Jasbant Singh Rathore

Jasbant Singh Rathore राठौर क्षत्रिय एकता

 ौम्या_राठौर_जी का सुप्रीम कोर्ट में लीगल असिस्टेंट कम रिसर्च एसोसिएट के पद पर चयनरायपुर। जनसंपर्क संचालनालय, रायपुर में...
21/08/2026

ौम्या_राठौर_जी का सुप्रीम कोर्ट में लीगल असिस्टेंट कम रिसर्च एसोसिएट के पद पर चयन

रायपुर। जनसंपर्क संचालनालय, रायपुर में संयुक्त संचालक के पद पर कार्यरत धनंजय राठौर एवं आकाशवाणी रायपुर में कम्पीयर श्रीमती रोशनी राठौर की सुपुत्री सौम्या राठौर का चयन भारत के सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली में न्यायमूर्ति चन्द्रशेखर की अदालत में लीगल असिस्टेंट कम रिसर्च एसोसिएट के पद पर हुआ है।

सौम्या राठौर ने MHCET परीक्षा में ऑल इंडिया 23वां स्थान प्राप्त कर एशिया के सबसे पुराने विधि महाविद्यालयों में से एक Government Law College, Mumbai से Legal Science एवं LL.B. की शिक्षा पूर्ण की है। इसके पश्चात उन्होंने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में लीगल असिस्टेंट पद के लिए आयोजित परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

मार्च 2026 में उनका चयन छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एनके चंद्रवंशी की अदालत में लीगल असिस्टेंट के पद पर हुआ, जहां वे कार्यरत थीं।

सौम्या राठौर की बहन शौर्या राठौर वर्तमान में Government Medical College, Jagdalpur में MBBS की पढ़ाई कर रही हैं। दोनों बहनें प्रारंभ से ही मेधावी छात्राओं के रूप में अपनी पहचान बनाती रही हैं और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं।

सौम्या राठौर के सुप्रीम कोर्ट में चयन से परिवार, शुभचिंतकों एवं उनके गृहक्षेत्र में हर्ष का माहौल है। धनंजय राठौर मूलतः जांजगीर (कन्हईबंद) के निवासी हैं और वर्तमान में रायपुर में निवासरत हैं। परिवार एवं शुभचिंतकों ने सौम्या राठौर को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 #कहते हैं सागर जिला में ही नहीं पूरे बुंदेलखंड में मशहूर  #राठौर_परिवार जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी का सागर ज़िला में ...
18/08/2026

#कहते हैं सागर जिला में ही नहीं पूरे बुंदेलखंड में मशहूर #राठौर_परिवार जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी का सागर ज़िला में नाम उठाकर पूरा परिवार समर्पण भाव में समर्पित है साथ ही सागर ज़िला से जानें माने उद्योगपति के नाम से पहचाने जाने वाले राठौर परिवार की शान उनकी सरल सहजता ही पहचान है।ऐसे हमारे #श्री_हरवंश_सिंह_राठौर सुक्कू भैया जी को जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई आप पर बाबा महाकाल का आशीर्वाद हमेशा ऐसा ही बना रहे,,🎂
अतुल विश्वकर्मा बंडा....✍️

 #सागर_लोकायुक्त_एसपी_दुर्गेश_राठौर_जी_राष्ट्रपति_पदक से सम्मानितसागर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक दुर्गेश राठौर को स्वतंत्रत...
17/08/2026

#सागर_लोकायुक्त_एसपी_दुर्गेश_राठौर_जी_राष्ट्रपति_पदक से सम्मानित

सागर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक दुर्गेश राठौर को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया।

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुर्गेश राठौर को राष्ट्रपति पदक प्रदान कर सम्मानित किया।

यह सम्मान सागर और लोकायुक्त पुलिस के लिए गौरव का क्षण है।


14/08/2026

ीर_शिरोमणि_श्री_दुर्गादास_राठौर_जी

 #ग्वालियर में 388 वी राष्ट्रवीर श्री दुर्गादास राठौर जयंती 2026 सर्व प्रथम प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण किया गया और जयंती...
14/08/2026

#ग्वालियर में 388 वी राष्ट्रवीर श्री दुर्गादास राठौर जयंती 2026 सर्व प्रथम प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण किया गया
और जयंती कार्यक्रम में सम्माननीय समाज जन उपस्थित रहे।

वीर शिरोमणि दुर्गादास जी राठौड़ जयंती समारोह 2026  #अलिराजपुर
14/08/2026

वीर शिरोमणि दुर्गादास जी राठौड़ जयंती समारोह 2026 #अलिराजपुर

14/08/2026

अहमदनगर शहर में 'राष्ट्रवीर' श्री दुर्गादास राठौड़ की 388वीं जयंती के मौके पर आयोजित जुलूस में राठौड़ समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।

  शहर में 'राष्ट्रवीर' दुर्गादास राठौड़ जी की जयंती उत्साह के साथ मनाई गईशहर में पारंपरिक संगीत के साथ एक जुलूस निकाला ग...
14/08/2026

शहर में 'राष्ट्रवीर' दुर्गादास राठौड़ जी की जयंती उत्साह के साथ मनाई गई

शहर में पारंपरिक संगीत के साथ एक जुलूस निकाला गया

अहमदनगर शहर में 'राष्ट्रवीर' श्री दुर्गादास राठौड़ की 388वीं जयंती के मौके पर आयोजित जुलूस में #राठौड़_समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम राठौड़ समुदाय के अध्यक्ष श्री विक्रमभैया राठौड़ की देखरेख में आयोजित किया गया था, और पारंपरिक संगीत के साथ यह जुलूस सूरजबांस मार्ग से होकर गुजरा।

Address

Rehli
470227

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jasbant Singh Rathore posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share