Mudda Aapki

Mudda Aapki मुद्दा आपकी : " सही खबर होगा तो दिखेगा जरूर "।। मुद्दा आपकी : " पक्ष ना विपक्ष सिर्फ खबर दिखेगा निष्पक्ष "।।
(5)

ब्रेकिंग , मोतिहारी।हरसिद्धि पुलिस ने छापेमारी कर 7000 रूपये का ईनामी शराब माफिया को पकड़ा....पकड़ा गया माफिया है दामोवृति...
31/05/2026

ब्रेकिंग , मोतिहारी।
हरसिद्धि पुलिस ने छापेमारी कर 7000 रूपये का ईनामी शराब माफिया को पकड़ा....पकड़ा गया माफिया है दामोवृति का अशोक साहनी.....हरसिद्धि पुलिस लगातार शराब माफिया को पकड़ने मे हो रही है सफल....दो दिन पूर्व ईनामी शराब माफिया उदय पटेल को गायघाट टाली से था पकड़ा.

ब्रेकिंग ,मोतिहारी *आदापुर थाना क्षेत्र के श्यामपुर बाजार में हुई लूटकांड के घटनास्थल  का मोतिहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण ...
30/05/2026

ब्रेकिंग ,मोतिहारी
*आदापुर थाना क्षेत्र के श्यामपुर बाजार में हुई लूटकांड के घटनास्थल का मोतिहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने किया निरीक्षण.....* हथियार के बल पर अनाज व्यवसायी से अपराधियों ने लूट की घटना को दिया था अंजाम..पीड़ित अनाज व्यवसायी से एसपी ने ली घटना की जानकारी... उपस्थित पदाधिकारी को दिया कई आवश्यक दिशा निर्देश...एक माह के अंदर लूट की दूसरी बड़ी वारदात से हड़कंप..पूर्व में बेखौफ अपराधियों ने गोली मारकर किराना व्यवसायी से किया था लूटपाट, हालांकि पुलिस ने खुलासा करते हुए कई लोगों को भेजा है जेल... !

30/05/2026

आदापुर--दुकानदार धान रोपनी करने पर क्यों मजबूर है!जनप्रतिनिधि क्यो है मौन..!!
#आदापुर #सड़क #जनप्रतिनिधि

**आँखें हुईं बंद पर किसी और की दुनिया कर गई रोशन**मृत्यु के बाद भी जिंदा रहेगी उनकी रोशनी, दो जरूरतमंदों को मिला नई दृष्...
30/05/2026

**आँखें हुईं बंद पर किसी और की दुनिया कर गई रोशन**

मृत्यु के बाद भी जिंदा रहेगी उनकी रोशनी, दो जरूरतमंदों को मिला नई दृष्टि का उपहार....... बिमल सर्राफ

रक्सौल/बीरगंज। नेपाल के बीरगंज में दो परिवारों ने अपने परिजनों के मरणोपरांत नेत्रदान कर मानवता, सेवा और सामाजिक जागरूकता की प्रेरणादायी मिसाल पेश की है। बीरगंज निवासी स्व. शंकरलाल सरावगी के पुत्र आशीष एवं प्रदीप सरावगी तथा स्व. लक्ष्मण बहादुर श्रेष्ठ के पुत्र सुदर्शन श्रेष्ठ ने अपने परिजनों के मरणोपरांत नेत्रदान की सहमति देकर दो जरूरतमंद लोगों के जीवन में नई रोशनी का मार्ग प्रशस्त किया।

तेरापंथ युवक परिषद, बीरगंज के सहयोग से केडिया आंख अस्पताल की चिकित्सकीय टीम ने सफलतापूर्वक नेत्र संकलन किया। सीमावर्ती भारत-नेपाल क्षेत्र में नेत्रदान के प्रति बढ़ती जागरूकता को समाज के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

लायंस इंटरनेशनल के आजीवन सदस्य लायन राधेश्याम खेतान ने दोनों परिवारों के इस निर्णय को मानवता की सच्ची सेवा बताते हुए नमन किया। वहीं लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के अध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी सह सामाजिक कार्यकर्ता बिमल सर्राफ ने कहा कि "सेवा ही सत्य है" तथा नेत्रदान मृत्यु के बाद भी जीवन को सार्थक बनाने का सर्वोत्तम माध्यम है।उन्होंने यह भी कहा कि आँख भले बंद हो जाए लेकिन नेत्रदान के माध्यम से किसी की दुनिया हमेशा के लिए रोशन की जा सकती है।

भारत विकास परिषद शाखा-रक्सौल के अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी ने कहा कि मृत्यु अंत नहीं, बल्कि किसी अन्य जीवन में आशा और प्रकाश का नया आरंभ भी बन सकती है। नेत्रदान जैसे महादान के माध्यम से व्यक्ति इस दुनिया से जाने के बाद भी किसी की अंधकारमय दुनिया को रोशन कर सकता है। उन्होंने सभी लोगों से मरणोपरांत नेत्रदान का संकल्प लेने का आह्वान किया।

नेपाल के प्रथम अंतरराष्ट्रीय निदेशक ई. लायन संजय खेतान, प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय निदेशक लायन राजन लामसाल, पूर्व अंतर्राष्ट्रीय निदेशक लायन बालकृष्ण बुरलाकोटी, मल्टीपल काउंसिल चेयरमैन लायन केशर भंडारी, जिलापाल लायन विनय बस्नेत,जिलापाल लायन नवराज सापकोटा,लायन सुशीला शाह,लायन नरोत्तम पाण्डेय,लायन पिया सिंह,लायन प्रसिद्धि आनंद सिंह, नेपाल के रोटेरियन,भारत विकास परिषद शाखा- रक्सौल के संपर्क संयोजक उमेश सिकारिया सहित लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के साथ अनेक सामाजिक संगठनों एवं मानवता प्रेमियों ने दोनों दिवंगत दानवीरों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। इसकी जानकारी लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के अध्यक्ष बिमल कुमार सर्राफ एवं भारत विकास परिषद् , रक्सौल के सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी बिमल कुमार सर्राफ ने दी है।

✍️हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के रूप में स्थापित म...
30/05/2026

✍️हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के रूप में स्थापित मिडिया के सभी सम्मानित बंधुओं को बहुत बहुत हार्दिक शुभकामनाएं🎉
*हिंदी है हमारी आन-बान-शान*
*आएं इसे अपनाकर बढ़ाए इसकी पहचान*
पत्रकारिता हमें शिक्षित करती है, सूचित करती है और हमें प्रेरित करती है, हमें वह मार्गदर्शन देती है जिसकी हमें एक उज्जवल भविष्य की ओर बढ़ते रहने की आवश्यकता है।
हर साल ये दिन मनाने का उद्देश्य है हिन्दी का अस्तित्व बरकरार रखने के लिए एक दूसरे को प्रोत्साहित करना,आने वाली पीढ़ी को इस भाषा का महत्व समझाना।
हिंदी अलग अलग क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के दिलों की दूरियों की मिटाती है। हिंदी इन सभी लोगों की भावनाओं को जाहिर करने का सबसे सरल व सहज तरीका है। हिंदी की अहमियत और इसके सम्मान के लिये सभी सम्मानित पत्रकार, छायाकार, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व सोशल मीडिया के निर्भीक, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र लेखनी व व्यक्तव्यों के लिए सभी स्नेहिल पत्रकार बंधुओं को "रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज" के समस्त सदस्यगण वंदन अभिनंदन करते हुए अनंत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं।
*शम्भु प्रसाद चौरसिया*
*महासचिव सह मिडिया प्रभारी*
*रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज*

30/05/2026

#आदापुर विकास #जनप्रतिनिधियों

28/05/2026

तमाम देशवासियों को बकरीद पर्व की ढेर सारी मुबारकबाद

27/05/2026
ब्रेकिंग मोतिहारी -  बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिले के 508 संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी...
27/05/2026

ब्रेकिंग मोतिहारी - बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिले के 508 संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी व पुलिस बल तैनात*

बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। डीएम सौरभ जोरवाल एवं एसपी स्वर्ण प्रभात के संयुक्त आदेश के तहत जिले के 508 महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।
जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार सदर अनुमंडल में 179, ढाका में 122, पकड़ीदयाल में 48, अरेराज में 51, चकिया में 69 तथा रक्सौल अनुमंडल में 39 स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को समय पर ड्यूटी स्थल पहुंचकर आसपास की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने का निर्देश दिया गया है।
डीएम ने आसूचना तंत्र को मजबूत करने तथा अफवाह फैलाने वालों एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। वहीं एसपी ने बताया कि सादे लिबास में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे तथा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बाइकर्स पुलिस लगातार गश्त करेगी। साइबर सेल की टीम 24 घंटे सोशल मीडिया मॉनिटरिंग करेगी।
सभी बीडीओ, सीओ एवं थानाध्यक्षों को आपसी समन्वय के साथ संवेदनशील स्थलों का लगातार भ्रमण करने का निर्देश दिया गया है।
वरीय पदाधिकारी में नगर आयुक्त आशीष कुमार को सदर अनुमंडल, अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिंहा को सिकरहना (ढाका)अनुमंडल, उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार को रक्सौल अनुमंडल, अपर समाहर्ता (लोक शिकायत) शैलेंद्र कुमार भारती को अरेराज अनुमंडल, जिला बंदोबस्त पदाधिकारी कुमार विवेकानंद को चकिया अनुमंडल एवं जिला परिवहन पदाधिकारी निवेदिता कुमारी को पकड़ीदयाल अनुमंडल का संपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। जिला नियंत्रण कक्ष तीन पालियों में 24 घंटे कार्यरत रहेगा। इसका दूरभाष नंबर 06252-242418 जारी किया गया है।
डीएम एवं एसपी ने जिलेवासियों से आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में बकरीद मनाने की अपील की है।

गुमशुदा गुड्डू कुमार को खोजने में मदद करे....नाम गुड्डू कुमार पिता रुदल साह उम्र करीब 16 वर्ष साकिन टुमरिया टोला वार्ड 4...
27/05/2026

गुमशुदा गुड्डू कुमार को खोजने में मदद करे....

नाम गुड्डू कुमार
पिता रुदल साह उम्र करीब 16 वर्ष साकिन टुमरिया टोला वार्ड 4 थाना हरैया जिला पूर्वी चंपारण का जो 25/05/2026 से कही घर से चल गया है नहीं मिला रहा है किसी को मिले तो 9031827081 हरैया थानाध्यक्ष के no पर संपर्क करें

Address

Raxaul
845305

Telephone

+919110978855

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mudda Aapki posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Mudda Aapki:

Share