VSK Ranchi

VSK Ranchi विश्व संवाद केंद्र रांची का समूह आप सभी के सहयोग से चलने वाला समूह हैं ,जिसमें आप भी राष्ट्रहित के विषयों पर पोस्ट कर सकतें हैं

*प्रेस विज्ञप्ति**दिनांक:* 12.02.2025  **स्थान:** राँची  **राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, राँची महानगर**  *"होली मिलन समारोह: ...
12/03/2025

*प्रेस विज्ञप्ति*

*दिनांक:* 12.02.2025
**स्थान:** राँची

**राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, राँची महानगर**

*"होली मिलन समारोह: समरसता और शिक्षा से संवर रहा उज्जवल भविष्य!"*

राष्ट्र संवर्धन समिति, जो कि सोसाइटी निबंधन एक्ट 1860 के धारा XXI के अंतर्गत निबंधित एक सामाजिक संगठन है, इसका प्रधान कार्यालय श्री निकेतन, निवारणपुर, राँची में स्थित है। यह संगठन राष्ट्रीय जीवन मूल्यों के संरक्षण और संवर्धन के साथ-साथ वंचित समुदायों के बीच जीवनमूल्य आधारित शिक्षा, स्वास्थ्य, और अन्य सामाजिक सहयोग कार्यों को बढ़ावा देता है।

झारखंड, जो एक जनजातीय बाहुल्य राज्य है, वहां विभिन्न राष्ट्र विरोधी शक्तियां जनजाति समाज के बीच विद्वेष और अलगाव फैलाने के प्रयास कर रही हैं। हाल ही में पत्थरगढ़ी, पैसे के आधार पर अनाथों के दत्तक देने जैसे मुद्दों और चाईबासा में कोल्हान को एक अलग राज्य बनाने की मांग ने यह स्पष्ट कर दिया है कि राज्य में एक बड़े षड्यंत्र की संभावना है, जो राष्ट्र के खिलाफ कार्य कर रहा है।

इन परिस्थितियों में, संगठन ने पिछले 2 वर्षों में जनजातीय बालकों के लिए निशुल्क छात्रावास चलाया है। इस छात्रावास का नाम "प्रणवानंद बिरसा मुंडा जनजातीय छात्रावास" रखा गया है। यह छात्रावास समाज के सहयोग से सफलतापूर्वक चल रहा है और इसमें झारखंड के विभिन्न जिलों के बालक भारतीय जीवन मूल्यों के आधार पर शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

संगठन की आगे की योजना मकलूस्किगंज (राँची) में विद्यालय सह छात्रावास का निर्माण करना है। इस हेतु संस्था ने भूमि भी प्राप्त की है और वर्तमान में वहां ग्राम जागरण और ग्राम संस्कार केंद्रों के माध्यम से कार्य चल रहा है। आगामी समय में, वहां 2000 जनजातीय बालकों के लिए निशुल्क शिक्षा देने के उद्देश्य से एक आधुनिक और सुविधायुक्त शिक्षण केंद्र स्थापित किया जाएगा, जो भारतीय जीवन मूल्यों पर आधारित होगा।

आज के होली मिलन समारोह के अवसर पर, समाज के कई प्रतिष्ठित सदस्य और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए। समारोह में प्रमुख रूप से अनिल ठाकुर, विवेक भसीन, गुंजन भसीन, विजय कुमार, विष्णु जालान, गणेश रेड्डी, राजीव कमल बिट्टू, राजकिशोर सिंह, आनंद दूबे, कर्मवीर सिंह, धनंजय सिंह, वेदान्त, संजीव, सौरभ, ऋषिकेश कुमार, रुपेश चौबे, राजेंद्र मिश्र, विजय घोष, महेंद्र कुमार, संजय कुमार, डॉ ज्योति प्रकाश इत्यादि समाज और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

यह समारोह होली के पावन अवसर पर समाज की समरसता और आपसी सहयोग का प्रतीक बनकर आयोजित किया गया है।

अनुरोध है कि इस कार्यक्रम में अपने परिवार के साथ सम्मिलित हों।
28/01/2025

अनुरोध है कि इस कार्यक्रम में अपने परिवार के साथ सम्मिलित हों।

राष्ट्र संवर्धन समिति , झारखंड के कार्यालय में  गणतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया।आज के कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्री अ...
26/01/2025

राष्ट्र संवर्धन समिति , झारखंड के कार्यालय में गणतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया।

आज के कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्री अनिल जी, क्षेत्र संपर्क प्रमुख ने गणतंत्र दिवस पर अपने समृद्ध एवं सशक्त संविधान निहित कर्तव्य एवं अधिकार के विषय पर प्रकाश डाला।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री विवेक भासीन जी द्वारा किया गया।
धन्यवाद ज्ञापन श्री राजीव कमल बिट्टू , सचिव , राष्ट्र संवर्धन समिति द्वारा किया गया।

गणतंत्र दिवस  झंडोत्तोलन कार्यक्रम में सादर आमंत्रण
25/01/2025

गणतंत्र दिवस झंडोत्तोलन कार्यक्रम में सादर आमंत्रण

कृतज्ञ देश अपने वास्तविक नायकों को याद कर रहा है।
27/12/2024

कृतज्ञ देश अपने वास्तविक नायकों को याद कर रहा है।

साहिबज़ादों की वीर गाथा,हमारी प्रेरणा: राष्ट्र, धर्म की रक्षा हेतु हर बालक हो तैयारराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रांची महानगर ...
26/12/2024

साहिबज़ादों की वीर गाथा,हमारी प्रेरणा: राष्ट्र, धर्म की रक्षा हेतु हर बालक हो तैयार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रांची महानगर द्वारा वीर बाल दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बाल स्वयंसेवकों द्वारा पथ संचलन कार्यक्रम किया गया। पथ संचलन रिम्स परिसर से प्रारंभ होकर आरोग्य भवन में समाप्त हुआ, जहां बौद्धिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य बातें:

- आचार्य कुलम की प्राचार्य श्रीमती सुजाता कौर जी ने चारों साहबजादों के वीरता का प्रकाश डाला।गुरुगोविंद सिंह के सहबज़ादों की कहानी वास्तव में बहुत प्रेरणादायक है। उनके चारों पुत्रों - साहिबज़ादा अजीत सिंह, साहिबज़ादा जुझार सिंह, साहिबज़ादा जोरावर सिंह और साहिबज़ादा फतेह सिंह ने मुगलों के खिलाफ लड़ाई में बहादुरी से लड़ाई लड़ी और अंततः बलिदान दिया।

यह घटना 1705 में हुई थी, जब गुरुगोविंद सिंह और उनके पुत्रों ने मुगल सेना के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। इस लड़ाई में साहिबज़ादा अजीत सिंह और साहिबज़ादा जुझार सिंह शहीद हो गए थे।

बाद में साहिबज़ादा जोरावर सिंह और साहिबज़ादा फतेह सिंह को मुगलों ने पकड़ लिया और उन्हें दीवार में जिंदा चुनवा दिया गया था।

इस घटना को सिख इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में याद किया जाता है और गुरुगोविंद सिंह के पुत्रों की बहादुरी और बलिदान को हमेशा याद रखा जाता है।
- प्रांत के बाल कार्य प्रमुख श्री सूरज जी ने संघ कार्य में विद्यार्थियों के महत्व तथा साहबजादों द्वारा कम आयु में राष्ट्र एवं धर्म की रक्षा के लिए लिए बलिदान पर प्रकाश डाला।
- उत्तर पूर्व क्षेत्र के संघचालक माननीय देवव्रत पाहन जी की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
- पथ संचलन में लगभग 100 से ज़्यादा बाल स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

बंगलादेशी हिन्दुओं की सुरक्षा और  सम्मान में हमसब हैं मैदान में
10/12/2024

बंगलादेशी हिन्दुओं की सुरक्षा और सम्मान में हमसब हैं मैदान में

सनातनी भैया/भगिनी बांग्लादेश में हिंदुओं समेत अन्य अल्पसंख्यकों के संहार के विरोध में आहुत धरना-प्रदर्शन एवं जनाक्रोश मा...
09/12/2024

सनातनी भैया/भगिनी

बांग्लादेश में हिंदुओं समेत अन्य अल्पसंख्यकों के संहार के विरोध में आहुत धरना-प्रदर्शन एवं जनाक्रोश मार्च में सम्मिलित होने का आग्रह अपने सनातनी मित्रों, रिश्तेदारों, पड़ोसियों तथा परिचितों से करें l
साथ हीं मैसेज को अपने मोबाइल के सभी Contact List तक भेजें l

धन्यवाद !

विभिन्न समाचार पत्रों ने जन आक्रोश को प्रमुखता से स्थान दिया.
06/12/2024

विभिन्न समाचार पत्रों ने जन आक्रोश को प्रमुखता से स्थान दिया.

बांग्लादेश में  अल्पसंख्यक हिन्दू सिख बौद्ध समाज पर हो रहे अमानवीय अत्याचारों के विरोध में बापू वाटिका मोरहाबादी में सर्...
06/12/2024

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दू सिख बौद्ध समाज पर हो रहे अमानवीय अत्याचारों के विरोध में बापू वाटिका मोरहाबादी में सर्व सनातन समाज का धरना प्रदर्शन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। सभास्थल पर वक्ताओं के संबोधन के बाद उपायुक्त ऑफिस तक के लिए एक विशाल मार्च निकाला गया और उपायुक्त के माध्द्वयम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा गया.

Address

Bajra Hehal
Ranchi
834005

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when VSK Ranchi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share