Myranchi

Myranchi Ranchi district (Hindi: राँची जिला) is one of the twenty-four districts of Jharkha
(1)

नर्सिंग में एडमिशन का सुनहरा अवसर :Myranchi : पटना, गया, रांची, बेंगलुरु में नर्सिंग के कोर्स मे admission के लिए सीट उप...
17/02/2026

नर्सिंग में एडमिशन का सुनहरा अवसर :
Myranchi : पटना, गया, रांची, बेंगलुरु में नर्सिंग के कोर्स मे admission के लिए सीट उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें
Ranchi Ranchi Diaries

17/02/2026

Myranchi Ranchi

राजधानी रांची की सड़कों पर ‘मौत’ का तांडव! Myranchi : रांची में रैश ड्राइविंग का मामला लगातार सामने आ रहा है बिते दिनों ...
17/02/2026

राजधानी रांची की सड़कों पर ‘मौत’ का तांडव!
Myranchi : रांची में रैश ड्राइविंग का मामला लगातार सामने आ रहा है बिते दिनों पहले दो मामला सामने आया था जिसमें एक युवक की मौत हो गई थी, इसी बीच एक और मामला डोरंडा थाना से सामने आ रह है जहां कार सवार ने एक युवक को जोरदार टक्कर मारी वहीं, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई अभी जारी है। रांची में रैश ड्राइविंग का मामला लगातार सामने आ रहा है। बीते दिनों दो मामला सामने आए थे, जिसमें एक युवक की मौत हो गई है, वही कई लोग घायल बताए जा रहे है। इसी बीच एक और मामला अभी डोरंडा थाना से सामने आई है। जहां एक मर्सिडीज कार सवार ने पहले एक युवक को जोरदार टक्कर मारी, फिर उसे कार के बोनट पर लटकाए हुए काफी दूर तक गाड़ी दौड़ाता रहा। इस दौरान युवक बोनट पर ही फंसा रहा और जान बचाने की जद्दोजहद करता रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौके पर मौजूद होमगार्ड जवानों ने जब कार को रोकने की कोशिश की तो चालक ने उन्हें भी कुचलने का प्रयास किया। स्थिति और गंभीर तब हो गई जब आरोपी युवक को जबरन अपने घर ले गया और वहां उसके साथ मारपीट की।
इधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को आरोपी के घर से मुक्त कराया। घटना के कुछ ही देर बाद पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। मर्सिडीज कार को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी पेशे से वकील बताया जा रहा है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Ranchi

आज रांची आगमन पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर  राज्यपाल एवं  मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति का  अभिवादन और स्वागत किया :Myranchi :...
28/12/2025

आज रांची आगमन पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति का अभिवादन और स्वागत किया :
Myranchi : झारखण्ड के तीन दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज रांची आगमन हुआ। इस अवसर पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने माननीय राष्ट्रपति का अभिवादन और स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने इस खास मौके पर राष्ट्रपति को प्रतीक चिन्ह (मोमेंटो) सप्रेम भेंट किया।
Ranchi Ranchi i5 Ranchi Diaries

आज से 14 दिनों तक रांची में गूंजेगी हॉकी की धमक, जानें कब और कहाँ देख सकेंगे लाइव मुकाबले:Myranchi : महिला हॉकी को नई ऊं...
28/12/2025

आज से 14 दिनों तक रांची में गूंजेगी हॉकी की धमक, जानें कब और कहाँ देख सकेंगे लाइव मुकाबले:
Myranchi : महिला हॉकी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाली Women’s Hockey India League (WHIL) का दूसरा सीजन आज से झारखंड की राजधानी रांची में शुरू हो रहा है। यह टूर्नामेंट 28 दिसंबर से 10 जनवरी तक चलेगा और इसके सभी मुकाबले मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे। 14 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में देश और विदेश की दिग्गज महिला खिलाड़ी अपनी हॉकी स्किल का शानदार प्रदर्शन करेंगी।
Ranchi

बीआईटी मेसरा के छात्रों को मिला “स्काईब्रीच” में रॉकेट साइंस का अनुभव:Myranchi : बीआईटी मेसरा ने अंतरिक्ष और रॉकेट विज्ञ...
05/11/2025

बीआईटी मेसरा के छात्रों को मिला “स्काईब्रीच” में रॉकेट साइंस का अनुभव:
Myranchi : बीआईटी मेसरा ने अंतरिक्ष और रॉकेट विज्ञान के क्षेत्र में अपनी दीर्घकालिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए “स्काईब्रीच” नामक कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम ने छात्रों को अपने वैज्ञानिक कौशल का प्रदर्शन करने और मॉडल रॉकेट तैयार करने का अवसर प्रदान किया।
यह आयोजन संस्थान की एयरोस्पेस सोसाइटी द्वारा किया गया था। इसमें प्रतिभागियों ने सोसाइटी द्वारा उपलब्ध कराए गए कच्चे माल का उपयोग करते हुए कार्यशील रॉकेट डिजाइन और निर्मित किए। इस पहल का उद्देश्य नवाचार, सहयोग तथा एयरोस्पेस संबंधी सिद्धांतों के व्यावहारिक अनुप्रयोग को प्रोत्साहित करना था, ताकि भावी इंजीनियरों और वैज्ञानिकों में प्रयोगात्मक शिक्षा की भावना विकसित हो सके।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को संस्थान के स्पेस एंड रॉकेट्री विभाग में ले जाया गया, जहाँ उनके द्वारा बनाए गए रॉकेटों का प्रक्षेपण किया गया। इन रॉकेटों का मूल्यांकन उनकी संरचनात्मक स्थिरता, मोटर की दहन दक्षता तथा फिन्स के वायुगतिकीय डिजाइन के आधार पर किया गया। ये सभी मानक एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की वास्तविक चुनौतियों को दर्शाते हैं।
"स्काईब्रीच” संस्थान की उस प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा, जिसके तहत संस्थान नवाचार को प्रोत्साहित करते हुए भारत को अंतरिक्ष अनुसंधान और तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राष्ट्र बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।
Ranchi Jharkhand Darpan News4use Jharkhand Tourism

सेल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन ‘भ्रष्टाचार मुक्त भारत का रोडमैप’। Myranchi : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (...
01/11/2025

सेल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन ‘भ्रष्टाचार मुक्त भारत का रोडमैप’।
Myranchi : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल), रांची ने 01 नवंबर 2025 को सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 का समापन सत्र आयोजित किया। इस समारोह में झारखंड के पुलिस महानिदेशक (रेलवे), अनिल पाल्टा, आईपीएस मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर रांची स्थित इकाइयों - एसएसओ, आरडीसीआईएस, सीईटी, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और एमटीआई - के कार्यकारी निदेशक, सेल रांची के सभी मुख्य महाप्रबंधक, वरिष्ठ अधिकारी और सतर्कता विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे महाप्रबंधक (सतर्कता) और एसीवीओ के स्वागत भाषण के साथ हुई, जिसके बाद मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ भेंट किया गया।
अपने संबोधन में, अनिल पाल्टा ने “एक विकसित राष्ट्र के लिए भ्रष्टाचार मुक्त भारत” पर एक ज्ञानवर्धक प्रस्तुति दी। उन्होंने वैश्विक भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक में भारत की स्थिति, भ्रष्ट आचरण से होने वाले आर्थिक नुकसान और केंद्रीय सतर्कता आयोग, सीबीआई, लोकपाल और राज्य भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जैसी भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
उन्होंने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और पीएमएलए के तहत कानूनी और प्रशासनिक ढाँचे पर विस्तार से चर्चा की और समय पर विभागीय कार्रवाई और प्रभावी अभियोजन तंत्र की आवश्यकता पर बल दिया।अनिल पलटा ने भ्रष्टाचार के सामान्य रूपों, विशेष रूप से खरीद और निविदा प्रक्रियाओं में, जैसे तकनीकी विशिष्टताओं में हेरफेर, मिलीभगत वाली बोली और वित्तीय नियमों का पालन न करना, का भी विस्तार से वर्णन किया।
उन्होंने प्रक्रियात्मक संहिताकरण, सतर्कता जागरूकता और अधिक जवाबदेही के महत्व पर बल दिया। भ्रष्टाचार को कम करने के लिए, उन्होंने नागरिक-अधिकारी संपर्क को न्यूनतम करने, ई-गवर्नेंस, ई-टेंडरिंग को बढ़ावा देने और निर्णय लेने में पारदर्शिता की वकालत की।
सत्र का समापन सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 के विषय - "सतर्कता- हमारी साझा जिम्मेदारी" के प्रति सेल की प्रतिबद्धता की पुनः पुष्टि और संगठनात्मक कार्यप्रणाली के प्रत्येक क्षेत्र में ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक आचरण को बनाए रखने के लिए सभी कर्मचारियों के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
Ranchi Steel Authority Of India News4use Jharkhand Darpan

धोनी को मिला ड्रोन उड़ाने के लिए लाइसेंस:Myranchi : एमएस धोनी सिर्फ क्रिकेट फील्ड ही नहीं बल्कि इसके इतर भी काफी ज्यादा ...
10/10/2025

धोनी को मिला ड्रोन उड़ाने के लिए लाइसेंस:
Myranchi : एमएस धोनी सिर्फ क्रिकेट फील्ड ही नहीं बल्कि इसके इतर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। इसी बीच उन्होंने फैंस को एक गजब का सरप्राइज दिया है। मैदान पर हेलीकॉप्टर शॉट खेलने वाले माही अब असल जीवन में भी पायलट बन गए हैं। उन्होंने डीजीसीए (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) ड्रोन पायलट सर्टिफिकेशन प्रोग्राम सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। यह सर्टिफिकेशन उन्हें गरुड़ एयरोस्पेस से मिला है, जिसके वे खुद ब्रांड एंबेसडर और निवेशक हैं। धोनी अब आधिकारिक तौर पर ड्रोन उड़ाने के लिए लाइसेंस प्राप्त कर चुके हैं।
Ranchi MS Dhoni MS Dhoni - The Legend

17/08/2025

एनडीए ने महाराष्ट्र के राज्यपाल, झारखंड के पूर्व राज्यपाल और तमिलनाडु के वरिष्ठ भाजपा
नेता सी.पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है।
Myranchi Jharkhand Darpan News4use Ranchi, Jharkhand BJP INDIA BJP Jharkhand

मुख्यमंत्री ने ग्रामीण रीति-रिवाज एवं  स्थानीय परंपरा के अनुरूप "गुरुजी" की अस्थियां दामोदर नदी के घाट पर विसर्जित की :र...
17/08/2025

मुख्यमंत्री ने ग्रामीण रीति-रिवाज एवं स्थानीय परंपरा के अनुरूप "गुरुजी" की अस्थियां दामोदर नदी के घाट पर विसर्जित की :
रजरप्पा: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज स्मृति शेष-राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के अस्थि-कलश को लेकर पैतृक गांव नेमरा से रजरप्पा स्थित दामोदर नदी घाट पहुंचे। रजरप्पा स्थित दामोदर नदी के घाट पर स्थानीय पाहन द्वारा सभी विधिवत रीति-रिवाज का अनुपालन कराते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के हाथों से स्मृति शेष-दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की अस्थियां विसर्जित कराई गई, अस्थियां प्रभावित करते समय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के आंखों में अपने पिता को खोने की पीड़ा साफ झलक रही थी। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के साथ उनके छोटे भाई विधायक बसंत सोरेन सहित अन्य पारिवारिक सदस्य तथा नेमरा ग्रामवासी मौजूद रहे।
Myranchi Jharkhand Darpan News4use Ramghar, Jharkhand. Ranchi, Jharkhand JMM Ranchi Jila Samiti Jmm Jharkhand

13/08/2025

रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज पैतृक गांव नेमरा में सादगीपूर्ण अंदाज में गांव की गलियों और पगडंडियों पर घूमते नजर आए, कहा - गांव की मिट्टी में खुशबू और हरियाली की ठंडक है।
Myranchi Jharkhand Darpan News4use Ranchi, Jharkhand Ramghar, Jharkhand. Jmm Jharkhand

Address

Ranchi

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Myranchi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Myranchi:

Share