08/06/2026
रानियां नगरपालिका चेयरमैन पद के लिए मिशन 2027 की शुरुआत, शिवराज रानियां ने जताई दावेदारी
रानियां नगर पालिका चेयरमैन पद के संभावित उम्मीदवार शिवराज रानियां ने मिशन 2027 के तहत अपनी दावेदारी पेश कर दी है। शिवराज रानियां प्रोफेसर हरजवंत सिंह रानियां के सुपुत्र हैं और पिछले काफी लंबे समय से कांग्रेस पार्टी में रहकर क्षेत्र के लोगों के बीच रहे हैं , शिवराज रानियां ने कहा कि उनका उद्देश्य रानियां शहर के विकास, स्वच्छता व्यवस्था में सुधार, बेहतर मूलभूत सुविधाओं और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कार्य करना है।
उन्होंने कहा कि रानियां के लोगों का सहयोग और आशीर्वाद उनके लिए सबसे बड़ी ताकत है। नगर के विकास को नई दिशा देने तथा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।
शिवराज ने युवाओं, व्यापारियों, महिलाओं और सभी वर्गों के लोगों से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि रानियां को एक स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक शहर बनाने के लिए सभी को साथ लेकर चलना उनकी प्राथमिकता रहेगी