SKO News

SKO News � आओ, चलें सच्चाई की ओर! �

बेंगलुरू में सिद्दारमैया के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे नीतीश कुमार, अब विपक्षी एकता का मिशन भर सकता है उड़ान*******( SKO ...
19/05/2023

बेंगलुरू में सिद्दारमैया के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे नीतीश कुमार, अब विपक्षी एकता का मिशन भर सकता है उड़ान
*******( SKO NEWS )*******
CM Nitish Kumar मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी बेंगलुरु जा सकते हैं। नीतीश कुमार की यह यात्रा विपक्षी एकता के मिशन को लेकर महत्वपूर्ण हो सकती है। यहां वे देश के कई विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने शपथग्रहण समारोह में शामिल होने को अपनी सहमति दे दी है।

बताया जा रहा है कि उनके साथ उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बेंगलुरु जा सकते हैं। मुख्यमंत्री की बेंगलुरु यात्रा इस मायने में भी महत्वपूर्ण है कि वहां उनकी मुलाकात देश के कई अन्य विपक्षी नेताओं से संभव है।

उक्त मुलाकात के दौरान विपक्षी एकता को ले पटना में होने वाले बैठक की तारीख भी तय हो सकती है। मालूम हो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यह कह चुके हैं कि कर्नाटक में सरकार के गठन के बाद विपक्ष की एकता को ले होने वाली बैठक की तारीख तय होगी।

बता दें कि बीते साल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा का दामन छोड़ दिया था। अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा के खिलाफ विपक्ष की एकजुटता की मुहिम छेड़ दी है। इस मुहिम में वहीं अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं।

सीएम विपक्षी एकता का संदेश लेकर दिल्ली, बंगाल, ओडिशा, झारखंड और महाराष्ट्र जा चुके हैं। दिल्ली जाकर नीतीश कुमार ने राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की।

वहीं, उन्होंने ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सामने भी विपक्षी एकता का मुद्दा रखा और एकजुट होने की अपील की। सीएम महाराष्ट्र में शरद पवार और उद्धव ठाकरे से भी मिल चुके हैं। ऐसे में अब कर्नाटक दौरा नीतीश कुमार के लिए अहम साबित हो सकता है।

Address

Main Road Koiriyatola
Raxaul
845305

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SKO News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share