Thelittichokha

Thelittichokha Thelittichokha.com is the leading news portal of India based in Ranchi, Jharkhand. The portal covers

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने मेडिका अस्पताल  पहुंचकर  शिक्षा मंत्री श्री जगन्नाथ महतो के  इलाज से संबंधी जानकारी चिक...
19/10/2020

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने मेडिका अस्पताल पहुंचकर शिक्षा मंत्री श्री जगन्नाथ महतो के इलाज से संबंधी जानकारी चिकित्सकों से ली.

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने देवघर में नवनिर्मित देवघर नगर निगम कार्यालय का उद्घाटन, देवघर शहरी जलापूर्ति परियोजना क...
17/10/2020

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने देवघर में नवनिर्मित देवघर नगर निगम कार्यालय का उद्घाटन, देवघर शहरी जलापूर्ति परियोजना का शिलान्यास.

मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत जॉब कार्ड एवं पी.एम स्वनिधि योजना के अंतर्गत ऋण का वितरण लाभुकों के बीच किया.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया रक्तदान, कहा- एक-एक बूंद किसी को दे सकता है नया जीवन.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि क...
15/10/2020

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया रक्तदान, कहा- एक-एक बूंद किसी को दे सकता है नया जीवन.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कोविड-19 जैसी महामारी के समय हमारे और आपके द्वारा किया गया रक्तदान कई लोगों को नई जिंदगी दे सकता है. वर्तमान समय में रक्तदाताओं द्वारा किया जा रहा प्रयास बहुत ही सराहनीय है. महामारी के समय रक्तदान का महत्व बहुत बढ़ जाता है. मुख्यमंत्री ने युवा वर्ग सहित स्वस्थ लोगों से रक्तदान करने की अपील की.

दुमका से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर लुईस मरांडी ने नामांकन किया, बोली- यह नामांकन मैंने नही पूरे दुमका ने भरा झारखंड में बेर...
13/10/2020

दुमका से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर लुईस मरांडी ने नामांकन किया, बोली- यह नामांकन मैंने नही पूरे दुमका ने भरा

झारखंड में बेरमो और दुमका सीट पर उपचुनाव को लेकर सरगर्मी तेज़ है. सोमवार को दुमका सीट से JMM के प्रत्याशी बसंत सोरेन ने 2 सेटों में परचा भरा था और आज बीजेपी से दुमका सीट की प्रत्याशी डॉक्टर लुईस मरांडी ने नामांकन किया. नामांकन करने से पहले लुईस मरांडी ने शिव पहाड़, धर्म स्थान, दुर्गा स्थान, साईं मंदिर, माझी थान, पगला बाबा मंदिर, ठाकुरबाड़ी, रानी सती मंदिर और अन्य धार्मिक स्थानों पर जा पूजा अर्चना कर भगवान से आशीर्वाद लिया.

SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर: SBI की ऑनलाइन सर्विस हुई ठप, लेकिन ATM कर रहे हैं काम.
13/10/2020

SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर: SBI की ऑनलाइन सर्विस हुई ठप, लेकिन ATM कर रहे हैं काम.

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ऑनलाइन बैंकिंग सर्विसेस हिट हुई है. हालांकि एटीएम और पीओएस मशीन पर इसका कोई असर नहीं हुआ है. दे....

Bihar Election 2020: लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव नामांकन करने पहुंचे, भाई तेजस्वी भी संग मौजूद.तेज प्रताप के साथ उ...
13/10/2020

Bihar Election 2020: लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव नामांकन करने पहुंचे, भाई तेजस्वी भी संग मौजूद.

तेज प्रताप के साथ उनके छोटे भाई और राजद नेता तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे. लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के हसनपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने से यह काफी हॉट सीट हो गई है.

BIG BREAKING : झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का निधन, मेदांता में ली अंतिम सांस..
03/10/2020

BIG BREAKING : झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का निधन, मेदांता में ली अंतिम सांस..

रांची डेस्क: झारखंड के हेमंत सरकार में मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का शनिवार को निधन हो गया है. 73 साल के मंत्री ने रांची...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कार्बन झारखण्ड टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच के पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए. दुम...
02/10/2020

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कार्बन झारखण्ड टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच के पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए. दुमका डेयरडविल्स और बोकारो ब्लास्टर्स के बीच खेले गये फाइनल मैच में बोकारो ब्लास्टर्स बना विनर. मुख्यमंत्री ने विनर टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया.

झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने के बाद आज विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्...
01/10/2020

झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने के बाद आज विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया. साथ ही रांची स्तिथ पार्टी कार्यालय पहुंच कर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया.

यूपी में पत्रकारों को पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा, कोरोना से पत्रकार की मृत्यु पर आश्रितों को 10 लाख की मदद.मुख्यमंत्री य...
25/09/2020

यूपी में पत्रकारों को पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा, कोरोना से पत्रकार की मृत्यु पर आश्रितों को 10 लाख की मदद.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के मान्यता प्राप्त पत्रकारों का पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कराने और कोरोना से पत्रकार की मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को 10 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की.

राजधानी में शुक्रवार को सूचना निदेशालय के नवनिर्मित भवन पंडित दीनदयाल उपाध्याय सूचना परिसर के लोकार्पण के मौके पर सीएम ने कहा कि जनता, शासन व प्रशासन के बीच सेतु के रूप में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है.

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में पंजाब नेशनल बैंक रांची दक्षिणी के मंडल प्रमुख श्री दीपक कुमार श्...
25/09/2020

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में पंजाब नेशनल बैंक रांची दक्षिणी के मंडल प्रमुख श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव एवं रांची उत्तर के मंडल प्रमुख श्री रतिकांत त्रिपाठी ने मिलकर मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 10 लाख रुपए राशि का चेक सौंपा.

पंजाब नेशनल बैंक द्वारा कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत यह राशि राज्य में कोरोना वायरस महामारी से रोकथाम, बचाव तथा बेहतर स्वास्थ्य सेवा के लिए जारी प्रयासों में मदद करने के निमित्त मुख्यमंत्री राहत कोष में अनुदान दिया गया.

बिहार में कृषि बिल के खिलाफ आरजेडी का जोरदार प्रदर्शन, ट्रैक्टर पर निकले तेजस्वी और तेज प्रताप यादव.आज कृषि बिल के खिलाफ...
25/09/2020

बिहार में कृषि बिल के खिलाफ आरजेडी का जोरदार प्रदर्शन, ट्रैक्टर पर निकले तेजस्वी और तेज प्रताप यादव.

आज कृषि बिल के खिलाफ देश के विपक्षी दलों और किसान संगठनों ने मिलकर भारत बंद का एलान किया है. इसी क्रम में बिहार में राष्ट्रीय जनता दल बिल के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रही है. आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव प्रदर्शन के दौरान ट्रैक्टर चलाते हुए दिखाई पड़ रहे हैं और तेज प्रताप यादव ट्रैक्टर के छज्जे पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं और बिल के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. देखिये एक्सक्लूसिव तस्वीरें-

Address

Ranchi
834001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Thelittichokha posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share