Public News Rewa

Public News Rewa तेजी से बढ़ता Online News Portal

01/02/2025

रीवा परिवहन कार्यालय की लिपिक दर्शना बाकडे के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन आरोप लगाया गया है कि दर्शना बाकडे घूंस की रकम के लिए खुले आम गाली गलौज करने की आदत है हर किसी से मार-पीट धक्का मुक्की करतीं रहतीं हैं यह तस्वीरें भी साफ-साफ दिखाई दे रही है की महिला लिपिक की किस तरह से तानाशाही रीवा परिवहन कार्यालय में क़ायम है।

31/01/2025

Hi everyone! 🌟 You can support me by sending Stars – they help me earn money to keep making content that you love.

Whenever you see the Stars icon, you can send me Stars.

बाल-बाल बचे कलेक्टर: चेकिंग करने निकले तो रेत माफिया ने की फायरिंग, कार में मारी टक्कर……धर्मेंद्र ओझा, भिंड। मध्य प्रदेश...
31/01/2025

बाल-बाल बचे कलेक्टर: चेकिंग करने निकले तो रेत माफिया ने की फायरिंग, कार में मारी टक्कर……

धर्मेंद्र ओझा, भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड में रेत माफियाओं का कहर जारी है। बदमाशों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि अब वे अफसरों पर भी हमला करने से नहीं चूक रहे। ऐसी ही एक घटना कल रात हुई जहां चेकिंग करने निकले कलेक्टर पर फायरिंग हो गई। मामला भिंड जिले की उमरी सदर बाजार का है।

**प्रयागराज: कुंभ में श्रद्धालुओं की मौत पर उठे गंभीर सवाल, सरकार पर लगाए गए धोखाधड़ी के आरोप**_प्रयागराज:_ महाकुंभ के द...
31/01/2025

**प्रयागराज: कुंभ में श्रद्धालुओं की मौत पर उठे गंभीर सवाल, सरकार पर लगाए गए धोखाधड़ी के आरोप**

_प्रयागराज:_ महाकुंभ के दौरान स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की गणना घंटों में होती है, लेकिन जब बात मौत की गणना की आई, तो प्रशासन को 16 घंटे का वक्त लग गया। इस देरी को लेकर लोगों में आक्रोश है और सरकार की मंशा पर सवाल उठ रहे हैं। मृतकों की पुष्टि में देरी ने इस पूरी घटना को संदिग्ध बना दिया है। घटना के बाद संत समाज और श्रद्धालु भड़क उठे हैं। उनका आरोप है कि भाजपा सरकार ने सनातन धर्म और संतों के साथ बड़ा धोखा किया है। श्रद्धालु आक्रोशित होकर सवाल उठा रहे हैं कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद सरकार ने सत्य को छुपाने का प्रयास क्यों किया?

**'झूठ बोलने वाली सरकार, हमें प्रार्थना तक का अवसर नहीं दिया'**

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने इस मुद्दे पर गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री झूठ बोल रहे हैं। इतनी बड़ी घटना घट गई और सरकार ने हमसे झूठ बोला कि कुछ हुआ ही नहीं! मृतकों के लिए हमें प्रार्थना करने का अवसर तक नहीं दिया गया उपवास भी कर सकता था।। यह सरकार मौतों को छिपा रही है। योगी सरकार को इसी महाकुंभ में इस्तीफा देना चाहिए।"

**सरकार पर लापरवाही और कुंभ प्रशासन पर उठे सवाल**

प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान 10 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आगमन का दावा करने वाली योगी सरकार लगातार विफल होती नजर आ रही है। व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और प्रशासन अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम साबित हो रहा है। महाकुंभ जैसे विराट आयोजन में इस तरह की घटनाओं को छिपाने का प्रयास न केवल प्रशासन की नाकामी को उजागर करता है, बल्कि सरकार की नीयत पर भी सवाल खड़े करता है। श्रद्धालु सरकार से जवाब मांग रहे हैं और न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

*मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे*रीवा: मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष...
31/01/2025

*मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे*

रीवा: मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के वाहन को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। भगवान का शुक्र है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है।रीवा जिले की कांग्रेस नेत्री कविता पांडेय ने इस घटना पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री से पूछा है – "यह महज एक हादसा है या कोई षड्यंत्र/चेतावनी?" उन्होंने आगे कहा कि "मुख्य विपक्षी दल के प्रमुख की सुरक्षा से सरकार कोई समझौता तो नहीं कर रही?" उन्होंने प्रदेश के गृहमंत्री से मांग की है कि वे आज ही जीतू पटवारी की सुरक्षा की समीक्षा करें और इसे और मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठाएं।इस घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है और वे सरकार से इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

30/01/2025

** **प्रयागराज। महाकुंभ में एक और बार भगदड़ मचने से हाहाकार मच गया। मौनी अमावस्या के दिन, 29 जनवरी को रात 1 बजे हुई इस भगदड़ में सरकार ने 30 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की थी। लेकिन अब चश्मदीदों के मुताबिक एक और स्थान—महावीर मार्ग, सेक्टर 21, खाक चौक—पर भी भगदड़ मची थी। प्रशासन की चुप्पी पर सवाल उठ रहे हैं। **संगम नोज पर पहुँचने की होड़!**रात 3 बजे तक लाखों श्रद्धालु संगम नोज तक पहुँचने की जद्दोजहद में जुटे थे। चारों तरफ से भीड़ बढ़ती जा रही थी। चौराहे पर एक तरफ ढलान था और बाकी तीन दिशाओं से श्रद्धालु धक्का-मुक्की करते हुए आगे बढ़ रहे थे। संगम स्नान की आस्था में डूबे लोग एक-दूसरे के ऊपर चढ़ने लगे। स्थिति बेकाबू होने लगी।चश्मदीदों के अनुसार, इस भगदड़ में बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। एक महिला श्रद्धालु व्हीलचेयर पर थीं, जिन्हें भीड़ के उग्र दबाव के कारण दिक्कतें झेलनी पड़ीं। प्रशासन की तैनाती नाकाफी साबित हुई। भीड़ के दबाव में सिर्फ दो से तीन पुलिसकर्मी मौके पर पहुँचे लेकिन हालात पर काबू नहीं पा सके। **हल्दीराम स्टोर के कर्मचारी बने देवदूत**इस भगदड़ के दौरान हल्दीराम स्टोर में काम करने वाले कर्मचारियों ने श्रद्धालुओं के लिए राहत का काम किया। भगदड़ मचने पर लोगों ने स्टोर में शरण ली, जहां कर्मचारियों ने गेट खोलकर उन्हें पानी पिलाया। लेकिन श्रद्धालुओं की संख्या इतनी अधिक थी कि पानी जल्द ही खत्म हो गया। स्थिति इतनी भयावह थी कि स्टोर के कर्मचारी गत्ते फाड़-फाड़ कर हवा देने लगे ताकि बेहोश हो रहे लोगों को राहत मिल सके। **'250-300 लोग हुए घायल, प्रशासन मौन'**घटनास्थल पर श्रद्धालुओं के कपड़े, जूते-चप्पल बिखरे पड़े मिले। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि लगभग 10 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में इनका सामान हटाया गया। उनके अनुसार, 250-300 लोग घायल हुए और कुछ की मौत भी हुई, लेकिन प्रशासन ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। **प्रशासन ने सबक सीखा या फिर दोहराएंगे वही गलती?**यह घटना प्रशासन की भारी चूक को दर्शाती है। क्या कुंभ में भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त उपाय किए गए थे? अगर हाँ, तो फिर यह भगदड़ क्यों हुई? अगर नहीं, तो प्रशासन कब जागेगा? fans

*लंबे संघर्ष से मिली आजादी के प्रति कृतज्ञ होकर सभी राष्ट्र के विकास के लिये करें कार्य: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल**पीर ...
30/01/2025

*लंबे संघर्ष से मिली आजादी के प्रति कृतज्ञ होकर सभी राष्ट्र के विकास के लिये करें कार्य: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल*

*पीर पराई जाने रे... भक्ति संध्या कार्यक्रम में हुए शामिल*

*माधवास रॉक बैंड, वृंदावन की प्रस्तुति से भक्तिमय हुआ रवीन्द्र भवन परिसर*

भोपाल। 30 जनवरी 2025

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि है। जब भी हम बापू जी को याद करते हैं तो भूत हमें याद आता है। देश में लंबे समय गुलामी रही। अभी देश को आज हुए बहुत ज्यादा वर्ष नहीं हुए हैं। हमारे देश में सात सौ वर्ष की गुलामी रही है। लंबे संघर्ष से मिली आजादी के प्रति कृतज्ञ होकर हम सभी को देश के विकास और समृद्धि के लिए योगदान देना चाहिए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने स्वराज संचालनालय द्वारा रवीन्द्र भवन भोपाल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित पीर पराई जाने रे... भक्ति संध्या कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने महात्मा गांधी के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पण कर उनके पुण्य योगदान को स्मरण और नमन किया।

*पद्मश्री पुरस्कार के लिए नामित वरिष्ठ कलाकार श्री हरचंदन सिंह भट्टी का किया सम्मान*

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने स्वराज संस्थान संचालनालय एवं धर्मपाल शोधपीठ द्वारा प्रकाशित पुस्तक "भारत की आत्म निर्भरता गांधीजी के विचार" का विमोचन किया। l उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने पद्मश्री पुरस्कार के लिए नामित शहर के वरिष्ठ कलाकार श्री हरचंदन सिंह भट्टी का सम्मान किया। उन्होंने उत्कृष्ट कला से मंत्रमुग्ध करने वाले सभी कलाकारों की सराहना की।

प्रमुख सचिव, संस्कृति श्री शिवशेखर शुक्ला ने लोकरंग कार्यक्रम की गतिविधियों का संक्षिप्त विवरण देते हुए बताया कि इस मंच के माध्यम से विगत दिनों कलाकारों द्वारा अनेकता में एकता का संदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक विविधताओं के साथ वीर शहीदों की शौर्य गाथा को समाहित कर कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धांजलि और युवाओं को राष्ट्र के प्रति योगदान देने के लिए प्रेरित करने के प्रयास किये गए हैं।

कार्यक्रम में प्रख्यात माधवास रॉक बैण्ड वृंदावन के कलाकारों द्वारा भक्ति संगीत की प्रस्तुति दी गई। उन्होंने मेरे बाँके बिहारी लाल...मीठे रस से भरियो री राधारानी... वृंदावन में डोलोगे तो राधे-राधे बोलोगे...आली री मोहे लागे वृंदावन नीको... जय राधामाधव... गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो... तेरी मिट्टी में मिल मिल जावा...आज बिरज में होली रे... जैसे कई गीतों की प्रस्तुति दी। आभार उप संचालक स्वराज सस्थान संचालनालय श्री संतोष कुमार वर्मा द्वारा ज्ञापित किया गया।

*मध्य प्रदेश में खुले बोरवेल में दुर्घटना हुई, तो जमीन मालिक और खनन एजेंसी जिम्मेदार, हो सकती है 10 साल तक की जेल*भोपाल।...
26/01/2025

*मध्य प्रदेश में खुले बोरवेल में दुर्घटना हुई, तो जमीन मालिक और खनन एजेंसी जिम्मेदार, हो सकती है 10 साल तक की जेल*

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब बोरवेल खुला छोड़ने के कारण कोई दुर्घटना हुई तो भूस्वामी और खनन एजेंसी के जिम्मेदार व्यक्ति को भारतीय न्याय संहिता के तहत दो से 10 वर्ष तक कैद और अर्थदंड दोनों हो सकता है।
बोरवेल या ट्यूबवेल खनन के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से ऑनलाइन अनुमति लेनी होगी। ऐसा न करने पर अर्थदंड व कैद की सजा का प्रावधान किया गया है।
यदि असफल बोरवेल बंद नहीं किए गए, तो संबंधित एजेंसी पर प्रथम अपराध के लिए 10 हजार रुपये और इसके बाद हर अपराध के लिए 25 हजार रुपये अर्थदंड लगाया जाएगा।

*बोरवेल के पास लगाना होगा ऐसा साइन बोर्ड*
* बोरवेल के पास भूस्वामी व खनन एजेंसी को संपर्क नंबर, पूरा पता विवरण के साथ साइन बोर्ड लगाना होगा। ये नियम खुले बोरवेल में बच्चों के गिरने से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षा अधिनियम-2024 के तहत बनाए गए हैं।

* नए नियमों की अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार इतने कड़े नियम बनाने वाला मध्य प्रदेश संभवतः पहला राज्य है। इसके अनुसार बोरवेल खोदाई से कोई दुर्घटना न हो, इसके लिए सुरक्षा उपाय करने होंगे।

* खनन स्थल के चारों ओर कांटेदार बाड़ या अन्य अवरोध लगाना होना। केसिंग पाइप के चारों ओर कांक्रीट प्लेटफार्म का निर्माण करना होगा। वेल्डिंग द्वारा या नट-बोल्ट से केसिंग पाइप पर स्टील प्लेट का मजबूत ढक्कन से बंद करना होगा।

* नए कानून में बिना अनुमति बोरवेल खनन करवाने वाले के विरुद्ध कोई भी व्यक्ति पोर्टल पर शिकायत कर सकेगा। शिकायत सही पाए जाने पर शिकायतकर्ता को पुरस्कृत किया जाएगा।

*सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद बनाया अधिनियम*
सुप्रीम कोर्ट ने खुले या अधूरे बोरवेल में बच्चों के गिरने की जानलेवा दुर्घटनाओं को रोकने के लिए 11 फरवरी, 2010 एवं छह अगस्त, 2010 को निर्देशित किया था कि ऐसी दुर्घटनाओं को कानून बनाकर रोका जाना चाहिए। इसी तारतम्य में राज्य सरकार ने विधानसभा में विधेयक प्रस्तुत कर जुलाई, 2024 में 'मध्य प्रदेश खुले नलकूप में इंसानों के गिरने से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षा अधिनियम, 2024' लागू किया था। अब इसके नियमों की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसका पालन न करने वालों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, मध्य प्रदेश भू-राजस्व संहिता, 1959 और साधारण खंड अधिनियम, 1957 की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।

*खनन एजेंसी को पोर्टल पर देनी होंगी ये जानकारियां*
* खोदाई के दौरान किए गए सुरक्षा उपायों की जियो टैग तस्वीरें अपलोड करनी होंगी।

* खोदाई पूरी होने के बाद गहराई, परिणाम, कार्यक्षमता और असफल ट्यूबवेल, बोरवेल उचित रूप से सीलबंद, ढंके हुए हो उसकी जियो टैग फोटो अपलोड करनी होगी।

*MP में मौसम अचानक बदला, शीतलहर से अगले 3 दिनों तक कड़ाके की ठंड*भोपाल। पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ चुका है। साथ ही वर्तमान ...
26/01/2025

*MP में मौसम अचानक बदला, शीतलहर से अगले 3 दिनों तक कड़ाके की ठंड*

भोपाल। पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ चुका है। साथ ही वर्तमान में मध्य प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाली कई मौसम प्रणाली भी सक्रिय नहीं है। हवा का रुख भी उत्तरी हो गया है। इस वजह से एक बार फिर सिहरन बढ़ने लगी है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में हाल ही में जबरदस्त बर्फबारी हुई है। वहां से आ रही सर्द हवाओं के कारण तापमान में गिरावट होने लगी है। शनिवार को न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। उसके बाद तीन दिन तक कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

*हिल स्टेशन पचमढ़ी में ठंड*
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम बना हुआ है। इसके अतिरिक्त अन्य कोई मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम 10 डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला में दर्ज किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 10.2 डिग्री सेल्सियस पर रहा।

*कई शहरों का तापमान गिरा*
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि हाल ही में उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में अच्छी बर्फबारी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के साथ ही हवाओं का रुख भी उत्तरी हो गया है। सर्द हवाओं के कारण शुक्रवार को अधिकतर शहरों में दिन के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है।

*तीन-चार दिन तक कड़ाके की ठंड*
शनिवार को न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है। नए पश्चिमी विक्षोभ के 29 जनवरी में आने की संभावना है। इस वजह से अभी तीन-चार दिन तक कड़ाके की ठंड रह सकती है। उसके बाद तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

*उज्जैन में बाबा काल भैरव के दरबार में लागू नहीं होगी शराबबंदी, प्रसाद के रूप में चढ़ती रहेगी मदिरा*उज्जैन। मध्य प्रदेश ...
26/01/2025

*उज्जैन में बाबा काल भैरव के दरबार में लागू नहीं होगी शराबबंदी, प्रसाद के रूप में चढ़ती रहेगी मदिरा*

उज्जैन। मध्य प्रदेश में उज्जैन सहित 19 नगरों और गांवों में शराबबंदी पर एमपी कैबिनेट ने मुहर लगा दी है। सरकार के इस फैसले के बाद उज्जैन के काल भैरव मंदिर में प्रसाद के रूप में चढ़ने वाली शराब को लेकर सवाल उठने लगे थे। इस पर सीएम ने साफ कर दिया कि मंदिर में प्रसाद के रूप में मदिरा चढ़ाई जाती रहेगी। काल भैरव मंदिर के बाहर शराब की दुकानें हैं। यहीं से भक्त मदिरा खरीदकर काल भैरव को चढ़ाते हैं। मंदिर के पुजारी भक्तों द्वारा दी गई मदिरा को एक पात्र में रखकर काल भैरव के मुख पर रखते हैं।

*शराबबंदी के बाद मांस बेचने पर रोक लगाने की मांग*
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा उज्जैन में शराबबंदी के निर्णय से संत, पुजारी व प्रबुद्धजन काफी खुश हैं। इनका कहना है कि धर्मधानी को पवित्र नगर बनाने के लिए शराब के साथ मांस विक्रय पर भी पूरी तरह रोक लगाना चाहिए।

*उज्जैन को पवित्र नगरी घोषित करने की मांग*
उज्जैन को पवित्र नगरी घोषित करने की मांग वर्षों से चली आ रही है। रामनंदीय संत प्रतीतराम रामस्नेही जीवन पर्यंत इसके लिए संघर्ष करते रहे। बाद में भी कई साधु संत व समाजसेवी महाकाल मंदिर के दो किलो मीटर परिक्षेत्र में मांस व शराब के विक्रय पर रोक लगाने की मांग करते रहे।

*महाकाल मंदिर परिक्षेत्र में बंद हो मांस विक्रय*
मुख्यमंत्री डॉ .मोहन यादव ने शहरी सीमा में शराब के विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध लगाकर शहरवासियों की बरसों पुरानी मांग को काफी हद तक पूरा कर दिया। शहरवासियों का कहना है कि शहर सीमा में ना सही पर महाकाल मंदिर परिक्षेत्र में मांस विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध लगना चाहिए।

*निर्णय का स्वागत, मांस विक्रय पर लगे प्रतिबंध*
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव पहले मुख्यमंत्री है, जिन्होंने मध्य प्रदेश के धार्मिक व पौराणिक महत्व को ध्यान पर रखकर प्रदेश के धार्मिक नगरों में शराब बंदी का निर्णय लिया है। उनके इस निर्णय का हृदय से स्वागत है, भगवान महाकाल उन्हें यशस्वी व दीर्घायु प्रदान करें। साथ ही उनसे एक अनुरोध भी है कि महाकाल मंदिर परिक्षेत्र में मांस विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध होना चाहिए।
*- पं.आनंदशंकर व्यास, ज्योतिर्विद व पंचांगकर्ता*

*तीर्थ की पवित्रता को अक्षुण्ण रखने वाला निर्णय*
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने शराब बंदी का जो निर्णय लिया है, वह तीर्थ व धर्म नगरों की पवित्रता को अक्षुण रखने वाला है। उज्जैन के साधु संत लंबे समय से इसकी मांग करते आ रहे थे, जो आज पूरी हो गई है। तीर्थपुरी उज्जैन सिंहस्थ की भूमि हैं, यहां ज्योतिर्लिंग महाकाल व शक्तिपीठ हरसिद्धि भी विराजमान है। शिप्रा व महाकाल मंदिर के आसपास मांस विक्रय पर भी रोक लगना चाहिए।
*-स्वामी शांतिस्वरूपानंद महाराज, महामंडलेश्वर निरंजनी अखाड़ा*

*प्रदेश सरकार का प्रशंसनीय निर्णय*
महाकाल की नगरी में शराब बंदी मध्य प्रदेश सरकार का प्रशंसनीय निर्णय है। इसके लिए मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव को साधु वाद। भगवान महाकाल उन्हें स्वस्थ्य व दीर्घायु प्रदान करें। शराब बंदी के बाद अब बारी मांस विक्रय पर रोक लगाने की है। महाकाल व शिप्रा नदी के करीब डेढ़ किलोमीटर क्षेत्र में मांस के विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध लगना चाहिए। अतिशीघ्र यह काम पूरा होना चाहिए।
*- महंत ज्ञानदासजी महाराज, महामंडलेश्वर निर्मोही अखाड़ा*

*मध्‍य प्रदेश में सात साल बाद होने जा रही है पुलिस सब इंस्‍पेक्‍टर भर्ती, शासन ने जारी किया नोटिफिकेशन*भोपाल। प्रदेश पुल...
26/01/2025

*मध्‍य प्रदेश में सात साल बाद होने जा रही है पुलिस सब इंस्‍पेक्‍टर भर्ती, शासन ने जारी किया नोटिफिकेशन*

भोपाल। प्रदेश पुलिस के सामने नई चुनौतियों को देखते हुए शासन ने उप निरीक्षकों (एसआइ) भर्ती की परीक्षा पद्धति में परिवर्तन किया है। अब मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (पीएससी) की तरह प्रारंभिक परीक्षा भी होगी। इसमें सफल होने पर लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीपीटी) होगी। पीपीटी में न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक लाने पर ही अभ्यर्थी को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

* पहले साक्षात्कार नहीं लिया जाता था। अब लिखित परीक्षा, पीपीटी और साक्षात्कार के अंक जोड़कर प्रावीण्य सूची तैयार की जाएगी।

* राज्य शासन ने भर्ती नियमों के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही प्रदेश में पुलिस उप निरीक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है।

* सात वर्ष बाद उप निरीक्षकों की भर्ती होने जा रही है। तकनीकी और गैर तकनीकी मिलाकर लगभग 500 पदों पर भर्ती की तैयारी है।

* अब कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) से भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ होगी।

* हालांकि, अब कर्मचारी चयन मंडल को निर्णय लेना है कि वह इस वर्ष परीक्षा करवा पाता है या नहीं।

* क्योंकि वर्ष 2025 के लिए भर्ती कैलेंडर पहले ही जारी किया जा चुका है।

*पाठ्यक्रम बदला : पता चलेगा अभ्यर्ती नई चुनौतियों से निपटने के लिए कितने तैयार*
परीक्षा का पाठ्यक्रम भी बदला गया है। लिखित परीक्षा में पुलिस के सामने नई चुनौतियां जैसे साइबर अपराध, संचार तकनीक के साथ आने वाली चुनौतियां, इंटरनेट मीडिया, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, जीआइएस, जीपीएस आदि के बारे में भी प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अतिरिक्त लोकतंत्र और पुलिस, गरीबी और भूख, संगठित अपराध और आतंकवाद से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।

*ऐसी होगी परीक्षा योजना*
* प्रथम चरण - प्रारंभिक परीक्षा- दो घंटे में कुल 100 अंक के वस्तुनिष्ठ 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। ऋणात्मक मूल्यांकन (नेगेटिव मार्किंग) नहीं होगा।

* *द्वितीय चरण -* 1. लिखित परीक्षा --दो प्रश्न पत्र होंगे। प्रत्येक प्रश्न पत्र में दो खंड होंगे।

* प्रत्येक खंड 150 अंकों का होगा। इस तरह कुल 600 अंक होंगे। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे।

* ऋणात्मक मूल्यांकन होगा। रिक्त पदों का 10 गुना उम्मीदवारों को द्वितीय चरण की परीक्षा में बुलाया जाएगा।

2. शारीरिक दक्षता परीक्षा-- इसके कुल 100 अंक होंगे।
इसमें 800 मीटर की दौड़ के 40 अंक, लंबी कूद के लिए 30 अंक और गोला फेंक के लिए 30 अंक रहेंगे।

* *तृतीय चरण साक्षात्कार -* इसके 50 अंक होंगे। रिक्त पद के तीन गुना उम्मीदवारों को इसके लिए बुलाया जाएगा।

💥 *बड़ी खबर*💥*मध्य प्रदेश सहित 13 राज्यों में नकली टोल से 120 करोड़ की धोखाधड़ी, STF के छापे से टोल घोटाला उजागर, 3 गिरफ्...
26/01/2025

💥 *बड़ी खबर*💥
*मध्य प्रदेश सहित 13 राज्यों में नकली टोल से 120 करोड़ की धोखाधड़ी, STF के छापे से टोल घोटाला उजागर, 3 गिरफ्तार।*
मप्र-राजस्थान और गुजरात समेत 13 राज्यों के 200 टोल प्लाजा के कंप्यूटर में एनएचएआई के सॉफ्टवेयर जैसा दूसरा सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करके बिना फास्ट टैग गाड़ियों से करोड़ों की टोल टैक्स चोरी पकड़ी गई है। यूपी एसटीएफ ने सॉफ्टवेयर बनाने वाले इंजीनियर सहित टोल प्लाजा के दो मैनेजरों को गिरफ्तार किया है। मास्टरमाइंड आलोक सिंह से पूछताछ में पता चला यह घोटाला दो साल से चल रहा है। एनएचएआई को 120 करोड़ की चपत लगाई गई है। रीजनल ऑफिस ने सभी अफसरों को एडवायजरी जारी की है। इस घोटाले में टोल टैक्स ठेकेदार की भी मिलीभगत की जानकारी मिली है। एसटीएफ ने घोटाले के मास्टरमाइंड के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।यूपी एसटीएफ ने बताया कि आलोक ने जिन 42 टोल प्लाजा पर नकली सॉफ्टवेयर इंस्टाल किए हैं, उनमें 9 यूपी, 6 मप्र, 4-4 राजस्थान -गुजरात-छत्तीसगढ़, 3 झारखंड, 2-2 पंजाब -असम- महाराष्ट्र- प. बंगाल और 1-1 ओडिशा -हिमाचल - जम्मू -तेलंगाना में है। इनमें ज्यादातर एकेसीसी कंपनी के हैं। गबन की धनराशि कोे टोल प्लाजा मालिकों द्वारा टोल प्लाजा के आइटी कर्मियों, अन्य कर्मियों एवं स्वयं तथा आलोक सिंह व उसके साथियों के बीच अवैध रूप से बांटकर लाभ लिया जाता है। आलोक सिंह ने यह भी बताया कि उसके साथी सावंत एवं सुखान्तु की देखरेख में देश के लगभग 200 से अधिक टोल प्लाजा पर इस तरह का सॉफ्टवेयर इंस्टाल करके टोल टैक्स का गबन किया जा रहा है। कुछ इसी तरह खनिज विभाग में रेत ठेकेदार ने फर्जी सॉफ्टवेर से फर्जी ETP काटने का खेल कर शासन को करोड़ों का चूना लगाया था। हाई प्रोफाइल मामला होने के कारण ट्रक ड्राइवर को मुलजिम बना मामले को रफा दफा कर दिया गया था।

*एमपी में विधवा महिलाओं को मिलेंगे 2 लाख, किसानों को बड़ा गिफ्ट, मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले*खरगोन। मध्य प्रदेश सरकार ने ...
26/01/2025

*एमपी में विधवा महिलाओं को मिलेंगे 2 लाख, किसानों को बड़ा गिफ्ट, मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले*

खरगोन। मध्य प्रदेश सरकार ने आखिरकार 17 नगर पंचायत और ग्राम पंचायत में शराबबंदी करने का फैसला ले ही लिया वहीं फैसले के दूसरे दिन यानि शुक्रवार को खरगौन के महेश्वर में कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई जहां मोहन यादव सरकार ने विधवा बहनों को शादी करने पर 2 लाख के अनुदान का भी ऐलान किया है इसके अलावा बैठक में उन्होंने महिलाओं-किसानों और छात्रों को बड़ी सौगात दी।

*विधवा बहनों के लिए मोहन सरकार की नई योजना*
बैठक के बाद उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि नारी सशक्तिकरण की दिशा में नई योजना बनाई गई है इस योजना से हम प्रदेश की महिलाओं को शिक्षा-स्वास्थ्य-पोषण-सुरक्षा-वित्त सहित हर तरह से सशक्त बनाएंगे सीएम मोहन ने बताया कि विधवा बहनों के लिए कल्याणी योजना शुरू की गई है इस योजना के तहत अगर कोई विधवा बहन विवाह करके जीवन को बेहतर बनाना चाहती है, तो उसे दो लाख रुपये की आर्थिक मदद की जाएगी।

*किसानों के लिए बनाई जाएगी पॉलिसी*
उन्होंने बताया कि 2 लाख अस्थायी पंप वाले किसानों को 3 हॉर्स पावर से लेकर 7.5 हॉर्स पावर तक के पंप खरीदने में सरकार मदद करेगी इसके लिए किसानों को महज 10 फीसदी राशि देनी होगी, बाकी रकम सरकार चुकाएगी इस तरह सरकार किसानों को बिजली फ्री देगी मोहन सरकार प्रदेश के अन्नदाताओं को आत्मनर्भर बनाएगी स्थायी पंप वाले किसानों के लिए भी पॉलिसी बनाई जाएगी।

*180 करोड़ से बनाया जाएगा ब्रिज*
सीएम मोहन यादव ने बताया कि भोपाल के बावड़ियाकलां में 180 करोड़ रुपये की लागत से नया ब्रिज बनाया जाएगा इससे यातायात की समस्या से निदान मिलेगा साथ ही महू में स्थापित अंबेडकर विश्वविद्यालय के लिए 25 करोड़ रुपये दिए जाएंगे इसे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा सीएम मोहन ने बताया कि अब विशेष परिस्थितियों में मंत्री ट्रांसफर कर सकेंगे इसके विभागों के काम विधिवत और बिना किसी रुकावट के चलते रहेंगे।

*जेल से ही पेशी करेंगे न्यायालयीन बंदी*
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में 24-25 फरवरी को भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए उद्योग समूहों और निवेशकों के साथ पुणे में गत दिवस हुए इंटरैक्टिव सेशन के संबंध में भी जानकारी दी।

*इन शहरों-नगर पंचायतों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध*
इसके अलावा 17 धार्मिक शहरों-नगर पंचायतों-ग्राम पंचायतों में शराब बंदी कर दी है। यहां न केवल शराब की दुकानें बंद की जाएंगी, बल्कि उन्हें शिफ्ट भी नहीं किया जाएगा. इन जगहों में मंडला- नगर पालिका, मुलताई नगर पालिका, मंदसौर नगर पालिका, अमरकंटक नगर पालिका, सलकनपुर ग्राम पंचायत, बरमानकलां, लिंगा, बरमानखुर्द ग्राम पंचायत, कुंडलपुर ग्राम पंचायत, बांदकपुर ग्राम पंचायत, उज्जैन नगर निगम, ओंकारेश्वर नगर पंचायत, महेश्वर नगर पंचायत, मण्डलेश्वर नगर पंचायत, ओरछा नगर पंचायत, मैहर नगर पालिका, चित्रकूट नगर पंचायत, दतिया नगर पालिका और पन्ना नगर पालिका शामिल है।

*मध्‍य प्रदेश में बोली लगाकर होगी शराब दुकानों की नीलामी, बीयर और वाइन बार अलग से खुलेंगे*भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार 19 धा...
26/01/2025

*मध्‍य प्रदेश में बोली लगाकर होगी शराब दुकानों की नीलामी, बीयर और वाइन बार अलग से खुलेंगे*

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार 19 धार्मिक स्थलों में शराबबंदी के साथ लो अल्कोहल बेवरेज बार की एक नई श्रेणी शुरू करेगी। सामान्य बार के शुल्क से 50 प्रतिशत शुल्क देकर इस बार का लाइसेंस लिया जा सकेगा। इन नए बार मे केवल बीयर और वाइन ही उपलब्ध होगी। इतना ही नहीं ई- टेंडर प्रक्रिया के बाद शेष बची शराब दुकानों की नीलामी बोली लगाकर की जाएगी।

* शराब दुकानों का निष्पादन सबसे पहले नवीनीकरण, लाटरी और इसके बाद ई-टेंडर के माध्यम से किया जाएगा।

* शराब दुकानों के वर्तमान वर्ष के मूल्य में 20 प्रतिशत की वृद्धि कर वर्ष 2025-26 के लिए आरक्षित मूल्य निर्धारित किया जाएगा।

* 80 प्रतिशत राजस्व सुरक्षित होने पर नवीनीकरण किया जाएगा और प्रतिशत इससे कम रहता है तो सभी दुकानें बोली के माध्यम से नीलाम की जाएगी।

*शराब दुकानों पर पीओएस मशीन से ही शराब विक्रय की होगी बिलिंग*
* जालसाजी की आशंकाओं को समाप्त करने के लिए प्रतिभूति राशि (सुरक्षा निधि) के रूप में केवल ई-चालान, ई-बैंक गारंटी ही मान्य की जाएगी।

* साधारण बैंक गारंटी एवं सावधि जमा (एफडीआर) मान्य नहीं होगी। समस्त शराब दुकानों पर पीओएस मशीन से ही शराब विक्रय की बिलिंग की जाएगी।

* दुकान स्तर तक शराब के ट्रैक एंड ट्रेस को लागू किया जाएगा। बारों को अपने शराब के स्टाक की आबकारी विभाग के मोबाइल एप पर एंट्री करनी होगी।

* विदेशी शराब वेयरहाउस की प्रदाय व्यवस्था का आटोमेशन किया जाएगा और उन्हें स्मार्ट वेयरहाउस में परिवर्तित किया जाएगा।

*19 धार्मिक स्थलों की 47 शराब दुकानें होगी बंद*
मध्य प्रदेश के 19 नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों की 47 शराब दुकानें बंद की जाएगी। इन नगरीय निकायों में (उज्जैन, ओंकारेश्वर, महेश्वर, मंडलेश्वर, ओरछा, मैहर, चित्रकूट, दतिया, पन्ना, मंडला, मुलताई, मंदसौर एवं अमरकंटक) की संपूर्ण नगरीय सीमा में एवं ग्रामीण निकायों में (ग्राम पंचायत सलकनपुर, कुंडलपुर, बांदकपुर, बरमानकलां, लिंगा एवं बरमानखुर्द) की ग्राम पंचायत सीमा में समस्त शराब दुकानों एवं बारों को बंद किया जाएगा।

*भोपाल में सैफ की 15 हजार करोड़ की पारिवारिक संपत्ति हो सकती है सरकारी*जबलपुर/भोपाल। फिल्म अभिनेता सैफ अली खान के परिवार...
23/01/2025

*भोपाल में सैफ की 15 हजार करोड़ की पारिवारिक संपत्ति हो सकती है सरकारी*

जबलपुर/भोपाल। फिल्म अभिनेता सैफ अली खान के परिवार की लगभग 15 हजार करोड़ की अनुमानित कीमत वाली भोपाल स्थित संपत्ति के सरकार के कब्जे में जाने की संभावना बढ़ गई है। भोपाल रियासत से जुड़ी इन संपत्तियों पर वर्ष 2015 से चल रहा मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का स्टे हटते ही भोपाल जिला प्रशासन संपत्तियां अधीन करने के लिए स्वतंत्र हो गया है। वह कभी भी इसकी कार्रवाई प्रारंभ कर सकता है। हालांकि सैफ परिवार के पास हाई कोर्ट की युगलपीठ के समक्ष अपील दायर करने का विकल्प अब भी मौजूद है।

*2015 से संपत्ति पर विवाद*
फिल्म अभिनेता सैफ अली खान के पिता मशहूर क्रिकेट खिलाड़ी व भोपाल रियासत के वारिस नवाब मंसूर अली खान पटौदी की भोपाल में स्थित अचल संपत्ति को लेकर शत्रु संपत्ति अभिरक्षक कार्यालय के 2015 में जारी एक अधिसूचना की वजह से विवाद की स्थिति बनी।

*शत्रु संपत्ति कानून के तहत सरकारी घोषित*
इस अधिसूचना में पटौदी खानदान की संपत्तियों को शत्रु संपत्ति कानून के तहत सरकारी घोषित कर दिया गया था। अधिसूचना में कहा गया था कि नवाब हमीदुल्लाह खान की संपत्ति की वारिस उनकी बड़ी बेटी आबिदा सुल्तान थीं, जो पाकिस्तान चली गईं। ऐसे में उनकी संपत्ति शत्रु संपत्ति के दायरे में आती है। इस कार्रवाई का नवाब की दूसरी बेटी साजिदा सुल्तान के परिवार की ओर से शर्मीला टैगोर, सैफ अली खान, सोहा अली खान, सबा अली खान और मंसूर अली खान पटौदी की बहन सबीहा सुल्तान ने इस दावे के साथ विरोध किया था कि नवाब की संपत्ति के वारिस वे हैं। उनमें से कोई पाकिस्तान बसने के लिए नहीं गया। इस मामले में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की जबलपुर स्थित मुख्य खंडपीठ में अंतिम सुनवाई पिछले वर्ष 2024 में 13 दिसंबर को हुई थी। भोपाल के कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह का कहना है कि उच्च न्यायालय के आदेश पर विधिक सलाह लेने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

*उच्च न्यायालय ने पूर्व में अभ्यावेदन का मौका दिया था*
उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल की एकलपीठ ने अभिनेत्री शर्मिला टैगोर, सैफ अली खान और सबीहा सुल्तान को पटौदी परिवार की संपत्ति शत्रु संपत्ति घोषित किए जाने के विरोध में केंद्र सरकार के समक्ष अभ्यावेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। न्यायालय ने केंद्र को कहा था कि यदि 30 दिन के भीतर अभ्यावेदन पेश होता है तो उसका गुण-दोष के आधार पर निराकरण किया जाए।

*जिन संपत्तियों पर विवाद उनमें से 85 प्रतिशत बिक चुकीं हैं*
पटौदी परिवार की जिस संपत्ति को सरकारी घोषित किया, उसकी स्थिति अब भी विवादित है। 2013 के सर्वे के बाद भोपाल जिला प्रशासन ने नवाब परिवार से जुड़ी शत्रु और निष्कांत संपत्तियों की संख्या 24 बताई थी। 2015 में इनकी संख्या केवल 16 रह गई। वहीं 2016 में पाकिस्तान में बस जाने वाली आबिदा सुल्तान के नाम पर दर्ज केवल एक संपत्ति की पहचान हो पाई। जिस 150 एकड़ जमीन और संपत्तियों को शत्रु संपत्ति के दायरे में माना जा रहा है, उनमें से 85 प्रतिशत संपत्तियां बिक चुकी हैं। रेत घाट से खानूगांव तक फैली इस संपत्ति पर एक-डेढ़ लाख लोग रह रहे हैं।

गिरफ्तार उप यंत्री अनुराग पांडे,,,,, करौंदी महिला सरपंच के पति ने की थी शिकायत जिन्हें रीवा अमहिया से गिरफ्तार किया गया ...
23/01/2025

गिरफ्तार उप यंत्री अनुराग पांडे,,,,, करौंदी महिला सरपंच के पति ने की थी शिकायत जिन्हें रीवा अमहिया से गिरफ्तार किया गया है,,,, तीन सी सी जारी करने की मांगी थी घूस इसके पहले कई सरपंचों के खाते से राशि निकाल लेने की चर्चा भी उभरीं है,,

रीवा से भोपाल के लिए फ्लाइट बुकिंग शुरुअब आप सभी हवाई सफर का आनंद ले सकते हैं। आपको बता दे कि FlyBig online वेबसाइट में ...
26/11/2024

रीवा से भोपाल के लिए फ्लाइट बुकिंग शुरु

अब आप सभी हवाई सफर का आनंद ले सकते हैं। आपको बता दे कि FlyBig online वेबसाइट में जाकर आप इसका पूरा शेड्यूल देख सकते हैं। और 25 नवंबर के बाद आप इसकी बुकिंग भी आसानी से कर पाएंगे।

सतना जिले के बेला बिजली विभाग की सच्ची घटना:_मोहन सरकार में विद्युत विभाग के अधिकारी बने भगवान, उपभोक्ता को गली एवं धमकी...
23/11/2024

सतना जिले के बेला बिजली विभाग की सच्ची घटना:_
मोहन सरकार में विद्युत विभाग के अधिकारी बने भगवान, उपभोक्ता को गली एवं धमकी से डरने की की जा रही है कोशिश।
जब चाहा किसी भी किसान का 3 एचपी के मोटर का बिल बनाया 5 एचपी का जब किसान शिकायत लेकर बिजली विभाग के कार्यालय में गया तब उसे उसके खेत एवं घर बिकवाने की दी जा रही है धमकी यहां बात तो तब दिल को छुए जब मैंने कार्यालय में देखा मीटर रीडर तथा बिजली विभाग की गाड़ी चलाने वाला ड्राइवर पंडित जी खेत बेचने की नौमत लादूंगा ,यहां तक की घर बेचने की नावमत आ जाएगी अगर हम चेकिंग करने पर उतरे एवं गलियों से किया गया सम्मान उपभोक्ता परेशान मोहन यादव के ऊर्जा विभाग के अधिकारी बने भगवान यहां बात तो ठीक है किसान को हर कोई करता है परेशान लेकिन अधिकारी ऊर्जा विभाग के इस हद तक गिर जाएंगे, अगर कार्यालय पर कोई अच्छा व्यक्तित्व वाला इंसान होता वह भी सोचता कि भारत विश्व गुरु बनाने की कोशिश में मोदी जी की ही सरकार में सबसे भ्रष्ट अधिकारी अगर किसी विभाग में है वह है बिजली विभाग जो यह अच्छे व्यक्तित्व वाले इंसान के सामने जो हालात अधिकारियों ने पैदा की उसे वह देखा ना जाता बीजेपी की शान में मैंने अधिकारी का बोलबाला ऐसा पहली बार देखा अपनी नई मुख्यमंत्री के राज में अधिकारी तुम मौज कर रहे हैं लेकिन किसान युवा सब परेशान है यह देखना होगा इस खबर से मोहन यादव सरकार की नींद खुलती है या नहीं
पब्लिक न्यूज़ रीवा
Dr Mohan Yadav

Address

College Chauk
Rewa
486001

Telephone

+917089815015

Website

http://publicnews.live/

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Public News Rewa posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Public News Rewa:

Share