08/04/2026
गर्मी से पहले एक्शन मोड में मंत्री योगेंद्र प्रसाद, पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
आगामी गर्मी के मद्देनज़र मंत्री ने विशेष रूप से कहा कि हर हाल में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि खराब चापाकलों की मरम्मत युद्धस्तर पर कराई जाए और पेयजल से जुड़ी प्राप्त शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जाए, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।