Dainik Jharkhand

Directions

Dainik Jharkhand Dainik Jharkhand is a news media page which provides authentic news and updates news of Jharkhand

05/07/2025

बगोदर विधानसभा के लोगों के लिए खुशी की खबर सामने आई. विधायक नागेन्द्र महतो ने चिचाकी रेलवे स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया. हटिया इस्लामपुर हटिया ट्रेन का ठहराव अब चिचाकी स्टेशन पर रुकेगी. इस दौरान मीडिया से बात करते स्थानीय विधायक नागेन्द्र महतो ने मोदी सरकार और रेलवे का धन्यवाद दिया. इसके साथ ही अन्य पार्टियों पर भी निशाना साधा.

04/07/2025

गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव लगातार जनता से जुड़ने का प्रयास कर रहे हैं. इसके साथ ही ताबड़तोड़ जनहित के फैसले ले रहे हैं. अब गिरिडीह डीसी ने एक बड़ा फैसला किया है. इसके तहत हर सप्ताह मंगलवार और शुक्रवार को जनता दरबार लगाया जाएगा. इसमें जनता अपनी परेशानी को रख सकती है. इसके साथ ही उनको अपनी समस्या का समाधान मिलने की उम्मीद है.

दिनांक 02.07.2025 को पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह को प्रतिबिम्ब पोर्टल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की गिरिडीह के अहिल्यापुर...
03/07/2025

दिनांक 02.07.2025 को पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह को प्रतिबिम्ब पोर्टल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की गिरिडीह के अहिल्यापुर थाना अन्तर्गत बुद्धूडीह बाजार एवं गिरिडीह बस स्टैण्ड के समीप झिंझरी मोहल्ला के पास कुछ साइबर अपराधी द्वारा फोन के माध्यम से ठगी किया जा रहा है। उपरोक्त सूचना के आधार पर आबिद खां पुलिस उपाधीक्षक साईबर क्राईम गिरिडीह के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बारी-बारी से दोनो स्थानों से कुल चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. जिसमे 1.दीपु कुमार मंडल उर्फ दीपक कुमार मंडल उम्र करीब 22 वर्ष पिता- कान्ते मंडल उर्फ कामदेव मंडल सा. -चामलिट्टी थाना-अहिल्यापुर जिला-गिरिडीह 2. छोटी मंडल उर्फ छोटे मंडल उम्र करीब 30 वर्ष पिता-गोविन्द मंडल सकिन- चामलिट्टी थाना -अहिल्यापुर जिला-गिरिडीह 3.श्रवण राय उम्र करीब 21 वर्ष पिता- संजय राय महेश कुमार राय थाना- मुफ्फसिल जिला-गिरिडीह 4. मोहित कुमार मंडल उम्र करीब 19 वर्ष पिता-भैरो मंडल सं. -नवादा (महुआटांड़) थाना- ताराटांड़ जिला-गिरिडीह है. गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से कुल 05 मोबाइल फोन और 06 सिम कार्ड बरामद किया गया. गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि ये साइबर ठगी करने के लिए विभिन्न बैंकों का kyc update, aadhar update, courier service, Delhi jal board का apk file भेज कर लोगों के साथ ठगी करते हैं. इस संदर्भ मे साइबर थाना कांड सं-26/2025 दिनांक-02.07.2025 दर्ज किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में 1. छोटे मंडल उर्फ छोटी मंडल के खिलाफ देवघर साइबर थाना कांड सं. -21/2023 दर्ज है एवं इसके खिलाफ उक्त मामला के अलावा तेलंगाना, हैदराबाद में भी कुल 65 कांड दर्ज है. 2. दीपक कुमार मंडल के विरूद्ध अहिल्यापुर थाना कांड संख्या 81/2017 एवं छब्ब्त्च् में भी एक शिकायत दर्ज हैं. 3. श्रवण राय के खिलाफ गिरिडीह साइबर थाना कांड संख्या 19/2023 दर्ज है. गिरफ्तार अभियुक्तों को आज दिनांक-03.07.2025 को न्यायिक हिरासत में भेजा गया.

23/06/2025

गोड्डा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है. दरअसल एक 13 साल की मासूम को खेल के दौरान सरिया लग गया. जिसके बाद आनन फानन में परिजनों ने 108 पर एंबुलेंस को फोन किया. लेकिन लगातार कॉल करने के बाद समय से एम्बुलेंस नहीं पहुंची. ऐसे में मासूम की जान चली गई.

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर गिरिडीह के डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉ विमल कुमार ने योग किया. इस कार्यक्रम में अन्...
21/06/2025

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर गिरिडीह के डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉ विमल कुमार ने योग किया. इस कार्यक्रम में अन्य लोग भी शामिल हुए थे. ये कार्यक्रम गिरिडीह टाउन हॉल में आयोजित किया गया था.

गिरिडीह जिले के सरिया निवासी विराट सिंह ने रजदहा धाम से 51 लीटर जल लेकर सुल्तानगंज देवघर के लिए निकले. रजदहा धाम के पानी...
20/06/2025

गिरिडीह जिले के सरिया निवासी विराट सिंह ने रजदहा धाम से 51 लीटर जल लेकर सुल्तानगंज देवघर के लिए निकले. रजदहा धाम के पानी को वो सुल्तानगंज के अजेबिनाथ मंदिर में चढ़ाएंगे. इसके बाद गंगा नदी से जल लेकर देवघर बाबा बैद्यनाथ धाम में अर्पण करेंगे. इस दौरान वो करीब 365 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे. पिछले साल उनको 43 दिन लग गए थे इस काम में.

19/06/2025

क्रीड़ा भारती गिरिडीह जिला की एक बैठक आज तेतरिया ग्राउंड पचम्बा में की गई. जिसमें आगामी 21 जून को होने 11वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में तेतरिया मैदान,पचम्बा में क्रीड़ा भारती द्वारा कराए जाने वाला सामूहिक योगा प्रोटोकॉल अभ्यास की फाइनल तैयारी पर चर्चा की गईं.

क्रीड़ा भारती के जिला मंत्री अमित स्वर्णकार ने बताया कि हर वर्ष क्रीड़ा भारती द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भव्य रूप से मनाया जाता है. इसके निमित इस वर्ष का आयोजन पचम्बा के तेतरिया मैदान में सुबह 6 से 7 बजे तक होना सुनिश्चित हुआ है. जिसमें कम से कम 500 लोगों को इस कार्यक्रम लाने का लक्ष्य रखा गया.

क्रीड़ा भारती के खेल संयोजक अरविंद देव सुमन ने पचम्बा सहित गिरिडीह के सभी वर्ग और आयु के महिला पुरुष से आग्रह किया कि वो इस कार्यक्रम में जरूर आए.
आज के इस बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सुन्दर पाण्डेय,जिला मंत्री अमित स्वर्णकार,जिला खेल संयोजक अरविंद देव सुमन,योग प्रमुख दयानंद जयसवाल के अलावा करण कुमार,सोनू, सन्नी,छोटू शर्मा, जीतू कुमार, प्रिंस,शिव, कुंदन, समर्थ, कुलदीप,और चीकू उपस्थित थे.

19/06/2025

झारखंड में तीन दिनों से लगातार हो रही है बारिश का असर अब दिखने लगा है. खूंटी जिले में पेलोल नदी पर बना पुला अचानक बीच में टूट गया. इससे एक ट्रक बीच सड़क पर ही फंस गई. इस पुल के टूट जाने से सिमडेगा और खूंटी के बीच संपर्क टूट गया है.

पलामू जिले नवा बाजार ब्लॉक ऑफिस के अंचल अधिकारी शैलेश कुमार को पलामू एसीबी की टीम ने ₹30,000 लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया...
19/06/2025

पलामू जिले नवा बाजार ब्लॉक ऑफिस के अंचल अधिकारी शैलेश कुमार को पलामू एसीबी की टीम ने ₹30,000 लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. अधिकारी के खिलाफ लगातार शिकायत मिल रही थी. ये रकम जमीन के मोटेशन करने के लिए पैसे की मांग की गई थी. जिसके बाद पीड़ित ने एसीबी से इसकी शिकायत की थी.

भारी बारिश को देखते हुए कल 19 जून को 8वीं तक सभी प्राइवेट, सरकारी स्कूल बंद रहेंगे. ये फैसला मौसम विभाग की ओर से गिरिडीह...
18/06/2025

भारी बारिश को देखते हुए कल 19 जून को 8वीं तक सभी प्राइवेट, सरकारी स्कूल बंद रहेंगे. ये फैसला मौसम विभाग की ओर से गिरिडीह के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी करने पर जिला प्रशासन की ओर से लिया गया है. इसके लिए गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है.

Address

Ranchi

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dainik Jharkhand posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share