Jharkhand Update

Jharkhand Update हमारा लक्ष्य है — तेज, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता।
आपका भरोसा ही हमारी पहचान है।

कुकड़ू प्रखंड के मध्य विद्यालय दुलमी में शिक्षकों की कमी और डेप्युटेशन पर कार्यरत शिक्षकों की समस्या को लेकर समाजसेवी रो...
05/06/2026

कुकड़ू प्रखंड के मध्य विद्यालय दुलमी में शिक्षकों की कमी और डेप्युटेशन पर कार्यरत शिक्षकों की समस्या को लेकर समाजसेवी रोहित दे ने ईचागढ़ विधायक Sabita Mahato से शिष्टाचार भेंट कर महत्वपूर्ण चर्चा की। यह मुलाकात विधायक के जमशेदपुर स्थित उलियान आवास पर हुई।

मुलाकात के दौरान रोहित दे ने विद्यालय में शिक्षकों की कमी से विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव की जानकारी विधायक को दी। उन्होंने बताया कि पर्याप्त शिक्षकों के अभाव में बच्चों की नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रभावित हो रही है। साथ ही विद्यालय में डेप्युटेशन पर कार्यरत दो शिक्षकों से संबंधित विषय भी विधायक के समक्ष रखा गया।

रोहित दे ने विद्यालय में शीघ्र पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति की मांग करते हुए कहा कि बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए शिक्षकों की संख्या बढ़ाना आवश्यक है।

विधायक सबिता महतो ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

इस दौरान क्षेत्र में शिक्षा के विकास, विद्यालयों की स्थिति में सुधार तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

25/05/2026

कुकडू़ - दुलमी गांव के समाजसेवी ने उठाई शिक्षकों की कमी की आवाज, RTI के बाद प्रशासन हरकत में

कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत ओड़िया पंचायत स्थित दुलमी गांव के समाजसेवी रोहित दे ने मध्य विद्यालय दुलमी में शिक्षकों की भारी कमी को लेकर सूचना का अधिकार अधिनियम (RTI) के तहत आवेदन दिया था।
मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर उपायुक्त-सह-प्रथम अपीलीय पदाधिकारी, सरायकेला-खरसावां ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवश्यक सूचना उपलब्ध कराने एवं उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

जानकारी के अनुसार विद्यालय में कुल 5 शिक्षकों में से 2 शिक्षक डेप्युटेशन पर हैं, जबकि 1 शिक्षक अनफिट बताए जा रहे हैं। ऐसे में करीब 200 बच्चों की पढ़ाई केवल 2 शिक्षकों के भरोसे चल रही है। शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई और सिलेबस दोनों प्रभावित हो रहे हैं।

समाजसेवी रोहित दे ने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलना उनका अधिकार है और इसी उद्देश्य से यह पहल की गई है। ग्रामीणों एवं अभिभावकों ने भी प्रशासन से जल्द शिक्षकों की@ व्यवस्था करने की मांग की है।
ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द आवश्यक कदम उठाकर विद्यालय में शिक्षकों की कमी दूर करेगा, ताकि बच्चों का भविष्य बेहतर बन सके।



゚viralシ


21/05/2026

कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत ओड़िया पंचायत स्थित मध्य विद्यालय दुलमी में शिक्षकों की भारी कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विद्यालय में कुल पांच शिक्षक पदस्थापित हैं, लेकिन इनमें से दो शिक्षक वर्षों से डेपुटेशन पर दूसरे विद्यालय में कार्यरत हैं, जबकि एक शिक्षक को अनफिट बताया जा रहा है। ऐसे में विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है।
जानकारी के अनुसार शिक्षक पप्पू रजक वर्ष 2021 से तथा दिनेश नाग वर्ष 2024 से डेपुटेशन पर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय बीत जाने के बावजूद दोनों शिक्षकों ने अब तक विद्यालय में पुनः योगदान नहीं दिया है। इससे विद्यालय में शिक्षकों की संख्या काफी कम हो गई है और कई कक्षाओं को एक साथ संचालित करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों एवं अभिभावकों का कहना है कि डेपुटेशन का नियम सामान्यतः तीन महीने के लिए होता है, लेकिन वर्षों तक शिक्षकों का दूसरे विद्यालय में बने रहना शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है। इसका सीधा असर बच्चों की पढ़ाई और भविष्य पर पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने शिक्षा विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोनों शिक्षकों को जल्द विद्यालय में वापस भेजने तथा अतिरिक्त शिक्षकों की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि बच्चों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

#घाटशिला #दुलमी #सरायकेला
゚viralシ

14/05/2026
14/05/2026

मुसाबनी प्रखंड में स्वर्णरेखा नदी से अवैध बालू खनन का मामला गरमाया, प्रशासन पर उठे सवाल

घाटशिला (झारखंड):
मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत स्वर्णरेखा नदी से बड़े पैमाने पर अवैध बालू खनन और भंडारण का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पंपू घाट से बालू निकालकर अमाईनगर (कैनाल के सामने) में भारी मात्रा में जमा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यहां लगभग 4000 CFT से अधिक बालू का अवैध भंडारण किया गया है।
ग्रामीणों के अनुसार, इस बालू को ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है, जिससे आम गरीब और मजदूर परिवारों को भारी आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसका सीधा असर प्रधानमंत्री आवास योजना और अबुआ आवास योजना के लाभुकों पर भी पड़ रहा है, जो निर्माण कार्य के लिए सस्ती बालू पर निर्भर हैं।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि यह पूरा अवैध कारोबार कुछ प्रभावशाली लोगों के संरक्षण में खुलेआम संचालित हो रहा है। साथ ही प्रशासन और खनन विभाग की निष्क्रियता पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और खनन विभाग से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, अवैध खनन और भंडारण में शामिल लोगों के नाम सार्वजनिक किए जाएं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही आम जनता को उचित दर पर बालू उपलब्ध कराने की भी मांग की गई है।
फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो यह मुद्दा और भी गंभीर रूप ले सकता है।



#जमशेदपुर
#घाटशिला

29/04/2026

ओडिशा के केओनझर जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक गरीब आदिवासी भाई को अपनी बहन की मौत साबित करने के लिए उसका कंकाल कंधे पर उठाकर बैंक तक जाना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, 50 वर्षीय जीतू मुंडा की बड़ी बहन का निधन 26 जनवरी 2026 को हो गया था। गांव की परंपरा के अनुसार उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। बहन के बैंक खाते में लगभग ₹19,300 जमा थे, जिन्हें निकालने के लिए जीतू कई महीनों से बैंक के चक्कर काट रहा था।
लेकिन उसके पास न तो डेथ सर्टिफिकेट था और न ही कोई कानूनी दस्तावेज, जिससे वह अपनी बहन की मृत्यु साबित कर सके। बैंक अधिकारियों ने बार-बार खाताधारक को स्वयं लाने या वैध प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की बात कही।
आखिरकार मजबूरी, गरीबी और व्यवस्था की बेरुखी से परेशान होकर जीतू ने अपनी बहन की कब्र खोदी, कंकाल को बोरे में लपेटा और करीब 3 किलोमीटर पैदल चलकर बैंक पहुंच गया। उसका उद्देश्य सिर्फ इतना था कि बैंक को यह यकीन दिला सके कि उसकी बहन अब इस दुनिया में नहीं रही।
बैंक में यह दृश्य देखकर हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जीतू को समझाया और भरोसा दिलाया कि अब उसकी मदद की जाएगी।
इस घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था, बैंकिंग प्रणाली और सामाजिक संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि उन गरीब और आदिवासी परिवारों की सच्चाई है, जो आज भी अपने अधिकारों के लिए अपमान और पीड़ा झेलने को मजबूर हैं।















#गरीबी
#आदिवासी
#इंसानियत_शर्मसार
#न्याय_दो
#व्यवस्था_पर_सवाल
#ओडिशा_न्यूज

With Gappu Sinha – I just got recognized as one of their top fans! 🎉
28/04/2026

With Gappu Sinha – I just got recognized as one of their top fans! 🎉

With News Lane – I just got recognized as one of their top fans! 🎉
28/04/2026

With News Lane – I just got recognized as one of their top fans! 🎉

26/04/2026

ईचागढ़/संवाददाता:
हरिलाल महतो ने एक मरीज को MGM हॉस्पिटल में समुचित और बेहतर इलाज नहीं मिलने पर गंभीरता दिखाई। मरीज और उसके परिजनों की समस्या सुनने के बाद उन्होंने बेहतर उपचार सुनिश्चित कराने के लिए TMH हॉस्पिटल में इलाज कराने का भरोसा दिलाया।

#आजसु_पार्टी
#ईचागढ़ #हरेलाल_महतो

25/04/2026

हुगली के किनारे खास पल… कोलकाता की एक अविस्मरणीय सुबह।

#नरेंद्र_मोदी

Address

Ranchi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jharkhand Update posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share