Hindustan24

Hindustan24 निष्पक्ष कलमकार Abhiwyakti News Channel
(1)

09/08/2026

Bhopal: राजधानी में बारिश के बीच निकली BJP की तिरंगा यात्रा,सीएम मोहन बुलेट से पहुंचे

05/08/2026

जब ‘मास्टर साहब’ बने सीएम मोहन यादव, सांदीपनी स्कूल में बच्चों के साथ किया संवाद

दतिया उपचुनाव की मतगणना से एक दिन पहले कांग्रेस ने पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को पार्टी से निष्कासित कर दिया है । इससे ...
02/08/2026

दतिया उपचुनाव की मतगणना से एक दिन पहले कांग्रेस ने पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को पार्टी से निष्कासित कर दिया है । इससे पहले उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने राजेंद्र भारती पर भाजपा से सांठगाँठ के आरोप लगाए थे और उन्हें पार्टी से निकालने की मांग की थी।

22/07/2026

एमपी विधानसभा से पास हुआ यूसीसी बिल, जय श्रीराम के नारों से गूँजी विधानसभा

15/07/2026

नोएडा के मामूरा गांव से एक बहुत ही दुखद और डरावनी खबर आ रही है। यहाँ एक रिहायशी इमारत में अचानक भीषण आग लग गई है। बताया जा रहा है कि घर में चार्ज हो रही एक इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी अचानक फट गई, जिसके बाद आग ने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया।सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि इस बहुमंजिला इमारत में अभी भी कई लोग फंसे हुए हैं। दमकल विभाग को तुरंत सूचना दी गई, लेकिन गली इतनी संकरी है कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को अंदर पहुंचने में बहुत दिक्कत आ रही है। ऐसे मुश्किल वक्त में आस-पास के पड़ोसियों और स्थानीय लोगों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए खुद ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है और फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंचने का प्रयास कर रही हैं। दुआ करिए कि वहाँ फंसे सभी लोग सुरक्षित और जल्द से जल्द बाहर निकल आएं।

प्रेमी के लिए हैवान बनी पत्नी, पति को दी दर्दनाक मौत। पूरा मामला तेलंगाना का है जहां एक नर्स ने प्रेमी के साथ मिलकर पति ...
07/07/2026

प्रेमी के लिए हैवान बनी पत्नी, पति को दी दर्दनाक मौत।
पूरा मामला तेलंगाना का है जहां एक नर्स ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। यह पूरी घटना निजामाबाद जिले के मोपाल मंडल के न्यालाकल गांव की है।

पुलिस के अनुसार, महिला ने 30 जून को पहले पति को छत से धक्का देकर मारने की कोशिश की थी। लेकिन इस घटना में वो बच गया। लेकिन इसके बाद पत्नी ने और खौफनाक तारीक अपनाया। जब पति अस्पताल में भर्ती था तो इलाज के दौरान उसकी नस में लगी ड्रिप में टॉयलेट क्लीनर इंजेक्ट कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला 32 साल की संध्या, उसके प्रेमी अनिल और उसके दोस्त वेंकट साई को गिरफ्तार कर लिया है। जांच एजेंसियों का दावा है कि यह हत्या पहले से रची गई साजिश का हिस्सा थी, जिसकी वजह संध्या का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था।

सीएम मोहन यादव और उनके परिवार पर कांग्रेस के ज़मीन से जुड़े आरोपों को लेकर सियासत गरमाई हुई है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्र...
30/06/2026

सीएम मोहन यादव और उनके परिवार पर कांग्रेस के ज़मीन से जुड़े आरोपों को लेकर सियासत गरमाई हुई है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक ऐसा बयान दिया है जिसके बाद बीजेपी में हड़कंप मच गया है ।

एक प्रेस कांफ्रेंस में दिग्गी राजा ने कहा कि “ सीएम मोहन यादव की 500 करोड़ की ज़मीन ट्रस्ट को एक रुपए में देने से जुड़े सभी दस्तावेज एक भाजपा विधायक ने ही कांग्रेस को दिए थे।”

उनके इस बयान के बाद अब सवाल उठ रहे है कि क्या कोई बीजेपी के भीतर का ही आदमी है जो मोहन यादव के ख़िलाफ़ कांग्रेस की मदद कर रहा है ?

Address

Near Vindhyanchal Nursing College , Indra Nagar Rewa
Rewa
486001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hindustan24 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Hindustan24:

Shortcuts

Share