itki Updates

itki Updates Itki Update | गांव की खबरें
ग्राउंड रिपोर्टिंग
इटकी | रांची | झारखंड
24x7 | निष्पक्ष समाचार
गाँव की आवाज

इटकी पावर हाउस में विश्वकर्मा पूजा हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूज...
17/09/2026

इटकी पावर हाउस में विश्वकर्मा पूजा हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और कार्यस्थल की उन्नति की कामना की गई।

इटकी में श्रद्धा के साथ मनाया गया हरितालिका तीज व्रतइटकी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सुहागिन महिलाओं ने सोमवार को ...
15/09/2026

इटकी में श्रद्धा के साथ मनाया गया हरितालिका तीज व्रत

इटकी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सुहागिन महिलाओं ने सोमवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ हरितालिका तीज व्रत रखा। महिलाओं ने पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर 24 घंटे का निर्जला उपवास किया। सुबह से ही महिलाएं सोलह श्रृंगार कर भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना में जुटीं। मंदिरों और बाजारों में भी तीज को लेकर चहल-पहल देखने को मिली।

*पेट पालने इटकी आया बेगूसराय का गौतम तांती रविवार से लापता, पत्नी-दो बच्चों समेत पूरा परिवार परेशान* इटकी। URC में मजदूर...
09/09/2026

*पेट पालने इटकी आया बेगूसराय का गौतम तांती रविवार से लापता, पत्नी-दो बच्चों समेत पूरा परिवार परेशान*

इटकी। URC में मजदूरी करने वाले गौतम तांती, निवासी भगवानपुर, धोबौली, जिला बेगूसराय, बिहार, रविवार से लापता हैं। बताया जा रहा है कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। गौतम अपने घर-परिवार का पेट पालने के लिए बेगूसराय से दूर इटकी आकर मजदूरी का काम कर रहे थे।

रविवार से उनका कोई पता नहीं चलने पर उनकी पत्नी, दो छोटे बच्चे, माता जी और ससुर काफी परेशान हैं। लगातार तलाश के बाद परिवार के सदस्य आज इटकी पहुंच चुके हैं।

गौतम के सहयोगी मित्र विक्रम कुमार ने बताया मामले को लेकर थाना में लिखित आवेदन भी दिया गया है और उनकी तलाश की जा रही है और लोगों से अपील की है कि गौतम तांती के संबंध में किसी को भी कोई जानकारी मिले तो तुरंत सूचना दें।

📞 विक्रम कुमार: 91539 87508
📞 Itki Updates: 9263943088

गौतम तांती के बारे में कोई जानकारी मिले तो कृपया तत्काल संपर्क कर परिवार की मदद करें।

08/09/2026

बालिका उच्च विद्यालय, इटकी में छात्राओं से संवाद 🎥

बेड़ो डीएसपी दीपक कुमार मंगलवार को बालिका उच्च विद्यालय, इटकी पहुंचे। उन्होंने छात्राओं को सुरक्षा, शिक्षा और सोशल मीडिया के सही उपयोग को लेकर जागरूक किया और किसी भी परेशानी या छेड़छाड़ की स्थिति में चुप न रहने की अपील की।

मौके पर इटकी थाना प्रभारी शिवनारायण तिवारी, एवं विद्यालय की शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

बालिका उच्च विद्यालय में छात्राओं से मिले डीएसपी दीपक कुमारइटकी। मंगलवार को बालिका उच्च विद्यालय, इटकी में बेड़ो डीएसपी ...
08/09/2026

बालिका उच्च विद्यालय में छात्राओं से मिले डीएसपी दीपक कुमार

इटकी। मंगलवार को बालिका उच्च विद्यालय, इटकी में बेड़ो डीएसपी दीपक कुमार ने छात्राओं से मुलाकात कर सुरक्षा, शिक्षा और सोशल मीडिया के सही उपयोग को लेकर जागरूक किया।

डीएसपी ने छात्राओं से कहा कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ें। डॉक्टर, इंजीनियर, पुलिस अधिकारी सहित किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल कर अपने गांव, राज्य और देश का नाम रोशन करें।

उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की परेशानी, छेड़छाड़ या गलत घटना होने पर चुप न रहें और न डरें। तुरंत नजदीकी थाना, थाना प्रभारी या सीधे डीएसपी से संपर्क करें। उन्होंने सोशल मीडिया का सुरक्षित एवं सही तरीके से उपयोग करने की भी सलाह दी।

मौके पर इटकी थाना प्रभारी शिवनारायण तिवारी, सहित प्रभारी सपना तिग्गा, आराधना तिग्गा, श्वेता सिंह, अर्चना, सायथे तलाक, अरहा तपासू एवं महेश्वर दास मौजूद रहीं।

08/09/2026

Address

Ranchi

Telephone

+919263943088

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when itki Updates posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to itki Updates:

Shortcuts

Share

l="false"> Add listing
  • Login
  • Subscribe

    We will notify you when anything happens in Ranchi.