Aawaz Hindustan

Aawaz Hindustan Only Support for Truth...

ठाकुरगांव । शनिवार को बुढ़मू प्रेस क्लब के तत्वाधान में गुरुगाई पंचायत सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
07/09/2024

ठाकुरगांव । शनिवार को बुढ़मू प्रेस क्लब के तत्वाधान में गुरुगाई पंचायत सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डीआईजी अनूप बिरथरे, विशिष्ठ अतिथी शिक्षाविद सह समाजसेवी स्वामी देवेन्द्र प्रकाश, रांची प्रेस क्लब के सचिव अमरकांत जी, कोषाध्यक्ष कुबेर सिंह, समाजसेवी सतीश कुमार, खलारी डीएसपी आरएन चौधरी शामिल हुए। कार्यक्रम का उदघाटन अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डीआईजी अनूप बिरथरे ने कहा कि शिक्षक ही समाज को अंधकार से निकाल कर प्रकाश की और ले जाते हैं। शिक्षक कभी रिटायर नहीं होते वे समाज के आधार स्तंभ होते हैं। शिक्षक ही इंसान को ज्ञान और विवेक की सिख देते हैं जिससे इंसान सही व गलत की पहचान कर अपने जीवन में आगे बढ़ता है। शिक्षाविद स्वामी देवेन्द्र प्रकाश ने भी अपने संबोधन में जीवन में शिक्षकों की महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं अन्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम की जमकर सरहाना करते हुए शिक्षकों का महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन रंगनाथ चौबे ने किया। मौके पर रघुनाथ महतो, रामाशीष पांडेय, सोमनाथ चौबे, रजनीकांत चौबे, कालीचरण साहू, बिपुल तिवारी संजय साहू, राजेश यादव, अरविंद कुमार, करण ठाकुर का योगदान सराहनीय रहा।

26/07/2024

बहुत ही शानदार और शालीनता का परिचय देते हुए, कैराना सांसद इकरा हसन ने शामली से प्रयागराज और शामली से वैष्णो देवी तक सीधी ट्रेन की मांग की है।

❇️ *झरिया की कांग्रेस विधायक पूर्णिमा सिंह व धनबाद के एसएसपी एचपी जनार्दनन ने झरिया व जोरापोखर थाना के नवनिर्मित भवन का ...
26/07/2024

❇️ *झरिया की कांग्रेस विधायक पूर्णिमा सिंह व धनबाद के एसएसपी एचपी जनार्दनन ने झरिया व जोरापोखर थाना के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया. विधायक ने थाना भवन के साथ-साथ दामोदर जल संयंत्र के लिए अलग फिडर व ट्रॉली ट्रांसफार्मर का भी उद्घाटन किया.*

26/07/2024

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष प्रभात झा जी का निधन दुःखद। वे एक कुशल राजनीतिज्ञ एवं समाजसेवी थे। वे मूल रूप से बिहार के सीतामढ़ी जिले के कोरियाही गांव के रहने वाले थे। वे राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना है।

Address

Ranchi

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aawaz Hindustan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share