VSN News With Rahul

VSN News With Rahul Vindhya Star News

सिंगरौली: थाना प्रभारी कपूर त्रिपाठी भोपाल अटैच
26/03/2026

सिंगरौली: थाना प्रभारी कपूर त्रिपाठी भोपाल अटैच

सिंगरौलीमोरवा थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह को दी गई भावभीनी विदाई, भोपाल मुख्यालय के लिए हुए रवाना।
09/01/2026

सिंगरौली
मोरवा थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह को दी गई भावभीनी विदाई, भोपाल मुख्यालय के लिए हुए रवाना।

01/01/2026

अवैध परिवहन करते पकड़े गये वाहन
--------------
खनिज मद में 10 लाख रूपये से अधिक की राशि जमा कराई गई
---------------
कलेक्टर संजय कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी के मार्गदर्शन में जिले में अवैध खनिज परिवहन करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। गत दिसंबर माह में जिले में अवैध परिवहन करने वाले वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही की गई तथा चेकिंग के दौरान ट्रेलरों व डम्परों को जप्त किया गया। जप्त किये गये वाहनों पर कार्यवाही करते हुए दस लाख 97 हजार 126 रूपये की राशि शासन मद में जमा कराई गई। वाहनों के अवैध परिवहन को रोकने में खनिज एवं पुलिस विभाग के संयुक्त रूप से कार्यवाही की। इस दौरान सुनील राजपूत सहायक खनिज अधिकारी तथा नरेश सिंह चौहान यातायात प्रभारी द्वारा संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया गया।

रीवा राज़ निवास सर्किट हाउस पास्को रेप कांड का मुख्य अभियुक्त यह बाबा रूपी बला #त्कारी समदड़िया गोल्ड के उद्घाटन समारोह म...
26/12/2025

रीवा राज़ निवास सर्किट हाउस पास्को रेप कांड का मुख्य अभियुक्त यह बाबा रूपी बला #त्कारी समदड़िया गोल्ड के उद्घाटन समारोह में भागवत कथा करने आया था, समदड़िया गोल्ड सिरमौर चौक में भागवत कथा की तैयारियां पूरी हो गई थी तमाम पोस्टर बैनर लग गये थे परन्तु कथावाचक एक दिन पूर्व ही राज निवास शासकीय रेस्ट हाऊस में सामूहिक रेप पास्को कांड कर दिया, बलात्कारी बाबा समेत अन्य चार सहयोगियों को माननीय न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास सांस रहने तक की सजा सुनाई गई, तथा एक लाख रुपए का जुर्माना किया गया है।

देखना दिलचस्प होगा की सरकार की नींद कब खुलती है
22/12/2025

देखना दिलचस्प होगा की सरकार की नींद कब खुलती है

16/12/2025

कलेक्टर मऊगंज ने सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने पर लगाई रोक
----------------
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी
--------------
जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में आक्रोश एवं तनाव को रोकने के लिए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट मऊगंज संजय कुमार जैन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-163 के तहत आदेश जारी किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा।

कलेक्टर ने सोशल मीडिया यूट्यूब, फेसबुक, वाट्सएप, ट्विटर आदि पर भ्रामक और अपुष्ट सूचनाएं, पोस्ट, वीडियो या रील्स को अपलोड या फॉरवर्ड अथवा वायरल करने पर तत्काल रोक लगा दी है। यह कदम अपुष्ट खबरों के प्रसारण से उत्पन्न होने वाले संभावित आक्रोश और कानून-व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए उठाया गया है। कोई भी व्यक्ति या संस्थाएं भ्रामक एवं अपुष्ट सूचनाएं सोशल मीडिया पर अपलोड या फॉरवर्ड अथवा वायरल नहीं करेंगे। समस्त व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन को निर्देश है कि वे तथ्यहीन, अफवाह फैलाने वाले, या तनाव निर्मित करने वाले मैसेज प्रसारित न होने दें। नागरिकों को किसी भी अनजान लिंक को क्लिक न करने और अनजान एप्लीकेशन को डाउनलोड न करने का निर्देश दिया गया है। सक्षम प्राधिकारी से विधिवत अनुमति लिए बिना कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।

कलेक्टर ने जारी आदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए होटल, लॉज, सिम कार्ड विक्रेताओं, कियोस्क संचालकों और मकान मालिकों के लिए भी निर्देश जारी किए हैं। होटल या लॉज संचालक रुकने वाले समस्त लोगों की सम्पूर्ण जानकारी निर्धारित प्रारूप में संकलित करें और उनके वैध दस्तावेजों की जांच करें। सिम कार्ड विक्रय के दौरान वैध दस्तावेजों का सावधानी से निरीक्षण/जांच करें और संपूर्ण वैधानिक प्रक्रिया का पालन करें। ऑनलाइन भुगतान या रुपये हस्तांतरण के लिए आने वाले समस्त व्यक्तियों की जानकारी निर्धारित फॉर्मेट में एक रजिस्टर में संधारित करें। किरायेदारों की जानकारी निर्धारित फॉर्मेट में तत्काल निकटस्थ थाने पर उपलब्ध कराएँ और बिना वैध दस्तावेजों के किसी भी व्यक्ति को मकान, फ्लैट, दुकान किराए पर नहीं दें। प्रतिष्ठान संचालक व्यापारी अपने यहाँ कार्यरत कर्मचारियों की जानकारी समस्त वैध दस्तावेजों के साथ तत्काल निकटस्थ पुलिस थाना पर प्रदान करें।

कलेक्टर ने कहा है कि आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 एवं आयुध अधिनियम 1959 के तहत दण्डनीय कार्यवाही होगी। यदि जांच के दौरान कोई भी व्यक्ति ऐसी पोस्ट अपलोड या फारवर्ड करने में संलिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 एवं अन्य सुसंगत अधिनियमों के तहत कार्यवाही की जा सकेगी। चूंकि यह आदेश जिले के प्रत्येक नागरिक को व्यक्तिशः तामील कराना संभव नहीं है। अत: सर्वसाधारण को सार्वजनिक माध्यमों, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, समाचार पत्रों के माध्यम से अवगत कराया जा रहा है। कलेक्टर ने पुलिस अधीक्षक और मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत को विभागीय संसाधनों से आदेश का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने को कहा है।

सिंगरौली :- इन दिनों काफ़ी चर्चा में है उक्त वाहन जिससे पूरी रात होती है अवैध वसूली जिसमे एक RTO का सिपाही एवं 4-5 प्राइव...
12/12/2025

सिंगरौली :- इन दिनों काफ़ी चर्चा में है उक्त वाहन जिससे पूरी रात होती है अवैध वसूली जिसमे एक RTO का सिपाही एवं 4-5 प्राइवेट वसूलीकर्ता रहते हैँ सवार पूरी रात होती हैँ डीलिंग

ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के आदेश को दिखा रहे ठेंगा.....

गाड़ियों को एंट्री के हिसाब से लिस्ट बनाकर लिस्ट से बाहर की गाड़ियों में होती हैँ कार्यवाही... विना वर्दी एवं विना लाइव कैमरा के विना पर्याप्त रोशनी के होती हैँ चेकिंग..
रात 11 बजे के बाद चालू होता हैँ असली खेल...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संतोष वर्मा प्रकरण पर लिया संज्ञान---जीएडी को दिये सख्त कारवाई के निर्देश---मुख्यमंत्री डॉ....
12/12/2025

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संतोष वर्मा प्रकरण पर लिया संज्ञान
---
जीएडी को दिये सख्त कारवाई के निर्देश
---
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश के परिपालन में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा लिये गये निर्णय

राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिये पदोन्नति फ़र्ज़ी और जाली आदेश तैयार कर ली गई है। विभिन्न न्यायालय में आपराधिक प्रकरण लंबित है। फ़र्ज़ी दस्तावेज़ों और धोखाधड़ी के आधार पर ली गई आईएएस की पदोन्नति ग़लत है। अतः आईएएस से बर्खास्त करने का प्रस्ताव केन्द्र शासन को प्रेषित किया जा रहा है।

श्री वर्मा के विरूद्ध जाली और फ़र्ज़ी दस्तावेज़ के आधार पर संनिष्ठा प्रमाण पत्र प्राप्त करने के आरोप के लिये विभागीय जांच अंतिम स्तर पर है. वर्तमान प्रकरण में संतोष वर्मा द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र का प्रस्तुत जबाव संतोषजनक नहीं है। उनके द्वारा सतत मर्यादा विहीन वक्तव्य जारी किये जा रहे हैं। अतः उन्हें चार्जशीट जारी करने का निर्णय लिया गया।

राज्य शासन द्वारा श्री वर्मा को उप सचिव कृषि विभाग से हटाकर जीएडी पूल में बिना विभाग और बिना कार्य के अटैच करने का निर्णय लिया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा संतोष वर्मा प्रकरण का लिया संज्ञान

जिले के चितरंगी विधानसभा में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के प्रथम चरण का कार्य सम्पन्न जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ स...
10/12/2025

जिले के चितरंगी विधानसभा में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के प्रथम चरण का कार्य सम्पन्न

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ सहित इस कार्य में लगे अधिकारयों कर्मचारियों को दिया धन्यवाद

सिंगरौली 1 दिसंबर 2025/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कराए का रहे मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गौरव बैनल के निर्देशन में सिंगरौली जिले के विधानसभा क्षेत्र 79 चितरंगी में प्रथम चरण का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गौरव बैनल ने इस कार्य में संलग्न बीएलओ सहित अधिकारियों कर्मचारियों की निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करने पर उनकी सराहना की है।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

10/12/2025
MP Weather Update: सर्दी ने पूरे उत्तर भारत की तरह मध्य प्रदेश में भी अपनी पूरी पकड़ बना ली है. दिसंबर की शुरुआत से ही त...
10/12/2025

MP Weather Update: सर्दी ने पूरे उत्तर भारत की तरह मध्य प्रदेश में भी अपनी पूरी पकड़ बना ली है. दिसंबर की शुरुआत से ही तापमान लगातार गिर रहा है और 10 दिसंबर को भी यही ट्रेंड जारी रहेगा. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, सोमवार का दिन साफ और धूप वाला रहेगा, लेकिन सुबह और रात की ठिठुरन लोगों को परेशान कर सकती है. राज्य में मौसम शुष्क रहेगा पर ठंडी हवाओं की वजह से ज्यादा ठंड का अहसास होगा. लेकिन इस बीच IMD ने तापमान को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है. क्या है ये अपडेट देखें खबर का लिंक कमेंट बॉक्स में

Address

Beeradei
Rewa
486335

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when VSN News With Rahul posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share