National Press24

National Press24 Latest Hindi NEWS Website

सीआईएसएफ ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सुरक्षा कमान संभाली,स्वतंत्र प्रभात संबाद दाता कानपुर नगर/घाटमपुर सीआईएसएफ...
01/10/2025

सीआईएसएफ ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सुरक्षा कमान संभाली,

स्वतंत्र प्रभात संबाद दाता
कानपुर नगर/घाटमपुर सीआईएसएफ यूनिट उत्तर प्रदेश पावर लिमिटेड घाटमपुर, हवाई अड्डे के व्यावसायिक उद्घाटन से पहले परिचालन तत्परता में यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हैं, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को आज औपचारिक रूप से आगामी नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, एनआईए,जेवर में विमामन सुरक्षा एजेंसी के रूप में नामित किया गया है, सीआईएसएफ,बल का आगमन, सवाई अड्डे के व्यावसायिक उद्घाटन से पहले परिचालन तत्परता की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है,इस समारोह में सीआईएसएफ और नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए,प्रवीर रंजन आईपीएस, विशेष महानिदेशक/एपीएस सीआईएसएफ,/सेंथिल अवूदई क्रष्णा आर,आईपीएस, महानिरीक्षक,एपीएस सीआईएसएफ,/राकेश कुमार सिंह, सीईओ एनआईएएल,/शैलेन्द्र भाटिया,नोडल अधिकारी एनआईएएल,/संजय कटारिया, क्षेत्रीय निदेशक क्षेत्रीय कार्यालय दिल्ली, सीआईएसएफ ने संभाल विमानन सुरक्षा का कार्यभार, नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा सीआईएसएफ के सुरक्षा कवच में शामिल होने वाला देश का 70 वाॅ हवाई अड्डा बन गया, है सीआईएसएफ का एयरपोर्ट सेक्टर/एपीएस/और एविएशन सिक्योरिटी ग्रुप/एएसजी/हवाई अड्डे की सुरक्षा की देखरेख करेंगे, उनके कार्यक्षेत्र में शामिल हैं,पैरिमिटर और एक्सेस कंट्रोल,यात्री और सामान की जांच, टर्मिनल और लैडसाइड सुरक्षा, त्वरित प्रतिक्रिया दल/क्यूआरटी,की तैनाती,लोकल लाॅ इन्फोर्समेंट एजेंसियो के साथ समन्वय, पहले चरण में में एक चीफ एरोड्रम सिक्योरिटी आफीसर /सीएएसओ/के नेतृत्व में 1047‌ , सीआईएसएफ कर्मियों को तैनात किया जाएगा, यात्रियों की संख्या और उड़ान संचालन बढ़ने के साथ साथ परिचालन, आवश्यकताओ के अनुरूप तैनाती संख्या बढ़ाई जाएगी,इस अवसर पर अधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए प्रवीर रंजन आईपीएस, विशेष महानिदेशक, एपीएस, सीआईएसएफ ने कहा कि सीआईएसएफ को नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमानन। सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालना गौरव की बात है,हमारा विमानन सुरक्षा समूह, यात्रियों, एयरपोर्ट के कर्मचारियों और महत्वपूर्ण संपतियों की सुरक्षा के लिए विश्व स्तर पर मानक प्रक्रियाओं और त्वरित सुरक्षा उपायों को लागू करेगा,हम उच्चतम स्तर की सुरक्षा बनाएं रखने के लिए हवाई अड्डा संचालक और हितधारकों के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है,किरण जैन, मुख्य परिचालन अधिकारी,एन आई ए,ने कहा कि सीआईएसएफ का शामि‌‍ल होना,हमारी तैयारी की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, यात्रियों को सुरक्षित, निर्बाध,और विश्व स्तरीय अनुभव प्रदान करने कै हमारे दृष्टिकोण में सुरक्षा सर्वोपरि है,विमानन सुरक्षा के अडिग मानको को सुनिश्चित में सीआईएसएफ के साथ साझेदारी करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है सीआईएसएफ द्वारा औपचारिक रूप से सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने और प्रमुख एयरलाइन भागीदारी द्रारा सेवाएं शुरू करने की तैयारी के साथ, नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और उसके बाहर एक विश्व स्तरीय विमामन केंद्र के रूप में उभरने के लिए तैयार है अजय दहिया उपमहानिरीक्षक, सीआईएसएफ और निवेली उत्तर प्रदेश पावर लिमिटेड के डिप्टी कमांडेंट सूरज राय घाटमपुर यूनिट कानपुर नगर

मां दुर्गा की धूम पंडालों में गूंजे माता रानी के जयकारें,स्वतंत्र प्रभात संबाद दाता घाटमपुर,कानपुर नगर/घाटमपुर तहसील क्ष...
26/09/2025

मां दुर्गा की धूम पंडालों में गूंजे माता रानी के जयकारें,

स्वतंत्र प्रभात संबाद दाता घाटमपुर,

कानपुर नगर/घाटमपुर तहसील क्षेत्र में शारदीय नवरात्र का उत्सव धार्मिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा है, शुक्रवार को पांचवें दिन विभिन्न स्थानों पर मां दुर्गा पांडालो में गूंज रहें माता रानी के जयकारें, घाटमपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिधोल के बलराम गुप्ता के घर के सामने मैदान में ग्राम वासियों के सहयोग से मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित की गई है, जिसमें भक्तों का काफ़ी उत्साह देखने को मिल रहा है, वहीं शारदीय नवरात्र पांचवें दिन शुक्रवार को मां स्कंदमाता की पूजा अर्चना के लिए सुबह-शाम पांडाल में आरती के समय काफ़ी भीड़ उमड़ी हैं, पूजा पांडाल माता रानी के जयकारें गूंज रहें हैं , जिससे पूजा पांडाल माता के जयकारों से गूंजा मय हों गया,माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया,सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार नवरात्रि के नव दिन मां दुर्गा की आराधना के लिए विशेष दिन माने जाते हैं,भक्त परिवार सुख समृद्धि और मनोवांक्षित वरदान प्राप्त करने के लिए श्रद्धा से पूजा कर रहे हैं,दुर्गा पांडाल में सुबह शाम आठ बजे आरती आयोजित की जातीं हैं जिसमें भक्त बढ़ चढ़ कर पहुंचते हैं, गांव निवासी पंडित छुन्नू लाल शुक्ला के मुताबिक माता का श्रंगार भी उनके स्वरूप के अनुसार किया गया है, उन्होंने बताया शुक्रवार को माता के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा अर्चना की जाएगी,इस मौके पर कमेटी के सदस्यों में ग्राम प्रधान राजू सचान, शिवाकांत वर्मा,छेदालाल, हीरालाल, नन्दलाल,समस्त ग्राम वासी शामिल रहे,

डीएवी एनयूपीपीएल में 'पोस्को जागरूकता'  पर सफल सत्र आयोजित स्वतंत्र प्रभात संवाददाता घाटमपुर कानपुर नगर ।डीएवी एनयूपीपीए...
21/09/2025

डीएवी एनयूपीपीएल में 'पोस्को जागरूकता' पर सफल सत्र आयोजित

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता घाटमपुर कानपुर नगर ।डीएवी एनयूपीपीएल पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या प्रियंका गौर के मार्गदर्शन में स्टाफ एवं सपोर्ट स्टाफ के लिए पोस्को अधिनियम पर एक विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। सत्र का संचालन स्कूल काउंसलर रफत के दवारा हुआ।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को बच्चों की सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों, कानूनी अधिकारों और दायित्वों के प्रति जागरूक करना था। स्कूल काउंसलर ने सरल भाषा और उदाहरणों के माध्यम से पोस्को अधिनियम की महत्ता को समझाया। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय परिसर में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और हर कर्मचारी को सतर्क रहकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए।

सत्र के दौरान स्टाफ ने बाल संरक्षण से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर आपस में चर्चा की। प्रधानाचार्या ने स्टाफ और सपोर्ट स्टाफ के सफल सत्रायोजन पर स्कूल काउंसलर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सत्र शिक्षकों और कर्मचारियों को संवेदनशील बनाते हैं तथा बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने में सहायक सिद्ध होते हैं।

घाटमपुर नगरपालिका की करोड़ों की जमीन पर चला बुलडोजर,स्वतंत्र प्रभात संबाद दाता घाटमपुर जहानाबाद रोड रेलवे क्रासिंग के पा...
21/09/2025

घाटमपुर नगरपालिका की करोड़ों की जमीन पर चला बुलडोजर,

स्वतंत्र प्रभात संबाद दाता
घाटमपुर जहानाबाद रोड रेलवे क्रासिंग के पास अवैध कब्जा हटाया गया, पुलिस बल रहा मौजूद,

कानपुर नगर/घाटमपुर नगरपालिका की जमीन पर जहानाबाद रोड रेलवे क्रासिंग के पास किए गए अवैध पक्के निर्माण को बुलडोजर से ढहा दिया गया,इस दौरान पालिका ईओ, अधिशासी अधिकारी, अपने लाव लश्कर व पुलिस फोर्स के साथ मौके पर डटे रहे, आपको बताते चलें कि घाटमपुर के जहानाबाद रोड रेलवे क्रासिंग के बगल में ही पालिका की गाटा संख्या 839 की करीब छह विश्वा भूमि हैं,जिसकी कीमत करोड़ों में है,इस सरकारी जमीन पर जावेद नाम का व्यक्ति अवैध कब्जा किए हुए था,पक्का निर्माण करानें पर पालिका द्रारा मना किए जाने के बाद भी वह नहीं माना, इसके बाद मामला न्यायिक तहसीलदार के न्यायालय में मामला पहुंच गया, वहां पर धारा 67 के तहत आदेश होने पर वह कारवाई की गई,पक्ष में आदेश होने के बाद इओ महेंद्र कुमार अपने लाव लश्कर व पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, इसके बाद बुलडोजर से अतिक्रमण हटाकर ज़मीन खाली करा ली गई है,ईओ ने बताया कि कई बार मना करने के बावजूद अवैध कब्जे दार मान ही नहीं रहा था,अब जब निर्णय पक्ष में आ गया तों निर्माण ढहा कर जमीन खाली कराकर क़ब्ज़े में लेली गई है

कानपुर नगर के 200 आंगनबाड़ी केंद्रों का समर्थन, राज्यपाल द्रारा सम्मानित,स्वतंत्र प्रभात संबाद दाता कानपुर नगर//घाटमपुर ...
19/09/2025

कानपुर नगर के 200 आंगनबाड़ी केंद्रों का समर्थन, राज्यपाल द्रारा सम्मानित,
स्वतंत्र प्रभात संबाद दाता
कानपुर नगर//घाटमपुर नेयवेली उत्तर प्रदेश पावर लिमिटेड//एनयूपीपीएल/ने सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता को एक बार फिर सिद्ध किया है, कंपनी ने कानपुर नगर जनपद के 200 आंगनबाड़ी केंद्रों को अध्ययन किट और चिकित्सा किट प्रदान कर ग्रामीण और कम सुविधा प्राप्त क्षेत्रों में प्रारम्भिक बाल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है,इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल, ने एक भव्य समारोह में,नेयबेली उत्तर प्रदेश पावर लिमिटेड, एनयूपीपीएल, के कार्यकारी अधिकारी, सीईओ,को प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया, जिसमें अकबर पुर रनिया लोकसभा सांसद देवेन्द्र सिंह भोले, जिला धिकारी कानपुर नगर जितेन्द्र प्रताप सिंह,और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया,इस सम्मान ने नियबेली उत्तर प्रदेश पावर लिमिटेड, एनयूपीपीएल,के सामुदायिक विकास के प्रति समर्पण को रेखांकित किया,जो न केवल ऊर्जा उत्पादन में, बल्कि समाज के उत्थान में भी अग्रणी हैं,यह पहल बच्चों के भविष्य को मजबूत करने और उनके स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने की दिशा में एक छोटा क़दम हैं, कानपुर नगर जनपद के आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रदान की गई अध्ययन किट बच्चों को बेहतर शैक्षिक संसाधन उपलब्ध कराएगी, जबकि चिकित्सा किट प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल को सुदृढ़ करेगी,यह प्रयास न केवल शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार लाएगा, बल्कि स्थानीय समुदायों में सकारात्मक बदलाव को भी प्रोत्साहित करेगा,नियबेली उत्तर प्रदेश पावर लिमिटेड/एनयूपीपीएल/भविष्य में भी ऐसी पहलों को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है,ताकि समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाया जा सके,इस सम्मान में कम्पनी के कर्मचारियों और हितधारकों में एक नई ऊर्जा का संचार किया है,जो सामाजिक विकास के लिए और अधिक प्रयास करने को प्रेरित करेगा,

जिलाधिकारी ने आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया,नेशनल न्यूज 24 ब्यूरो प्रमुख कानपुर नगर कानपुर नगर/शहर के सर्वोदय नगर ...
16/09/2025

जिलाधिकारी ने आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया,

नेशनल न्यूज 24 ब्यूरो प्रमुख कानपुर नगर

कानपुर नगर/शहर के सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में मंगलवार सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह पहुंच गए, उनके औचक निरीक्षण से पूरे कार्यालय में हड़कंप मच गया जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह जैसे ही गेट से अंदर पहुंचे कई लोग इधर उधर भागते नजर आए, जिलाधिकारी ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई,और तुरंत अभिलेखों की जांच शुरू की निरीक्षण के दौरान सात कर्मी अनुपस्थित मिले, अनुपस्थित कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया , निरीक्षण के दौरान एक आवेदक अरविंद गौड ने जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने मोबाइल फोन से बात की, गौड़ ने बताया कि ई रिक्शा की डुप्लीकेट आरसी की प्रतिदिलाने के लिए उसने एक प्राइवेट व्यक्ति को 2000रूपए दिए, जबकि निर्धारित शुल्क 500 रूपए है, जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आवेदक से संबंधित व्यक्ति का मोबाइल नंबर लिया, और उससे सीधे बात की, इसके बाद पैसे लेने वाले व्यक्ति से बात की, शुरुआत में उस व्यक्ति ने इंकार किया, लेकिन जिलाधिकारी की सख्ती पर उसने राशि लेने की बात स्वीकार की,इस पर जिलाधिकारी ने डीटीसी को पूरे मामले की विस्तृत जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान मंगलवार सुबह 10-35 बजे तक उपस्थित पंजिका की जांच की गई, इसमें मधुवन मिश्रा,कमरूल इस्लाम, प्रीति तोमर,ऋषभ, शुभम्,रतना,और दिनेश, अनुपस्थित पाए गए, जिलाधिकारी ने सभी का एक दिन का वेतन रोकने भविष्य में दोहराव होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी , निरीक्षण में पता चला कि सोमवार को 300 लोग स्थाई लाइसेंस और नवीनीकरण सहित विभिन्न कार्यों के लिए कार्यालय पहुंचे थे जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के द्रारा विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया गया, जहां कुछ प्रकरण लंबित पाएं गए,इस पर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए समय पर निस्तारण करें , निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने अपर नगर मजिस्ट्रेट 6 आलोक कुमार गुप्ता को आरटीओ कार्यालय की कार्यप्रणाली की निगरानी करने और विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का जिम्मा सौंपा,साथ ही आरटीओ प्रशासन आलोक कुमार और परिसर में स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए दिए

घाटमपुर में कीचड़ में फंसीं पिकअप, पकड़ में आए चोर,नेशनल न्यूज 24 ब्यूरो प्रमुख कानपुर नगर कानपुर नगर/घाटमपुर थाना क्षेत...
16/09/2025

घाटमपुर में कीचड़ में फंसीं पिकअप, पकड़ में आए चोर,
नेशनल न्यूज 24 ब्यूरो प्रमुख कानपुर नगर
कानपुर नगर/घाटमपुर थाना क्षेत्र के बरनाव गांव में एक अनोखी घटना सामने आई,नहर किनारे से पम्पिग सेट चोरी कर रहे चोरों की पिक-अप कीचड़ में फंस गई,चोर पम्पिग सेट से कीमती सामान निकाल कर भाग निकले, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफतार कर लिया, घाटमपुर की पतारा पुलिस चौकी प्रभारी अनुज राजपूत के मुताबिक पकड़े गए आरोपी बरनाव गांव के रहने वाले हैं, इनमें सुमित पुत्र बलवीर,शमशेर पुत्र शिवबरन,सूरज पुत्र अशोक,ललित पुत्र विजय, शामिल हैं, सुमित पर घाटमपुर और बिधनू थानों में पहले से पांच मुकदमे दर्ज हैं, घटना आठ सितंबर की रात की हैं, चोरों ने बरनाव गांव निवासी कल्लू सेंगर,और कनवापुर निवासी मानसिंह के पम्पिग सेट चुराए, पिक-अप में लादते समय कीचड़ में फंस गया,चोर पम्पिग सेट का जरूरी सामान खोल कर फरार हो गए, पीड़ितों ने 10 सितंबर को चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई, मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने चारों आरोपियों को बरनाव गांव के मोड़ पर गिरफ्तार किया, पुलिस ने चोरी का सामान और बिना नंबर की पिक-अप बरामद की, आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है,

प्रेस नोटदिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने बांटी 05 मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल, 20 ब्रेल किट कानपुर | दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ...
07/09/2025

प्रेस नोट

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने बांटी 05 मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल, 20 ब्रेल किट



कानपुर | दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल योजना एवं कृत्रिम अंग सहायक उपकरण योजना के अन्तर्गत आज माननीय विधायक गोविंद नगर श्री सुरेंद्र मैथानी जी द्वारा अपने जन्म दिवस के अवसर पर अपने कार्यालय परिसर, नीर क्षीर चौराहा, काकादेव कानपुर नगर में 5 दिव्यागजनों को मोटराइज्ड ट्राई साईकिल, 18 दिव्यांग बच्चों को ब्रेल किट , 8 दिव्यांग बच्चो को कान की मशीन, 5 दिव्यागजन को बैसाखी का वितरण किया गया।
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विनय उत्तम ने मुख्य अतिथि सुरेन्द मैथानी का बुके, अंगवस्त्र देकर स्वागत किया|
वीरेन्द्र कुमार अध्यक्ष विकलांग एसोसिएशन ने मंच का संचालन किया|
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे विधायक सुरेन्द मैथानी ने अपने सम्बोधन मे कहा की सरकार दिव्यांगजनो के प्रति संवेदनशील है| दिव्यांगजन को समाज में बराबरी का दर्जा मिले इसके लिए प्रयासरत है | विधायक सुरेन्द मैथानी ने कहा कि दिव्यांगजन को जहाँ मेरी जरूरत महसूस हो हमे याद करे| हम आपकी सेवा के लिए सदैव तत्पर है| सरकार दिव्यांगजन के उत्थान के लिए कृत संकल्प है|
कार्यक्रम में दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विनय उत्तम ने सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया की सरकार दिव्यांगजन को विवाह पुरस्कार के रूप में दोनो व्यक्तियों के दिव्यांग होने पर 35 हजार रूपया, रोजगार के लिए दुकान संचालन के लिए दस हजार रूपया,दुकान निर्माण के लिए बीस हजार रूपया देती है| दिव्यांग पेंशन के लिए प्रति माह 1000 रूपया तथा कुष्ठवस्था पेंशन के लिए 3000 रुपया दिव्यांगजनों को सरकार की तरफ से मिलते हैं|
जो दिव्यांगजन ट्राई साईकिल व अन्य योजनाओं का लाभ लेना चाहते है वो तत्काल सम्पर्क कर सकते है|
कार्यक्रम में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विनय उत्तम, वीरेन्द्र कुमार, अध्यक्ष विकलांग एसोसिएशन, जिला कार्यालय के प्रशान्त कुमार, आदि उपस्थित थे|
भवदीय

विनय उत्तम
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी
कानपुर नगर

कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के गांव में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,घाटमपुर संबाद दाता कानपुर नगर कमिश्नरेट अंतर्गत था...
07/09/2025

कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के गांव में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,
घाटमपुर संबाद दाता

कानपुर नगर कमिश्नरेट अंतर्गत थाना सजेती क्षेत्र के पडरी गंगा दीन गांव में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के बाहर पेड़ से एक युवक का शव लटका मिला, म्रतक की पहचान 20 वर्षीय शोभित खंगार के रूप में हुई है,रात में हुई इस घटना की जानकारी सुबह ग्रामीणों को हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी,सजेती थाना फोर्स मौके पर पहुंच गए,फारैसिक टीम के आने के बाद शव को नीचे उतारकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, बताया गया कि शोभित अविवाहित था,और उसने फांसी लगाकर जान दे दी, हालांकि बड़े भाई राम सिंह ने पड़ोसियों पर पुलिस से हत्या की आशंका जताई है, पुलिस घटना की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है,सजेती थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि अभी परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र यमुना पट्टी गांव में धूमधाम से गणपति विसर्जन,  घाटमपुर संबाद दाता कानपुर नगर के घाटमपुर क्ष...
07/09/2025

कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र यमुना पट्टी गांव में धूमधाम से गणपति विसर्जन,
घाटमपुर संबाद दाता

कानपुर नगर के घाटमपुर क्षेत्र के यमुना तटवर्ती असवारमऊ गांव में गणेश प्रतिमा की विसर्जन यात्रा निकाली गई, यात्रा काली देवी मंदिर परिसर से शुरू हुई, भक्तों ने जगह जगह आरती उतार कर गणेश का पूजन किया, विसर्जन यात्रा गांवों की गलियों से होते हुए यमुना नदी के किनारे पुहुची, युवाओं की टोली डीजे की धुन पर भक्ति गीत गाते हुए नाचते रहे, हजारों भक्तों ने गणपति बप्पा मोरया, अगली बरस तू जल्दी आ के जयकारे लगाए,यात्रा में निकली झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रही,विधि विधान से स्थापित की प्रतिमा का क्रतिम यमुना नदी के किनारे जेसीबी से गड्ढा खोदने के बाद गणेश प्रतिमा को दफना दिया गया,इस अवसर पर काली माता मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों भक्तों प्रसाद ग्रहण किया विसर्जन यात्रा के दौरान गलियों में भक्तों ने स्टाल लगाकर शरबत वितरण किया, गया,इस दौरान यहां पर गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य सोमवती निषाद पत्नी रामकरण निषाद ग्राम प्रधान महावीर निषाद,ब्रजेद्र निषाद मंडल अध्यक्ष भाजपा सजेती थाना प्रभारी अवधेश कुमार, चौकी प्रभारी निवेली अनुराग सिंह,एस आई स्वास्तिक सिंह,एस आई जादौन सर, कान्स्टेबल रोहित सिंह आदि फ़ोर्स विसजर्न के समय तक उपस्थित रहा,

डीएवी एनयूपीपीएल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया ग्रैंड पैरंट्स डे'डीएवी एनयूपीपीएल पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या ...
07/09/2025

डीएवी एनयूपीपीएल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया ग्रैंड पैरंट्स डे'

डीएवी एनयूपीपीएल पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या प्रियंका गौर के कुशल नेतृत्व में ग्रैंड पैरंट्स डे' बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हें-मुन्ने बच्चों ने अपने दादा-दादी एवं नाना-नानी के सम्मान में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का दादा-दादी के शुभारंभ के साथ हुआ।
छात्रों ने गीत, नृत्य, एवं लोकगीत के माध्यम से बड़ों के प्रति सम्मान व प्रेम प्रकट किया। दादा-दादी ने भी बच्चों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया और अपने अनुभव साझा किए। विद्यालय के वातावरण में भावनात्मक और पारिवारिक जुड़ाव की अनोखी छटा बिखरी रही।इस विद्यालय परिवार ने आए हुए दादा - दादी को उपहार देकर सम्मानित किया।
विद्यालय परिवार ने आयोजन द्वारा यह संदेश दिया कि – “हमारे बुजुर्ग हमारे जीवन की धरोहर हैं, उनका सम्मान और आदर करना प्रत्येक छात्र का कर्तव्य है।”

प्रेस  नोटनौकरी के नाम पर दिव्यांगों के साथ धोखा कर रही है सरकार  नौकरी रोजगार स्वस्थ शिक्षा सुरक्षा रोटी कपड़ा मकान की ...
31/08/2025

प्रेस नोट
नौकरी के नाम पर दिव्यांगों के साथ धोखा कर रही है सरकार

नौकरी रोजगार स्वस्थ शिक्षा सुरक्षा रोटी कपड़ा मकान की सौ फीसदी गारंटी दे सरकार

लेखपाल मुख्य सेविका अभ्यर्थियों को आज तक नहीं मिली नौकरी

चलन क्रिया के दिव्यांगों को नौकरी से वंचित करने की साजिश कर रही है सरकार

शिक्षित बेरोजगार दिव्यांगजनों को नौकरी न मिली तो सड़कों पर उतरकर होगा संघर्ष

दिव्यांग संगठनों की लखनऊ में जल्द होगी बैठक

कानपुर। दिव्यांग महागठबंधन की बैठक आज शास्त्री नगर बड़ा सेंट्रल पार्क में संपन्न हुई। बैठक में चलन क्रिया के दिव्यांग लेखपाल व मुख्य सेविका अभ्यर्थियों को नौकरी न देने पर सड़क पर उतरकर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
दिव्यांग महागठबंधन के महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि नौकरी के नाम पर सरकार दिव्यांगों के साथ धोखा कर रही है । मुख्यमंत्री कार्यालय के आश्वासन के बाद भी लेखपाल, मुख्य सेविका अभ्यर्थियों को आज तक नौकरी नहीं मिली ।वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि चलन क्रिया के दिव्यांगों को सरकार नौकरियो से वंचित करने की साजिश कर रही है। शिक्षित बेरोजगार दिव्यांगजनों को नौकरी न मिली तो दिव्यांग महागठबंधन सड़कों पर उतरकर संघर्ष करेगा।
वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों को नौकरी रोजगार स्वास्थ्य शिक्षा सुरक्षा रोटी कपड़ा मकान की सौ फीसदी गारंटी के लिए सरकार सामाजिक समानता कानून बनाएं। दिव्यांगजनों की पेंशन पांच हजार महीना करें, आवास की सुविधा दे, आयुष्मान व अंत्योदय कार्ड बनाएं। जब तक सरकार मांगे पूरा नहीं करेगी तब तक आंदोलन खत्म नहीं होगा। जल्द ही सभी दिव्यांग संगठनों के पदाधिकारी को लखनऊ बुलाकर के आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।
आज की बैठक में महागठबंधन के महासचिव वीरेन्द्र कुमार , राहुल कुमार, अल्पना कुमारी, अरविन्द सिंह, गुड्डी दीक्षित , वैभव दीक्षित, रंजीत कुमार, जितेन्द्र गुप्ता, पुष्पेन्द्र सिंह, पूजा , सरला, सीमा कुशवाहा, याशमीन, ममता कुमारी, आदि शामिल थे।
भवदीय
वीरेंद्र कुमार
महासचिव

Address

101, Hanuman Gali, Dindayal Nagar, Himmat Nagar
Ratlam
457001

Opening Hours

Monday 10am - 6pm
Tuesday 10am - 6pm
Wednesday 10am - 6pm
Thursday 10am - 6pm
Friday 10am - 6pm
Saturday 10am - 6pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when National Press24 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share