Ujjwal G News Hanumana

Ujjwal G News Hanumana CSC Ghogham

Please subscribe share comment like
24/01/2024

Please subscribe share comment like

Please subscribe like share comment
24/01/2024

Please subscribe like share comment

G News Hanumana
27/12/2023

G News Hanumana

Press
26/12/2023

Press

23/12/2023

*विकसित भारत संकल्प यात्रा का हनुमना जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत हरई प्रताप में हुआ आयोजन।*

*तहसील रिपोर्टर पवन यादव*

*मऊगज* प्रधानमंत्री विकसित भारत संकल्प यात्रा 23 दिसंबर को मऊगज विधानसभा क्षेत्र के हनुमना विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत हर्रही प्रताप.पिपराही पहुंची जहां कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जगह-जगह विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप पटेल एवं सरकार द्वारा चलाई गयी योजनाओ की जानकारी को विस्तार से बताया गया वहीं विभिन्न योजनाओं से छूटे एवं वंचित लोगों के आवेदन लेकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया गया। हनुमना जनपद पंचायत के गाव गाव तक पहुच रही भारत विकसीत सकल्प आयोजित विकसित भारत यात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप ने मोदी जी के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। मऊगंज जिले के गाव गाव तक पहुंच रही भारत विकसित सकल्प यात्रा लोग अधिक से अधिक इन कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े।आयोजन में मुख्य रुप से अनुविभागीय अधिकारी राजेश मेहता मुख्यकार्यपालन अधिकारी अजय सिंह तहसीलदार के.एल.पनिका और विभिन्न विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे जनप्रतिनिधि, गण मान्य नागरिक, विभिन्न योजनाओं के हितग्राही एवं आमजन उपस्थित रहे।

विकसित भारत संकल्प यात्रा सर्दमन
23/12/2023

विकसित भारत संकल्प यात्रा सर्दमन

23/12/2023

Sankalp yatra sardaman

*16 वी विधानसभा का पहला सत्र कल से तैयारी में सरकार और विपक्ष**दिल्ली विमर्श पर नज़रें मंत्रिमंडल में चेहरे दोहराएंगे या...
17/12/2023

*16 वी विधानसभा का पहला सत्र कल से तैयारी में सरकार और विपक्ष*

*दिल्ली विमर्श पर नज़रें मंत्रिमंडल में चेहरे दोहराएंगे या चौकएंगे*

*CM यादव ने उज्जैन में रात गुजर तोड़ा सदियों पुराना मिथक*

*✍🏻 पवन यादव*
दोनों ही दलों के प्रमुख नेता आज दिल्ली पहुंच रहे हैं। भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला, जगदीश देवड़ा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद शर्मा शाम को दिल्ली में होने वाली बैठक में शामिल होंगे वहीं कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और उमंग सिंगार भी रविवार की सुबह दिल्ली पहुंच गए हैं। इनकी दोपहर में पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ मुलाकात तय है।

भाजपा और कांग्रेस में अब आगे का रोड मैप आज दिल्ली में तैयार होने वाला है। आज मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला जगदीश देवड़ा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा और प्रदेश संगठन मंत्री हित्यानंद शर्मा दिल्ली पहुंचे हैं। वहीं कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और उमंग सिंगार भी रविवार को सुबह दिल्ली पहुंच गए हैं। प्रदेश में भाजपा की सरकार में मंत्रिमंडल को लेकर रविवार को मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मंत्रिमंडल को लेकर भोपाल स्तर पर हुए होमवर्क को लेकर दिल्ली पहुंचेंगे जहां पर शीर्ष नेतृत्व के साथ अंतिम बार सभी को लेकर चर्चा होगी। इस बैठक में दोनों डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा भी शामिल रहेंगे। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर बैठक होगी। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। इन दोनों नेताओं के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बिएल संतोष भी रहेंगे। वहीं इस बैठक में प्रदेश चुनाव के प्रभारी भूपेंद्र यादव के शामिल होने की भी संभावना है। इस बैठक के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गी, और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी दिल्ली में रहेंगे।

*विधायक लेंगे शपथ पूरी होगी औपचारिकताएं*
16 वी विधानसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है। चार दिवसीय इस सत्र में विधानसभा स्पीकर का निर्वाचन होना है। भाजपा ने अपनी और से इस पद के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का नाम तय कर रखा है। जबकि कांग्रेस रविवार को दिल्ली में तय करेगी कि उसकी ओर से अध्यक्ष के निर्वाचन में कोई विधायक उतरेगा या नहीं हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन निर्विरोध हो सकता है। विधानसभा स्पीकर के निर्वाचन से पहले सभी विधायकों को एक-एक शपथ दिलाई जाएगी। इस सत्र में प्रोटेम स्पीकर गोपाल भार्गव सभी विधायकों को एक-एक कर शपथ दिलाएंगे। इसमें सबसे पहले मुख्यमंत्री एवं सदन के नेता डॉक्टर मोहनलाल यादव शपथ लेंगे इसके बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार को शपथ दिलाई जाएगी इसके बाद विधानसभा क्रम बार सभी विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी।

*योगी की राह पर डॉ मोहन यादव*
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सदियों पुराने उसे मिथक को तोड़ दिया है जिसमें कहा जाता था कि कोई मुख्यमंत्री उज्जैन में रात नहीं गुजार सकता मुख्यमंत्री यादव ने 16 दिसंबर की रात उज्जैन में गुजरी सीमा यादव ने गीता कॉलोनी स्थित अपने घर पर रात बिताई उन्होंने कहा कि मैं उज्जैन का बेटा हूं बाबा महाकाल पिता है मैं मुख्य सेवक के रूप में काम करूंगा मैं बाबा महाकाल का सेवक हूं ना कि मुख्यमंत्री सीएम यादव ने बताया कि यह मीठा दरअसल सिंधिया राजघराने के राजनीतिक रणनीति का हिस्सा था महाराज सिंधिया ने प्राचीन समय में राजनीतिक घटना को अंजाम दिया था वह अपनी राजधानी उज्जैन से ग्वालियर ले जाना चाहते थे इसलिए एक मंत्र फूंक गए तब से यह मिथक चल रहा है कि कोई भी राजा उज्जैन में रात नहीं बताया कम यादव ने कहा कि मिथक तोड़ने के लिए बाबा महाकाल ने उज्जैन से कम दिया है बाबा महाकाल की कोई सीमा उज्जैन नगर निगम तक नहीं है पूरे ब्रह्मांड में है उन्होंने एक बार आंख टेढ़ी कर दी तो कौन बच सकता है।

*CM योगी 20 बार गए नोएडा*
उत्तर प्रदेश नोएडा को लेकर भी मिथकता कि यहां आने वाले मुख्यमंत्री की कुर्सी चली जाती है सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मित्र को तोड़ा वह अपने कार्यकाल में करीब 20 बार से अधिक नोएडा आए और द्वारा मुख्यमंत्री भी बने उनसे पहले 1967 के बाद कोई मुख्यमंत्री नोएडा नहीं आया था।

*शिवराज, प्रहलाद, विजयवर्गीय की भूमिका भी होगी तय*
माना जा रहा है कि इस बैठक में मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले विधायकों के नाम तय करने के साथ ही प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेताओं की अगली भूमिका भी तय की जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूर्व केंद्रीय मंत्री पहलाद पटेल और राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गी की अगली भूमिका क्या होगी इस पर भी विचार किया जाएगा। डॉक्टर मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद इन तीनों बड़े नेताओं की अगली क्या भूमिका होगी इसे लेकर सभी की नजर है।

17/12/2023
17/12/2023

*सरस्वती ज्ञान मंदिर विद्यालय में पढ़ने वाले कक्षा 4 के छात्रा की फीस न जमा करने पर जमकर पिटाई,सिर मे लगे चार टाके*

*मऊगंज-* मऊगंज जिले के हनुमना थाना क्षेत्र अंतर्गत हाटा गाव मे संचालित सरस्वती ज्ञान मंदिर मे कक्षा 4 मे पढ़ने वाले छात्र की फीस न जमा करने पर जमकर पिटाई की गई है, जिससे उसका सिर फट गया और चार टाके लगे है, घटना कल बीते शनिवार की बताई जा रही है, विद्यालय के प्राचार्य ने धमकी देकर मामले को दबाना चाहा पर आज रविवार को छात्र के साथ हुऐ मारपीट का वीडियो शोसल मीडिया मे वायरल हो गया, बताया जाता है की राज दुवेद्धी पुत्र ओमप्रकाश द्विवेदी निवासी हाटा जो सरस्वती ज्ञान मंदिर विद्यालय हटा में कक्षा चार का छात्र है, एक माह की फीस 800 रूपये बकाया थी, प्रमोद यादव विद्यालय के प्राचार्य हैं और उनका बेटा विद्यालय में शिक्षक है, एक माह की फीस जमा करने मे देरी हो जाने के कारण प्राचार्य का गुस्सा आसमान चढ गया, प्राचार्य का गुस्सा देखा शिक्षक बेटा भी पहुचा और छात्र को फर्श में पटक दिया, जिससे छात्र के सिर में गंभीर चोटे आ गई, छुट्टी होने के बाद जब छात्र लहू लुहान होकर अपने घर पहुंचा तो परिजनों के होश उड़ गए, उसके सिर में गंभीर चोटें लगी थी परिजन उसे लेकर रात में ही हटा पुलिस चौकी पहुंचे और लिखित में रिपोर्ट लिखाई, प्राचार्य को जैसे ही मालूम हुआ की परिजन क्षात्र को लेकर पुलिस थाना गये है वह मामले को दवाने का खूब प्रयास किया पर छात्र के साथ हुई मारपीट का आज रविवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई, माना जा रहा है कि अब इस मामले में पुलिस जल्द अपराध दर्ज कर सकती है।

Address

Rewa

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ujjwal G News Hanumana posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share