Rewa news

Rewa news रीवा की आवाज़ – आपकी अपनी न्यूज़ चैनल

एपीएसयू रीवा के दीक्षांत समारोह में दिए गए बयान ने नई बहस छेड़ दी है। गांधी की अहिंसा और शैक्षणिक मंचों की मर्यादा पर सव...
21/12/2025

एपीएसयू रीवा के दीक्षांत समारोह में दिए गए बयान ने नई बहस छेड़ दी है। गांधी की अहिंसा और शैक्षणिक मंचों की मर्यादा पर सवाल उठाते इस बयान को लेकर छात्र संगठनों और सामाजिक हलकों में विरोध तेज हो गया है।

रीवा में बड़ा कॉर्पोरेट घोटाला सामने आया है। श्रीजी इन्फास्ट्रक्चर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में फर्जी हस्ताक्षरों से चेकब...
21/12/2025

रीवा में बड़ा कॉर्पोरेट घोटाला सामने आया है। श्रीजी इन्फास्ट्रक्चर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में फर्जी हस्ताक्षरों से चेकबुक जारी कर करीब ₹6 करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपी अतुल पाठक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गबन की रकम से खरीदी गई जमीन और संपत्तियों को सीज करने की कार्रवाई जारी है।

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई में रिश्वत लेते नायब तहसीलदार और पटवारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। जमीन के नामांतरण और बं...
20/12/2025

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई में रिश्वत लेते नायब तहसीलदार और पटवारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। जमीन के नामांतरण और बंटवारे के बदले ली जा रही घूस का पर्दाफाश।

राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख संत और पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती का पार्थिव शरीर अयोध्या पहुंच चुका है। मंगलवार को...
20/12/2025

राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख संत और पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती का पार्थिव शरीर अयोध्या पहुंच चुका है। मंगलवार को हिंदू धाम से उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी, जो राम मंदिर तक जाएगी। इसके बाद सुबह 10 बजे सरयू तट पर उन्हें जल समाधि दी जाएगी। डॉ. वेदांती का सोमवार को मध्य प्रदेश के रीवा में निधन हुआ था। वे संस्कृत के विशिष्ट विद्वान, रामकथा प्रवक्ता और भाजपा के दो बार सांसद रहे।

रीवा के भठवा धान खरीदी केंद्र में अव्यवस्था चरम पर—1 किलोमीटर लंबी लाइन, 1–2 दिन का इंतजार, सुविधाओं की कमी और दलाली के ...
12/12/2025

रीवा के भठवा धान खरीदी केंद्र में अव्यवस्था चरम पर—1 किलोमीटर लंबी लाइन, 1–2 दिन का इंतजार, सुविधाओं की कमी और दलाली के आरोपों से किसान बेहद परेशान। 🌾🚜❄️

रीवा के गांधी स्मारक अस्पताल में एनेस्थीसिया इंजेक्शन के बाद प्रसूता की मौत—परिजनों का आरोप, समय पर डॉक्टर और स्टाफ नहीं...
12/12/2025

रीवा के गांधी स्मारक अस्पताल में एनेस्थीसिया इंजेक्शन के बाद प्रसूता की मौत—परिजनों का आरोप, समय पर डॉक्टर और स्टाफ नहीं आए; अस्पताल ने मौत का कारण बताया स्पष्ट नहीं।

12/12/2025

रीवा में पति की सनक ने पत्नी की जिंदगी उजाड़ दी—प्रसिद्धि की चाह में निजी वीडियो वायरल कर आरोपी फरार। दहेज विवाद भी बना बड़ी वजह, पुलिस तलाश में।

रीवा में कॉलेज चौराहे पर हाईवोल्टेज ड्रामा! 💥 महिला ने ऑटो चालक को चप्पलों से पीटा, बैग से ₹5000 चोरी का आरोप — मौके पर ...
05/11/2025

रीवा में कॉलेज चौराहे पर हाईवोल्टेज ड्रामा! 💥 महिला ने ऑटो चालक को चप्पलों से पीटा, बैग से ₹5000 चोरी का आरोप — मौके पर हंगामा, फिर बरामद हुए पैसे 🚨

"अब युद्ध सिर्फ ज़मीन या आसमान का नहीं रहा — यह सूचना, तकनीक और अनिश्चितता का युग है," बोले जनरल उपेंद्र द्विवेदी।रीवा म...
03/11/2025

"अब युद्ध सिर्फ ज़मीन या आसमान का नहीं रहा — यह सूचना, तकनीक और अनिश्चितता का युग है," बोले जनरल उपेंद्र द्विवेदी।
रीवा में बोले सेना प्रमुख — “भारत निर्दोषों पर नहीं, आतंकवाद पर प्रहार करता है।”

“अब तो लड़कियां भी नशा कर रही हैं” — रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान सुर्खियों में 🔥MP स्थापना दिवस कार्यक्रम में बोले...
02/11/2025

“अब तो लड़कियां भी नशा कर रही हैं” — रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान सुर्खियों में 🔥
MP स्थापना दिवस कार्यक्रम में बोले मिश्रा — “नशा पुलिस या प्रशासन से नहीं, परिवारों की जिम्मेदारी से खत्म होगा।”
बयान के बाद सियासी बहस तेज, कांग्रेस नेता जीतू पटवारी के पुराने बयान की भी चर्चा।

रीवा में सियासी भूचाल 🌪️जिले के वरिष्ठ BJP विधायक नागेंद्र सिंह ने CMHO डॉ. संजीव शुक्ला पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगा...
01/11/2025

रीवा में सियासी भूचाल 🌪️
जिले के वरिष्ठ BJP विधायक नागेंद्र सिंह ने CMHO डॉ. संजीव शुक्ला पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
आरोपों में प्राइवेट क्लिनिकों का अवैध पंजीयन, आउटसोर्स भर्ती में मनमानी, दवा खरीदी में गड़बड़ी और धन के दुरुपयोग जैसे गंभीर मुद्दे शामिल हैं। 💰
पत्र के वायरल होते ही जिले की राजनीति में हलचल मच गई है — अब सबकी नजरें मुख्यमंत्री कार्यालय की कार्रवाई पर टिकी हैं। 👀

Address

Rewa
486001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rewa news posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share