Rewa Times

मप्र के तीन जिलों में आउटसोर्स पर चलेंगे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्ररीवा, देवास और गुना के CHC अब निजी हाथों में ,5 साल क...
12/08/2026

मप्र के तीन जिलों में आउटसोर्स पर चलेंगे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
रीवा, देवास और गुना के CHC अब निजी हाथों में ,5 साल के लिए आउटसोर्स प्रणाली लागू, सरकार ने दी पायलट प्रोजेक्ट को मंजूरी।

आठवीं की मान्यता पर दसवीं तक चल रहा था स्कूल, परिसर में मिला ब्यूटी पार्लरसतना जिले के हनुमान नगर स्थित विलियम अब्राहम ल...
12/08/2026

आठवीं की मान्यता पर दसवीं तक चल रहा था स्कूल, परिसर में मिला ब्यूटी पार्लर

सतना जिले के हनुमान नगर स्थित विलियम अब्राहम लिंकन कॉन्वेंट स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया, जब अभिभावकों की लगातार मिल रही शिकायतों पर नगर दंडाधिकारी (सिटी मजिस्ट्रेट) राहुल सिलाडिया प्रशासनिक टीम के साथ औचक जांच करने पहुंचे। अचानक पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों को देख स्कूल स्टाफ में अफ़रा-तफ़री का माहौल बन गया।
जांच के दौरान जो तथ्य सामने आए, वे बेहद चौंकाने वाले हैं। स्कूल के पास केवल कक्षा 8वीं तक की मान्यता है, जबकि वहां अवैध रूप से 10वीं तक की कक्षाएं संचालित की जा रही थीं। इसके अलावा, स्कूल संचालक छात्रों को टीसी (स्थानांतरण प्रमाण पत्र) देने में लंबे समय से परेशान कर रहे थे।

12/08/2026

सतना: आठवीं की मान्यता पर दसवीं तक चल रहा था स्कूल, परिसर में मिला ब्यूटी पार्लर

हनुमान नगर स्थित विलियम अब्राहम लिंकन कॉन्वेंट स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया, जब अभिभावकों की लगातार मिल रही शिकायतों पर नगर दंडाधिकारी राहुल सिलाडिया प्रशासनिक टीम के साथ औचक जांच करने पहुंचे।

11/08/2026

ब्रेकिंग न्यूज़ |
भोपाल
तेज बारिश में पिकनिक स्पॉट पर फंसे 7 युवक, पुलिस-SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
भोपाल के फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पॉट पर तेज बारिश के बाद पानी के तेज बहाव में 7 युवक एक टीले पर फंस गए। सूचना मिलते ही कजलीखेड़ा थाना पुलिस, SDRF और स्थानीय ग्रामीणों ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी युवक स्वस्थ बताए गए।

Night Shift करने वाले कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी। मध्यप्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता (श्रम शक्ति संहिता), ...
10/08/2026

Night Shift करने वाले कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी।

मध्यप्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता (श्रम शक्ति संहिता), 2026 के अनुसार, Night Shift में काम करने वाले कर्मचारियों को अतिरिक्त लाभ या Weighted Working Hours का लाभ मिल सकता है।

यानी रात की शिफ्ट में किए गए कार्य के लिए काम के घंटों की गणना में विशेष प्रावधान का लाभ मिल सकता है।

अपने कार्यस्थल पर लागू प्रावधानों की जानकारी जरूर लें।

10/08/2026

सतना जिले के बिरसिंहपुर में सावन मेले को जोरदार बारिश की सौगात. झमाझम बारिश के दौरान भी जलाभिषेक को लगा हुआ है श्रद्धालुओं का तांता.

10/08/2026

सागर में बड़ा हादसा टला: मकरोनिया-गुड़ा रेलवे फाटक पर ट्रैक पर बंद हुआ ट्रक, QRF जवानों ने धक्का देकर बचाई ट्रेन और यात्रियों की जान

मध्यप्रदेश के सागर में मकरोनिया-गुड़ा रेलवे फाटक के पास माल से लदा एक ट्रक रेलवे ट्रैक पर अचानक बंद हो गया. इसी दौरान ट्...
10/08/2026

मध्यप्रदेश के सागर में मकरोनिया-गुड़ा रेलवे फाटक के पास माल से लदा एक ट्रक रेलवे ट्रैक पर अचानक बंद हो गया. इसी दौरान ट्रेन आने की स्थिति बन रही थी. खतरा भांपते हुए मौके पर मौजूद मध्य प्रदेश पुलिस के QRF जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और ट्रक को धक्का देकर रेलवे ट्रैक से सुरक्षित दूरी पर पहुंचा दिया. जवानों की तत्परता और बहादुरी से महज कुछ मिनटों में ट्रैक खाली हो गया और संभावित बड़ा रेल हादसा टल गया. घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

चित्रकूट- सतना पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर धारकुण्डी थाना प्रभारी विजय सिंह ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के ...
10/08/2026

चित्रकूट- सतना पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर धारकुण्डी थाना प्रभारी विजय सिंह ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देशय से धारकुण्डी थाना क्षेत्र के रसोइयां जंगल, आश्रम से लगा हुए जंगल एवं यूपी एमपी के बॉर्डर एरिये में सघन सर्चिंग की।

10/08/2026

तेज बारिश के चलते पारुआ नाला उफान पर
घरों में घुसा पानी
जगदीशपुर बेरसिया रोड ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र का मामला

Address

Rewa Times
Rewa
486001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rewa Times posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Rewa Times:

Shortcuts

Share