Public Varta

Public Varta PUBLIC VARTA covers breaking news, latest news in politics, sports, business & cinema.

कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत के पोते देवेंद्र गहलोत एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनकी पत्नी दिव्या गहलोत ने र...
03/12/2025

कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत के पोते देवेंद्र गहलोत एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनकी पत्नी दिव्या गहलोत ने रतलाम एसपी अमित कुमार को शिकायत सौंपकर 50 लाख रुपये दहेज मांगने, मारपीट, मानसिक उत्पीड़न, छत से धक्का देकर गिराने और बेटी को जबरन दूर रखने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में दिव्या ने पति देवेंद्र गहलोत, ससुर और आलोट के पूर्व विधायक जितेंद्र गहलोत, देवर विशाल गहलोत और दादी सास अनिता गहलोत को आरोपी बनाया है।
दिव्या का मायका रतलाम जबकि ससुराल नागदा में है। इसलिए उन्होंने पूरी घटना की शिकायत रतलाम पुलिस अधीक्षक को दी है।

02/12/2025

मंगलवार सुबह रतलाम जिले के रावटी में बंद पड़े सीएम राइज स्कूल की बाउंड्रीवॉल की रेलिंग पर एक युवक का शव लटका मिला। मृतक की पहचान 28 वर्षीय भानूप्रताप सिंह राठौर (निवासी इंद्रा कॉलोनी) के रूप में हुई है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद रावटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजा।

news

02/12/2025

थाना शिवगढ़ पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक किराना दुकान से 72.6 लीटर अवैध शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देश पर की गई, जिनके निर्देशों के बाद जिले में अवैध शराब विक्रय एवं परिवहन पर लगातार सख्ती की जा रही है।
घटनाक्रम के अनुसार, 30 नवंबर 2025 को थाना क्षेत्र में भ्रमण के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि राकेश पिता रायसिंह कटारा (35), निवासी राजापुरामाताजी अपनी किराना दुकान में अवैध शराब स्टॉक कर विक्रय कर रहा है। सूचना पर प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी सुश्री अनीषा जैन के नेतृत्व में टीम ने त्वरित दबिश दी। news

01/12/2025

रतलाम जिले के धौंसवास गांव में सोमवार सुबह बड़ा विवाद हो गया। बाइक की बकाया किस्त मांगने पहुंचे फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजुक्युटिव पर दो युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में वीरेंद्र सिंह सोलंकी घायल हो गया। घटना सुबह करीब 11.30 बजे की बताई जा रही है।
हमले की जानकारी लगते ही आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों आरोपियों को पकड़कर जमकर पीटा। पिटाई का वीडियो भी सामने आया है। स्थिति बिगड़ती देख ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाकर कार्रवाई की मांग शुरू कर दी।

30/11/2025

डोंगरे नगर स्थित एक स्कूल में आठवीं कक्षा के छात्र द्वारा तीसरी मंजिल से छलांग लगाने की घटना ने अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन दोनों को झकझोर दिया है। मामला उस समय बिगड़ा जब छात्र क्लासरूम में रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर देता है। इसके बाद शिक्षक ने उसे सस्पेंड करने की बात कही और मामला प्रिंसिपल के पास पहुँचाया गया।
प्रिंसिपल ऑफिस में छात्र करीब 4 मिनट तक मौजूद रहा और इस दौरान उसने 52 बार ‘Sorry’ बोलकर अपनी गलती के लिए माफी मांगी। छात्र का आरोप है कि उसे बताया गया कि सस्पेंशन के बाद उसका करियर खत्म हो सकता है और उसके मेडल भी छिन सकते हैं। news

30/11/2025

डोंगरे नगर स्थित बोधि इंटरनेशनल स्कूल की तीसरी मंजिल से छात्र के कूदने की घटना शनिवार को बड़ा विवाद बन गई। आदिवासी छात्र संगठनों और परिजनों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर तीन घंटे तक स्कूल का घेराव किया। प्रदर्शनकारी स्कूल की प्रिंसिपल और एक टीचर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करने समेत स्कूल की मान्यता निरस्त करने की मांग कर रहे थे।

Ratlam News: एसपी और निगम कमिश्नर के आदेशों की बेख़ौफ धज्जियां उड़ाते मोबाइल दुकानदार - PUBLIC वार्तासैलाना बस स्टैंड चौरा...
27/10/2024

Ratlam News: एसपी और निगम कमिश्नर के आदेशों की बेख़ौफ धज्जियां उड़ाते मोबाइल दुकानदार - PUBLIC वार्ता

सैलाना बस स्टैंड चौराहे पर मोबाइल दुकानदारों का अतिक्रमण जारी; सांठगांठ का सारा खेल!

CLICK HERE👇🏻
https://publicvarta.com/ratlam-news-mobile-shopkeepers-violate-orders-of-sp-municipal-commissioner/

जरूरी, विश्वसनीय व सटीक खबरों के लिए अभी जुड़िये हमारे Whatsapp ग्रुप से👇
https://chat.whatsapp.com/I8ghrSUjAYR3DVo2WqAceY

रतलाम - पब्लिक वार्ता, न्यूज डेस्क। Ratlam News: दिवाली के सीजन में कुछ दुकानदारों ने ऐसे दुकानें सजा रखी है, जैसे इनके घर प.....

Ratlam News: चोरी की बिजली से रोशन हो रहा DPK ज्वेलर्स का आंगन, होगी कार्रवाई या रसूख आएगा आड़े! - Public वार्ताCLICK HER...
27/10/2024

Ratlam News: चोरी की बिजली से रोशन हो रहा DPK ज्वेलर्स का आंगन, होगी कार्रवाई या रसूख आएगा आड़े! - Public वार्ता

CLICK HERE👇🏻

रतलाम - पब्लिक वार्ता,जयदीप गुर्जर। Ratlam News : शहर में दिवाली के त्योहार की रौनक बनी हुई है। ऐसे में बड़े - बड़े दुकानदार ग्....

20/10/2024

Mahalaxmi Temple Ratlam: विदेशों से आ रहे फोन, हमारा "धन भी चढ़ाना है!", हीरे - जवाहरातों की सजावट हुई शुरू

रतलाम - पब्लिक वार्ता,
जयदीप गुर्जर। Mahalaxmi Temple Ratlam: विश्व प्रसिद्ध श्री महालक्ष्मी मंदिर दीपोत्सव के अवसर पर भक्तों द्वारा लाई जा रही स्वर्ण आभूषणों और नोटों की श्रृंगार सामग्री से सजने के लिए तैयार है। भक्तजन बड़ी संख्या में माणक चौक स्थित महालक्ष्मी मंदिर में पहुंच रहे हैं, जहां हर साल की तरह इस बार भी महालक्ष्मी का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिसमें मंदिर परिसर में 29 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस बल और पटवारियों की भी तैनाती की गई है, ताकि मंदिर में लाई जाने वाली सामग्री और दान-दक्षिणा का सही हिसाब रखा जा सके। इस बार मंदिर में चढ़ावे के लिए दुबई और अमेरिका में रह रहे भारतीय भी उत्सुक है। वहां से भक्त रतलाम में अपने रिश्तेदारों से फोन पर संपर्क कर रहे है। उन्हें जानना है की वे किस माध्यम से अपनी धनराशि मां लक्ष्मी के चरणों में साज सज्जा के लिए दे सकते है। हालांकी मंदिर में फिलहाल बैंक एकाउंट व अन्य डायरेक्ट माध्यम से राशि व आभूषण लेने की कोई सुविधा नहीं है। जिससे विदेश में रहने वाले भक्त अपनी धन सामग्री चढ़ा नहीं सकते है।

भक्तों ने स्वर्ण आभूषण और नोट किए दान
मंदिर में भक्त अपनी ओर से स्वर्ण आभूषणों और नोटों की गड्डियां मां के श्रृंगार के लिए भेंट कर रहे हैं। रतलाम के अलावा इंदौर, नागपुर, मुंबई, झाबुआ आदि अन्य राज्यों व शहरों से आए भक्तों ने आभूषणों और नोटों की गड्डियां दान की है। अब तक करीब 400 भक्तों ने महालक्ष्मी के श्रृंगार के लिए नोटों की गड्डियां सौंपी, जिसके बदले उन्हें मंदिर प्रशासन की ओर से टोकन प्रदान किया गया। यह टोकन दिवाली के बाद दिखाने पर ही श्रृंगार सामग्री भक्तों को वापस सौंपी जाएगी।

06/09/2024

GANESH CHATURTHI 2024 : जानिए किस मुहूर्त में घर में विराजमान होने भगवान गणेश - PUBLIC VARTA

Ganesh Chaturthi 2024 Date, Puja Muhurat Time in India: हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी का विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर मास के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। हर एक चतुर्थी का विशेष महत्व है। लेकिन इन चतुर्थी में सबसे अधिक महत्वपूर्ण भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को माना जाता है, क्योंकि इस दौरान पूरे 10 दिनों तक बप्पा घर, पंडाल में विराजित होते हैं। इस दौरान बप्पा की खूब सेवा की जाती है। जानिए गणेश चतुर्थी का शुभ मुहूर्त ज्योतिषाचार्य पं. धीरज शर्मा से। साथ ही जानिए कैसे स्थापना होगी और पूजन विधि भी।

Address

Ratlam
457001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Public Varta posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Public Varta:

Shortcuts

Share