15/10/2026
मातृशोक के बीच भी परंपराओं का निर्वहन और जनसेवा का संकल्प… नेमरा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दोनों जिम्मेदारियां निभाते नजर आ रहे हैं।
अपनी दिवंगत माता स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तहत मुख्यमंत्री अपने पैतृक गांव नेमरा में समाज की परंपराओं और मान्यताओं के अनुरूप प्रतिदिन रस्में निभा रहे हैं। वहीं, इस कठिन समय में भी वे आम लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं।
इसी क्रम में रामगढ़ जिले के बेराटांड़ निवासी करीब छह वर्षीय अनूप बेसरा के कान के इलाज के लिए मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत 10 लाख रुपये का चिकित्सा अनुदान स्वीकृत कर 48 घंटे के भीतर चेक उपलब्ध कराया गया। अनूप का इलाज वेल्लौर के क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।