08/06/2026
तुम जानते हो सिर्फ 370 रुपए की बात करने वाले लड़के?
मैं जानता हूँ कुछ ऐसे लड़के 👇
देर रात तक जागने वाले लड़के,
सुबह काम पे भागने वाले लड़के,
पढ़ने की उम्र में कमाने वाले लड़के,
घर में पड़े बैट को ताकने वाले लड़के,
यारों पे अपनी जान लुटाने वाले लड़के,
मंथ एंड में अकाउंट में झाँकने वाले लड़के,
खाली पेट सड़को की धूल फांकने वाले लड़के,
जवानी में भी पापा को देख कर काँपने वाले लड़के,
पसंदीदा औरत के सामने ख़ुद को कम आँकने वाले लड़के,
लेकिन हौसले और हिम्मत से आसमान को नापने वाले लड़के.