Divine News

Divine News "The media's the most powerful entity on earth. They have the power to make the innocent guilty and to make the guilty innocent."

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला DGAFMS का पदभारनई दिल्ली : एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर 2026 को सशस्त्र बल चिकित्...
01/09/2026

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला DGAFMS का पदभार

नई दिल्ली : एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (DGAFMS) के 47वें महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया।

उनके कार्यकाल में सशस्त्र बलों की चिकित्सा व्यवस्था को और आधुनिक, प्रभावी एवं तकनीक आधारित बनाने पर विशेष जोर रहेगा। इसके तहत परिचालन चिकित्सा तैयारी और संयुक्तता को मजबूत करने के साथ सैन्य स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में काम किया जाएगा।

प्राथमिकताओं में डिजिटल हेल्थ, चिकित्सा अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा देना तथा सेवारत सैन्यकर्मियों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना शामिल है।

On 01.09.2026, Shri Tarun Kapoor, Advisor to the Hon’ble Prime Minister, visited Belgaria and Karmatand Townships, to re...
01/09/2026

On 01.09.2026, Shri Tarun Kapoor, Advisor to the Hon’ble Prime Minister, visited Belgaria and Karmatand Townships, to review the key developments and initiatives under Jharia Master Plan.
The programme was attended by Chairman, Coal India Limited Shri B. Sairam; Shri Alok Kumar Singh, Advisor (Projects), Ministry of Coal; Smt. Alaknanda Dayal, Joint Secretary, Ministry of Textiles; CMD, BCCL Shri Manoj Kumar Agarwal; Deputy Commissioner, Dhanbad Shri Aditya Ranjan; Director (Technical/Operations) Shri Sanjay Kumar Singh; Director (Technical-P&P) Shri Rajeev Kumar Sinha; Director (Finance) Shri Rajesh Kumar; and SSP, Dhanbad Shri Prabhat Kumar, along with other senior officials.
The engagements covered Karmatand Township, where Shri Tarun Kapoor visited the school, planted a sapling and interacted with students, followed by an inspection of MSDI-IV and interaction with trainees.
At Belgaria Township, key community and development facilities were inaugurated, along with the visit to Skill Development & Production Centre at MSDI-II, developed through collaborative efforts of BCCL, JRDA, Jharkhand Govt. and Rajdhani Universal Fabrics Pvt. Ltd., with a focus on skill development, employment and livelihood generation.
Shri Kapoor also interacted with township residents and shared suggestions on various development needs, including upgradation of old houses at Belgaria.
The programme was followed by a review meeting at the office of Dhanbad Collectorate, focusing on the Revised Jharia Master Plan and related rehabilitation, infrastructure and development initiatives.
The engagements highlighted a collective focus on development, essential services, infrastructure and community welfare across the region.

दिनांक 01.09.2026 को सतर्कता जागरूकता त्रैमासिक अभियान 2026 के अंतर्गत बीसीसीएल के बरोरा एवं लोदना क्षेत्रों में विभिन्न...
01/09/2026

दिनांक 01.09.2026 को सतर्कता जागरूकता त्रैमासिक अभियान 2026 के अंतर्गत बीसीसीएल के बरोरा एवं लोदना क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
बरोरा क्षेत्र में आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में 40 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के माध्यम से सतर्कता, पारदर्शिता, नैतिकता एवं ईमानदारी के प्रति जागरूकता को बढ़ावा दिया गया।
वहीं, लोदना क्षेत्र के वित्त विभाग द्वारा नवीनतम SOP एवं कार्यप्रणाली से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अवगत कराने हेतु कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने सतर्कता शपथ भी ली।
इन पहलों के माध्यम से कार्यस्थल पर सतर्कता, पारदर्शिता एवं नैतिक कार्यप्रणाली को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

विकास रंजन उर्फ पप्पू सिंह बने लोजपा (रामविलास) के झारखंड प्रदेश प्रधान महासचिव, समर्थकों में खुशीधनबाद के समाजसेवी एवं ...
01/09/2026

विकास रंजन उर्फ पप्पू सिंह बने लोजपा (रामविलास) के झारखंड प्रदेश प्रधान महासचिव, समर्थकों में खुशी

धनबाद के समाजसेवी एवं कर्मठ नेता विकास रंजन उर्फ पप्पू सिंह को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का झारखंड प्रदेश प्रधान महासचिव नियुक्त किए जाने पर समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।

पार्टी की ओर से उन्हें महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपे जाने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। समर्थकों ने कहा कि पप्पू सिंह के अनुभव, सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता का लाभ पार्टी को झारखंड में मिलेगा।

इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चिराग पासवान, जमुई सांसद अरुण भारती, चतरा विधायक एवं झारखंड प्रदेश अध्यक्ष जनार्दन पासवान सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

समर्थकों ने विश्वास जताया कि पप्पू सिंह के नेतृत्व में झारखंड में पार्टी का संगठन और मजबूत होगा तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के साथ जनसेवा के कार्यों को भी गति मिलेगी।

नवनियुक्त प्रदेश प्रधान महासचिव विकास रंजन उर्फ पप्पू सिंह को उनके नए दायित्व के लिए लोगों ने उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

नौकरी में भ्रष्टाचार के खिलाफ देवेंद्र महतो की भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा धनबाद पहुंचीभर्ती व्यवस्था में सुधार और भ्रष्...
01/09/2026

नौकरी में भ्रष्टाचार के खिलाफ देवेंद्र महतो की भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा धनबाद पहुंची

भर्ती व्यवस्था में सुधार और भ्रष्टाचार के खिलाफ छात्र नेता देवेंद्र महतो की भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा के नौवें दिन धनबाद पहुंची। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि यात्रा अब संथाल परगना और उत्तरी छोटानागपुर के अंतिम चरण में है। उन्होंने शिक्षाविद् बिनोद बिहारी महतो के आह्वान “पढ़ो और लड़ो” के संदेश पर आगे बढ़ने की बात कही।

देवेंद्र महतो ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती अभियान को राज्यभर में युवाओं का समर्थन मिल रहा है। संथाल परगना में युवाओं ने आंदोलन को उसके अंजाम तक पहुंचाने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि यह केवल उनकी आवाज नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के युवाओं की आवाज है। युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के शागिर्दों ने नौकरी की दुकान खोल रखी है। भर्ती से जुड़े पूरे मामले में केवल छोटे लोगों पर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए, बल्कि बड़े नेताओं और अधिकारियों की भूमिका की भी जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए।

देवेंद्र महतो ने बताया कि अब तक राज्य के 24 में से 12 जिलों में यात्रा पूरी हो चुकी है। मंगलवार को बलियापुर स्थित बिनोदधाम से यात्रा शुरू होते हुवे किसान चौक और मनिंद्र चौक होते हुए यात्रा रणधीर वर्मा चौक पहुंची इसके बाद पुटकी प्रभु चौक पर लोगों से संवाद कर वे बोकारो के लिए रवाना होंगे।

यूजीसी कानून और आरक्षण व्यवस्था के विरोध में सवर्ण समाज का आक्रोश मार्च के बाद धनबाद उपायुक्त को दिया ज्ञापन ,,धनबाद : य...
01/09/2026

यूजीसी कानून और आरक्षण व्यवस्था के विरोध में सवर्ण समाज का आक्रोश मार्च के बाद धनबाद उपायुक्त को दिया ज्ञापन ,,

धनबाद : यूजीसी इक्विटी कानून को वापस लेने, आरक्षण व्यवस्था में सुधार और आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने समेत आठ सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को धनबाद में सवर्ण समाज ने आक्रोश मार्च निकाला। सवर्ण एकता मंच के बैनर तले जिला परिषद मैदान से रणधीर वर्मा चौक तक निकाले गए मार्च में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

प्रदर्शनकारियों के हाथों में ‘UGC Roll Back’ लिखी तख्तियां थीं। मार्च के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। जिला परिषद मैदान से शुरू हुआ मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रणधीर वर्मा चौक पहुंचा, जहां यह सभा में तब्दील हो गया।

मार्च का नेतृत्व राजपूत विचार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि आंदोलन किसी समाज के विरोध में नहीं है, बल्कि यूजीसी इक्विटी कानून में किए गए संशोधन को वापस लेने और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर है।

राजपूत विचार मंच के संरक्षक उदय प्रताप सिंह ने कहा कि उन्हें आशंका है कि यूजीसी इक्विटी कानून समाज में जातिगत विभाजन और मनमुटाव को बढ़ावा दे सकता है। वहीं बिजय झा ने कहा कि सवर्ण समाज आरक्षण का विरोध नहीं करता, लेकिन इसका आधार जाति के बजाय आर्थिक स्थिति होना चाहिए, ताकि इसका लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंच सके।

कार्यक्रम में पिंटू महथा, सुमन सिंह, अरविंद सिंह, सुरेश तिवारी, सुधा मिश्रा, भारती दुबे, कल्पना झा, संदीप झा समेत कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे। मार्च में धनबाद, कतरास, निरसा और झरिया सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पूरे मार्च के दौरान ‘यूजीसी रोल बैक’ की मांग गूंजती रही।

पुलिस सम्मान पर आर-पार की तैयारी: 8 सितंबर से काला बिल्ला, मांग नहीं मानने पर अवकाश पर जाएंगे वर्दी वाले ,,विधायक और थान...
01/09/2026

पुलिस सम्मान पर आर-पार की तैयारी: 8 सितंबर से काला बिल्ला, मांग नहीं मानने पर अवकाश पर जाएंगे वर्दी वाले ,,

विधायक और थाना प्रभारी विवाद को लेकर झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने आंदोलन की रणनीति तैयार की

रांचीः पुलिसकर्मियों के मान-सम्मान और लंबित मांगों को लेकर झारखंड पुलिस एसोसिएशन अब सरकार पर सीधा दबाव बनाने की तैयारी में है. धनबाद के बरवाअड्डा थाना प्रकरण को लेकर बढ़ी नाराजगी के बीच एसोसिएशन ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है.

प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू ने मंगलवार को रांची में आयोजित प्रेस वार्ता में साफ कर दिया कि मांगों पर सरकार ने पहल नहीं की तो आंदोलन चरणबद्ध तरीके से तेज होता जाएगा और आखिर में पुलिसकर्मी छह दिनों के सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे. एसोसिएशन ने आंदोलन को चार चरणों में बांटा है.

पहला चरण : 8 से 11 सितंबर - पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान वर्दी पर काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज कराएंगे.
दूसरा चरण : 19 सितंबर - पुलिस केंद्रों, थानों और ओपी में सामूहिक उपवास किया जाएगा। संगठन ने इस दिन मेस बंद रखने का भी निर्णय लिया है.
तीसरा चरण : 24 सितंबर - जिला और इकाई स्तर पर एसपी अथवा समादेष्टा कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना होगा. वहीं एसोसिएशन के केंद्रीय पदाधिकारी डीजीपी कार्यालय के सामने धरना देकर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपेंगे.
चौथा चरण : 5 से 10 अक्टूबर - यदि तब तक मांगों का समाधान नहीं हुआ तो पुलिसकर्मी छह दिनों के सामूहिक अवकाश पर जाएंगे.
8 सितंबर से आंदोलन की शुरुआत

पुलिस एसोसिएशन ने आंदोलन की शुरुआत 8 सितंबर से करने का एलान किया है. इसके तहत चार दिनों तक पुलिसकर्मी वर्दी पर काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे. इसके बाद 19 सितंबर को सामूहिक उपवास और 24 सितंबर को धरना दिया जाएगा. इसके बावजूद सरकार ने मांगों पर निर्णय नहीं लिया तो 5 से 10 अक्टूबर तक सामूहिक अवकाश लिया जाएगा, यानी पूरे राज्य के कनीय पुलिसकर्मी ड्यूटी से हट जाएंगे.

बरवाअड्डा कांड बना आंदोलन की चिंगारी

पुलिस एसोसिएशन के निशाने पर फिलहाल धनबाद का बरवाअड्डा थाना प्रकरण है. संगठन का आरोप है कि थाना और पुलिसकर्मियों के साथ कथित तौर पर अमर्यादित व्यवहार, धक्का-मुक्की, सरकारी कार्य में बाधा और हाजत से आरोपी को छुड़ाने का प्रयास किया गया. मामले में डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो और उनके समर्थकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं हुई.

संगठन का कहना है कि कार्रवाई की मांग को लेकर धनबाद एसएसपी को पांच दिनों का समय दिया गया था लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई. यही वजह है कि पुलिस एसोसिएशन ने अब इस मुद्दे को अपने सदस्यों के सम्मान से जोड़ते हुए आंदोलन का रास्ता चुना है.

संगठन को बदनाम करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं

प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू ने आरोप लगाया कि विधायक की ओर से संगठन को लेकर सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर कथित तौर पर अभद्र और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया गया. उन्होंने कहा कि पुलिस एसोसिएशन करीब एक सदी पुराना संगठन है और इसके सदस्यों के सम्मान के साथ खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा. मुर्मू ने कहा कि संगठन को कमजोर समझने की भूल नहीं की जानी चाहिए. पुलिसकर्मियों के सम्मान के लिए एसोसिएशन हर लोकतांत्रिक मंच पर अपनी आवाज बुलंद करेगा.

विधायक रागिनी सिंह ने मृतक की पत्नी को सौंपा 15 लाख का चेक, अंतिम संस्कार के लिए दिए 50 हजार रुपये नकदचासनाला। पाथरडीह क...
01/09/2026

विधायक रागिनी सिंह ने मृतक की पत्नी को सौंपा 15 लाख का चेक, अंतिम संस्कार के लिए दिए 50 हजार रुपये नकद

चासनाला। पाथरडीह कोल वाशरी परिसर स्थित निर्माणाधीन कोलवाशरी में 20 अगस्त को वेल्डिंग मशीन में हुए ब्लास्ट में गंभीर रूप से घायल मजदूर दिलीप यादव की इलाज के दौरान मौत के बाद मंगलवार को पीड़ित परिवार के समक्ष विधायक रागिनी सिंह ने संवेदनशीलता दिखाते हुए बड़ी पहल की।

विधायक रागिनी सिंह ने मृतक दिलीप यादव की पत्नी को 15 लाख रुपये का मुआवजा चेक अपने हाथों से सौंपा। इसके साथ ही अंतिम संस्कार एवं श्राद्ध कर्म के लिए 50 हजार रुपये नकद भी प्रदान किए। विधायक के हस्तक्षेप के बाद मृतक की पत्नी को आर्यन कंपनी में नियोजन देने पर भी सहमति बनी है। तय व्यवस्था के अनुसार तीन महीने बाद वह प्रत्यक्ष रूप से कार्य करेंगी, जबकि इस दौरान उन्हें वेतन मिलता रहेगा।

मृतक के परिजनों और यूनियन प्रतिनिधियों द्वारा मुआवजा एवं नियोजन की मांग को लेकर किए जा रहे आंदोलन के बीच विधायक रागिनी सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित प्रबंधन से वार्ता की और पीड़ित परिवार को तत्काल राहत दिलाने का प्रयास किया। विधायक की पहल के बाद समझौते के तहत मुआवजा और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई।

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि उमेश यादव, अभिषेक पांडेय सहित मृतक के परिजन एवं अन्य लोग मौजूद रहे। चेक और नकद सहायता मिलने के बाद परिजनों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।

विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि दिलीप यादव की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ऐसे कठिन समय में परिवार को अकेला छोड़ना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि मुआवजे के साथ मृतक की पत्नी के नियोजन की व्यवस्था कर परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने का प्रयास किया गया है। मजदूरों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए और कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।

JPSC मामले में सुप्रीम कोर्ट से महत्वपूर्ण अपडेटHarisharan Devgan vs. Union of India & OthersW.P. (Civil) No. 1047/2026 ...
01/09/2026

JPSC मामले में सुप्रीम कोर्ट से महत्वपूर्ण अपडेट

Harisharan Devgan vs. Union of India & Others
W.P. (Civil) No. 1047/2026 | Diary No. 47998/2026

JPSC परीक्षा की निष्पक्षता और अभ्यर्थियों के हित से जुड़े मामले में हमारी ओर से दाखिल जनहित याचिका पर माननीय सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है।

कोर्ट ने याचिका में मांगी गई राहत एवं अंतरिम राहत के संबंध में संबंधित पक्षों से जवाब मांगा है। State of Jharkhand की ओर से नोटिस स्वीकार किया गया है तथा Court ने Dasti Service की अनुमति भी दी है।

📌 अगली सुनवाई: 11 सितंबर 2026
🕥 समय: सुबह 10:30 बजे
📄 Returnable Date: 11 सितंबर 2026

रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने CENJOWS के दूसरे वार्षिक ट्राइडेंट व्याख्यान का उद्घाटन किया‘विकसित भारत @2047’ के ल...
01/09/2026

रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने CENJOWS के दूसरे वार्षिक ट्राइडेंट व्याख्यान का उद्घाटन किया

‘विकसित भारत @2047’ के लक्ष्य में युवा शक्ति को बताया महत्वपूर्ण भागीदार

नई दिल्ली, 1 सितंबर 2026:
रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने आज नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में सेंटर फॉर ज्वाइंट वारफेयर स्टडीज (CENJOWS) द्वारा आयोजित दूसरे वार्षिक ट्राइडेंट व्याख्यान का उद्घाटन किया। CENJOWS के स्थापना दिवस समारोह के तहत आयोजित इस व्याख्यान का विषय ‘राष्ट्रीय पुनरुत्थान: रक्षा बलों के परिप्रेक्ष्य से’ था।

इस अवसर पर ‘राष्ट्र निर्माण में अगली पीढ़ी की क्षमता का उपयोग’ विषय पर विशेष संबोधन देते हुए श्री संजय सेठ ने कहा कि भारत की युवा शक्ति देश को ‘विकसित भारत @2047’ के लक्ष्य तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

रक्षा राज्य मंत्री ने 15 अगस्त 2026 को लाल किले की प्राचीर से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तुत ‘सप्त धारा’ के विजन का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आने वाले पांच से सात वर्षों में देश के समग्र विकास को गति देने के लिए राष्ट्रीय शक्ति की इन सात धाराओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि युवा भारत विनिर्माण शक्ति, कृषि एवं खाद्य उत्पादन, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार, गतिशक्ति, रक्षा शक्ति, हरित एवं नीली अर्थव्यवस्था तथा सॉफ्ट पावर—इन सभी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

श्री संजय सेठ ने विशेष रूप से रक्षा क्षेत्र में युवाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने और अगली पीढ़ी की रक्षा प्रौद्योगिकियों के विकास में युवा वैज्ञानिकों, इंजीनियरों, कोडर्स और रक्षा उद्यमियों के लिए व्यापक अवसर मौजूद हैं।

भारत की 7.8 प्रतिशत GDP वृद्धि का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मध्य-पूर्व संघर्ष, कच्चे तेल के संकट और रूस-यूक्रेन युद्ध जैसी वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की आर्थिक वृद्धि उल्लेखनीय है। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में सशस्त्र बलों के योगदान की सराहना की और कहा कि युवा शक्ति भारत के राष्ट्रीय पुनरुत्थान की प्रमुख प्रेरक शक्ति बनेगी।

कार्यक्रम में CENJOWS के अध्यक्ष एवं चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ एयर मार्शल तेजिंदर सिंह, PVSM, AVSM, VSM ने ‘संयुक्तता और एकीकरण के उभरते आयाम’ विषय पर मुख्य वक्तव्य दिया।

UPSC के सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) राज शुक्ला ने ‘सिविल-मिलिट्री फ्यूजन: राष्ट्रीय विकास का मार्ग’, जबकि सेना उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन, AVSM, SM ने ‘स्मार्ट तरीके से युद्ध लड़ना: मल्टी-डोमेन ऑपरेशंस और संयुक्तता की अवधारणा’ विषय पर विशेष संबोधन दिया।

व्याख्यान में वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों, नीति-निर्माताओं और रक्षा विशेषज्ञों ने भाग लिया। इस दौरान संयुक्तता एवं एकीकरण, मल्टी-डोमेन ऑपरेशंस, सिविल-मिलिट्री फ्यूजन तथा राष्ट्र निर्माण में सशस्त्र बलों की भूमिका पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।

CENJOWS की स्थापना वर्ष 2007 में मुख्यालय इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ के तत्वावधान में की गई थी। यह तीनों सेनाओं से संबंधित एक प्रमुख थिंक टैंक है, जो संयुक्त युद्धक क्षमता, राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्रीय शक्ति के प्रभावी उपयोग से जुड़े विषयों पर अनुसंधान, विश्लेषण तथा सार्थक विमर्श को बढ़ावा देता है।

Address

Ranchi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Divine News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Divine News:

Shortcuts

Share