Hamar Jharkhand News

Hamar Jharkhand News JHARKHAND KI SABHYATA, SANSKRITI AUR VIRASAT

10/08/2026

राँची मे आन्दोलित छात्रौ पर लाठीचार्ज.

10/08/2026

जगन्नाथपुर मंदिर के पास छात्रों को रोका गया है.

10/08/2026

छात्रों का एक समूह पुराना विधानसभा से आगे बढ़ते हुए

10/08/2026

मुख्यमंत्री आवास के पास से भाजपा के विधायक और भाजपा नेता को गिरफ्तार करके ले जाती पुलिस।

10/08/2026

रांची में इलेक्ट्रिक स्कूटर शोरूम का शुभारंभ,

रांची। राजधानी रांची के नामकुम क्षेत्र में इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी इलेक्ट्री के अधिकृत डीलर शोरूम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। समारोह के दौरान खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में विधायक ने इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती उपयोगिता और पर्यावरण संरक्षण में इनके महत्व पर जोर दिया। मौके पर इलेक्ट्रिक स्कूटर भी प्रदर्शित किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से
अध्यक्ष अमरनाथ गुप्ता,अनुराग कुमार श्रीवास्तव,सुमित, अरुणिम, सोमप्रकाश, रितिक, आलोक एवं मुस्कान, निशा उरांव,एवं गणमान्य लोग उयस्थित थे । समारोह को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

10/08/2026

छात्र आंदोलन को लेकर विधायक राजेश कच्छप ने कहा की

*जैना मोड़ में भव्य कुशवाहा सम्मान समारोह, प्रशांत कुमार सिन्हा, शशि भूषण मेहता और जयप्रकाश वर्मा को झारखंड कुशवाहा समाज...
10/08/2026

*जैना मोड़ में भव्य कुशवाहा सम्मान समारोह, प्रशांत कुमार सिन्हा, शशि भूषण मेहता और जयप्रकाश वर्मा को झारखंड कुशवाहा समाज के संरक्षक मनोनीतकिया गया
आज जैना मोड़ में अखिल भारतीय कुशवाहा क्षत्रिय फाउंडेशन के बैनर तले भव्य कुशवाहा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग, विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधि, युवा, महिलाएं एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रशांत कुमार सिन्हा, शशि भूषण मेहता तथा जयप्रकाश वर्मा मौजूद रहे।
समारोह के दौरान अखिल भारतीय कुशवाहा क्षत्रिय फाउंडेशन ने प्रशांत कुमार सिन्हा को सम्पूर्ण झारखंड के कुशवाहा समाज का संरक्षक मनोनीत किया। इस अवसर पर उन्हें प्रशस्ति-पत्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। गाजे-बाजे और पारंपरिक स्वागत के बीच उपस्थित लोगों ने उनका जोरदार अभिनंदन किया।
अपने संबोधन में प्रशांत कुमार सिन्हा ने कहा कि समाज ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे इस दायित्व का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा पूरे झारखंड के कुशवाहा समाज को संगठित, शिक्षित और सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
पांकी विधायक शशि भूषण मेहता ने कहा कि वे कुशवाहा समाज के हर सुख-दुख में सदैव साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने समाज के विकास, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। वहीं पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा ने भी समाज की एकजुटता और संगठन की आवश्यकता पर बल देते हुए सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
हजारीबाग कुशवाहा समाज के जिलाध्यक्ष जय कुशवाहा ने कहा कि समाज की सबसे बड़ी आवश्यकता आपसी एकता और अखंडता है। उन्होंने आह्वान किया कि कुशवाहा समाज के सभी संगठन एक मंच पर आकर समाजहित में सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लें। सचिव अनुभव कुमार ने कहा कि समाज को जब भी आवश्यकता होगी, वे तन, मन और धन से समाज के साथ खड़े रहेंगे।
समाज के प्रवक्ता देव नारायण प्रसाद ने कहा कि कुशवाहा समाज एक सशक्त और गौरवशाली समाज है। उन्होंने सभी लोगों से आगामी सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि समाज की उन्नति संगठन, सहभागिता और जागरूकता से ही संभव है।
कार्यक्रम में हजारीबाग कुशवाहा समाज के कोषाध्यक्ष विकास कुशवाहा, उपकोषाध्यक्ष अमरदीप कुमार, प्रखंड प्रभारी अजित कुशवाहा सहित जैना मोड़ एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान समाज की एकता, सम्मान और सामाजिक उत्थान का संदेश प्रमुखता से उभरकर सामने आया। कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर महतो ने सम्बोधित किये

*अग्रवाल युवा सभा द्वारा बोल बम के जयकारों से गुंजा आमेश्वर धाम*प्रत्येक वर्ष सावन के महीने में विगत 4 वर्षों से अग्रवाल...
10/08/2026

*अग्रवाल युवा सभा द्वारा बोल बम के जयकारों से गुंजा आमेश्वर धाम*

प्रत्येक वर्ष सावन के महीने में विगत 4 वर्षों से अग्रवाल युवा सभा, राँची द्वारा आम्रेश्वर धाम, खूंटी की एक दिवसीय धार्मिक यात्रा का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

सचिन चेतन पोद्दार ने बताया कि रविवार की सुबह 10:30 बजे सभी श्रद्धालुगण बिरसा चौक स्थित होटल रासो के समीप एकत्रित होकर, बोल बम के जयकारे लगाते हुए एकसाथ आम्रेश्वर धाम के लिए रवाना हुए।

प्रवक्ता अमित बजाज ने बताया की संस्था के सदस्यों एवं परिजनों द्वारा जल, दूध, शहद, घी, दही, अक्षत, बेलपत्र, शमी पत्र एवं पुष्प से रामेश्वर महादेव के शिवलिंग का अभिषेक कर महाआरती की गई।

मंदिर परिसर के विश्रामगृह में दोपहर में प्रसाद कि व्यवस्था अग्रवाल युवा सभा द्वारा की गई। प्रसाद वितरण के उपरांत सभी श्रद्धालुगण शांतिपूर्वक प्रस्थान किए।

संस्थापक अध्यक्ष सौरभ बजाज ने आए हुए सभी श्रद्धालुओं को सावन की बधाई दी एवं इस पुनीत कार्य में सम्मिलित होने हेतु धन्यवाद दिया।

इस सफल आयोजन के संयोजक सन्नी टिबड़ेवाल,विकास गोयल , तरुण सर्राफ, आलोक बजाज एवं वैभव मोदी रहे, जिनकी मेहनत और समर्पण से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

आयोजन को सफल बनाने हेतु रौनक झुनझुनवाला, शुभम लोहिया, मोहित अग्रवाल, प्रदीप मांसरिया, विकास गोयल, अरुण पोद्दार, सौरभ अग्रवाल, सौरभ रायका व अन्य सदस्य अपने परिवार सहित उपस्थित थे।

09/08/2026

Press conference /JSSC

विश्व आदिवासी दिवस: बेड़ों में पारंपरिक परिधान और बाजे-गाजे के साथ निकाला गया भव्य जुलूस​विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर ब...
09/08/2026

विश्व आदिवासी दिवस: बेड़ों में पारंपरिक परिधान और बाजे-गाजे के साथ निकाला गया भव्य जुलूस
​विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बेड़ों प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में धूमधाम और पारंपरिक उल्लास के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। इस आयोजन में आदिवासी समुदाय के लोगों के साथ-साथ उनके शुभचिंतकों और विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जुलूस के दौरान पूरा क्षेत्र 'आदिवासी एकता जिंदाबाद' के नारों और मांदर, ढोल-नगाड़ों की थाप से गुंजायमान हो उठा।
​पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवाओं और महिलाओं ने सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत करते हुए पूरे नगर का भ्रमण किया। नगर भ्रमण के पश्चात आयोजित सभा में वक्ताओं ने जल, जंगल, जमीन, भाषा और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होने का संकल्प लिया। बेड़ों के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए यह जुलूस मुख्य केशा मोड़ से मेन रोड होते हुए सरना स्थल बेड़ो पहुंचा, जहां समाज के विभिन्न गांव से बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। पूरे आयोजन के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन भी मुस्तैद रहा।

Address

NAMKUM
Ranchi
834010

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hamar Jharkhand News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Hamar Jharkhand News:

Shortcuts

Share