Newsviewspost

Newsviewspost .

नोगली स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया शिक्षक दिवसनोगली, 5 सितंबर: रामपुर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नोगली में शिक्षक दिव...
06/09/2026

नोगली स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया शिक्षक दिवस
नोगली, 5 सितंबर: रामपुर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नोगली में शिक्षक दिवस उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रधानाचार्य डॉ. बी. आर. सक्सेना ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रबंध निदेशक कृष्ण ठाकुर ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन व शिक्षा क्षेत्र में योगदान पर प्रकाश डाला। इस दौरान शिक्षकों के लिए रैंप वॉक व रैपिड फायर राउंड आयोजित किए गए, जबकि विद्यार्थियों ने शिक्षक की भूमिका निभाते हुए कक्षाओं में अध्यापन किया। अंत में केक काटकर शिक्षकों को उपहार भेंट किए गए। समारोह में विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।

रामपुर में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों की लगेगी पाठशाला, छह चरणों में होगा प्रशिक्षणरामपुर, 6 सितंबर। रामपुर विकास ख...
06/09/2026

रामपुर में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों की लगेगी पाठशाला, छह चरणों में होगा प्रशिक्षण
रामपुर, 6 सितंबर। रामपुर विकास खंड की नवनिर्वाचित पंचायतों में अब नए जनप्रतिनिधियों को पंचायत संचालन की बारीकियों से रूबरू कराया जाएगा। पंचायतों के प्रभावी संचालन और प्रतिनिधियों की कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से चार दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
प्रशिक्षण का आयोजन 7 सितंबर से 15 अक्तूबर 2026 तक छह चरणों में पंचायत समिति सभागार रामपुर में होगा। इसमें रामपुर विकास खंड की 39 ग्राम पंचायतों के 313 प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य हिस्सा लेंगे।
सहायक आयुक्त विकास एवं खंड विकास अधिकारी रामपुर अंकुश ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों की क्षमता का निर्माण करना है। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें पंचायतों के प्रभावी संचालन के साथ-साथ उनके कर्तव्यों, जिम्मेदारियों और पंचायत स्तर पर कार्यप्रणाली से संबंधित आवश्यक जानकारी दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। प्रत्येक चरण में निर्धारित ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। संबंधित पंचायत सचिवों को सभी प्रतिनिधियों की प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
छह चरणों में होगा प्रशिक्षण
पहला चरण—7 से 10 सितंबर: सरपारा, लबाना-सदाना, गानवी, फांचा, जघोरी, क्याव और कूट पंचायतों के प्रतिनिधि।
दूसरा चरण—14 से 17 सितंबर: बधाल, बोंडा, ल्यावल-ज्यूरी, सराहन, शाहदर और रंगोरी पंचायतें।
तीसरा चरण—21 से 24 सितंबर: किननू, मशनू, दोंफदा, फूंचा, गोपालपुर, सनारसा, निरथ और कुहल पंचायतें।
चौथा चरण—28 सितंबर से 1 अक्तूबर: धार-गौरा, झाकड़ी, रचोली, सिंगला और डंसा पंचायतें।
पांचवां चरण—5 से 8 अक्तूबर: लालसा, देवठी, भडावली, मुनिश, तकलेच, कलेडा-मझेवली और निथ्य पंचायतें।
छठा चरण—12 से 15 अक्तूबर: काशापाट, दरकाली, बहाली, नरेन, पलजारा, देवनगर और दत्तनगर पंचायतों के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण पूरा होने के बाद नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायतों के प्रशासनिक एवं विकासात्मक कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी। साथ ही पंचायत स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन और जनहित से जुड़े कार्यों को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने में भी प्रशिक्षण उपयोगी साबित होगा।

दिल्ली के सत्य निकेतन में दर्दनाक हादसा: पांच मंजिला इमारत ढही, तीन छात्रों की मौतनई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्...
06/09/2026

दिल्ली के सत्य निकेतन में दर्दनाक हादसा: पांच मंजिला इमारत ढही, तीन छात्रों की मौत
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक करीब पांच मंजिला इमारत अचानक भरभराकर ढह गई। इमारत में छात्रों के लिए पेइंग गेस्ट (PG) आवास चल रहा था। हादसे के समय अंदर कई लोगों के मौजूद होने की जानकारी सामने आई, जिसके बाद मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई।
हादसे के बाद दिल्ली पुलिस, दिल्ली फायर सर्विस, NDRF, MCD और अन्य आपातकालीन एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचीं और बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। मलबा हटाने के लिए आधुनिक उपकरणों के साथ डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई। स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में जुटे रहे।
ताजा रिपोर्टों के अनुसार हादसे में कम से कम तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। कुछ घायलों को AIIMS ट्रॉमा सेंटर समेत अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बचाव दल अब तक कई लोगों को मलबे से बाहर निकाल चुका है और अंदर फंसे अन्य लोगों की तलाश जारी है।
बताया जा रहा है कि हादसा दोपहर करीब 1:33-1:34 बजे सामने आया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इमारत में मरम्मत का काम चल रहा था। कुछ रिपोर्टों में बेसमेंट में चल रहे काम, पानी जमा होने और संरचना की कमजोरी को संभावित कारणों के तौर पर जांच के दायरे में बताया गया है। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटनास्थल का जायजा लिया और राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी की। उन्होंने कहा कि फंसे लोगों को सुरक्षित निकालना सरकार की प्राथमिकता है और घटना के लिए जिम्मेदार पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल बचाव अभियान जारी है और प्रशासन की टीमें मलबे को सावधानीपूर्वक हटाकर संभावित रूप से फंसे लोगों की तलाश कर रही हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बना हुआ है।

06/09/2026

आनी-निरमंड में दो दर्दनाक हादसे, महिला समेत दो की मौत
कुल्लू/निरमंड। कुल्लू जिले के आनी और निरमंड क्षेत्र में ऊंचाई से गिरने के दो अलग-अलग हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। दोनों घटनाओं में पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
निरमंड के घाटू गांव में देर रात उत्तम दासी घर के बरामदे से अचानक फिसलकर नीचे गिर गईं। गंभीर चोटों के चलते परिजन उन्हें सीएचसी निरमंड ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं, जाबो गांव में 86 वर्षीय सेस राम खाना खाने के बाद गौशाला जा रहे थे। इसी दौरान पैर फिसलने से वह करीब 30-35 फीट नीचे गिर गए। सिर में गंभीर चोट लगने पर उन्हें सिविल अस्पताल आनी पहुंचाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।
पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई शुरू कर हादसों के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

06/09/2026

रामपुर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 34.31 ग्राम चिट्टा बरामद
शिमला/रामपुर। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिमला पुलिस को रामपुर उपमंडल में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 34.31 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों में हरियाणा और पंजाब के साथ-साथ हिमाचल के स्थानीय युवक भी शामिल हैं।
रचोली में हरियाणा निवासी युवक पकड़ा
रामपुर पुलिस की टीम ने 5 सितंबर की रात रचोली क्षेत्र में गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर एक व्यक्ति को रोका। मुख्य आरक्षी पीयूष राज की अगुवाई में रात करीब 9:10 बजे की गई तलाशी में युवक के पास से 7.15 ग्राम चिट्टा मिला।
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान कमलवीर (34), निवासी कुरुक्षेत्र, हरियाणा के रूप में हुई है। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।
दो युवकों से मिला 6.16 ग्राम चिट्टा
इसी दिन रचोली क्षेत्र में पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई में दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ पकड़ा। एएसआई इंद्रजीत के नेतृत्व में शाम करीब 4:35 बजे गश्त के दौरान जतिंदर सिंह (30), निवासी डेराबस्सी, पंजाब और राजा नेगी (30), निवासी झाखड़ी, रामपुर को जांच के लिए रोका गया।
तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से कुल 6.16 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया है।
ज्यूरी में 21 ग्राम चिट्टा बरामद
नशे के खिलाफ तीसरी कार्रवाई ज्यूरी क्षेत्र में कटोलू पुल के समीप की गई। डिटेक्शन सेल की टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 21 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
आरोपी की पहचान अंकित ठाकुर (27), निवासी हयोड़, सरकाघाट, जिला मंडी के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस थाना झाखड़ी में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
सप्लाई चैन तक पहुंचने की कोशिश
चारों मामलों में गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों तक नशीला पदार्थ कहां से पहुंचा और इसके पीछे कौन-कौन लोग सक्रिय हैं। पूछताछ के जरिए पुलिस चिट्टे की सप्लाई के स्रोत और आगे की सप्लाई चैन तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
रामपुर क्षेत्र में एक साथ हुई इन कार्रवाइयों को नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की अहम कार्रवाई माना जा रहा है।

शिमला में खुलेंगी 19 नई उचित मूल्य की दुकानें, 28 सितंबर तक आवेदन का मौकाराशन डिपो खोलने के इच्छुक लोगों के लिए बड़ा अवस...
06/09/2026

शिमला में खुलेंगी 19 नई उचित मूल्य की दुकानें, 28 सितंबर तक आवेदन का मौका
राशन डिपो खोलने के इच्छुक लोगों के लिए बड़ा अवसर, 18 से 45 वर्ष आयु के आवेदक कर सकेंगे आवेदन
शिमला। जिला शिमला में लोगों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ और बेहतर तरीके से उपलब्ध करवाने के लिए 19 नई उचित मूल्य की दुकानें (राशन डिपो) खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन दुकानों के लिए इच्छुक पात्र व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 28 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।
जिला नियंत्रक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नरेंद्र कुमार धीमान ने बताया कि नई उचित मूल्य की दुकानों को खोलने का निर्णय 18 जुलाई 2026 को हुई सार्वजनिक वितरण प्रणाली समिति की बैठक में लिया गया था। प्रस्तावित दुकानें शिमला शहर सहित जिले के विभिन्न विकास खंडों में खोली जाएंगी।
इन क्षेत्रों में खुलेंगी राशन की दुकानें
प्रस्तावित 19 स्थानों में छौहारा के सारीबासा पंचायत का देवीधार वार्ड-2, नारकंडा के खनेटी पंचायत का खनेटी वार्ड-5, बड़ागांव पंचायत का सराहन, जुब्बल के झगटान, रामपुर के सनारसा पंचायत का शाह वार्ड-4 और कलेडा मझेवटी पंचायत का व्यनूथल शामिल हैं।
इसके अलावा कुफटाधार वार्ड-2, भोलाड़, झड़ग, लोअर खलीणी, क्यारी, डुबलू, धगाली, डोडरा वार्ड-1, चौपाल वार्ड-1, नेरवा वार्ड-3, मडावग वार्ड-6, शीलघाट वार्ड-5 और पुजारली नंबर-4 वार्ड-4 में भी उचित मूल्य की दुकानें प्रस्तावित हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
आवेदनकर्ता की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पात्रता के आधार पर शैक्षणिक योग्यता, वित्तीय स्थिति तथा भूतपूर्व सैनिक, दिव्यांग, शिक्षित बेरोजगार, विधवा/एकल नारी आदि से संबंधित प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए जा सकते हैं।
आवेदक को संबंधित पंचायत से जारी प्रमाण पत्र के साथ यह शपथ पत्र भी देना होगा कि वह स्वयं अथवा परिवार का कोई सदस्य विधायक, सांसद या स्थानीय निकाय में किसी पद पर निर्वाचित नहीं है।
दस्तावेज पूरे नहीं तो आवेदन होगा रद्द
विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन के साथ निर्धारित दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य है। अधूरे आवेदन अथवा आवश्यक दस्तावेजों के बिना प्राप्त आवेदन अस्वीकृत/रद्द किए जा सकते हैं।
इच्छुक व्यक्ति विभाग की वेबसाइट emerginghimachal.hp.gov.in पर आवेदन एवं आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 28 सितंबर 2026 है।
अधिक जानकारी के लिए जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, शिमला के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। विभाग ने 0177-2657022 दूरभाष नंबर भी जारी किया है।

06/09/2026

शिमला में नशे की बड़ी खेप बरामद, दो गिरफ्तार
शिमला के संजौली में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को करीब 24 ग्राम चिट्टा/हेरोइन और 7 ग्राम एमडीएम के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 4 सितंबर को बतीश कॉलोनी के पास दोनों संदिग्धों की तलाशी के दौरान नशीले पदार्थ बरामद हुए। आरोपियों की पहचान बलदेव सिंह (45), चंडीगढ़ और साहिल (23), सुन्नी, शिमला के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सप्लाई नेटवर्क की जांच की जा रही है।

दत्तनगर कॉलोनी को मॉडल सोसाइटी बनाने की पहल, सफाई अभियान में जुटे लोगमुख्य मार्ग और रिहायशी क्षेत्र से हटाया कूड़ा, दुका...
06/09/2026

दत्तनगर कॉलोनी को मॉडल सोसाइटी बनाने की पहल, सफाई अभियान में जुटे लोग
मुख्य मार्ग और रिहायशी क्षेत्र से हटाया कूड़ा, दुकानदारों से डस्टबिन लगाने की अपील
दत्तनगर। दत्तात्रेय कॉलोनी रेजीडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी दत्तनगर की ओर से रविवार को दत्तनगर कॉलोनी क्षेत्र में विशेष एक दिवसीय स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र को स्वच्छ रखने के साथ-साथ स्थानीय लोगों में साफ-सफाई के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा।
सोसाइटी के सदस्यों ने एसजेवीएन कॉलोनी के मुख्य मार्ग सहित आसपास के रिहायशी क्षेत्रों की सफाई की। अभियान के दौरान करीब 6 बोरियां कूड़ा एकत्रित किया गया। एकत्रित कूड़े का निपटारा सोसाइटी के साथ कार्यरत कूड़ा निवारण एनजीओ के माध्यम से किया जाएगा।
सोसाइटी के प्रधान बॉबी चौहान ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सोसाइटी का प्रयास दत्तनगर कॉलोनी क्षेत्र को एक मॉडल सोसाइटी के रूप में विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ना है। अभियान में सोसाइटी के सदस्यों के साथ समाजसेवियों और बुद्धिजीवियों ने भी भाग लिया।
उन्होंने क्षेत्र के व्यवसायियों और दुकानदारों से अपील की कि दुकानों के बाहर कूड़ेदान की व्यवस्था करें और ग्राहकों को खुले में कूड़ा फेंकने से रोकें, ताकि बाजार और आसपास का क्षेत्र साफ-सुथरा बना रहे।
सोसाइटी के सचिव संजीव जिंटा ने कहा कि भविष्य में भी सोसाइटी की ओर से जनहित और लोक कल्याण से जुड़े ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे। उन्होंने स्थानीय लोगों से स्वच्छता अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
अभियान में सोसाइटी के सदस्य दिनेश कायथ, मदन वर्मा, सुरेश कटोच, पवन नेगी, अंकुश शर्मा, अनिल चौहान सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

भाजपा ने नियुक्त किए सभी ज़िलों के सोशल मीडिया प्रभारी,
05/09/2026

भाजपा ने नियुक्त किए सभी ज़िलों के सोशल मीडिया प्रभारी,

किन्नौर कांग्रेस राजनीति का बना अखाडा, दो गुटों में बंटे किन्नौर के कांग्रेसी अब दोबारा अखाड़े में उतरे, किन्नौर कांग्रेस...
05/09/2026

किन्नौर कांग्रेस राजनीति का बना अखाडा, दो गुटों में बंटे किन्नौर के कांग्रेसी अब दोबारा अखाड़े में उतरे, किन्नौर कांग्रेस कि जिला सुरु ब्लाक कमेटीयां तत्काल प्रभाव से भंग

Address

Reckong Peo
172101

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Newsviewspost posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Newsviewspost:

Shortcuts

Share