Hindustan Tak News

Hindustan Tak News daily news

27/08/2026

बलिया रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत डेहरी ग्राम सभा में मां दुर्गा मंदिर पूजा कार्यक्रम को लेकर कांच बास में झंडा लगाते वक्त 11000 वोल्टेज करंट से एक युवक की गई जान
गांव में छाया मातम #ब्यूरो रिपोर्ट हिंदुस्तान तक न्यूज़

विधानसभा क्षेत्र रसड़ा-358 की सेक्टर समीक्षा बैठक ग्राम सभा रेकुआ नसिरपुर में हुआ।                      शिवेंद्र बहादुर ...
27/08/2026

विधानसभा क्षेत्र रसड़ा-358 की सेक्टर समीक्षा बैठक ग्राम सभा रेकुआ नसिरपुर में हुआ।

शिवेंद्र बहादुर सिंह
प्रदेश महासचिव सुभासपा
प्रभारी ~ विधानसभा रसड़ा-358
व्यवस्थापक ~ बाबा रामदल सूरजदेव ग्रुप ऑफ़ कालेजेज
पकवाईनार रसडा बलिया

महाबीरी झंडा जुलूस: आस्था के साथ आजादी की विरासतबलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में महाबीरी झंडा जुलूस का इतिहास करीब ...
27/08/2026

महाबीरी झंडा जुलूस: आस्था के साथ आजादी की विरासत
बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में महाबीरी झंडा जुलूस का इतिहास करीब एक सदी से भी ज्यादा पुराना है। वर्ष 1910 से शुरू हुई यह परंपरा आज धार्मिक आस्था के साथ-साथ स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत के रूप में भी पहचान रखती है।
हर वर्ष सावन पूर्णिमा के अवसर पर निकलने वाला यह ऐतिहासिक जुलूस बलिया की सांस्कृतिक और सामाजिक एकता की तस्वीर पेश करता है। इस वर्ष 28 अगस्त को बलिया शहर में महाबीरी झंडा जुलूस निकाला जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ लाखों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
जुलूस को लेकर शहर में तैयारियां तेज हैं। जगह-जगह महाबीरी झंडों और धार्मिक आयोजनों की तैयारियां दिखाई दे रही हैं। श्रद्धालुओं में भी आयोजन को लेकर खासा उत्साह है। आस्था, परंपरा और इतिहास से जुड़ा यह जुलूस एक बार फिर बलिया की धरती पर अपनी भव्यता और ऐतिहासिक विरासत की झलक दिखाएगा। महावीर झंडा की तैयारी:

रसड़ा नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर, अखनपुरा रसड़ा, बलिया की छात्राओं ने रक्षाबंधन पर्व को सामाजिक सरोकार, संस्कार और राष्...
27/08/2026

रसड़ा नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर, अखनपुरा रसड़ा, बलिया की छात्राओं ने रक्षाबंधन पर्व को सामाजिक सरोकार, संस्कार और राष्ट्रसेवा की भावना से जोड़ते हुए समाज की सुरक्षा एवं सेवा में समर्पित पुलिसकर्मियों, प्रशासनिक अधिकारियों, महिला पुलिस पदाधिकारियों, पत्रकारों एवं सैनिकों को राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की।विद्यालय की छात्राओं ने रसड़ा कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार,सी ओ रसड़ा रजनीश कुमार, तहसीलदार रसड़ा, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल, महिला थाना की पदाधिकारियों सहित पुलिसकर्मियों, पत्रकारों एवं सैनिकों को राखी बांधी। छात्राओं में न्यासा कुशवाहा, आस्था यादव, श्रेया सिंह, आराध्या सैनी, आयुषी, रिया, लक्ष्मी, पूजा, अंशिका आदि शामिल रहीं। छात्राओं के साथ विद्यालय के आचार्य रणजीत कुमार सिंह एवं आचार्या रीता सिंह भी उपस्थित रहे।

‘विश्व महिला समानता दिवस’ पर हम PDA में ‘A’ के रूप शामिल ‘आधी आबादी’ अर्थात स्त्रियों के लिए अपने ‘स्त्री सम्मान-समृद्धि...
27/08/2026

‘विश्व महिला समानता दिवस’ पर हम PDA में ‘A’ के रूप शामिल ‘आधी आबादी’ अर्थात स्त्रियों के लिए अपने ‘स्त्री सम्मान-समृद्धि योजना’ के संकल्प को दोहराते है, जो स्त्रियों को सामाजिक रूप से सशक्त व आर्थिक रूप से सबल बनाने की योजना है। जिसमें हर ग़रीब, शोषित, वंचित स्त्री को सीधे अपने खाते में 40,000 रु हर साल मिलेंगे, जो हर साल बढ़ते जाएंगे। इसके अलावा ‘पीडीए प्रतिभाशाला’ के माध्यम से उन्हें हुनरमंद और आत्मनिर्भर बनाया जाएगा; मुफ़्त लैपटॉप व ‘साइकिल’ से उनकी प्रतिभा का सम्मान होगा। मोबाइल का मुफ़्त वितरण उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ेगा। लोहिया आवास व अन्य सुविधाएं मुफ़्त दी जाएंगी। मुफ़्त विशेष एंबुलेंस सेवा व ज़रूरत पड़ने पर मुफ़्त क़ानूनी सहायता भी दी जाएगी। 1090 जैसी महिला सुरक्षा के लिए समर्पित योजना को AI तकनीक से और भी अधिक कारगर बनाया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। महिला सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

’स्त्री सम्मान-समृद्धि योजना’ दरअसल ‘आधी आबादी’ की ‘पूरी आज़ादी’ का मिशन है।

भाजपा के राज में नारी को असुरक्षा, उपेक्षा और अपमान के सिवा कुछ नहीं मिला है। भाजपा नारी को नारे के विषय से अधिक कुछ नहीं समझती है।

जब भी कोई भाजपावाला आकर आप से नारी वंदन का नाटक करे तो आप उसे याद दिलाइए :

- लखनऊ अग्निकांड में मारे गये बच्चे की दुखी माँ के साथ मुख्यमंत्री जी ने जो सरेआम अपमान और दुर्व्यवहार किया और चेतावनी भरी आवाज़ में कहा कि ‘भाषण सुनने के मूड में नहीं हैं, उसे पूरे प्रदेश, देश और दुनिया ने देखा।
- हाथरस की बेटी के साथ कैसे अन्याय हुआ।
- कानपुर में कैसे माँ-बेटी को झोपड़ी सहित जलाकर बेरहमी से मारा गया।
- किताब लेकर भागती बच्ची का तस्वीर कौन भूल सकता है।
- खुशी दुबे के साथ किस तरह बदले की भावना जैसा जुल्म करते हुए जेल में डालकर उत्पीड़न किया गया और उसकी बीमार माँ को बेसहारा छोड़ दिया गया।

ये तो गिने-चुने कांड हैं जो जनता के सामने आ गये। भाजपा और उनके सुरंगी-साथी मतलब संगी-साथी किस तरह दक़ियानूसी तंग नज़रिये के शिकार हैं ये सब जानते हैं।

भाजपा और उनके सुरंगी-साथियों की सोच सामंतवादी है।चूंकि सामंतवादी सोच शक्ति पर आधारित होती है, इसीलिए उस सोच ने ही पुरुष को सबल और नारी को अबला माना और उसे नैतिकता के दायरे में बँधकर रहने की सख़्त पाबंदी की बात कही। सामंतवाद में स्त्री को दासी या सेविका के रूप ही देखा जाता है। इसीलिए इन लोगों के संगठनों में भी स्त्री कभी उच्च स्थान नहीं पाती है।

आज की नारी अपनी आवाज़ उठाना चाहती है, जबकि संकीर्ण सोच के भाजपाई चाहते हैं कि वो मौन रहें। ये स्त्रियों के पहनावे और व्यवहार के लिए ही सारे नियम बनाते हैं। सवाल ये है कि भाजपाई आदर्श के सारे मानक सिर्फ़ नारी के लिए ही क्यों निर्धारित करते हैं?

भाजपाई हमारे समाजवादी मूल्यों के इसलिए ख़िलाफ़ हैं क्योंकि हम ‘स्त्री-पुरुष’ की बराबरी की बात करते हैं। समाज के निर्माण का आधार नारी को परिवार की धुरी मानना है। परिवार का विरोध, दरअसल नारी के विरोध का ही एक रूप है।

अयोध्या के राम मंदिर में चोरी के बाद प्रदेश की धार्मिक महिलाओं का भाजपा से पूर्ण रूप से मोहभंग हो गया है। वो भाजपा के पाप की कमाई की एक पाई भी लेने को तैयार नहीं हैं।

2027 में समाजवादी फिर से आएंगे ‘स्त्री सम्मान समृद्धि’ योजना लाएंगे और हर नारी को ख़ुशहाली के नये सफ़र पर आगे बढ़ाएँगे।

हर स्त्री के लिए आज का हमारा यही संदेश व आह्वान है कि :

बलिया 358 रसड़ा विधानसभा भावी  #विधायक श्री शिवेंद्र बहादुर सिंह जी पहुंचे आज अधिवक्ता बार एसोसिएशन, मुंसिफ न्यायालय  #र...
27/08/2026

बलिया 358 रसड़ा विधानसभा भावी #विधायक श्री शिवेंद्र बहादुर सिंह जी पहुंचे आज अधिवक्ता बार एसोसिएशन, मुंसिफ न्यायालय #रसड़ा के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होकर सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सम्मानित अधिवक्तागण को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित किया🙏⚖️

रसड़ा में रक्षाबंधन पर्व को लेकर मिठाई और राखी की दुकानें सज धज कर तैयार भाई बहन का प्यार को लेकर रसड़ा की तस्वीरें  #यू...
27/08/2026

रसड़ा में रक्षाबंधन पर्व को लेकर मिठाई और राखी की दुकानें सज धज कर तैयार भाई बहन का प्यार को लेकर रसड़ा की तस्वीरें #यूरो रिपोर्ट हिंदुस्तानतक न्यूज़ #कोटवारी मोड

रसड़ा में झंडा लगाते समय 11 हजार वोल्ट का करंट! 5बच्चों के मजदूर पिता  #हीरामन_राजभर की दर्दनाक मौत, 😢⚡        रसड़ा के ...
27/08/2026

रसड़ा में झंडा लगाते समय 11 हजार वोल्ट का करंट! 5बच्चों के मजदूर पिता #हीरामन_राजभर की दर्दनाक मौत, 😢⚡

रसड़ा के डेहरी दुर्गा मंदिर पर झंडा लगाने के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हीरामन राजभर की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार और गांव में मातम पसरा है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
देखिए हादसे की पूरी तस्वीर और मौके का दर्दनाक मंजर।
Like, Share और Channel को Follow जरूर करें।
वायरल टैग
#रसड़ा #बलिया #डेहरी #हीरामनराजभर #दुर्गामंदिर #हादसा #करंट #11हजारवोल्ट #हाईटेंशनलाइन #दर्दनाकहादसा #बलियान्यूज #रसड़ान्यूज

1951 से लेकर 2022 तक कौन रहा रसड़ा विधायक,,
27/08/2026

1951 से लेकर 2022 तक कौन रहा रसड़ा विधायक,,


बलिया। साइबर ठगों ने लोगों के मोबाइल और बैंक खातों में सेंध लगाने के लिए एपीके फाइल को नया हथियार बना लिया है। बुधवार को...
27/08/2026

बलिया। साइबर ठगों ने लोगों के मोबाइल और बैंक खातों में सेंध लगाने के लिए एपीके फाइल को नया हथियार बना लिया है। बुधवार को एक पुलिसकर्मी का वाट्सएप नंबर भी करीब एक घंटे तक हैक रहा। इस दौरान उसके नंबर से कई वाट्सएप ग्रुपों में आरटीओ चालान के नाम पर संदेश भेजे गए।

कुछ लोगों ने फोन कर पुलिसकर्मी को इसकी जानकारी दी। उसने बताया कि उसने कोई संदेश नहीं भेजा है। बाद में जानकारी करने पर पता चला कि उसका मोबाइल नंबर करीब एक घंटे तक साइबर ठगों के कब्जे में रहा। इस दौरान उसके कई परिचितों के व्यक्तिगत नंबर पर भी संदिग्ध संदेश भेजे गए।

पिछले चार माह में जिले में एपीके फाइल के जरिए साइबर ठगी के 22 से अधिक मामले सामने आने की बात सामने आई है। लगन के दौरान शादी का डिजिटल कार्ड बताकर भेजी गई संदिग्ध एपीके फाइल के जरिए बैरिया, सदर कोतवाली, रसड़ा, नगरा, उभांव और सिकंदरपुर क्षेत्र में कई लोग ठगी का शिकार हुए। इनमें आधे से अधिक पीड़ितों ने तत्परता दिखाते हुए साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। समय रहते शिकायत होने पर रकम होल्ड कराई गई और पुलिस की कार्रवाई के बाद कई पीड़ितों के खाते में पैसा वापस कराया गया।

साइबर अपराध के नोडल एएसपी दक्षिणी संजय वर्मा ने आमजन से अपील की है कि वाट्सएप या किसी अन्य माध्यम से आए अनजान लिंक पर बिना जांचे क्लिक न करें और अज्ञात एपीके फाइल को डाउनलोड न करें। ठगी होने पर बिना समय गवांए तुरंत 1930 पर फोन कर शिकायत दर्ज कराएं।

Address

Rasra
221701

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hindustan Tak News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share