Azad Punjabi Tv

Azad Punjabi Tv Azad Punjabi Tv

WhatsApp +918221867396

https://www.facebook.com/share/1ApCpVvRNS/

instagram- I'm on Instagram as .

Install the app to follow my photos and videos. https://www.instagram.com/invites/contact/?utm_source=ig_contact_invite&u

02/05/2026

भाजपाप्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडोली के नेतृत्व में उकलाना में भाजपा में शामिल हुए रतिया से पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा । इस दौरान जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा, श्रीनिवास गोयल, विधायक विनोद भयाना, जगदीश चोपड़ा व हिसार जिलाध्यक्ष आशा खेदड़ भी मौजूद रहे।

02/05/2026
25/04/2026

J.k बाइक बाज़ार टोहाना रोड नजदीक गुरुनानक गौशाला रतिया ! मोबाइल नंबर 9896631333

25/04/2026

*गुरुनानकपुरा मोहल्ला में पैदल गस्त अभियान : पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा*

*– चौकी पुलिस द्वारा जनसुरक्षा व अपराध नियंत्रण पर विशेष फोकस*

फतेहाबाद, 25 अप्रैल। जिला पुलिस द्वारा जनसुरक्षा सुनिश्चित करने तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुनानकपुरा मोहल्ला में पुलिस चौकी गुरुनानकपुरा द्वारा विशेष पैदल गस्त अभियान चलाया गया।
इस अभियान का नेतृत्व पुलिस चौकी गुरुनानकपुरा प्रभारी उपनिरीक्षक रमेश द्वारा किया गया। गस्त के दौरान पुलिस टीम ने मोहल्ले की गलियों, मुख्य मार्गों तथा संवेदनशील स्थानों का बारीकी से निरीक्षण किया। टीम द्वारा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई।
पुलिस टीम ने स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा उन्हें सुरक्षा संबंधी आवश्यक सुझाव दिए। साथ ही लोगों को जागरूक करते हुए अपील की गई कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
इस पैदल गस्त अभियान के माध्यम से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ आमजन में सुरक्षा की भावना को और सुदृढ़ किया गया। जिला पुलिस द्वारा इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रखे जाएंगे।

*थाना शहर रतिया पुलिस की कार्यवाही : थाना क्षेत्र सघन तलाशी अभियान चलाया गया**– डॉग स्क्वॉड, कमांडो टीम व स्थानीय पुलिस ...
25/04/2026

*थाना शहर रतिया पुलिस की कार्यवाही : थाना क्षेत्र सघन तलाशी अभियान चलाया गया*

*– डॉग स्क्वॉड, कमांडो टीम व स्थानीय पुलिस ने मिलकर की व्यापक चेकिंग*

रतिया, 25 अप्रैल। थाना शहर रतिया क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा विशेष सघन तलाशी अभियान चलाया गया। यह अभियान थाना शहर रतिया प्रभारी निरीक्षक पुष्पा के कुशल नेतृत्व में डॉग स्क्वॉड टीम, कमांडो टीम तथा स्थानीय पुलिस के संयुक्त सहयोग से संचालित किया गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पा ने बताया कि अभियान के दौरान थाना क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों व सार्वजनिक स्थानों पर विशेष नजर रखते हुए गहन चेकिंग की गई। डॉग स्क्वॉड टीम की सहायता से संदिग्ध वस्तुओं एवं स्थानों की बारीकी से तलाशी ली गई, जबकि कमांडो टीम द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की गई।
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा दोपहिया और चारपहिया वाहनों की भी सघन जांच की गई। पुलिस टीम द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई भी अमल में लाई गई। इसके साथ ही आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें जागरूक किया गया कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति के बारे में तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
पुलिस का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना, आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना तथा असामाजिक तत्वों में भय उत्पन्न करना है। पुलिस द्वारा यह अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रखा जाएगा।

*“IELTS, TOEFL व PTE के नाम पर साइबर ठगी से रहें सावधान : पुलिस अधीक्षक की एडवाइजरी जारी”**– फर्जी एजेंट, नकली वेबसाइट व...
25/04/2026

*“IELTS, TOEFL व PTE के नाम पर साइबर ठगी से रहें सावधान : पुलिस अधीक्षक की एडवाइजरी जारी”*
*– फर्जी एजेंट, नकली वेबसाइट व गारंटी पास के झांसे में आकर युवाओं से ठगी के मामले बढ़े*
*– विदेश जाने की चाह रखने वाले छात्र व अभिभावक बन रहे निशाना*
फतेहाबाद, 25 अप्रैल। *पुलिस अधीक्षक श्रीमति निकिता खट्टर, आईपीएस* की ओर से आमजन, विशेषकर युवाओं को सचेत करते हुए IELTS, TOEFL व PTE परीक्षा के नाम पर बढ़ रही साइबर ठगी को लेकर विस्तृत एडवाइजरी जारी की गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विदेश में पढ़ाई व नौकरी को लेकर युवाओं में बढ़ती रुचि का फायदा उठाकर साइबर अपराधी फर्जी एजेंट, कॉल सेंटर व नकली वेबसाइटों के माध्यम से ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ठग व्हाट्सएप, टेलीग्राम, फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए संपर्क कर “गारंटी पास”, “पेपर पहले से उपलब्ध”, “कम फीस में एडमिशन” या “बिना परीक्षा सर्टिफिकेट” देने का लालच देते हैं। जैसे ही कोई व्यक्ति इनके झांसे में आकर पैसे ट्रांसफर करता है या अपनी निजी जानकारी साझा करता है, ठग उससे संपर्क तोड़ देते हैं या उसके साथ और बड़ी ठगी कर लेते हैं।
उन्होंने बताया कि कई मामलों में फर्जी वेबसाइट बनाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के नाम पर छात्रों से पैसे वसूले जाते हैं। साथ ही कुछ मामलों में संदिग्ध लिंक या एप डाउनलोड करवाकर मोबाइल का एक्सेस हासिल कर बैंकिंग जानकारी भी चोरी की जाती है।
*फतेहाबाद पुलिस द्वारा आमजन के लिए जारी मुख्य सावधानियां:*
केवल अधिकृत व विश्वसनीय संस्थानों के माध्यम से ही परीक्षा के लिए आवेदन करें।
किसी भी अनजान एजेंट/व्यक्ति को पैसे ट्रांसफर न करें।
“गारंटी पास” या “पेपर लीक” जैसे दावों से सतर्क रहें।
किसी भी संदिग्ध लिंक/एप को डाउनलोड करने से बचें।
अपनी व्यक्तिगत व बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
आधिकारिक वेबसाइट के अलावा कहीं भी रजिस्ट्रेशन करने से पहले सत्यापन अवश्य करें।
सोशल मीडिया पर दिखने वाले विज्ञापनों पर तुरंत भरोसा न करें।
*इन संकेतों को पहचानकर तुरंत सतर्क हो जाएं:*
अनजान कॉल या मैसेज के माध्यम से संपर्क
कम समय में रिजल्ट दिलाने का दावा
बहुत कम फीस में विदेश भेजने का झांसा
फर्जी वेबसाइट या लिंक
जल्दी पैसे ट्रांसफर करने का दबाव
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार की ठगी का शिकार हो जाता है, तो वह तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करवाएं। साथ ही नजदीकी थाना या साइबर सेल में भी सूचना दें।
*पुलिस अधीक्षक* ने अपील की है कि आमजन सतर्क रहें और किसी भी प्रकार के लालच या झूठे वादों के झांसे में न आएं। जागरूकता ही साइबर ठगी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।

*सीआईए टोहाना की बड़ी कार्रवाई : हेरोइन (चिट्टा) सहित आरोपी काबू**– 8.07 ग्राम हेरोइन बरामद, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला ...
25/04/2026

*सीआईए टोहाना की बड़ी कार्रवाई : हेरोइन (चिट्टा) सहित आरोपी काबू*

*– 8.07 ग्राम हेरोइन बरामद, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज*

टोहाना, 24 अप्रैल। अपराध जांच शाखा (सीआईए) टोहाना की टीम ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को हेरोइन सहित काबू कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। आरोपी को नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
सीआईए टोहाना प्रभारी उपनिरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि टीम एएसआई राजेश कुमार के नेतृत्व में गश्त एवं नशा तस्करी रोकथाम के लिए भुना बाईपास स्थित मोर होटल के पास मौजूद थी। इसी दौरान एक विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि विकास नामक युवक हेरोइन (चिट्टा) की सप्लाई के लिए टोहाना-रतिया रोड स्थित नए बाईपास टी-प्वाइंट पर खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू किया।
आरोपी की पहचान विकास पुत्र सुभाष निवासी गांव किरोड़ी, तहसील बरवाला, जिला हिसार के रूप में हुई। नियमानुसार तलाशी के दौरान आरोपी की जेब से एक पारदर्शी पाउच में हेरोइन बरामद हुई, जिसका कुल वजन 8.07 ग्राम पाया गया।
बरामद हेरोइन को नियमानुसार सील कर कब्जा पुलिस में लिया गया तथा मोटरसाइकिल को भी बतौर सबूत कब्जे में लिया गया।
इस संबंध में थाना शहर टोहाना में अभियोग संख्या 112 दिनांक 23.04.2026 के तहत धारा 21बी/61/85 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस द्वारा आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी तथा मामले की गहनता से जांच जारी है।

*सीआईए फतेहाबाद की बड़ी कार्रवाई : अवैध पिस्टल व कारतूस सहित आरोपी काबू**– .32 बोर पिस्टल व 3 जिंदा कारतूस बरामद, आर्म्स...
25/04/2026

*सीआईए फतेहाबाद की बड़ी कार्रवाई : अवैध पिस्टल व कारतूस सहित आरोपी काबू*

*– .32 बोर पिस्टल व 3 जिंदा कारतूस बरामद, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज*

भुना, 24 अप्रैल। अपराध जांच शाखा (सीआईए) फतेहाबाद की टीम ने गश्त व अपराध रोकथाम के दौरान एक युवक को अवैध हथियार सहित काबू कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। आरोपी को नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
सीआईए फतेहाबाद प्रभारी उपनिरीक्षक वेदपाल ने बताया कि टीम उपनिरीक्षक बलजीत सिंह के नेतृत्व में सरकारी वाहन के माध्यम से गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। जब टीम भूना रोड स्थित बाबा राणाधीर मोड़ के पास पहुंची तो एक युवक पुलिस वाहन को देखकर अचानक पीछे मुड़कर तेज कदमों से जाने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे काबू किया।
आरोपी की पहचान सुशील कुमार उर्फ शीलू पुत्र बेदी निवासी वार्ड नंबर 9, डक्की मोहल्ला भूना के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसकी पैंट की जेब से एक अवैध पिस्टल .32 बोर बरामद हुई। पिस्टल की मैगजीन की जांच करने पर उसमें 3 जिंदा कारतूस पाए गए।
इस संबंध में थाना भूना में अभियोग संख्या 93 दिनांक 23.04.2026 के तहत धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट व 111(2)(बी) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस द्वारा आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी तथा मामले की गहनता से जांच जारी है।

*-फतेहाबाद पुलिस का नशा तस्करों पर प्रहार: नांगल क्षेत्र से 24.79 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित युवक काबू*-*— बाहमणवाला पुल...
25/04/2026

*-फतेहाबाद पुलिस का नशा तस्करों पर प्रहार: नांगल क्षेत्र से 24.79 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित युवक काबू*-
*— बाहमणवाला पुलिस चौकी की टीम ने नांगल-हाकमवाला कच्चे रास्ते पर नाकाबंदी कर आरोपी को दबोचा —*
रतिया, 24 अप्रैल। फतेहाबाद पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सदर रतिया की टीम को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को भारी मात्रा में हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया है।
आरोपी की पहचान सर्वजीत सिंह उर्फ सरबू पुत्र तेजा सिंह (निवासी गांव नंगल, फतेहाबाद) के रूप में हुई ।
थाना सदर रतिया प्रभारी निरिक्षक प्रहलाद ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम सरकारी गाड़ी में गांव नंगल से हाकमवाला कच्चे रास्ते पर गश्त और नशीले पदार्थों की रोकथाम हेतु तैनात थी। इसी दौरान नांगल की तरफ से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया, जो पुलिस पार्टी को देखकर अचानक पीछे मुड़कर खेतों की तरफ भागने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे साथी मुलाजिमों की मदद से काबू कर लिया। नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 24.79 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई।
मामले में आरोपी के खिलाफ थाना सदर रतिया में NDPS एक्ट की धारा 21B, 61, 85 के तहत मुकदमा न. 79/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी से यह पूछताछ कर नियमानुसार कार्यवाही कर रही है।
पुलिस की अपील:फतेहाबाद पुलिस नशा मुक्त जिला बनाने के अपने संकल्प पर दृढ़ है। एसपी ने नागरिकों से अपील की है कि वे समाज को इस बुराई से बचाने के लिए पुलिस का सहयोग करें। यदि आपके आसपास कोई नशीले पदार्थ बेचता है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। आपकी पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

ਭਾਜਪਾ ਦੇ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ਼੍ਰੀ ਨਿਤਿਨ ਨਬੀਨ ਜੀ ਨੇ ਅੱਜ ਪਾਰਟੀ ਹੈੱਡਕੁਆਰਟਰ ਵਿਖੇ ਸ਼੍ਰੀ ਰਾਘਵ ਚੱਢਾ ਜੀ, ਸ਼੍ਰੀ ਸੰਦੀਪ ਪਾਠਕ ਜੀ ਅਤੇ ਸ਼੍...
24/04/2026

ਭਾਜਪਾ ਦੇ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ਼੍ਰੀ ਨਿਤਿਨ ਨਬੀਨ ਜੀ ਨੇ ਅੱਜ ਪਾਰਟੀ ਹੈੱਡਕੁਆਰਟਰ ਵਿਖੇ ਸ਼੍ਰੀ ਰਾਘਵ ਚੱਢਾ ਜੀ, ਸ਼੍ਰੀ ਸੰਦੀਪ ਪਾਠਕ ਜੀ ਅਤੇ ਸ਼੍ਰੀ ਅਸ਼ੋਕ ਮਿੱਤਲ ਜੀ ਦਾ ਭਾਜਪਾ ਪਰਿਵਾਰ ਵਿੱਚ ਨਿੱਘਾ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ। ⬇️

ਸ਼੍ਰੀ ਨਿਤਿਨ ਨਬੀਨ ਜੀ ਨੇ ਸ਼੍ਰੀ ਹਰਭਜਨ ਸਿੰਘ ਜੀ, ਸਵਾਤੀ ਮਾਲੀਵਾਲ ਜੀ, ਰਜਿੰਦਰ ਗੁਪਤਾ ਜੀ ਅਤੇ ਸ਼੍ਰੀ ਵਿਕਰਮ ਸਾਹਨੀ ਜੀ ਨੂੰ ਵੀ ਭਾਜਪਾ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਣ 'ਤੇ ਵਧਾਈ ਦਿੱਤੀ।

Address

Ratia
Ratia
125051

Website

https://www.facebook.com/share/1ApCpVvRNS/

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Azad Punjabi Tv posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share