VINDHYA PRADESH TV

VINDHYA PRADESH TV आपके आवाज को बुलंद करने का प्रयास सिर्फ VINDHYA PRADESH TV में

इस प्लेट फार्म से सभी आमजन की आवाज को बुलंद और न्याय दिलाने का प्रयास किया जाता है जो की सभी सोशल प्लेटफार्म में VINDHYA PRADESH TV के नाम से प्रयास किया जाता है जो की आप सभी प्लेटफार्म को फॉलो कर सकते है और अपनी भागीदारी भी शेयर करके कर सकते है।

social sites link -

¶ Facebook- https://www.facebook.com/Aryan.Jayawal

¶ Whatsup gruop -
https://chat.whatsapp.com/IDoWgNJGwfq9cabl89Zja4

¶ Twiter -
https://twitter.com/Vindhypradeshtv?t=PbsxXfkvTzt0q3WGfELp9Q&s=09

¶ website

www.vindhyapradesh24.com

¶ Youtube-
https://youtube.com/c/Vindhyapradeshtv

18/09/2026

#सेवा_संकल्प_अभियान
51 हजार दीपों की रोशनी के बीच राखी द्विवेदी की सुरमयी प्रस्तुति ने बढ़ाई कार्यक्रम की भव्यता
मोदी जी के जन्म दिवस पर एक गीत द्वारा गया गया जिसको जिला प्रशासन मऊगंज द्वारा देवतालाब भोलेनाथ के प्रांगण से लांच किया गया

*रीवा कल्पना मिश्रा केस में बड़ा खेल मीडिया कर्मियों की हड़ताल का कलेक्टर-एसपी ने उठाया फायदा, 15 दिन से अनशन पर बैठे रा...
17/09/2026

*रीवा कल्पना मिश्रा केस में बड़ा खेल मीडिया कर्मियों की हड़ताल का कलेक्टर-एसपी ने उठाया फायदा, 15 दिन से अनशन पर बैठे रामशिरोमणि मिश्रा को भारी हंगामे के बीच धरना स्थल से उठवाकर जिला अस्पताल में कराया भर्ती, हालत थी नाजुक*

*सुपर स्पेशलिटी में मीडिया बैन के विरोध में मीडियाकर्मी थे हड़ताल पर, कवरेज बंद होने का फायदा उठाकर प्रशासन ने की कार्रवाई, 26 अगस्त को संजय गांधी अस्पताल में प्रसूता और नवजात की मौत के बाद 2 सितंबर से पिता थे आमरण अनशन पर*

रीवा। रीवा के बहुचर्चित कल्पना मिश्रा मौत मामले में 16 सितंबर 2026 को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सिरमौर चौराहे पर पिछले 15 दिन से अपनी बेटी और नवजात नाती की मौत के बाद न्याय की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे पिता रामशिरोमणि मिश्रा को पुलिस और प्रशासन की टीम ने भारी हंगामे के बीच जबरन धरना स्थल से उठा दिया। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

*मीडिया हड़ताल का उठाया फायदा*
बताया जा रहा है कि सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में मीडिया को अंदर जाने से रोके जाने के बाद मीडियाकर्मी हड़ताल और धरने पर बैठे थे। धरना स्थल की कवरेज बंद होने का फायदा उठाते हुए कलेक्टर-एसपी के निर्देश पर प्रशासन ने रामशिरोमणि मिश्रा को धरना स्थल से उठवाया। सूत्रों का कहना है कि अगर मीडिया मौके पर होती तो प्रशासन के लिए इतनी आसानी से धरना खत्म कराना मुश्किल होता।

*नाजुक हो चुकी थी हालत*
रामशिरोमणि मिश्रा 2 सितंबर से अन्न-जल त्याग कर आमरण अनशन पर बैठे थे। लगातार 14-15 दिन से भूख हड़ताल पर रहने के कारण उनकी हालत बेहद नाजुक हो चुकी थी। वे ठीक से बैठ भी नहीं पा रहे थे, शरीर पूरी तरह जवाब देने लगा था। प्रशासन और डॉक्टरों की टीम पहले भी कई बार अनशन खत्म कराने पहुंची थी, लेकिन वे न्याय की मांग पर अड़े रहे। स्वास्थ्य सुरक्षा का हवाला देते हुए प्रशासन ने उन्हें जबरन हटाकर अस्पताल भेजा।

*क्या है पूरा कल्पना मिश्रा केस?*
26 अगस्त 2026 को रीवा के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में 25 वर्षीय प्रसूता कल्पना मिश्रा और उनके नवजात बच्चे की डिलीवरी के दौरान मौत हो गई थी। मौत से ठीक पहले कल्पना का एक दर्दनाक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह कह रही थी - "पापा मुझे बचा लो, शानू मुझे बचा लो, ये लोग मुझे मार डालेंगे..." परिजनों का आरोप है कि सीनियर डॉक्टरों की अनुपस्थिति और गंभीर लापरवाही के कारण जच्चा-बच्चा की जान गई।

16/09/2026

देखिए मां का विरह… और वो बेटा है कुंजबिहारी तिवारी।

जिस बेटे ने कल्पना मिश्रा के न्याय की मांग को लेकर अनशन का रास्ता चुना, उसे देखने के लिए मां का हृदय नहीं माना। वह अनशन स्थल तक पहुंचीं, बेटे से मिलीं और वापस घर लौटते समय उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

परिजनों के अनुसार, घर पहुंचते-पहुंचते उन्हें हार्ट अटैक आया। फिलहाल उनका इलाज जारी है।

एक तरफ न्याय की मांग को लेकर बेटा अनशन पर बैठा है, दूसरी तरफ बेटे की चिंता में मां अस्पताल में जिंदगी से जूझ रही है।

यह सिर्फ एक परिवार का दर्द नहीं, व्यवस्था के सामने खड़े कई सवालों की तस्वीर है।

वाह रे व्यवस्था…!
एक मां अपने बेटे को बचाने की चिंता में, और बेटा न्याय की आस में।

*रीवा जिले के चाकघाट नगर परिषद सीएमओ को कमिश्नर ने किया निलंबित बीते दिनों लड़की से बातचीत कर मिलने का ऑडियो हुआ था वायर...
16/09/2026

*रीवा जिले के चाकघाट नगर परिषद सीएमओ को कमिश्नर ने किया निलंबित बीते दिनों लड़की से बातचीत कर मिलने का ऑडियो हुआ था वायरल*

15/09/2026

*रील बनाने पहुंचे युवकों से पुलिस ने ‘डक वॉक’ करा दी*

हमीरपुर में जान जोखिम में डालकर बंधे(नहर) पर नहाने की रील्स बनाने पहुंचे आधा दर्जन युवकों से पुलिस ने 'डक वॉक' करा दी. इतना ही नहीं आगे से मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी.

रील के चक्कर में यहा अब तक कई युवकों की जान जा चुकी है. जिसके चलते पुलिस ने कार्रवाई की.

15/09/2026

*सितपुरा के पास सतना प्लाई बोर्ड फैक्ट्री के सामने दर्दनाक एक्सीडेंट, तेज रफ्तार स्लीपर बस 3 लोगों को रौंदते हुए निकल गई, एक युवक का पैर कटा, हालत गंभीर।*

15/09/2026

*💥 बड़ी खबर 💥*
*तूफान में लैंडिंग की कोशिश के दौरान तुर्किश एयरलाइंस की फ्लाइट डाइवर्ट*

तुर्किश एयरलाइंस की इस्तांबुल से ट्यूनिस जा रही फ्लाइट टीके 661 को खराब मौसम के कारण लैंडिंग में परेशानी हुई. एक यात्री के मुताबिक, पायलट ने ट्यूनिस-कार्थेज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तीन बार लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन तेज टर्बुलेंस के कारण फ्लाइट को डाइवर्ट करना पड़ा. विमान बाद में एनफिधा-हम्मामेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा.

15/09/2026

*💥 बड़ी ख़बर 💥*
Brazil के मशहूर Forró गायक Rey Vaqueiro का एग्जीक्यूटिव जेट Parelhas के एक निजी हवाई पट्टी पर लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसलकर बाहर चला गया. इसके तुरंत बाद विमान की टरबाइन में आग लग गई और पूरा विमान जलकर खाक हो गया.
विमान में कुल 8 लोग थे—6 यात्री–गायक और उनकी टीम तथा 2 क्रू मेंबर–पायलट और सह-पायलट.
गनीमत रही कि आग फैलने से पहले ही सभी 8 लोग विमान से सुरक्षित बाहर निकल आए.

14/09/2026

💥*बड़ी खबर*💥
*स्मृति मंधाना ने भी मोहसिन नकवी से ट्रॉफ़ी लेने से इनकार कर दिया।ग्राउंड में ट्रॉफी चोर के नारे गूंजे।*
भारतीय विजेता टीम ने पाकिस्तान के मंत्री और ACC चीफ मोहसिन नकवी के हाथों नहीं ली ट्रॉफी, लगभग 30 मिनट इंतज़ार करने के बाद, मोहसिन नकवी अंततः चले गए। पिछले साल सूर्यकुमार यादव की टीम ने भी मोहसिन नकवी (एसीसी अध्यक्ष + पीसीबी चीफ + पाकिस्तान के गृह मंत्री) से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था। वो ट्रॉफी मोहसिन नकवी ले गए थे जो आज तक नहीं आई। इस बार महिलाओं की टीम ने भी वही स्टैंड लिया। हालाँकि इस बार वो ट्रॉफी साथ लेकर नहीं गए। ट्रॉफी समारोह के दौरान मोहसिन नकवी को लेकर स्टेडियम में “ट्रॉफी चोर” के नारे गूंजे और माहौल काफी गरम रहा।

14/09/2026

💥 *बड़ी खबर*💥
*सागर एसपी पर दिग्विजय सिंह के संगीन आरोप– "हर महीने 50 से 60 लाख की वसूली, एसपी को कोर्ट जाने की दी चुनौती*
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सागर जिले के बंडा में हुए जहरीली शराब कांड को लेकर वहां के एसपी अनुराग सुजानिया पर हर महीने 50 से 60 लाख रुपये की अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं। दिग्विजय सिंह ने एसपी को चुनौती दी है कि हिम्मत है तो मानहानि का केस करो, वे कोर्ट में अपने आरोप सिद्ध कर देंगे।दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मांग की है कि सागर एसपी को तुरंत पद से हटाया जाए और उनके कार्यकाल के दौरान की संपत्तियों की आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ से जांच कराई जाए देखते हैं एसपी साहब इन आरोपों के बाद चुप्पी साध लेते हैं या मानहानि का प्रकरण दर्ज कराएंगे?

Address

Rewa
486001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when VINDHYA PRADESH TV posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to VINDHYA PRADESH TV:

Shortcuts

Share