08/09/2026
Ramgarh Accident: Ramgarh थाना क्षेत्र के चुट्टूपालू घाटी में फिर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर 15 फीट गड्ढे में गिरा, चालक-उपचालक की मौत
रामगढ़-रांची फोरलेन स्थित चुट्टूपालू घाटी में देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ. अनियंत्रित ट्रेलर सड़क किनारे 15 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा, जिसमें चालक और उपचालक की दर्दनाक मौत हो गई.
मिली जानकारी के अनुसार ट्रेलर (WB 37 L 7826) रांची से रामगढ़ की ओर आ रहा था, तभी घाटी उतरने के क्रम में यह हादसा हो गया.
ट्रेलर में लदा सरिया आगे खिसक गया और केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. एक शव को बाहर निकाल लिया गया है जबकि दूसरा शव मलबे में फंसा हुआ है, जिसे हाइड्रा मशीन से निकालने का काम चल रहा है.
लगातार हादसों से बढ़ी चिंता
चुट्टूपालू घाटी में लगातार हो रहे सड़क हादसों ने प्रशासनिक व्यवस्था और सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं.