नीचे शनिवार को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में ट्र.....

मैनपाट में पीलिया का कहर : एक हफ्ते में 5 मौतें, कई मरीज अस्पताल में भर्तीसरगुजा जिले के मैनपाट में पीलिया के संदिग्ध प्...
06/06/2026

मैनपाट में पीलिया का कहर : एक हफ्ते में 5 मौतें, कई मरीज अस्पताल में भर्ती

सरगुजा जिले के मैनपाट में पीलिया के संदिग्ध प्रकोप से हड़कंप मच गया है। पिछले एक सप्ताह में चार गांवों में 5 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग ने गांवों में कैंप लगाकर सर्वे और पानी के सैंपल की जांच शुरू कर दी है।...

सरगुजा जिले के मैनपाट में पीलिया के संदिग्ध प्रकोप से हड़कंप मच गया है। पिछले एक सप्ताह में चार गांवों में 5 लोगों क...

‘कॉकरोच आ रहे हैं…’ : दिल्ली में CJP का पहला बड़ा प्रदर्शन, शिक्षा व्यवस्था पर केंद्र सरकार घिरी‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के ...
06/06/2026

‘कॉकरोच आ रहे हैं…’ : दिल्ली में CJP का पहला बड़ा प्रदर्शन, शिक्षा व्यवस्था पर केंद्र सरकार घिरी

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहला बड़ा प्रदर्शन करते हुए NEET-UG, CBSE और अन्य परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ आवाज उठाई। प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई।...

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहला बड़ा प्रदर्शन करते हुए NEET-UG, CBSE और अन्य .....

कलेक्टर लेटरहेड मामला : डीईओ की मुश्किलें बढ़ीं, कलेक्टर के बाद संयुक्त संचालक ने भी जारी किया नोटिसबलरामपुर में कलेक्टर...
05/06/2026

कलेक्टर लेटरहेड मामला : डीईओ की मुश्किलें बढ़ीं, कलेक्टर के बाद संयुक्त संचालक ने भी जारी किया नोटिस

बलरामपुर में कलेक्टर कार्यालय के लेटरहेड पर डीईओ कार्यालय से पत्र जारी होने का मामला अब गंभीर होता जा रहा है। कलेक्टर के बाद अब सरगुजा संभाग के संयुक्त संचालक शिक्षा ने भी डीईओ से स्पष्टीकरण मांगा है और नियमों के उल्लंघन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है।...

बलरामपुर में कलेक्टर कार्यालय के लेटरहेड पर डीईओ कार्यालय से पत्र जारी होने का मामला अब गंभीर होता जा रहा है। कलेक...

वन भूमि पर चला बुलडोजर : 31 अवैध कब्जे हटाए गए, 3.851 हेक्टेयर जंगल की जमीन हुई अतिक्रमण मुक्तबलरामपुर जिले के ग्राम गाज...
04/06/2026

वन भूमि पर चला बुलडोजर : 31 अवैध कब्जे हटाए गए, 3.851 हेक्टेयर जंगल की जमीन हुई अतिक्रमण मुक्त

बलरामपुर जिले के ग्राम गाजर में वन विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 31 अवैध कब्जे हटाए। प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर 3.851 हेक्टेयर संरक्षित वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।...

बलरामपुर जिले के ग्राम गाजर में वन विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 31 अवैध कब्.....

कोडरमा में खूनी वारदात : विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायलकोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव के निजी चालक राजकु...
04/06/2026

कोडरमा में खूनी वारदात : विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल

कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव के निजी चालक राजकुमार यादव की बुधवार रात हत्या कर दी गई, जबकि परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद विधायक ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए थाना प्रभारी की भूमिका को संदिग्ध बताया है। गुस्साए ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह शव के साथ थाना के सामने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।...

कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव के निजी चालक राजकुमार यादव की बुधवार रात हत्या कर दी गई, जबकि परिवार के तीन सदस्य गंभीर .....

युवा स्टार्टअप्स को मिलेगा फंडनई दिल्ली। जनसंपर्क क्षेत्र की संस्था पीआर 24x7 ने युवा उद्यमियों और स्टार्टअप्स को बढ़ावा...
03/06/2026

युवा स्टार्टअप्स को मिलेगा फंड

नई दिल्ली। जनसंपर्क क्षेत्र की संस्था पीआर 24x7 ने युवा उद्यमियों और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए 'प्रगति' (पीआर 24x7 रिसोर्स एलोकेशन फॉर ग्रोथ, एडवांसमेंट एंड ट्रांसफॉर्मिंग आइडियाज) नामक नई पहल शुरू की है। इसके तहत देशभर के 100 चयनित स्टार्टअप आइडियाज को 50 हजार रुपये से लेकर 50 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी। संस्था का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों और छोटे शहरों के युवाओं को अपने नवाचार और व्यवसायिक विचारों को आगे बढ़ाने के लिए आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराना है। चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और आवेदकों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।...

नई दिल्ली। जनसंपर्क क्षेत्र की संस्था पीआर 24x7 ने युवा उद्यमियों और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए 'प्रगति' (पीआर ...

आधी रात चला बुलडोजर : वाराणसी की 200 साल पुरानी अजगैब शहीद मस्जिद ढहाई गईवाराणसी के राजघाट क्षेत्र में मंगलवार आधी रात प...
03/06/2026

आधी रात चला बुलडोजर : वाराणसी की 200 साल पुरानी अजगैब शहीद मस्जिद ढहाई गई

वाराणसी के राजघाट क्षेत्र में मंगलवार आधी रात प्रशासन ने दो सौ साल पुरानी अजगैब शहीद मस्जिद को बुलडोजर चलाकर ढहा दिया। रेलवे के नए मॉडल स्टेशन प्रोजेक्ट के लिए की गई कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस और पीएसी बल तैनात रहा। बुधवार सुबह स्थानीय लोगों को मस्जिद की जगह मलबा मिला, जबकि प्रशासन ने क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है।...

वाराणसी के राजघाट क्षेत्र में मंगलवार आधी रात प्रशासन ने दो सौ साल पुरानी अजगैब शहीद मस्जिद को बुलडोजर चलाकर ढहा द...

कलेक्टर कार्यालय के लेटरहेड पर DEO का कारण बताओ नोटिस : संयुक्त संचालक ने कहा- उचित नहीं, मांगा जायेगा जवाबबलरामपुर में ...
03/06/2026

कलेक्टर कार्यालय के लेटरहेड पर DEO का कारण बताओ नोटिस : संयुक्त संचालक ने कहा- उचित नहीं, मांगा जायेगा जवाब

बलरामपुर में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कलेक्टर कार्यालय के लेटरहेड पर कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोशल मीडिया में पत्र वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में प्रशासनिक प्रक्रिया और अधिकार क्षेत्र को लेकर सवाल उठने लगे हैं। संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीर बताते हुए DEO से स्पष्टीकरण मांगे जाने की बात कही है।...

बलरामपुर में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कलेक्टर कार्यालय के लेटरहेड पर कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने का मामला तू.....

NEET पेपर लीक के खिलाफ उबाल : रांची में युवा कांग्रेस ने किया लोकभवन घेरावनीट-यूजी और CBSE परीक्षा में पेपर लीक के विरोध...
02/06/2026

NEET पेपर लीक के खिलाफ उबाल : रांची में युवा कांग्रेस ने किया लोकभवन घेराव

नीट-यूजी और CBSE परीक्षा में पेपर लीक के विरोध में रांची में युवा कांग्रेस ने लोकभवन का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने एनटीए को भंग करने, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और परीक्षा प्रणाली में बड़े सुधार की मांग उठाई। युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पेपर लीक ने लाखों छात्रों के भविष्य और मेहनत पर गंभीर असर डाला है।...

नीट-यूजी और CBSE परीक्षा में पेपर लीक के विरोध में रांची में युवा कांग्रेस ने लोकभवन का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों .....

Address

Ranchi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Offbeat News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Offbeat News:

Share