Bnn News Digital

Directions Website

Bnn News Digital Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Bnn News Digital, Digital creator, Village post saraybharti rasra ballia, Rasra.
(1)

संवाददाता - समाचार प्लस OTT
संवाददाता - Nation 27
संस्थापक - BNN NEWS
instagram- https://www.instagram.com/ballia_news_nation?igsh=c2N3bjgycDg2d3J1 Youtube- https://www.youtube.com/

*पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों से छात्राओं को कराया जागरूक**लैंगिक अपराध की स्थिति में बिना भय के सूचना देने की अपील*बलिया। ...
30/09/2026

*पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों से छात्राओं को कराया जागरूक*

*लैंगिक अपराध की स्थिति में बिना भय के सूचना देने की अपील*

बलिया। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के तत्वावधान में बुधवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बलिया में पॉक्सो अधिनियम- 2012 के प्रावधानों एवं कानूनी परिणामों को लेकर विशेष विधिक जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिल कुमार झा ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार झा ने छात्राओं को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम- 2012 के महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कानून बच्चों को लैंगिक अपराधों से सुरक्षा प्रदान करता है। किसी भी प्रकार की अनुचित घटना होने पर बच्चों को बिना भय के तत्काल अपने अभिभावक, शिक्षक अथवा किसी विश्वसनीय व्यक्ति को इसकी जानकारी देनी चाहिए। उन्होंने छात्राओं से अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सजग रहने की अपील की। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में विधिक जागरूकता बढ़ाने के साथ उन्हें लैंगिक अपराधों से संबंधित कानूनी प्रावधानों और उपलब्ध संरक्षण की जानकारी देना रहा। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट/अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम कान्त, जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, सिविल जज (सीडी) गार्गी शर्मा तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्द्र प्रकाश तिवारी ने भी छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों एवं उनके कानूनी परिणामों की जानकारी दी। वक्ताओं ने छात्राओं को किसी भी प्रकार के लैंगिक अपराध या उत्पीड़न की स्थिति में बिना डर के संबंधित प्राधिकारी को सूचना देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शैलेश पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेन्द्र कुमार पौत्स्यायन, विद्यालय की प्रधानाचार्य रंजनी श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी, शिक्षक एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

*30 नवजात बेटियों का मना भव्य जन्मोत्सव, गूंजा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश**बेटियों के जन्म को उत्सव बनाएं, उन्हें हर ...
30/09/2026

*30 नवजात बेटियों का मना भव्य जन्मोत्सव, गूंजा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश*

*बेटियों के जन्म को उत्सव बनाएं, उन्हें हर हाल में पढ़ाएं : जिलाधिकारी*

*बेटियां बोझ नहीं, परिवार और राष्ट्र की ताकत हैं : जिलाधिकारी*

*केक काटकर मनाया बेटियों का जन्मोत्सव, उपहार पाकर खिले माताओं के चेहरे*

बलिया। जिला महिला चिकित्सालय के सभागार में बुधवार को भारत सरकार की ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत महिला कल्याण विभाग द्वारा 30 नवजात कन्याओं का भव्य कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में नवजात बच्चियों और उनकी माताओं को उपहार सामग्री देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि बेटियां अब परिवार और समाज के लिए बोझ नहीं हैं। बेटियों के जन्म को हर्ष और उत्सव के रूप में लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि परिवार की सशक्त बेटी ही समाज और राष्ट्र को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इसलिए बेटियों के जन्म पर उत्सव मनाने के साथ ही उन्हें हर हाल में शिक्षित किया जाना चाहिए, ताकि देश के सर्वांगीण विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि आज समाज के प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं और बेटियों के सशक्तिकरण का प्रभाव दिखाई दे रहा है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एएन राय ने कहा कि बेटियों के सशक्तिकरण के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। समाज के सभी लोगों को मिलकर बेटियों के लिए बेहतर और सुरक्षित वातावरण तैयार करना चाहिए, जिससे वे आगे चलकर समाज की जिम्मेदार नागरिक बन सकें और परिवार के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे जिला प्रोवेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन ने कहा कि प्रदेश सरकार बेटियों के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा तक उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत छह चरणों में जन्म से स्नातक स्तर तक की शिक्षा के लिए पात्र बेटियों को आर्थिक सहायता दी जा रही है। उन्होंने पात्र परिवारों से योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
जिला कार्यक्रम अधिकारी केएम पांडेय ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों से ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर 30 नवजात कन्याओं को केक, मिठाई, डायपर, वस्त्र एवं अन्य उपहार सामग्री प्रदान की गई। साथ ही बच्चियों की माताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राजकीय महिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, उप जिलाधिकारी सदर गोपेश तिवारी, चिकित्सक एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। महिला कल्याण विभाग की ओर से जिला मिशन कोऑर्डिनेटर अंजलि प्रिया, सुमेश, निकिता सहित अन्य कार्मिक तथा सिटी सीडीपीओ भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कन्या जन्मोत्सव की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से बेटियों के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित होती है और उनके जन्म को लेकर लोगों में उत्साह एवं सम्मान की भावना मजबूत होती है।

30/09/2026

बलिया में युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या! परिवार के एक नन्हे बच्चे की दर्द को सुनिए।

बलिया के नगरा थाना क्षेत्र में सोनू यादव की मौत के बाद परिवार में मचा कोहराम। बिजली कनेक्शन को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट में युवक की जान चली गई। परिवार ने घटना की पूरी जानकारी बताते हुए न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बच्चे ने रो रो कर सुनाया अपनी आप बीती ।
#बलिया

रसड़ा में रामलीला व दुर्गा पूजा उत्सव की भव्यता हेतु ऐतिहासिक समन्वय बैठक सम्पन्न! बलिया के रसड़ा स्थित श्री नाथ जी परिस...
30/09/2026

रसड़ा में रामलीला व दुर्गा पूजा उत्सव की भव्यता हेतु ऐतिहासिक समन्वय बैठक सम्पन्न!

बलिया के रसड़ा स्थित श्री नाथ जी परिसर में श्री रामलीला कमेटी एवं नगर की समस्त दुर्गा पूजन समितियों के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता संतोष कुमार जायसवाल ने की तथा संचालन अविनाश सोनी ने किया।सनातन परंपराओं का पालन करते हुए रावण दहन बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को होगा। समितियों से बुधवार को ही विसर्जन जुलूस निकालने का अनुरोध किया गया।
प्रभु श्री राम जी के रथ के सहज आवागमन के लिए झालरों व तारों की ऊंचाई बढ़ाने का सुझाव दिया गया।जनता को बिजली की समस्या न हो, इसलिए विसर्जन जुलूस शाम को जल्दी निकालने की अपील की गई।
राजगद्दी पर सुंदर 'लॉग' (झांकी) निकालने वाली समितियों को आर्थिक सहयोग व पुरस्कार दिया जाएगा।
बैठक के अंत में सभी समितियों के अध्यक्षों व सदस्यों को अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान महामंत्री निर्मल कुमार पाण्डेय, कोषाध्यक्ष अशोक गुप्ता, मनोज पाण्डेय (टूना बाबा) समेत नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बलिया। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोज...
29/09/2026

बलिया। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और दुर्घटना में घायल लोगों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाता है। उन्होंने इस योजना की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक लोग घायलों की मदद के लिए आगे आएं और समय पर उपचार मिलने से उनकी जान बचाई जा सके। उन्होंने स्कूल बसों की नियमित जांच कराने पर विशेष जोर दिया। निर्देश दिया कि बिना फिटनेस जांच के कोई भी स्कूल बस संचालित न हो। केवल फिटनेस प्रमाणित बसों का ही संचालन किया जाए। साथ ही स्कूल बस चालकों की आंखों की जांच भी कराने के निर्देश दिए गए, ताकि सड़क सुरक्षा को लेकर किसी तरह की लापरवाही न हो। डीएम ने दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को कैशलेस ट्रीटमेंट स्कीम के तहत उपचार उपलब्ध कराने की जानकारी का भी व्यापक प्रचार-प्रसार कराने को कहा। उन्होंने राहवीर योजना के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए पंपलेट के साथ-साथ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से प्रचार कराने के निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा के साथ-साथ सड़क सौंदर्यीकरण पर भी जोर दिया। उन्होंने सड़क के डिवाइडरों पर पौधे लगाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। बैठक में सीएमओ डॉक्टर अभय कुमार राय, एआरटीओ अरुण कुमार राय एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
#बलिया

29/09/2026

रसड़ा में बैरिकेटिंग विवाद बढ़ा! BJP प्रत्याशी बोले- "काम नहीं हुआ तो नेतागिरी छोड़ दूंगा"

29/09/2026

#मऊ डॉक्टर रामविलास भारती के लिए छात्र रोते रोते हुए बेसुध
एक शिक्षक ने बदल दी थी सरकारी स्कूल की तस्वीर परंतु अकस्मात हो गया उनका निधन।
गरीब परिवार के बच्चों के लिए अपूर्णनीय क्षति

मौसम विज्ञानियों ने इस बार अल नीनो के ऐतिहासिक रूप से मजबूत होने की आशंका जताई है. प्रशांत महासागर क्षेत्र में इसका असर ...
29/09/2026

मौसम विज्ञानियों ने इस बार अल नीनो के ऐतिहासिक रूप से मजबूत होने की आशंका जताई है. प्रशांत महासागर क्षेत्र में इसका असर भी देखा जा रहा है. वहीं, भारत में स्‍थानीय मौसमी दशाओं की वजह से अभी तक अल नीनो अपना रौद्र रूप नहीं दिखा सका है. बंगाल की खाड़ी में उठा एक तूफान अभी पूरी तरह से शांत भी नहीं हुआ कि तबाही मचाने वाला दूसरा दैत्‍य तैयार हो गया है. IMD का कहना है कि नए तूफान की वजह से तकरीबन 23 राज्‍यों में अगले 24 घंटों में तेज बारिश हो सकती है. इसके साथ ही 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली आंधी आने का अंदेशा भी है.

*आईजीआरएस में लापरवाही पर अधिकारियों को चेतावनी, सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग सुधारने के दिए निर्देश**आईजीआरएस में लापरवाही ...
29/09/2026

*आईजीआरएस में लापरवाही पर अधिकारियों को चेतावनी, सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग सुधारने के दिए निर्देश*

*आईजीआरएस में लापरवाही पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए कार्रवाई के संकेत*

*सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में कई विभागों की रैंकिंग खराब मिलने पर जताई नाराजगी*

बलिया। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस एवं सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न विभागों की फीडबैक स्थिति की समीक्षा के दौरान 12 विभागों में लापरवाही सामने आने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रतिदिन आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा करें और प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालयों में प्रतिदिन सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक जनसुनवाई करने तथा लोगों की समस्याओं का प्रभावी ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि जनसुनवाई और शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी का वेतन रोकने के साथ विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से जिलाधिकारी संदर्भ और मुख्यमंत्री संदर्भ से जुड़ी शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण करने को कहा। उन्होंने बताया कि इन मामलों की समीक्षा शासन स्तर से प्रतिदिन की जा रही है, इसलिए लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

*कई योजनाओं की रैंकिंग खराब मिलने पर नाराजगी*

जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड की भी समीक्षा की। इस दौरान पीएम सूर्य घर योजना, फैमिली आईडी, ओडीओपी और मंडी रसड़ा की रैंकिंग सी, जबकि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, पारिवारिक लाभ योजना और स्टांप की रैंकिंग डी पाई गई। वहीं मातृत्व-शिशु योजना की रैंकिंग ए और निर्माण कार्य की रैंकिंग बी रही।खराब रैंकिंग वाले विभागों की स्थिति पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने विभाग की रैंकिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय से पहुंचना चाहिए और कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

*लंबित परियोजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश*

जिलाधिकारी ने जिले में संचालित विभिन्न विकास एवं निर्माण परियोजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं को तत्काल संबंधित विभागों को हैंडओवर करने तथा लंबित परियोजनाओं को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजकीय निर्माण निगम की एक, राज्य सेतु निगम लिमिटेड की तीन परियोजनाओं, अग्निशमन केंद्र, आवास विकास, यूपी सिडको तथा सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की सात परियोजनाओं सहित उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम की एक परियोजना की वित्तीय प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से परियोजनाओं में तेजी लाते हुए विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने पर जोर दिया। बैठक में सीडीओ आलोक कुमार, एडीएम अनिल कुमार, सीआरओ गुलशन, सीएमओ डॉक्टर अभय कुमार राय, डीडीओ आनंद प्रकाश एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

28/09/2026

बलिया: मामूली विवाद में गई 22 वर्षीय युवक की जान, गांव में मचा कोहराम!

Address

Village Post Saraybharti Rasra Ballia
Rasra
221712

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bnn News Digital posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share