13/06/2026
21 जून को होने वाली NEET UG 2026 परीक्षा को लेकर पलामू प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर 960 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सुरक्षा, ट्रैफिक, बिजली, पेयजल और अन्य सुविधाओं के बेहतर इंतजाम के साथ NTA के सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।