Dastak Haryana

Dastak Haryana Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Dastak Haryana, Media/News Company, Rewari.
(1)

06/08/2026

समाज की काली तस्वीर: पिता को कंधा देने तक नहीं पहुंची बेटियां,वीडियोकॉल कर देखा अंतिम संस्कार

#दस्तकहरियाणा #नेत्रदान #अंतिमसंस्कार #वीडियोकॉल #बेटियां

06/08/2026

रेवाड़ी में रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, एसीबी ने 4 हजार रुपये के साथ रंगे हाथ दबोचा

#रेवाड़ी #कोसली #पटवारी #रिश्वतकांड #एसीबी #भ्रष्टाचार #रंगेहाथगिरफ्तार #ब्रेकिंगन्यूज़ #हरियाणान्यूज़ #रेवाड़ीन्यूज़ #जमीनरिकॉर्ड #इंतकाल #सरकारीभ्रष्टाचार #दस्तकहरियाणा

गुरुग्राम से चली संत रविदास जी की भव्य कलश यात्रा का धारूहेड़ा में जोरदार स्वागत, सामाजिक समरसता का दिया संदेशदस्तक हरिय...
05/08/2026

गुरुग्राम से चली संत रविदास जी की भव्य कलश यात्रा का धारूहेड़ा में जोरदार स्वागत, सामाजिक समरसता का दिया संदेश

दस्तक हरियाणा न्यूज, रेवाड़ी/धारूहेड़ा।
संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती की स्मृति में गुरुग्राम से निकली भव्य कलश यात्रा का धारूहेड़ा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। यात्रा का नेतृत्व भाजपा रेवाड़ी जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने किया। यात्रा की शुरुआत गुरुग्राम से हुई, जहां हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने उन्हें पवित्र कलश सौंपकर रवाना किया।

धारूहेड़ा पहुंचने पर नगरपालिका चेयरमैन अजय जांगड़ा, मंडल अध्यक्ष अजीत कोसलिया और भाजपा जिला टीम ने कलश यात्रा का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष रामपाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद रहे।

यह विशेष कलश संत रविदास जी की जन्मस्थली वाराणसी (बनारस) से लाया गया है। धारूहेड़ा पहुंचने के बाद इसे विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शिव मंदिर में स्थापित किया गया। श्रद्धालुओं ने संत रविदास जी को नमन करते हुए उनके सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर डॉ. वंदना पोपली ने कहा कि संत रविदास जी केवल महान संत ही नहीं, बल्कि सामाजिक समानता और भाईचारे के सबसे बड़े प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने बताया कि कलश में लाई गई पावन मिट्टी को रेवाड़ी जिले के प्रत्येक गांव, ब्लॉक, मंडल और मंदिर तक पहुंचाया जाएगा, ताकि संत रविदास जी के विचार समाज के हर वर्ग तक पहुंच सकें।

उन्होंने कहा कि यह केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और एकता का अभियान है। इसके माध्यम से युवाओं को भी संत रविदास जी के जीवन, संघर्ष और मानवतावादी विचारों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान जिला महामंत्री पंडित हिमांशु पालीवाल, कुलदीप चौहान, डॉ. कमल निम्बल, जितेंद्र वाल्मीकि, रोहताश वाल्मीकि, संजय बडगुर्जर, राजेश रानी बिडलान, शशि बाला, प्रवीण शर्मा, जतिन अरोनेजा, दिनेश यादव, गौरव शर्मा, नीतू चौधरी, सावन सैनी, बलराज यादव, नानक चंद खोला, हरद्वारी लाल, मुकेश सारवान, पार्षद मनोज सैनी, राजेंद्र सिंह, मनोज वाल्मीकि, आर.के. जांगड़ा, राहुल जोशी सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
धारूहेड़ा में कलश यात्रा का स्वागत श्रद्धा, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक बनकर सामने आया। बनारस से आई पावन मिट्टी अब रेवाड़ी जिले के गांव-गांव और मंदिर-मंदिर तक संत रविदास जी के विचारों और सामाजिक समरसता का संदेश पहुंचाएगी।

मरते दम तक जेल में रहेंगे मां और बाप, बेटी ने दर्ज कराया था मुकदमा बेटी का यौन उत्पीड़न करने वाले पिता और मां को आजीवन क...
05/08/2026

मरते दम तक जेल में रहेंगे मां और बाप, बेटी ने दर्ज कराया था मुकदमा

बेटी का यौन उत्पीड़न करने वाले पिता और मां को आजीवन कारावास की सजा

दस्तक हरियाणा न्यूज, रेवाड़ी:

अपनी ही बेटी के साथ तीन साल तक हैवानियत करने वाले पिता और मां को रेवाड़ी की फास्ट ट्रैक अदालत ने सजा सुनाई है। फास्ट ट्रैक अदालत के विशेष अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. मैनपाल रामावत ने दोनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषियों पर एक लाख 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। अदालत ने अपने निर्णय में स्पष्ट लिखा है कि दोनों दोषियों को उनकी प्राकृतिक मौत तक जेल में रखा जाए।

पुलिस के अनुसार 27 फरवरी 2023 को एक 11वीं कक्षा की छात्रा ने पुलिस को शिकायत देकर अपने पिता पर उसके साथ दुष्कर्म करने और मां द्वारा पिता का ही सहयोग करने का आरोप लगाते हुए महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में पीड़िता ने बताया था कि वह तीन भाई बहन है और उसके पिता इलेक्ट्रिशियन का काम करते हैं। जब वह नौवीं कक्षा में थी, तब उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने इस बारे में अपनी मां को बताया तो मां ने धमकी देकर चुप कर दिया। उसकी मां जबरदस्ती पिता के पास भेजती थी और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देती थी। उसका पिता पिछले तीन साल से उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है।

खुद ही काट लिए थे हाथ-पैर:

पिता द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न से पीड़िता इतनी परेशान हो चुकी थी कि उसने खुद ही अपने हाथ और पैर काट लिए थे। पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया था कि उसे घर में कैद करके रखा जाता है। पिछले तीन साल से उसे न तो मरने दे रहे हैं और न ही जीने दे रहे हैं। विरोध करने पर उसकी मां जान से मारने की धमकी देती है। उसकी मां जबरदस्ती उसे पिता के पास भेजती है।

स्कूल की बजाय थाने पहुंच गई थी पीड़िता:

27 अगस्त 2023 को पीड़िता की 11वीं कक्षा की परीक्षा थी, लेकिन वह स्कूल में जाने की बजाय सीधे महिला थाना पहुंच गई थी और पुलिस को अपनी आप बीती बताई थी। पुलिस ने पहले पीड़िता की परीक्षा दिलाई और उसके बाद फिर आरोपी माता-पिता के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था।

मरते दम तक जेल में रहेंगे मां और बाप:

जांच के बाद महिला थाना पुलिस ने फास्ट ट्रैक कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। फास्ट ट्रैक कोर्ट के विशेष अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. मैनपाल रामावत ने सभी दलीलें सुनने और साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोनों पर एक लाख 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। अदालत ने अपने निर्णय में स्पष्ट लिखा है कि दोनों दोषियों को उनकी प्राकृतिक मौत तक जेल में रखा जाए।
-----------

05/08/2026
03/08/2026

धारूहेड़ा को विकास की डबल सौगात: 2.6 करोड़ का बिजली निगम कार्यालय, 2.74 करोड़ के फायर स्टेशन का शुभारंभ

#धारूहेड़ा
#रेवाड़ी
#हरियाणा
#लक्ष्मणसिंहयादव
#बिजलीनिगम
#डीएचबीवीएन
#फायरस्टेशन
#विकासकीडबलसौगात
#विकासकार्य
#आधारशिला
#उद्घाटन
#रेवाड़ीन्यूज़
#हरियाणान्यूज़
#दस्तकहरियाणा





Address

Rewari

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dastak Haryana posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Dastak Haryana:

Shortcuts

Share