28/05/2026
होममेड #टमैटो #कैचअप -
सामग्री -
टमाटर-1 किलो (लाल)
चीनी - 150 ग्राम या स्वादानुसार
विनेगर - 3 टेबलस्पून
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर- 1 टीस्पून
नमक Salt - 1 टीस्पून (स्वादानुसार)
विधि -
टमाटर को धोकर साफ कर लेंगे और ऊपर के हिस्से को काट का
हटाकर इसे 4 हिस्सो में बराबर टुकड़ों काट लेंगे.
अब सारे कटे टमाटर को कुकर में डाले और 1/2 कप पानी डाल कर टमाटर पका लेंगे. (कढ़ाई मे भी अच्छी तरह गलने तक पका सकते है।) गैस की फ्लेम को मीडियम से हाई पर रख कर 3 सिटी आने तक इसे पका ले और फिर प्रेशर खत्म होने के बाद पके टमाटर को ठंडा होने दे फिर उबाले हुए टमाटर का पानी फेके नहीं एक ग्लास में निकाल कर रख ले.ठंडा होने के बाद मिक्सर जार में टमाटर डाल कर इसका पेस्ट तैयार कर ले, और फिर एक बर्तन के ऊपर छननी रख कर तैयार टमाटर का पेस्ट डालिए और छान लीजिए
इससे टमाटर के बीज और छिलके छन जाएंगे टमाटरों को उबालने के • लिए जो पानी हमनें अलग रखा था उसे छननी के ऊपर डाल कर भी टमाटर का पेस्ट अलग कर लेंगे. इसी तरह सारे टमाटरों से पेस्ट छान कर अलग कर लीजिए।
अब गैस की फ्लेम पर कढ़ाई गरम करके इसमें तैयार टमाटर का पेस्ट डालें, आंच को मीडियम पर रख कर 3-4 मिनट चलाते हुए पकाएं. तय समय बाद आप देखेंगे टमाटर का पेस्ट गाढ़ा होने लगेगा, अब हम इसमें चीनी, लाल मिर्च, नमक, और विनेगर डाल कर अच्छे से मिक्स कर लेंगे. मिक्स करने के बाद आंच को धीमी कर दे और 15-20 मिनट तक पकाएं बीच बीच में आप इसे चलाते रहे. आप देखेंगे सॉस पक कर एक दम गाढ़ा हो जाएगा जैसा मार्केट से हम लाते है वैसी consistency आ जाए तब आंच बंद कर दे और इसे ठंडा होने के बाद किसी साफ बोतल मे भरकर फ्रिज मे रख दे।
नोट- 1- अगर आप चाहे तो टमाटर को उबालते समय एक प्याज और 8-10 कली लहसुन की डाल सकते है। और साथ मे पीस ले
2- एक सूती कपड़े मे अदरक का एक टुकड़ा (छीलकर), 10 काली मिर्च, 5 लोंग, 2 तेजपत्ता 2 टुकड़ा दाल चीनी और 2 बड़ी इलाइची बांधकर उबालते समय डाल दे और पीसने के पहले निकाल ले,फिर से पकाते समय डाल दे और बाद मे हटा दे सॉस मे अच्छा फ्लेवर आयेगा ।
3- जिस बॉटल मे स्टोर करना हो उसे गर्म पानी मे उबाल कर सुखा ले ।
4- अगर आप लम्बे समय के लिए स्टोर करना चाहते तो एक चुटकी सोडियम बैन्जोएट पानी मे घोलकर मिला दे इससे फफूंदी नही लगेगी। [अगर सोडियम बैन्जोएट डाल रहे तो विनेगर न डाले]
5- चीनी की जगह गुड़ भी डाल सकते है।
6- लाल मिर्च पावडर की जगह पीसते समय 4-5 खड़ी लाल मिर्च डाल सकते है।