24/04/2026
आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज, रेणुकूट के विद्यार्थियों ने हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इस वर्ष सौम्या सिंघल ने 90.33% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, अंशिका यादव ने 90.00% अंक के साथ द्वितीय स्थान तथा अमृता सिंह ने 89.83% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय में हर्ष का माहौल है। प्रधानाचार्य एवं उप-प्रधानाचार्य सहित समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई दी है।
🌟