Public News Ranchi - Jharkhand

Public News Ranchi - Jharkhand एक संयुक्त परिवार

05/08/2026

क्या आप जो दूध पी रहे हैं, वह सुरक्षित है?
राजधानी रांची के गुदड़ी चौक में कथित तौर पर केमिकल और पानी मिलाकर नकली दूध तैयार करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इसे विभिन्न इलाकों में सप्लाई किया जा रहा था। ऐसे में सतर्क रहें और अपने आसपास संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी प्रशासन को दें। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

साभार : THE NEWS MIRCHI

28/07/2026
जेपीएससी परीक्षा की गड़बड़ी के विरोध में पदयात्रा कलरांची। बापू वाटिका, मोरहाबादी में दिवा-रात्रि सत्याग्रह धरना तीसरा द...
28/07/2026

जेपीएससी परीक्षा की गड़बड़ी के विरोध में पदयात्रा कल

रांची। बापू वाटिका, मोरहाबादी में दिवा-रात्रि सत्याग्रह धरना तीसरा दिन भी जारी रहा। इस दौरान आंदोलन स्थल से अगले चरण की घोषणा की गई। छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने बताया कि 29 जुलाई को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक पदयात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ ही मानसून सत्र के पहले दिन छह अगस्त को झारखंड विधानसभा का घेराव कर सरकार से परीक्षाओं की सीबीआई जांच कराने की मांग की जाएगी।

डॉ शिवेश कुमार सिंह की कलम सेयहां भी आप लोगों ने रथ को नहीं छोड़ा, क्या बना दिया है- बैनर पोस्टर लगाने का माध्यम? कितने ...
20/07/2026

डॉ शिवेश कुमार सिंह की कलम से

यहां भी आप लोगों ने रथ को नहीं छोड़ा, क्या बना दिया है- बैनर पोस्टर लगाने का माध्यम? कितने वर्ष तक ठाकुर साहब को श्रद्धांजलि देते रहिएगा श्रीमान वह भी जगन्नाथ स्वामी के रथ पर ? चौक चौराहे पर तो श्रद्धांजलि के पोस्टर लगे ही हुए हैं, रथ को तो प्रचार माध्यम मत बनाइए। पिछले कुछ वर्षों से श्रद्धांजलि वाला पोस्टर रथ पर लगता आया है जबकि आज तक कभी भी रथ पर मंदिर निर्माता से लेकर वर्तमान तक, जिनका मंदिर सेवा के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान रहा है, किसी व्यक्ति का नाम, चित्र आदि कभी रथ पर नहीं लगाया गया, लगना भी नहीं चाहिए लेकिन दिवंगत उत्तराधिकारी महोदय की श्रद्धांजलि का पोस्टर लगता ही जा रहा है । रथ की अपनी एक गरिमा है और महाप्रभु जगन्नाथ स्वामी उसपर विराजमान होते हैं, कितने प्रकार से रथ की गरिमा को तार-तार करते रहिएगा। आपको श्रद्धांजलि देनी है, प्रतिवर्ष क्या - प्रतिदिन दीजिए, पूरे मेला क्षेत्र को, सारे नगर को श्रद्धांजलि वाले पोस्टर बैनर से पाट दीजिए, क्यों आपत्ति होगी भला, लेकिन कुछ स्थानों की मर्यादा तो बरकरार रहने दीजिए। पूजन और प्रबंधन व्यवस्था से जुड़े लोग बड़भागी हैं जिन्हें स्वामी ने सेवा का अवसर दिया है। इस महावसर को अन्यत्र स्थानांतरित न करने का आपसे सादर अनुरोध है। शेष आपकी और महाप्रभु की इच्छा 🙏जय जय जगन्नाथ!

आग्रही - डॉ. शिवेश कुमार सिंह
संपर्क : 93342 63297

17/07/2026

जमशेदपुर के साकची बाजार में फल व्यापारी के कर्मचारी के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, मानगो शंकोसाईं निवासी फल व्यवसायी सत्यनारायण केसरी की फल गद्दी पर मोहम्मद फहीम पहुंचा और वहां कार्यरत कर्मचारी माधव चातर के साथ कथित रूप से जमकर मारपीट की।
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पूरी घटना स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है।

घटना के दौरान बाजार में मौजूद लोग मूकदर्शक बने रहे और किसी ने बीच-बचाव करने का प्रयास नहीं किया।

प्रशासन के संज्ञान में मामला आते ही पुलिस बिना विलंब किए घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी मोहम्मद फहीम को गिरफ्तार कर लिया।

राजधानी राँची के कांके थाना क्षेत्र के संगामपुर गांव स्थित श्री शिव मंदिर के शिवलिंग को किसी असामाजिक तत्व ने क्षतिग्रस्...
12/07/2026

राजधानी राँची के कांके थाना क्षेत्र के संगामपुर गांव स्थित श्री शिव मंदिर के शिवलिंग को किसी असामाजिक तत्व ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। घटना शुक्रवार की देर रात हुई।

शनिवार को सुबह पूजा करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने इसको क्षतिग्रस्त देख कर मुखिया सोमा उरांव को इसकी जानकारी दी। मुखिया सोमा उरांव अन्य ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पहुंचे तथा इसकी सूचना कांके पुलिस को दी। उन्होंने ग्रामीणों के साथ एक लिखित शिकायत भी दी है तथा अविलंब दोषी का पता लगाकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

इसकी सूचना पाकर डीएसपी अमर कुमार पांडेय तथा इंस्पेक्टर कुणाल कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाया तथा कार्रवाई का भरोसा दिया है।

ग्रामीण दोषी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इस घटना से उनमें गहरा आक्रोश व्याप्त है। पुलिस दोषी को पकड़ने के लिए सक्रियता से जुट गई है।

07/07/2026

रांची में थाना परिसर में रील बनाना भारी पड़ा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने निकाली परेड

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अपनी गाड़ी क्यों लौटायी, यह इस चिट्ठी में लिखा है... वित्त   मंत्री ने यह चिट्ठी  झारखंड...
03/07/2026

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अपनी गाड़ी क्यों लौटायी, यह इस चिट्ठी में लिखा है... वित्त मंत्री ने यह चिट्ठी झारखंड के डीजीपी को भेजी है... पढ़िये....

Address

B 83, सेक्टर 3
Ranchi
834004

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Public News Ranchi - Jharkhand posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share