The Vindhya

Call Directions Website Contact the business

The Vindhya Local | Vindhya | MP | India
All MP की Real News | No Filter

इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले पोस्टर वार, ‘छात्रों की गूंज’ के जवाब में ‘झूठ की गूंज’इंदौर में कांग्रेस नेत...
19/09/2026

इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले पोस्टर वार, ‘छात्रों की गूंज’ के जवाब में ‘झूठ की गूंज’

इंदौर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। राहुल गांधी शनिवार शाम भारत जोड़ो मैदान पहुंचकर छात्रों से सीधे संवाद करेंगे। कार्यक्रम से पहले शहर में पोस्टर पॉलिटिक्स भी तेज हो गई है। कई इलाकों में राहुल गांधी के विरोध में पोस्टर लगाए गए हैं, जिन पर ‘झूठ की गूंज पर होगी सत्य की विजय’ जैसे नारे लिखे हैं। गीता भवन, पलासिया, MR9, विजयनगर और भंवरकुआं समेत कई क्षेत्रों में ऐसे पोस्टर नजर आ रहे हैं। वहीं, कांग्रेस की ओर से कार्यक्रम स्थल पर स्लोगन और पोस्टर लगाए गए हैं। शाजापुर, बड़वानी, अलीराजपुर और खरगोन समेत कई जिलों से छात्र सुबह से ही इंदौर पहुंचने लगे हैं। बड़ी संख्या में महिलाएं भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रही हैं। मैदान में मंच, डोम और एंट्री व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

MP news. बमोरी में आयोजित सरकारी कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने 2020 में कमलनाथ सरकार गिरने को...
19/09/2026

MP news. बमोरी में आयोजित सरकारी कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने 2020 में कमलनाथ सरकार गिरने को लेकर बड़ा दावा किया। सिसोदिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया की लगातार उपेक्षा की जा रही थी। उन्होंने बमोरी डिग्री कॉलेज का उदाहरण देते हुए आरोप लगाया कि तत्कालीन उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने कॉलेज की मांग को खारिज किया था। इसके बाद कमलनाथ ने कॉलेज की स्वीकृति तो दी, लेकिन बजट जारी नहीं किया। सिसोदिया ने कहा कि ऐसी कई घटनाओं के बाद सिंधिया ने कमलनाथ सरकार गिरा दी और शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री बने। कार्यक्रम में सिंधिया भी मौजूद रहे।

गुना-शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से एक ग्रामीण ने गांव की सड़क की समस्...
19/09/2026

गुना-शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से एक ग्रामीण ने गांव की सड़क की समस्या को लेकर सवाल किया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ग्रामीण सड़क नहीं बनने की शिकायत करते हुए कहता है कि कई बार जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया, लेकिन सड़क की समस्या दूर नहीं हुई। इसी दौरान ग्रामीण ने अगली बार वोट नहीं देने की बात कही। इस पर सिंधिया ग्रामीण की ओर उंगली दिखाते हुए कहते नजर आए कि दोबारा उनके सामने ऐसी भाषा का प्रयोग न किया जाए। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

मध्य प्रदेश के इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले सियासी और प्रशासनिक विवा...
19/09/2026

मध्य प्रदेश के इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले सियासी और प्रशासनिक विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस ने इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) के पास जमीन की अस्थायी लीज के लिए 4.03 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि जमा कराई है। इसके बाद कार्यक्रम स्थल की कुल लीज राशि बढ़कर 14.11 लाख रुपये हो गई है।

विवाद की शुरुआत बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव की शिकायत से हुई। आरोप था कि कांग्रेस तय अनुमति अवधि से पहले ही जमीन का इस्तेमाल कर रही थी। IDA के मुताबिक 17 से 19 सितंबर तक 12 हजार वर्ग मीटर जमीन आवंटित थी, लेकिन निरीक्षण में 14 सितंबर से 4,800 वर्ग मीटर हिस्से के उपयोग की बात सामने आई। IDA ने इसके लिए अतिरिक्त तीन दिन का शुल्क मांगा।

कांग्रेस ने प्रशासन पर राजनीतिक दबाव में कार्रवाई का आरोप लगाया, जबकि बीजेपी ने इसे सरकारी जमीन के उपयोग का नियमबद्ध राजस्व मामला बताया।

मध्य प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने के लिए रैपिडो और मप्र यात्री परिवहन एवं अधोसंरचना लिमिटेड (MPYPIL) के बी...
19/09/2026

मध्य प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने के लिए रैपिडो और मप्र यात्री परिवहन एवं अधोसंरचना लिमिटेड (MPYPIL) के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) हुआ है। इसका उद्देश्य रैपिडो की बाइक टैक्सी के जरिए फर्स्ट और लास्ट-माइल कनेक्टिविटी को मजबूत करना है। साझेदारी के तहत बाइक टैक्सी को प्रदेश के मौजूदा बस और मेट्रो नेटवर्क की पूरक सेवा के रूप में विकसित करने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। यात्रियों को बस स्टॉप, बस स्टैंड और मेट्रो स्टेशन तक आसानी से पहुंचाने पर फोकस रहेगा। रैपिडो ऐप पर प्रमुख सार्वजनिक परिवहन केंद्रों की जानकारी और लोकेशन को एकीकृत करने की दिशा में भी काम किया जाएगा। ‘यात्री परिवहन विजन समिट 2026’ के दौरान हुए इस समझौते में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह मौजूद रहे। साझेदारी में महिलाओं के लिए ‘रैपिडो पिंक’ के तहत महिला चालकों द्वारा बाइक टैक्सी सेवा की संभावनाएं भी तलाश की जाएंगी।

मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों का आंदोलन अब राजनीतिक दिशा में बढ़ता नजर आ रहा है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्...
19/09/2026

मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों का आंदोलन अब राजनीतिक दिशा में बढ़ता नजर आ रहा है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के साथ बातचीत के दौरान चुनाव लड़ने की बात कही गई, जिसे उन्होंने चुनौती के रूप में लिया।

VJP के पोस्टर में शुजालपुर विधानसभा क्षेत्र का भी जिक्र है, जहां से इंदर सिंह परमार विधायक हैं। पोस्टर में अतिथि विद्वानों के सम्मान, नियमितीकरण की गारंटी, सुरक्षित भविष्य और शिक्षा व्यवस्था में बदलाव को प्रमुख मुद्दे बताया गया है। हालांकि, पार्टी के औपचारिक पंजीयन और आगामी चुनाव में इसके स्तर को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

अतिथि विद्वान नियमितीकरण और नौकरी में स्थायित्व की मांग को लेकर भोपाल में मंत्री के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी प्रमुख मांग नीति बनने तक फॉलन आउट प्रक्रिया रोकने की है।

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर इंदौरवासियों से पूछा कि कल उन्हें पोहा-जलेबी...
19/09/2026

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर इंदौरवासियों से पूछा कि कल उन्हें पोहा-जलेबी खिलाएंगे या कुछ और। इस पर लोगों ने दाल-बाटी, इंदौरी सेव और सेव-मिक्सचर समेत कई जवाब दिए। वहीं, राहुल गांधी को सुनने के लिए दिल्ली से इंदौर पहुंचीं युवती देवोश्री मुखर्जी ने शादी की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि वह राहुल गांधी को प्रपोज करने के लिए कार्यक्रम में आई हैं। शनिवार को होने वाले कार्यक्रम में राहुल गांधी छात्रों और युवाओं से संवाद करेंगे। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी उत्साह देखा जा रहा है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में युवाओं से सीधे संवाद करेंगे। करीब ड...
19/09/2026

कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में युवाओं से सीधे संवाद करेंगे। करीब डेढ़ घंटे के कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में कथित धांधली, नर्सिंग घोटाला और ओबीसी आरक्षण के कारण अटकी सीटों जैसे मुद्दे युवाओं की ओर से उठाए जा सकते हैं। कार्यक्रम में करीब 40 हजार युवाओं के पहुंचने की व्यवस्था की गई है। राहुल गांधी ने इंदौर पहुंचने से पहले सोशल मीडिया पर पूछा, “पोहा खिलाओगे या जलेबी?” इसके बाद उनके 56 दुकान जाने की संभावना भी चर्चा में है।

मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना को लेकर ग्वालियर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका में योजना को बंद करने ...
19/09/2026

मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना को लेकर ग्वालियर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका में योजना को बंद करने और महिलाओं को मिलने वाली ₹1500 की मासिक किस्त पर रोक लगाने की मांग की गई है। ग्वालियर की पूर्व पार्षद सुधा दुबे की ओर से दायर याचिका में दावा किया गया है कि 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं को हर महीने राशि दी जा रही है, जिससे सरकार पर बड़ा वित्तीय भार पड़ रहा है। याचिका में महिलाओं को सीधे नकद सहायता देने के बजाय रोजगार, कौशल विकास और स्वरोजगार पर जोर देने की मांग की गई है। हाईकोर्ट ने सरकार को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब मांगा है।

Rewa news. 26 अगस्त को कल्पना मिश्रा और उनके नवजात बच्चे के निधन से परिवार की खुशियां मातम में बदल गई थीं। बेटी और नाती ...
19/09/2026

Rewa news. 26 अगस्त को कल्पना मिश्रा और उनके नवजात बच्चे के निधन से परिवार की खुशियां मातम में बदल गई थीं। बेटी और नाती को खोने के बाद न्याय की मांग को लेकर पिता राम शिरोमणि मिश्रा ने लगातार 15 दिनों तक अनशन किया। इस कठिन दौर के बीच अब परिवार में एक नई खुशी आई है। राम शिरोमणि मिश्रा के बेटे और कल्पना मिश्रा के भाई शिब्बू के घर पुत्र का जन्म हुआ है। लंबे समय से दुख और संघर्ष से गुजर रहे परिवार के लिए नवजात का आगमन खुशी और उम्मीद का नया पल लेकर आया है। परिवार में बच्चे के जन्म से परिजनों के चेहरे पर फिर मुस्कान लौटी है।

Address

Bhopal
486001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Vindhya posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to The Vindhya:

Shortcuts

Share