Apt Jharkhand News

Apt Jharkhand News � Apt Jharkhand News | तेज़ खबर, सटीक जानकारी
� Covering All 24 Districts of Jharkhand
� Local News | Politics | Jobs | Social Updates
� Stay Updated.

Stay Aware.
� DM for news tips or collaborations

05/12/2025

झारखण्ड विधान सभा में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का स्वागत एवं अभिवादन करते हुए संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग वंदना दादेल, डीजीपी तदाशा मिश्रा, प्रभारी सचिव, झारखंड विधान सभा रंजीत कुमार।

05/12/2025

05 दिसंबर से 11 दिसंबर 2025 तक आहूत षष्टम झारखंड विधानसभा के चतुर्थ सत्र (शीतकालीन सत्र) की तैयारियों को लेकर डॉ श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, रांची में आयोजित सत्ता पक्ष के माननीय मंत्री एवं माननीय विधायक गणों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन।

04/12/2025

जेएसएससी संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा का रिजल्ट जारी कर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए आदेश के बाद ढोल - नगाड़ों के साथ सैकड़ों अभ्यर्थी मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय परिसर पहुंचकर मनाया जश्न, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को दी बधाई, जताया आभार । अभ्यर्थियों ने कहा - मुख्यमंत्री जी के प्रयासों एवं निष्पक्ष जांच के कारण हमें मिला है न्याय ।

02/12/2025

झारखंड में राजनीतिक बदलाव की संकेत के बीच कांग्रेस के विधायक राजेश कच्छप का बयान सुना जाना चाहिए।
राजेश जी पहले कोलकाता में सरकार गिराने की साजिश में गिरफ्तार भी हुए थे।

30/11/2025

स्टेडियम के अंदर सुरक्षा घेरा तोड़कर दर्शक पहुंचा विराट कोहली के पास।
सिक्युरिटी में तैनात जवान ने पकड़ा युवक को ले जाया गया धुर्वा थाने।
फिलहाल युवक से पूछताछ में जुटी पुलिस।

रांची में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए पहले वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान एक पिच इन्वेडर अचानक मैदान में घुस ...
30/11/2025

रांची में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए पहले वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान एक पिच इन्वेडर अचानक मैदान में घुस आया और भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली के पैरों को छू लिया। सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए उस व्यक्ति को मैदान से बाहर ले गए। घटना के कारण खेल कुछ समय के लिए रुका, हालांकि मैच बाद में सामान्य रूप से जारी रहा।

30/11/2025

इंडिया और साउथ क्रिकेट मैच के दौरान कतार मे लगे दर्शकों पर लाठी चार्ज।

28/11/2025

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार के उपलब्धियां से भरे 1 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मोरहाबादी मैदान, रांची में राज्य स्तरीय समारोह का हुआ भव्य आयोजन। मुख्यमंत्री ने 8792 नवचयनित अभ्यार्थियों को सौंपा नियुक्ति पत्र।

27/11/2025

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने शहीद सोबरन सोरेन जी के 68वें शहादत दिवस पर लुकैयाटांड़ (नेमरा, गोला) स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
झारखंड वीर सपूतों का राज्य।
खुशहाल एवं समृद्ध झारखंड की परिकल्पना को पूरा करना लक्ष्य।
नौकरी के साथ-साथ स्वरोजगार को भी दे रहे बढ़ावा।
झारखंड के सर्वांगीण विकास में सभी का योगदान महत्वपूर्ण।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज शहीद सोबरन सोरेन जी के 68वें शहादत दिवस पर लुकैयाटांड़ (नेमरा, गोला) पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद स्थल स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज के दिन प्रत्येक वर्ष हम सभी लोग यहां एकत्रित होकर मेरे (दादा जी) शहीद सोबरन सोरेन जी के शहादत दिवस पर उन्हें याद कर नमन करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी लोग यह जानते हैं कि झारखंड के अलग-अलग जगहों पर हमारे कई वीर सपूतों ने जन्म लिया जिन्होंने यहां के आदिवासी-मूलवासी सहित सभी वर्ग-समुदाय को लोगों के हक-अधिकार की लड़ाई लड़ी तथा यहां की जल, जंगल, जमीन एवं राज्यवासियों की अस्मिता की रक्षा का नेतृत्व किया। हमारे वीर सपूतों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर यहां के आदिवासी एवं मूलवासियों का हक-अधिकार का हनन तथा शोषण करने वालों के विरुद्ध मजबूती से आवाज उठाई। मुख्यमंत्री ने कहा की हमारे कई वीर सपूतों की सामंती विचारधारा के लोगों द्वारा हत्या कराई गई, कई वीर सपूतों को जेल की सलाखों में भेजने का कार्य किया गया।
हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड प्रदेश खून से सींचा हुआ प्रदेश है। इस प्रदेश के हर कोने में हमारे वीर शहीदों की स्मृतियां, प्रतिमाएं और समाधि स्थल हैं। इन वीर सपूतों के पुण्यतिथि तथा शहादत दिवस के मौके पर हम इन्हें याद कर नमन करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज शहीद सोबरन सोरेन (हमारे दादा ) का शहादत दिवस है। आज हमारे बीच आदरणीय दिशोम गुरु स्मृति शेष-स्व० शिबू सोरेन जी का नहीं होना एक युग का अंत है। पूर्वजों के आदर्श पर चलते हुए हमारे वीर सपूत अलग झारखंड राज्य की परिकल्पना को पूरा कर हम सभी को एक ताकत देते हुए, अपने अधिकार को पहचानने की शक्ति देते हुए विधि के अनुरूप अपने-अपने जगह पर चले गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब जिम्मेदारी और बड़ी हो गई है आगे हम सभी को एकजुट होकर अपने हक-अधिकार की लड़ाई लड़नी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी को एक साथ आगे बढ़ते हुए राज्य के सर्वांगीण विकास में अपना योगदान देना सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड 25 वर्ष का युवा राज्य हो चुका है। हमारी सरकार प्रत्येक क्षेत्र में तेज गति से कार्य कर रही है। यहां के नौजवानों के कंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है।
हेमन्त सोरेन ने कहा कि गांव की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। गांव, गरीब, किसान खुशहाल रहे इस निमित्त योजनाओं को निरंतर धरातल पर उतारा जा रहा है। लोग अपने श्रम शक्ति से, खेती-किसानी के माध्यम से अपने परिवार का जीवन यापन कर सकें इस दिशा में भी सकारात्मक कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की सवा तीन करोड़ जनता की जिम्मेवारी का पूरा ख्याल राज्य सरकार रख रही है। हमारी सरकार ने यहां की आधी आबादी को अपने पैरों पर खड़ा करने का काम किया है। राज्य सरकार निरंतर युवा पीढ़ी को मजबूत करने में जुटी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमारी महिलाएं सरकार की योजनाओं से जुड़कर स्वावलंबी बन रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में अलग-अलग तरीके से कार्य योजना तैयार कर झारखंड को देश के अग्रणी राज्यों में लाकर खड़ा करना हमारी प्राथमिकता है।
हेमन्त सोरेन ने कहा कि 28 नवंबर 2025 को वर्तमान राज्य सरकार का 1 वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा है, इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा यहां के 10 हजार से अधिक युवक-युवतियों को सरकारी नियुक्तियां मिल रही है। उन्होंने कहा कि सिर्फ सरकारी नौकरियां ही नहीं बल्कि स्वरोजगार के विभिन्न साधनों का भी सृजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार रांची हेड क्वार्टर से नहीं बल्कि गांव से चलती है। "सेवा का अधिकार" कार्यक्रम के तहत हमारी सरकार योजनाओं को आपके घर आंगन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। आपकी समस्याओं का निदान भी आपके गांव घर पर ही किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी व्यवस्था में जो भी हक अधिकार आपको मिलना चाहिए हमारी सरकार आप तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का यह दायित्व है कि योजनाओं का लाभ लेने के लिए आपको कहीं भटकने की जरूरत नहीं है। राज्य सरकार के अधिकारी अब आप तक पहुंच रहे हैं। आपको अधिकारी को खोजने की आवश्यकता नही है। अब सरकारी कार्यालयों में बिचौलियों का कोई जगह नहीं है। दलालों को ढूंढ कर भगाया जा रहा है। सरकारी व्यवस्थाओं पर अब कड़ी नजर रखी जा रही है।

26/11/2025

संविधान दिवस’ पर माननीय राज्यपाल द्वारा कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के दीक्षांत समारोह में संविधान के उद्देशिका का सामूहिक वाचन कराया गया।
माननीय राज्यपाल-सह-झारखण्ड राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने आज कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा में आयोजित दीक्षांत समारोह में भारत के संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन कराया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के पदाधिकारीगण, प्राध्यापक, उपाधिधारक विद्यार्थी/शोधार्थी, अतिथि एवं जिला प्रशासन के अधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।

25/11/2025
25/11/2025

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण ध्वजारोहण केवल उत्सव नहीं है, बल्कि यह घोषणा है कि मंदिर निर्माण पूरा हो गया है।

Address

Ranchi

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Apt Jharkhand News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share