27/08/2026
सोमवार रात पत्नी ने कृष्ण कुमार को शराब पीने के लिए पैसे दिए। रात करीब 9 बजे वह नशे की हालत में घर लौटा। आरोप है कि इसी दौरान पत्नी ने तौलिये से उसका गला दबा दिया। पास में सो रही कृष्ण कुमार की मां ने शोर सुना तो मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कृष्ण कुमार की मौत हो चुकी थी।
शुरुआत में पत्नी ने जल्दबाजी में अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। हालांकि, रिश्तेदारों ने उसके गले पर निशान देखे तो उन्हें शक हुआ और पुलिस को सूचना दी। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।
परिजनों के मुताबिक, कृष्ण कुमार खेती और पशुपालन का काम करता था। करीब 16 साल पहले उसका विवाह प्रीति से हुआ था। आरोप है कि प्रीति किसी अन्य व्यक्ति से फोन पर लंबी बातचीत करती थी और कृष्ण कुमार इसका विरोध करता था।
मृतक के भांजे प्रदीप ने आरोप लगाया कि प्रीति पति की संपत्ति बेचकर प्रेमी के साथ फरार होने की योजना बना रही थी। आरोप के मुताबिक, वह पहले ही करीब 35 लाख रुपए का एक प्लॉट और पांच भैंसें बेच चुकी थी। परिवार का कहना है कि तीन बीघा जमीन, मकान और एक अन्य प्लॉट बेचने को लेकर भी विवाद चल रहा था।
पुलिस फिलहाल आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है और संपत्ति की बिक्री, कथित संबंधों तथा हत्या के पीछे के अन्य कारणों की जांच कर रही है।
⚠️ अस्वीकरण (Disclaimer):
हम किसी भी प्रकार की हिंसा या अपराध को बढ़ावा नहीं देते हैं।
यह पोस्ट पूरी तरह से समाचार और वर्तमान घटनाओं की जानकारी आप तक पहुँचाने के उद्देश्य से है। यह विभिन्न मीडिया रिपोर्टों और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी पर आधारित है।