06/04/2026
Indian Police Proud
दिल्ली पुलिस की साइबर सेल की टीम ने नकली दवाइयां बनाने और सप्लाई करने वाले गिरोह के 6 सदस्यों को किया गिरफ्तार।
श्री आदित्य गौतम, पुलिस उपायुक्त / क्राइम ब्रांच ने जानकारी देते हुए बताया कि ख़ुफ़िया जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने 11 मार्च 2026 को शाहदरा इलाके से एक अपराधी को गिरफ्त में लिया।
पूछताछ के बाद, उत्तराखंड के रुड़की शहर से एक अन्य सदस्य को गिरफ्तार किया गया जिसकी पूछताछ के आधार पर पुलिस टीम ने उ. प्र. के मुजफ्फरनगर ज़िले में स्थित नकली दवाइयों की फैक्ट्री पर छापा मारा व बाकी 4 अपराधियों को गिरफ्त में लिया।
2000 किलो से अधिक नकली दवाइयां बनाने का कच्चा माल, दवाइयां बनाने व पैकिंग की मशीनें, भारी मात्रा में नकली दवाइयां व इंजेक्शन बरामद।